Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell - कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश, सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग

Closing Bell- कारोबारी हफ्ते के पहले दिन निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स, निफ्टी आईटी इंडेक्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स, निफ्टी ऑटो इंडेक्स, बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स, निफ्टी मेटल इंडेक्स, निफ्टी फार्मा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। जबकि निफ्टी रियल्टी इंडेक्स, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स और निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए

MoneyControl News JULY 01, 2024 / 3:45 PM IST

Closing Bell- भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस ने पिछले सत्र के नुकसान को मिटा दिया। आज 1 जुलाई को निफ्टी 24,100 से ऊपर के साथ उच्च स्तर पर समाप्त हुआ। आज बाजार में निफ्टी 24,100 से ऊपर चढ़ा। सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा। आज आईटी, ऑटो, एफएमसीजी स्टॉक्स की चमक बढ़ी। निफ्टी के टॉप गेनर्स स्टॉक्स लिस्ट में टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और ग्रासिम इंडस्ट्रीज शामिल

सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखाई दी। मिड और स्मॉलकैप ने रिकॉर्ड हाई लगाया
सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखाई दी। मिड और स्मॉलकैप ने रिकॉर्ड हाई लगाया
JULY 01, 2024 / 3:34 PM IST

Rupee at Close - रुपया गिर कर बंद

भारतीय रुपये में आज गिरावट देखने को मिली। भारतीय रुपया शुक्रवार के 83.38 के मुकाबले सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

    JULY 01, 2024 / 3:32 PM IST

    Closing Bell -सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग

    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग देखने को मिली। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी पीएसयू इंडेक्स, निफ्टी सीपीएसई इंडेक्स और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स को छोड़कर बाकी की सारे इंडेक्स हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे।

      JULY 01, 2024 / 3:29 PM IST

      Stock Market Live Updates- बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स चढ़ा

      बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स (BSE Consumer Durables index) में बढ़त देखने को मिली। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में करीब 1% की तेजी नजर आई। इसमें शामिल Dixon Technologies, Aditya Birla Fashion में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली

        JULY 01, 2024 / 3:27 PM IST

        Stock Market Live Updates- EICHER MOTOR की ट्रक बस बिक्री घटी

        आयशर मोटर (EICHER MOTOR) की बिक्री घटी हैं। EICHER MOTOR की जून में सालाना आधार पर ट्रक, बस बिक्री 41% घटकर 110 यूनिट रही। हालांकि इस दौरान कंपनी का एक्सपोर्ट 68% बढ़कर 421 यूनिट रहा। कंपनी की घरेलू बिक्री 9.8% बढ़कर 6,893 यूनिट रही

          JULY 01, 2024 / 3:25 PM IST

          Stock Market Live Updates- ASHOK LEYLAND की जून में बिक्री घटी

          अशोक लीलैंड (ASHOK LEYLAND) की जून में बिक्री घटी है। सालाना आधार पर जून में कुल बिक्री 14,940 यूनिट रही। जबकि इसके 15,700 यूनिट रहने का अनुमान था। कंपनी की जून में कुल बिक्री 2% घटकर 14,940 यूनिट रही।

            JULY 01, 2024 / 3:21 PM IST

            Stock Market Live Updates- अलेंबिक फार्मा की दवा को मिली अमेरिकी मंजूरी

            अलेंबिक फार्मा की दवा को अमेरिकी मंजूरी मिली है। Alembic Pharma को USFDA से मंजूरी मिली है। कंपनी की Bosutinib tablets के लिए अमेरिका से मंजूरी मिली है

              JULY 01, 2024 / 3:16 PM IST

              Stock Market Live Updates- मैक्स फाइनेंशियल में हुई बड़ी डील

              मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेस (Max Financial Services) के स्टॉक में बड़ी डील देखने को मिली। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक Max Financial Services के 12.8 लाख शेयरों में ब्लॉक डील हुई है।

                JULY 01, 2024 / 3:13 PM IST

                Stock Market Live Updates- बीएसई पावर इंडेक्स टूटा

                बीएसई पावर इंडेक्स (BSE Power index ) आज टूटा है। BSE Power index में 0.5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। इसमें शामिल NTPC और टाटा पावर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली

