Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JULY 20, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 475 अंक चढ़ा, निफ्टी 19950 के पार हुआ बंद, मिड, स्मॉलकैप ने किया आउटपरफॉर्म

Closing Bell: ITC, Kotak Mahindra Bank, Dr Reddy’s Laboratories, ICICI Bank और Cipla निफ्टी टॉप गेनर रहा। वहीं Reliance Industries, Infosys, UltraTech Cement, HCL Technologies और Bajaj Finserv निफ्टी टॉप लूजर रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 474.46 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 67,571.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 146.00 अंक यानी 0.74फीसदी की बढ़त के साथ 19979.15 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: वीकली एक्सपायरी पर बाजार शानदार तेजी दिखी। सेंसेक्स- निफ्टी नए शिखर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा, FMCG, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही। जबकि एनर्जी, इंफ्रा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं IT, मेटल शेयरों में दबाव रहा। ITC, Kotak Mahindra Bank, Dr Reddy’s Laboratories, ICIC

Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
JULY 20, 2023 / 3:36 PM IST

Closing Bell:सेंसेक्स- निफ्टी नए शिखर पर बंद हुआ

वीकली एक्सपायरी पर बाजार शानदार तेजी दिखी। सेंसेक्स- निफ्टी नए शिखर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फार्मा, FMCG, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही। जबकि एनर्जी, इंफ्रा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं IT, मेटल शेयरों में दबाव रहा।

ITC, Kotak Mahindra Bank, Dr Reddy’s Laboratories, ICICI Bank और Cipla निफ्टी टॉप गेनर रहा। वहीं Reliance Industries, Infosys, UltraTech Cement, HCL Technologies और Bajaj Finserv निफ्टी टॉप लूजर रहा।

आईटी इंडेक्स 0.7 फीसदी टूटा है जबकि पावर इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ FMCG, बैंक और फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी बढ़ा है और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 474.46 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 67,571.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 146.00 अंक यानी 0.74फीसदी की बढ़त के साथ 19979.15 के स्तर पर बंद हुआ।

    JULY 20, 2023 / 3:19 PM IST

    CSB Bank Q1: मुनाफा 15.5% बढ़ा, आय 17.2% बढ़ी

    पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ा है और यह 115 करोड़ से बढ़कर 132.2 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय बीते वित्त वर्ष में कुल 310.7करोड़ रुपये थी, जो इस वित्त वर्ष में बढ़कर 364 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं EBITDA 1.26 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.27 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि EBITDA मार्जिन 0.35% से घटकर 0.32% पर आ गया है।

      JULY 20, 2023 / 3:11 PM IST
      SHALBY Q1: मुनाफे में मामूली बढ़त, आय 235 करोड़ रुपये रही
      पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ा है और यह 20.1 करोड़ से बढ़कर 20.8 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय बीते वित्त वर्ष में कुल 201 करोड़ रुपये थी, जो इस वित्त वर्ष में बढ़कर 235 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं EBITDA 40 करोड़ रुपये से बढ़कर 43 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि EBITDA मार्जिन 19.8% से घटकर 18.3% पर आ गया है।
        JULY 20, 2023 / 3:04 PM IST

        ZENSAR Q1: मुनाफा बढ़कर 156 करोड़ रुपये रहा

        कंसो मुनाफा तिमाही आधार पर 119 करोड़ रुपये से बढ़कर 156 करोड़ रुपये रहा है। कंसो आय 1213 करोड़ रुपये से बढ़कर 1227 करोड़ रुपये पर रही है। इस बीच EBITDA 176 करोड़ रुपये से बढ़कर 230 करोड़ रुपये पर रहा है। मार्जिन 14.5% से बढ़कर 18.8% पर रहा है।

          JULY 20, 2023 / 2:45 PM IST

          Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

          आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19800, 19850 और 19900 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19800, 19700 और 19600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 45700, 45800 और 46000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 45700, 45600 और 45500 के स्तर पर नजर आये।