                  JULY 01, 2024 / 3:09 PM IST

                  Stock Market Live Updates- NIIT ने पंकज जथार को सीईओ नियुक्त किया

                  एनआईआईटी ने पंकज जथार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। एनआईआईटी ने 1 जुलाई, 2024 से पंकज जथार को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की। पंकज ने सपनेश लल्ला का स्थान लिया। हालांकि लल्ला अब एक गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में काम करते रहेंगे।

                    JULY 01, 2024 / 3:06 PM IST

                    Stock Market Live Updates- APL Apollo Tubes का सेल्स वॉल्यूम बढ़ा

                    एपीएल अपोलो ट्यूब्स (APL Apollo Tubes) का सेल्स वॉल्यूम अब तक उच्च स्तर तक बढ़ गया है। कंपनी ने Q1FY25 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री वॉल्यूम 7,21,064 टन दर्ज किया। जबकि Q1FY24 में 6,61,501 टन और Q4FY24 में 6,78,556 टन रही थी।

                      JULY 01, 2024 / 3:01 PM IST

                      Stock Market Live Updates- दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                      आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 397.86 अंक या 0.50 प्रतिशत नीचे 79,430.59 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 119.60 अंक या 0.50 प्रतिशत ऊपर 24,130.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2388 शेयर बढ़े। जबकि 1120 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 114 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                        JULY 01, 2024 / 2:55 PM IST

                        Stock Market Live Updates- गार्डन रीच को बांग्लादेश से ऑर्डर मिला

                        गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers ) ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश सरकार के लिए एक एडवांस्ड ओसन गोईंग टग के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

                          JULY 01, 2024 / 2:49 PM IST

                          Stock Market Live Updates- नजारा टेक्नोलॉजी लाखों शेयरों में सौदा

                          नजारा टेक्नोलॉजी (NAZARA TECHNOLOGY) में बड़े सौदे हुए हैं। कंपनी के 875 रुपये/शेयर के भाव पर 3.1% इक्विटी में सौदे हुए हैं। कंपनी 24 लाख शेयरों में 210 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है

                            JULY 01, 2024 / 2:43 PM IST

                            Stock Market Live Updates- MARUTI SUZUKI की बिक्री बढ़ी

                            दिग्गज ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी (MARUTI SUZUKI) की बिक्री बढ़ी। कंपनी की जून में कुल बिक्री 107% बढ़कर 2628 यूनिट रही। कंपनी की कुल बिक्री 1.79 लाख यूनिट रही जबकि इसके 1.61 लाख रहने का अनुमान था। सालाना आधार पर बिक्री 1.59 लाख से बढ़कर 1.79 लाख यूनिट रही। घरेलू बिक्री 1.39 लाख से बढ़कर 1.48 लाख यूनिट रही। कंपनी का एक्सपोर्ट 19,770 से बढ़कर 31,033 यूनिट रहा।

                              JULY 01, 2024 / 2:36 PM IST

                              Stock Market Live Updates- VST TILLERS TRACTORS की बिक्री घटी

                              VST TILLERS TRACTORS की सालाना आधार पर जून में कुल बिक्री 20% घटकर 3,710 यूनिट रही। इसकी पावर टिलर्स बिक्री 22% घटकर 3,128 यूनिट रही। ट्रैक्टर बिक्री 6% घटकर 582 यूनिट रही। ट्रैक्टर बिक्री 6% घटकर 582 यूनिट रही है।

                                JULY 01, 2024 / 2:32 PM IST

                                Stock Market Live Updates- जून में कोल प्रोडक्शन बढ़ा

                                कोयले के उत्पादन में बढ़ोत्तरी नजर आई। जून में कोल प्रोडक्शन बढ़ा है। COAL INDIA का कहना है कि सालाना आधार पर जून में कोल प्रोडक्शन 8.9% बढ़ा है। वहीं सालाना आधार पर जून में ऑफटेक 5.4% बढ़ा है

                                  JULY 01, 2024 / 2:02 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- करूर वैश्य बैंक का Q1 डिपॉजिट 14.41% बढ़कर 80,715 करोड़ रुपये

                                  करूर वैश्य बैंक (KARUR VYSYA BANK) का सालाना आधार पर Q1 डिपॉजिट 14.41% बढ़कर 80,715 करोड़ रुपये हो गया। Q1 एडवांसेज 16.06% बढ़कर 66,956 करोड़ रुपये हो गया। सालाना आधार पर Q1 CASA 5.62% बढ़कर 26,549 करोड़ रुपये रहा।

                                    JULY 01, 2024 / 1:55 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- REC का लोन डिसबर्समेंट्स बढ़ा

                                    आरईसी (REC) का लोन डिसबर्समेंट्स बढ़ा है। सालाना आधार पर REC का Q1 लोन डिसबर्समेंट्स 27.89% बढ़ा। सालाना आधार पर REC का Q1 लोन सेंक्शंस 24.17% बढ़ा

                                      JULY 01, 2024 / 1:48 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- बैंक ऑफ बड़ौदा को आयकर विभाग से डिमांड ऑर्डर

                                      बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) को आयकर विभाग से 1,067.82 करोड़ रुपये का डिमांड ऑर्डर मिला है। बैंक को एसेसमेंट ईयर 2017-18 से संबंधित आयकर विभाग से 1,067.82 करोड़ रुपये का डिमांड ऑर्डर प्राप्त हुआ है।

                                        JULY 01, 2024 / 1:40 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- कल्कि के शानदार कलेक्शन से PVR शेयर 4% उछला

                                        कल्कि के शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से PVR में जोश नजर आया। पीवीआर का शेयर 4% के उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। पहले 4 दिनों में दुनिया भर में फिल्म की कमाई 500 करोड़ रुपये के पार निकली।

                                          JULY 01, 2024 / 1:30 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में गिरावट

                                          निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स (Nifty PSU Bank index) में गिरावट देखने को मिली है। Nifty PSU Bank index करीब 0.7% नीचे लुढ़क गया है। इसमें शामिल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे।

                                            JULY 01, 2024 / 1:22 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- नैचुरल गैस के दाम घटे

                                            नैचुरल गैस के दाम घटे हैं। सरकार ने नैचुरल गैस की कीमतें 2.36% घटाईं हैं। सरकार ने जुलाई के लिए नैचुरल गैस के दाम $8.24/mBtu तय किया है। नैचुरल गैस के दाम $8.44 से घटाकर $8.24/mBtu तय किया है

                                              JULY 01, 2024 / 1:17 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- राइट्स कंपनी को मिला नया ऑर्डर

                                              राइट्स (RITES) कंपनी को नया ऑर्डर मिला है। कंपनी को 27 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                                JULY 01, 2024 / 1:12 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- L&T को मिला करोड़ों का ऑर्डर

                                                लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करोड़ों का ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है। कंपनी को ONGC से पाइपलाइन रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट मिला।

                                                  JULY 01, 2024 / 1:03 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                  आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 360.94 अंक या 0.46 प्रतिशत नीचे 79,393.67 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 108.90 अंक या 0.45 प्रतिशत ऊपर 24,119.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2393 शेयर बढ़े। जबकि 1067 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 122 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                    JULY 01, 2024 / 12:59 PM IST

                                                    Stock Market Live Updates- आयरन ओर के दाम 500 रुपये/टन तक घटाए

                                                    सूत्रों के मुताबिक आयरन ओर के दाम 500 रुपये/टन तक घटाए हैं। जुलाई के लिए आयरन ओर के दाम 500 रुपये/टन तक घटाए हैं।

                                                      JULY 01, 2024 / 12:53 PM IST

                                                      Stock Market Live Updates- जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री बढ़ी

                                                      जून महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री बढ़ी है। सालाना आधार पर जून ऑटो बिक्री 11% बढ़कर 69,397 यूनिट रही। जून में SUV बिक्री 23% बढ़कर 40,022 यूनिट रही। सालाना आधार पर ट्रैक्टर बिक्री 6% बढ़कर 47,319 यूनिट रही।

                                                        JULY 01, 2024 / 12:45 PM IST

                                                        Stock Market Live Updates- Signpost India ने रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल को बनाया सीएफओ