            JULY 20, 2023 / 2:39 PM IST
            Stock Market LIVE Updates:TATA MOTORS ने Altroz लाइन अप में 2 नए वेरिएंट लॉन्च किए
            टाटा ने अपनी हैचबैक कार Altroz लाइन अप में दो नए वेरिएंट शामिल किए हैं। कंपनी अब ग्राहकों को Altroz में XM और XM(S) दो और वेरिएंट भी मिलेंगे।कंपनी ने Altroz XM की एक्सशोरूम कीमत 6.90 लाख रुपये तय की है। Altroz XM(S) की एक्सशोरूम कीमत 7.35 लाख रुपये तय की गई है।
              JULY 20, 2023 / 2:21 PM IST

              KIRLOSKAR PNEU.Q1:मुनाफा बढ़ा, आय घटी

              कंपनी का मुनाफा 16.2 करोड़ रुपये से बढ़कर `17.9 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि आय 271 करोड़ रुपये से घटकर `242 करोड़ रुपये पर रही है।

                JULY 20, 2023 / 1:55 PM IST

                HAVELLS Q1: मुनाफा 243 करोड़ से बढ़कर 287 करोड़ रुपये पर रहा

                पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ा है और यह 243 करोड़ से बढ़कर 287 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय बीते वित्त वर्ष में कुल 4,244 करोड़ रुपये थी, जो इस वित्त वर्ष में बढ़कर 4,833 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं EBITDA 362 करोड़ रुपये से बढ़कर `401 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि EBITDA मार्जिन 8.5% से घटकर 8.3% पर आ गया है।

                  JULY 20, 2023 / 1:39 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:राजस्थान सरकार ने KRSNA DIAGNOSTICS का टेंडर किया रद्द, शेयर 13% टूटा

                  KRSNA DIAGNOSTICS का शेयर आज 13 फीसदी टूटा है। दरअसल, राजस्थान सरकार ने कंपनी का टेंडर रद्द किया है। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के तहत लैब सेवा देने का टेंडर था। कंपनी ने 23 मार्च को कंपनी ने बोली जीती थी। कॉन्ट्रैक्ट से 3 साल में 450 करोड़ रुपए आय की उम्मीद थी । फिलहाल कंपनी का शेयर एनएसई पर 68.25 रुपये यानी 12.80 फीसदी की गिरावट के साथ 465.80 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                    JULY 20, 2023 / 1:16 PM IST
                    Stock Market LIVE Updates:SJVN ने 300 MW रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए पावर पर्चेज एग्रीमेंट किए
                    300 MW रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए पावर पर्चेज एग्रीमेंट किए है। फिलहाल SJVN का शेयर एनएसई पर 0.70 रुपये यानी 1.64 फीसदी की बढ़त के साथ 49.55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 50.85 रुपये है जबकि डे लो 48.20 रुपये है।
                      JULY 20, 2023 / 1:11 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:Q1 में Finolex Industries का मुनाफा बढ़ा, शेयर 2% भागा

                      जून तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 99 करोड़ रुपए से बढ़कर 115.3 करोड़ रुपए रहा है। वहीं आय 1,189.8 करोड़ रुपए से घटकर 1,179.2 करोड़ रुपए रही। EBITDA 125.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 152.5 करोड़ रुपए रहा है। इस दौरान कंपनी की मार्जिन 10.6% से बढ़कर 12.9% रही है।

                      फिलहाल Finolex Industries का शेयर एनएसई पर 3.45 रुपये यानी 1.91 फीसदी की बढ़त के साथ 184.30 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                        JULY 20, 2023 / 12:49 PM IST

                        DB CORP Q1: मुनाफा सालाना आधार पर 31 करोड़ रुपए से बढ़कर 79 करोड़ रुपए पर रहा

                        कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 31 करोड़ रुपए से बढ़कर 79 करोड़ रुपए पर रहा है जबकि कंसो आय 494 करोड़ रुपए से बढ़कर 554 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं EBITDA 68 करोड़ रुपए से बढ़कर `116 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं EBITDA मार्जिन 13.8% से बढ़कर 21% पर रहा है।

                          JULY 20, 2023 / 12:37 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:ITC का मार्केटकैप 6 लाख करोड़ रुपए के निकला पार