                                                        साइनपोस्ट इंडिया (Signpost India) ने रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल (Rameshwar Prasad Agrawal) को सीएफओ बनाया है।
                                                        मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से नरेन सुग्गुला के इस्तीफे के बाद, बोर्ड के सदस्यों ने 1 जुलाई से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में रामेश्वर प्रसाद अग्रवाल को नियुक्त किया है।

                                                          JULY 01, 2024 / 12:33 PM IST

                                                          Stock Market Live Updates- Q1 बिजनेस अपडेट पर IREDA का स्टॉक 6% चढ़ा


                                                          Q1 बिजनेस अपडेट पर IREDA का स्टॉक 6% चढ़ा। भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (Indian Renewable Energy Development Agency (IREDA) के शेयरों में 1 जुलाई को 6 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। कंपनी ने जून 2024 तिमाही के लिए ऋण मंजूरी में साल-दर-साल 382.62 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। जो बढ़कर कुल 9,136 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले यह 1,893 करोड़ रुपये रहा था

                                                            JULY 01, 2024 / 12:19 PM IST

                                                            Stock Market Live Updates- Sumit Woods को रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट मिला

                                                            सुमित वुड्स को चंदावरकर रोड, बोरीवली पश्चिम, मुंबई- 400 092 पर स्थित "दत्तानी ट्रेड सेंटर को-ऑपरेटिव सोसाइटी प्रीमाइसेस लिमिटेड" को डेवलप करने के लिए डेवलपर के रूप में चुना गया है।

                                                            यह बोरीवली पश्चिम रेलवे स्टेशन से 2 मिनट की पैदल दूरी पर चंदावरकर रोड के प्रमुख स्थान पर कमर्शियल रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। जिसका निर्माण क्षेत्रफल लगभग 3,85,000 है। इससे कंपनी को संभावित रेवन्यू 450 करोड़ मिल सकता है।

                                                              JULY 01, 2024 / 12:12 PM IST

                                                              Stock Market Live Updates- REC का लोन डिस्बर्समेंट हुआ मजबूत


                                                              वित्तीय वर्ष 2024-25 की 30 जून 2024 को समाप्त पहली तिमाही के दौरान आरईसी ने 1,12,747 करोड़ रुपये की लोन अप्रूवल और 43 652 करोड़ रुपये का लोन डिस्बर्समेंट दर्ज किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही क्रमशः 24.17% और 27.89% की महत्वपूर्ण वृद्धि नजर आई

                                                                JULY 01, 2024 / 12:01 PM IST

                                                                Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 318.79 अंक या 0.40 प्रतिशत नीचे 79,351.52 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 97.20 अंक या 0.40 प्रतिशत ऊपर 24,107.80 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2422 शेयर बढ़े। जबकि 1002 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 122 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                  JULY 01, 2024 / 11:46 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- गेल इंडिया में हुई बड़ी ब्लॉक डील

                                                                  गेल इंडिया (Gail India) में ब्लॉक डील हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें एक ब्लॉक में 20.3 लाख शेयरों में बड़ा ट्रेड हुआ है।

                                                                    JULY 01, 2024 / 11:29 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- संजीव नौटियल बने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस

                                                                    उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) ने संजीव नौटियाल (Sanjeev Nautiyal) को बैंक का नया एमडी एंड सीईओ नियुक्त किया है।

                                                                      JULY 01, 2024 / 11:20 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- ROTO PUMPS ने नया पंप लॉन्च किया

                                                                      पंप बनाने वाली दिग्गज कंपनी रोटो पंप ने नया पंप लॉन्च किया है। कंपनी ने आर्टिफिशियल लिफ्ट डाउन होल पंप को लॉन्च किया है। घरेलू और विदेशी बाजारों के लिए कंपनी ने पंप को लॉन्च किया है।

                                                                        JULY 01, 2024 / 11:05 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                        आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 184.59 अंक या 0.23 प्रतिशत ऊपर 79,217.32 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 72.10 अंक या 0.30 प्रतिशत ऊपर 24,082.70 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2368 शेयर बढ़े। जबकि 1008 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 124 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                          JULY 01, 2024 / 10:52 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- Visaman Global का शेयर 4% प्रीमियम पर लिस्ट

                                                                          एनएसई एसएमई पर विज़ामन ग्लोबल (Visaman Global) के शेयर 43 रुपये के इश्यू प्रािस के मुकाबले 4% प्रीमियम पर लिस्ट हुए।
                                                                          विजामन ग्लोबल सेल्स के शेयरों ने एनएसई एसएमई पर मजबूत शुरुआत की। ये 45.1 रुपये प्रति शेयर पर खुला, जो इसके इश्यू प्राइस 43 रुपये प्रति शेयर से 2 प्रतिशत अधिक है। विजामन ग्लोबल के 16.15 करोड़ रुपये के आईपीओ बोली के अंतिम दिन 40 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ।

                                                                            JULY 01, 2024 / 10:37 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- Ajanta Pharma के प्रोमोटर ने शेयर रखे गिरवी

                                                                            अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) के शेयरों को गिरवी रखा गया है। कंपनी के प्रोमोटरों ने 4.5 लाख शेयर गिरवी रखे हैं। बताया जा रहा है कि प्रोमोटर्स री-फाइनेंसिंग के लिए शेयर गिरवी रखे हैं

                                                                              JULY 01, 2024 / 10:23 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- SIGNATURE GLOBAL के प्रोजेक्ट को अच्छा रिस्पॉन्स

                                                                              गुरुग्राम सेक्टर 71 के टाइटेनियम SPR को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी को अब तक टाइटेनियम SPR से 2700 करोड़ रुपये की आय की उम्मीद है

                                                                                JULY 01, 2024 / 10:17 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- Asian Paints ने मैसूर प्लांट की बढ़ाई क्षमता

                                                                                एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मैसूरु प्लांट की क्षमता बढ़कर 6,00,000 किलोलीटर हो गई। एशियन पेंट्स ने बताया कि कंपनी की मध्यम अवधि की क्षमता आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मैसूरु प्लांट की स्थापित क्षमता को बढ़ाकर 6,00,000 किलो लीटर प्रति वर्ष कर दिया गया है।

                                                                                पहले की क्षमता में उपरोक्त वृद्धि के लिए कंपनी द्वारा लगभग 1,305 करोड़ रुपये की राशि का निवेश किया गया है। इसे आंतरिक स्रोतों से उपलब्ध कराया गया है।

                                                                                  JULY 01, 2024 / 10:09 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                                  आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 206.51 अंक या 0.26 प्रतिशत ऊपर 79,239.24 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 68.90 अंक या 0.29 प्रतिशत ऊपर 24,079.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2378 शेयर बढ़े। जबकि 878 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 113 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                                    JULY 01, 2024 / 9:52 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- SAMHI HOTELS में मॉर्गन स्टेनली ने 31 लाख शेयर खरीदे


                                                                                    GTI कैपिटल अल्फा ने 1.03 करोड़ शेयर बेचे। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर ने 30.93 लाख शेयर खरीदे। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने 11.35 लाख शेयर खरीदे। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड 21.38 लाख शेयर खरीदे।

                                                                                      JULY 01, 2024 / 9:41 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- BOROSIL में निवेशकों ने की खरीद-फरोख्त


                                                                                      प्रदीप कुमार खेरुका ने 7.64 लाख शेयर बेचे हैं। रेखा खेरुका ने 7.49 लाख, किरण खेरुका ने 16.33 लाख शेयर बेचे हैं। कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजरी ने 13.85 लाख शेयर खरीदे हैं। कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड ने 6.60 लाख शेयर खरीदे हैं

                                                                                        JULY 01, 2024 / 9:34 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है

                                                                                        कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड तेजी का बना हुआ है लेकिन अस्थायी ओवरबॉट स्थितियों के कारण हमें ऊपरी स्तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ट्रेंड-फॉलो करने वाले ट्रेडर्स के लिए, 24,000 / 79,000 और 23,900 / 78,700 पर सपोर्ट दिख रहा है। इससे ऊपर टिके रहने पर तेजी की भावना जारी रहने की संभावना है। वहीं, ऊपर की तरफ बाजार 24,175-24,300 / 79,500-79,800 तक बढ़ सकता है। दूसरी ओर, अगर बाजार 23,900 / 78,700 से नीचे गिरता है, तो सेंटीमेंट बदल सकता है। इससे नीचे जाने पर हमें 23,775-23,650 / 78,400-78,000 तक का टेक्निकल करेक्शन दिख सकता है।