                          ITC ने आज शेयर बाजार में नया रिकॉर्ड बनाया है।शेयर में करीब 2% से ज्यादा की तेजी के बाद इस शेयर का मार्केट कैपिटलाइजेशन नए रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। इस कंपनी का अब कुल मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इसके साथ ही ये सबसे ज्यादा मार्केट कैप के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई ।

                            JULY 20, 2023 / 12:24 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:TCS ने BBC के साथ स्ट्रैटेजिक करार किया

                            कंपनी ने BBC के साथ स्ट्रैटेजिक करार किया है। BBC के फाइनेंस, PAYROLL फंक्शन के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करार किया है। फिलहाल टीसीएस का शेयर एनएसई पर 26.10 रुपये यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 3447.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                              JULY 20, 2023 / 12:13 PM IST
                              Stock Market LIVE Updates:MF TER पर SEBI का नया कंस्लटेशन पेपर जल्द
                              CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक म्यूच्युअल फंड में TER पर SEBI का नया कंस्लटेशन पेपर एक हफ्ते में आ सकता है। हालांकि, कुछ दिनों पहले सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की ओर से इस पर बड़ा बयान आया था वो यूनिट होल्डर पर डबल चार्जिंग को सही नहीं मानती है। सूत्रों के मुताबिक म्यूचुअल फंड के पक्ष में TER प्रस्ताव मुमकिन है। AMC इंडस्ट्रीज ने GST और STT को TER से बाहर रखने की अपील की है।
                                JULY 20, 2023 / 12:03 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:POLYCAB पर सिटी की राय

                                सिटी ने पॉलीकैब पर खरीदारी की रेटिंग दी है। शेयर का लक्ष्य 4800 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मजबूत मांग को ध्यान में रखते हुए उम्मीद है कि कंपनी FY26 तक लॉन्ग-टर्म ग्रोथ गाइडेंस को संशोधित करेगी। FMEG रेवन्यू ग्रोथ नतीजों में निराशाजनक देखने को मिली, जो अभी तक नहीं बढ़ी है। निर्यात में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया।

                                  JULY 20, 2023 / 11:51 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:L&T FINANCE पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                  मॉर्गन स्टैनली ने एलएंडटी फाइनेंस पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 105 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एनआईआई और फीस उम्मीद से अधिक रही। इसकी वजह से मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। अधिक री/प्री-पेमेंट और बिकवाली से होलसेल लोन में तेजी से गिरावट आई है। कंपनी की 2.6% की क्रेडिट लागत 2.4% के अनुमान से अधिक रही। स्टेज 3 एसेट्स में होलसेल बिक्री में तिमाही आधार में कमी आई।

                                    JULY 20, 2023 / 11:36 AM IST
                                    Stock Market LIVE Updates:Q3 में ABB GLOBAL का 10% ग्रोथ रहने का अनुमान, शेयर 6% टूटा
                                    Q3 में 10% ग्रोथ रहने का अनुमान किया है। Q3 में EBITDA मार्जिन पिछले साल के मुकाबले थोड़ा बेहतर संभव है। फिलहाल ABB GLOBAL का शेयर एनएसई पर 278.85 रुपये यानी 6.13 फीसदी की गिरावट के साथ 4216.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                      JULY 20, 2023 / 11:31 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:Q1 में Hatsun Agro का मुनाफा 54.2% बढ़ा, शेयर 8% से ज्यादा भागा

                                      जून तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 52 करोड़ रुपए से 54.2% से बढ़कर 80.2 करोड़ रुपए रहा है। इस दौरान कंपनी की आय भी 2150.6 करोड़ रुपए से 6.8% से घटकर 2014.6 करोड़ रुपए रही है। कंपनी की मार्जिन भी बढ़ी है। कंपनी के बोर्ड ने 6 रुपए प्रति शेयर के भाव पर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है। फिलहाल Hatsun Agro का शेयर एनएसई पर 81.30 रुपये यानी 8.33 फीसदी की बढ़त के साथ 1056.00 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                        JULY 20, 2023 / 11:18 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:GETCO से TRANSFORMERS & RECTIFIERS को मिला स्टॉप डील नोटिस, शेयर 15% टूटा