                                                                                          JULY 01, 2024 / 9:21 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- बाजार की सपाट शुरुआत

                                                                                          आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की सपाट शुरुआत हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट खुले। सेंसेक्स 2.93 अंक या 0.00 प्रतिशत नीचे 79,029.80 पर और निफ्टी 18.70 अंक या 0.08 प्रतिशत ऊपर 24,029.30 पर रहा।

                                                                                            JULY 01, 2024 / 9:15 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- बाजार में रह सकती है थोड़ी वोलैटिलिटी

                                                                                            मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने ऐतिहासिक ऊंचाई को छुआ है। उम्मीद है कि यह तेजी चुनिंदा शेयरों में एक्शन के साथ जारी रहेगी। हालांकि, अगले सप्ताह अहम आंकड़े आने वाले हैं। इसका मतलब है कि बाजार में थोड़ी वोलैटिलिटी रह सकती है। ऑटो सेक्टर के सुर्खियों में रहने की उम्मीद है क्योंकि अगले हफ्ते OEM अपने मासिक ऑटो बिक्री के आंकड़े जारी करेंगे।

                                                                                              JULY 01, 2024 / 9:11 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- BOROSIL में निवेशकों ने की खरीद-फरोख्त


                                                                                              प्रदीप कुमार खेरुका ने 7.64 लाख शेयर बेचे हैं। रेखा खेरुका ने 7.49 लाख, किरण खेरुका ने 16.33 लाख शेयर बेचे हैं। कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट एंड एडवाइजरी ने 13.85 लाख शेयर खरीदे हैं। कार्नेलियन स्ट्रक्चरल शिफ्ट फंड ने 6.60 लाख शेयर खरीदे हैं

                                                                                                JULY 01, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- इस हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                                5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि तकनीकी रूप से देखें तो अपट्रेंड बरकरार है। लेकिन ऑवरली चार्ट पर RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) अपट्रेंड के भीतर पुलबैक या कंसोलीडेशन की संभावना का संकेत दे रहा है। इस तरह के किसी भी पुलबैक की स्थिति में हमें निफ्टी के लिए 23,800 के आसपास सपोर्ट देखने को मिल सकता है उसके बाद 23,600 पर अगला बड़ा सपोर्ट होगा। निफ्टी के लिए पोजीशनल सपोर्ट अब ऊपर की तरफ 23,400 (20 DEMA)पर शिफ्ट हो गया है। दूसरी ओर, पहला रजिस्टेंस 24,200 के आसपास और दूसरा रजिस्टेंस 24,600 पर नजर आ रहा है।

                                                                                                  JULY 01, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates-पिछले हफ्ते कैसा रहा बाजार

                                                                                                  28 जून को खत्म हुए हफ्ते में मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों ने सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में खराब प्रदर्शन किया। हालांकि स्मॉलकैप इंडेक्स ने रिकॉर्ड हाई हिट किया। इस दौरान 60 स्मॉलकैप शेयरों ने दोहरे अंकों का रिटर्न दिया (नीचे चार्ट देखें)। बेंचमार्क इंडेक्सों में भी तेजी देखने को मिली। इन्होंने भी नए मील के पत्थर स्थापित किए। एफआईआई की खऱीदारी के सपोर्ट के कारण बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त देखने को मिली।

                                                                                                  बीते हफ्ते के दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.4-0.4 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि लार्जकैप इंडेक्स में लगभग 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली। 28 जून को बीएसई लार्जकैप इंडेक्स ने 9,476.14 का नया हाई छुआ, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स ने 25 जून को 5,2542.41 का नया उच्च स्तर छुआ।

                                                                                                  विगत सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,822.83 अंक या 2.36 फीसदी बढ़कर 79,032.73 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 509.5 अंक या 2.16 प्रतिशत बढ़कर 24,010.60 पर बंद हुआ। 28 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स ने क्रमशः 79,671 और 24,174 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। जून में दोनों बेंचमार्क में 6.5 फीसदी की बढ़त हुई।

                                                                                                  बीते हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की बढ़त हुई। इस इंडेक्स में शामिल ब्लैक बॉक्स, कल्याणी इन्वेस्टमेंट कंपनी, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, इंडिया सीमेंट्स, जीटीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर, पिलानी इन्वेस्टमेंट एंड इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन, नलवा संस इन्वेस्टमेंट, पीएनबी गिल्ट्स, शारदा मोटर इंडस्ट्रीज, रॉसेल इंडिया, बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन, सोलारा एक्टिव फार्मा और गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया में 20-34 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

                                                                                                  वहीं, वार्डविज़ार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी, अरमान फाइनेंशियल सर्विसेज, टिप्स इंडस्ट्रीज, फिनो पेमेंट्स बैंक, एसजी फिनसर्व, एस एच केलकर एंड कंपनी, एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज, स्वान एनर्जी और क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण के शेयरों में 10-19 फीसदी की गिरावट आई।

                                                                                                    JULY 01, 2024 / 8:48 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बंगलुरु में 7 और पुणे में 11 एकड़ जमीन खरीदी

                                                                                                    गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) कंपनी ने बंगलुरु में 7 और पुणे में 11 एकड़ जमीन खरीदी है। यहां पर कंपनी ग्रुप हाउसिंग, हाई स्ट्रीट रिटेल प्रोजेक्ट बनाएगी। कंपनी को बंगलुरु प्रोजेक्ट से 1200 करोड़ रुपये आय की उम्मीद है। जबकि पुणे के प्रोजेक्ट से 1800 करोड़ आय की उम्मीद है।

                                                                                                      JULY 01, 2024 / 8:43 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- STANLEY LIFESTYLES में कई निवेशकों ने की खरीदारी


                                                                                                      स्टैनली लाइफस्टाइल्स (STANLEY LIFESTYLES) में ओमान इंडिया ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट फंड I,II ने शेयर बेचे हैं। मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर PTE ने 3.50 लाख शेयर खरीदे हैं। अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने 11.35 लाख शेयर खरीदे हैं। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड 32.25 लाख शेयर खरीदे। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने 5 लाख शेयर खरीदे। फ्रेंकलिन टेम्पलटन म्युचुअल फंड ने 11 लाख शेयर खरीदे हैं।

                                                                                                        JULY 01, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- अल्ट्राटेक ने आंध्रप्रदेश में प्लांट की क्षमता बढ़ाई

                                                                                                        अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने आंध्रप्रदेश के प्लांट में क्षमता बढ़ाई है। कंपनी ने आंध्र प्रदेश के Tadipatri प्लांट में क्षमता बढ़ाई है। इन्होंने 3.35 MTPA क्लिंकर, 1.8 MTPA ग्राइंडिंग क्षमता बढ़ाई है।

                                                                                                          JULY 01, 2024 / 8:29 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- फोकस में वोडाफोन आइडिया

                                                                                                          वोडाफोन आइडिया कंपनी ने टैरिफ प्लान में 10-21% से बढ़ोतरी की है। पोस्ट पेड और प्री-पेड प्लान में बढ़ोतरी की है। नए टैरिफ प्लान 4 जुलाई से लागू होंगे। कंपनी 4G विस्तार, 5G लॉन्च पर निवेश करेगी

                                                                                                            JULY 01, 2024 / 8:17 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- मुंबई में जून में घरों की बिक्री में इजाफा

                                                                                                            मुंबई की रियल एस्टेट कंपनियों के अच्छी खबर है। मुंबई में जून में घर खूब बिके हैं। Knight Frank के मुताबिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 12 परसेंट का उछाल देखने को मिला। आज Godrej, lodha, Oberoi और Prestige के शेयर फोकस में रहेंगे।

                                                                                                              JULY 01, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates- 1 जुलाई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                              गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।