                                        GETCO से कंपनी को स्टॉप डील नोटिस मिला है। 3 साल तक GETCL से कोई डील नहीं करेगी। फर्जी मटीरियल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट देने का आरोप है। हालांकि कंपनी ने सफाई देते हुए कहा है कि अब तक कंपनी ने 24 ट्रांसफॉर्मर, 1 रिएक्टर सप्लाई किए है। 29 में से 24 ट्रांसफॉर्मर सप्लाई किए है। GETCO नियमों के तहत अतिरिक्त टेस्ट पूरे किए गए है। फिलहाल TRANSFORMERS & RECTIFIERS का शेयर एनएसई पर 17.25 रुपये यानी 16.20 फीसदी की गिरावट के साथ 89.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          JULY 20, 2023 / 11:04 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:IPCA LABS पर नोमुरा की राय

                                          नोमुरा ने इप्का लैब्स पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 866 रुपये प्रति शेयर तय किया है। FY23 के लो बेस से EBITDA मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। यूएस एफडीए टिप्पणियों के आधार पर निकट अवधि में रेगुलेटरी इश्यू के समाधान पर ध्यान न देना चाहिए।

                                            JULY 20, 2023 / 10:51 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:कॉरपोरेट मंत्रालय अब Shree Cement की खातों की जांच करेगा, शेयर 2% टूटा

                                            कॉरपोरेट मंत्रालय अब इस कंपनी की खातों की जांच करेगा। कंपनी ने MCA से चिट्ठी मिलने की जानकारी दी है। कॉरपोरेट मंत्रालय कंपनीज एक्ट 2013 सेक्शन 206 (C) के तहत जांच करेगा। कंपनी पर 23,000 करोड़ के टैक्स गड़बड़ी के आरोप है जिसकी जांच होगी। फिलहाल Shree Cement का शेयर एनएसई पर 441.80 रुपये यानी 1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 23586.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                              JULY 20, 2023 / 10:42 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:Can Fin Homes पर Morgan Stanley की राय

                                              मॉर्गन स्टैनली ने Can Fin Homes पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 640 रुपये का लक्ष्य दिया है। मुनाफा अनुमान से 9% ज्यादा, ऊंचे NIM और कम ऑपरेटिंग खर्च का असर दिखा है। तिमाही आधार पर NIM में 17 बेसिस प्वॉइंट के विस्तार से 3.6% पर है और सालाना आधार पर ग्रॉस NPA स्थिर है। प्रोविजन कवरेज तिमाही और सालाना आधार पर कम रहा है। लोन में सालाना आधार पर 18% की बढ़त, तिमाही आधार पर 3% की बढ़त दिखा।

                                                JULY 20, 2023 / 10:31 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Federal Bank ने 300 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च किया

                                                बैंक ने 300 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च किया है। इसके लिए इंडिकेटिव प्राइस 129.5-131.9 रुपए प्राइस शेयर तय किया गया है। फिलहाल Federal Bank का शेयर एनएसई पर 0.85 रुपये यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 136.55 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  JULY 20, 2023 / 10:23 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:PNC INFRA को मिला NHAI से 3 नए प्रोजेक्ट का ऑर्डर, शेयर 4% से ज्यादा भागा

                                                  NHAI से 3 नए HAM प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। कंपनी को 3264 करोड़ रुपए के 3 ऑर्डर मिले है। कंपनी को वाराणसी-कोलकाता हाइवे के लिए प्रोजेक्ट मिले है। फिलहाल PNC INFRA का शेयर एनएसई पर 14.60 रुपये यानी 4.21 फीसदी की बढ़त के साथ 358.05 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                    JULY 20, 2023 / 10:02 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:NEWGEN SOFT पर जेफरीज की राय

                                                    जेफरीज ने न्यूजेन सॉफ्ट पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 860 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने 34% रेवन्यू ग्रोथ के साथ Q1 अनुमानों को मात दी। मैनेजमेंट ने पारंपरिक बाजारों, विशेषकर बैंकों में मजबूत विकास संभावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसका EPS अनुमान 2-4% बढ़ाएं और वित्त वर्ष 23-25 ​​में 23% EPS सीएजीआर की उम्मीद करें।

                                                      JULY 20, 2023 / 9:52 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:Dr Reddy's Labs को श्रीकाकुलम प्लांट की US FDA ने PAI और GMP जांच पूरी की

                                                      कंपनी को श्रीकाकुलम प्लांट की US FDA ने PAI और GMP जांच पूरी की है। इस जांच में कंपनी की श्रीकाकुलम प्लांट को कोई आपत्ति नहीं मिली है। ये जांच 10-19 जुलाई के बीच हुई थी। फिलहाल टाटा कम्यूनिकेशंस का शेयर एनएसई पर 53.90 रुपये यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 5277 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                        JULY 20, 2023 / 9:31 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:Tata Communication का मुनाफा सालाना आधार पर 29.8% घटा, शेयर में आई गिरावट

                                                        पहली तिमाही में इस कंपनी का मुनाफा 544 करोड़ रुपए से सालाना आधार पर 29.8% घटकर 381.7 करोड़ रुपए रहा। जबकि, इस दौरान आय 4310.5 करोड़ रुपए से 10.7% बढ़कर 4,310.5 करोड़ रुपए रही है।EBITDA की बात करें तो ये 1077 करोड़ रुपए से 4.9% घटकर 1,024 करोड़ रुपए पर रही। जबकि मार्जिन भी 25% से सालाना आधार पर घटकर 21.9% पर आ गई है। कंपनी के बोर्ड ने NCDs के जरिए 1,800 करोड़ रुपए के फंड जुटाने की भी मंजूरी दी है।

                                                        फिलहाल टाटा कम्यूनिकेशंस का शेयर एनएसई पर 4.25 रुपये यानी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 1613.70 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                          JULY 20, 2023 / 9:19 AM IST

                                                          Market Open:मिलेजुले ग्लोबल संकेत के बीच बाजार की फ्लैट शुरुआत

                                                          20 जुलाई को बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 68.90 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 67,028.54 केस्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 29.00 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 19804.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                            JULY 20, 2023 / 9:08 AM IST

                                                            Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट चाल

                                                            20 जुलाई को प्री-ओपनिंग सेशन के दौरान भारतीय बाजार की चाल सपाट होती नजर आई। सेंसेक्स 15.14 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 67,112.58 केस्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 11.60 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 19,844.80 केस्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                              JULY 20, 2023 / 9:00 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:RIL: आज डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट

                                                              जियो फाइनेंशियल के डीमर्जर की आज रिकॉर्ड डेट है । जियो फिन की प्राइस डिस्कवरी के लिए सुबह 9 से 10 के बीच खास प्री-ओपन सेशन होगा। जियो फिनलिस्टिंग तक निफ्टी का 51वां शेयर होगा।

                                                                JULY 20, 2023 / 8:43 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया की 20 जुलाई के लिए निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय

                                                                जतिन गेडिया ने कहा कि निफ्टी ऊपर की ओर चाल दिखने पर 19964-20000 के स्तर छूने की कोशिश हो सकती है। डेली और आवरली मोमेंट इंडिकेटर अलग-अलग संकेत प्रदान कर रहे हैं। इससे अल्पकालिक कंसोलिडेशन हो सकता है। हालांकि इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर तेजी के पक्ष में बदलता दिख रहा है। इसलिए हम इंडेक्स पर सकारात्मक नजरिया बनाए रखेंगे। इसमें लेवल्स की बात करें तो 19740 - 19700 का स्तर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। जबकि 19964 - 20000 तत्काल रेजिस्टेंस जोन के रूप में काम करेगा।

                                                                बैंक निफ्टी पिछले कारोबारी सत्र (45906 - 45281) की रेंज के भीतर कंसोलिडेट हुआ। इस प्रकार एक इनसाइड बार पैटर्न बना है जो शॉर्ट टर्म में सीमा के चरम स्तर को महत्वपूर्ण बनाता है। बैंक निफ्टी में चरम सीमाओं का उल्लंघन होने पर इंडेक्स उस विशेष दिशा में आगे बढ़ सकता है। हालांकि हमें उम्मीद है कि ब्रेकआउट ऊपर की ओर होगा और उम्मीद है कि बैंक निफ्टी 46500 के स्तर को छूने की कोशिश करेगा।

                                                                  JULY 20, 2023 / 8:25 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates: FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                  बुधवार को दिनभर के कारोबार में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में खरीदारी की है। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बिकवाली की है। FIIs ने कल कैश मार्केट में 1,165.47 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। जबकि, DIIs 2,134.54 करोड़ रुपए की बिकवाली की है।

                                                                    JULY 20, 2023 / 8:19 AM IST

                                                                    Global Market Cues:एशियाई बाजार

                                                                    इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 3.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 32,521.88 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.12 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.45 फीसदी चढ़कर 17,193.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 19,049.19 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 3,197.43 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                      JULY 20, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                      Global Market Cues:अमेरिकी शेयर बाजार की चाल

                                                                      अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को भी तेजी के साथ बंद हुए. कल डाओ जोंस 109 अंक चढ़कर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक भी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे। अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स और एशियाई बाजारों से आज मिलेजुले संकेत नजर आ रहे हैं।Tesla और Netflix के नतीजे अनुमान से कमजोर रहने के बाद विदेशी बाजारों में हल्की कमजोरी भी देखने को मिली है। हालांकि, बुधवार के सामान्य कारोबार में डाओ जोंस लगातार 8वें दिन भी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा. नैस्डैक में हल्की नरमी रही।

                                                                        JULY 20, 2023 / 8:06 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:आज आएंगे इंफोसिस और HUL के नतीजे

                                                                        निफ्टी की दो कंपनियां इंफोसिस और HUL के रिजल्ट्स आएंगे। इंफोसिस के डॉलर रेवेन्यू में 0.8% तो CC रेवेन्यू में 0.7% की ग्रोथ संभव है। साथ ही, कोफोर्ज, हैवेल्स समेत वायदा की 7 कंपनियों के भी नतीजे आएंगे ।

                                                                          JULY 20, 2023 / 8:06 AM IST

                                                                          Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की 20 जुलाई के लिए निफ्टी पर राय

                                                                          श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी ने इंट्राडे चार्ट्स पर हायर बॉटम फॉर्मेशन बनाया है। ये मौजूदा स्तरों से और तेजी का संकेत दे रहा है। जब तक इंडेक्स 19725 पर कायम है। इसमें पॉजिटिव रुझान जारी रहने की संभावना है। इसके ऊपर जाने पर बाजार 19950-19975 तक रैली कर सकता है। दूसरी ओर 19725 का लेवल टूटने पर इसमें शॉर्ट टर्म करेक्शन आ सकता है। इसके नीचे, हमें 19650-19615 तक एक तेज गिरावट दिखने की आशंका है।

                                                                            JULY 20, 2023 / 8:04 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:19 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                            भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस ने 19 जुलाई को लगातार पांचवें सत्र में बढ़त का सिलसिला जारी रखा। सभी सेक्टरों में खरीदारी के बीच बाजार में तेजी नजर आई। बाजार के आखिर में सेंसेक्स 302.30 अंक या 0.45 प्रतिशत ऊपर 67,097.44 पर बंद हुआ। निफ्टी 83.90 अंक या 0.42 प्रतिशत ऊपर 19,833.20 पर बंद हुआ।

                                                                              JULY 20, 2023 / 8:02 AM IST

                                                                              ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                                              ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहा है। एशिया में कमजोरी दिख रही है। GIFT NIFTY पर भी हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन अमेरिकी बाजार कल मजबूत बंद हुए थे। डाओ में लगातार 8वें दिन उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि Tesla और Nexflix के कमजोर नतीजों के बाद आज US FUTURES पर प्रेशर बना हुआ है।

                                                                                JULY 20, 2023 / 8:01 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।