Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JULY 18, 2024 / 3:46 PM IST

Closing Bell : निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश, सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर हुए बंद

Closing Bell : एसएंडपी 500 और नैस्डैक बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। माइक्रोचिप शेयरों में गिरावट ने इन इंडेक्सों पर दबाव बनाया। चीन के साथ अमेरिकी व्यापार संघर्षों में संभावित बढ़त के कारण, मेगाकैप टेक-संबंधित शेयरों में चल रहे रोटेशन में तेजी आई।

Closing Bell : निफ्टी वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जोश देखने के मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी आज नए शिखर पर हुए बंद हुए हैं। INFOSYS नतीजों से पहले IT शेयर चढ़े हैं। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। FMCG, बैंकिंग और ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। PSE, मेटल और रियल्टी शेयरों पर दबाव देखने को मिला है। सेंसेक्स  627  प्वाइंट चढ़कर 81,343 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 188 प्

अल्ट्राटेक सीमेंट 19 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही की अर्निंग रिपोर्ट पेश करने के लिए तैयार है।कंपनी के वॉल्यूम में बढ़त के बावजूद कीमतों में गिरावट और औसत प्राप्तियों में गिरावट के कारण खराब प्रदर्शन की उम्मीद है
अल्ट्राटेक सीमेंट 19 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही की अर्निंग रिपोर्ट पेश करने के लिए तैयार है।कंपनी के वॉल्यूम में बढ़त के बावजूद कीमतों में गिरावट और औसत प्राप्तियों में गिरावट के कारण खराब प्रदर्शन की उम्मीद है
JULY 18, 2024 / 3:46 PM IST

Market Close : सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,800 के करीब बंद, आईटी, एफएमसीजी और बैंक शेयर चमके

भारतीय शेयर बाजार 18 जुलाई को लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ और निफ्टी 24,800 के आसपास रहा। निफ्टी पर टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस टॉप गेनर रहे, जबकि एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, कोल इंडिया और बजाज ऑटो में गिरावट दर्ज की गई। सेक्टरों में बैंक, आईटी, एफएमसीजी और टेलीकॉम में 0.5-1.5 प्रतिशत की तेजी आई, जबकि कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर, रियल्टी, मीडिया में 1-3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

    JULY 18, 2024 / 2:50 PM IST

    Brokerage Call | नोमुरा ने आयशर मोटर्स पर 'reduce' की रेटिंग बरकरार रखी, लक्ष्य 4,119 रुपये दिया

    नोमुरा ने आयशर मोटर्स पर 'reduce' की रेटिंग बरकरार रखते हुए। लक्ष्य 4,119 रुपये का दिया है। रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को 2.39 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। दिलचस्प उत्पादों के बावजूद 400 सीसी से ऊपर के सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी में बहुत ज़्यादा वृद्धि नहीं देखी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि वृद्धि न होने का कारण यह हो सकता है कि ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग आवागमन के लिए बाइक का इस्तेमाल करता है। ये बाइक न केवल महंगी हैं, बल्कि ट्रैफ़िक में इन्हें चलाना ज़्यादा मुश्किल है क्योंकि ये गर्म हो जाती हैं। लॉन्च के बावजूद, रॉयल एनफील्ड के लिए ओवरऑल ग्रोथ में बहुत ज़्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है।

      JULY 18, 2024 / 2:21 PM IST

      Earnings Watch | हैवेल्स का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 411.2 करोड़ रुपये रहा

      हैवेल्स का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 411.2 करोड़ रुपये रहा है। राजस्व 5800 करोड़ रुपय पर रही है जो पिछले वर्ष की तुलना में 20% अधिक है। कुल लागत 5320 करोड़ रुपये रही है। ये भी पिछले वर्ष की तुलना में 18 फीसदी अधिक रही है। अन्य आय 77.03 करोड़ रुपये रही है। ये पिछले वर्ष की तुलना में 19 फीसदी ज्यादा है।

        JULY 18, 2024 / 1:54 PM IST

        CENTRAL BANK OF INDIA : मुनाफा सालाना आधार 419 करोड़ रुपए से बढ़कर 880 करोड़ रुपए पर रहा

        पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा सालाना आधार 419 करोड़ रुपए से बढ़कर 880 करोड़ रुपए पर आ गया है। वहीं, NII 3,176 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,551 करोड़ रुपए पर रहीं। तिमाही आधार पर बैंक की प्रोविजनिंग 509 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,322 करोड़ रुपए पर और नेट एनपीए 1.23 फीसदी से घटकर 0.73 फीसदी पर रही है। जबकि ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 4.5 फीसदी से बढ़कर 4.54 फीसदी पर रहा है।

          JULY 18, 2024 / 1:48 PM IST

          KARUR VYSYA BK Q1 : मुनाफा सालाना आधार पर 359 करोड़ रुपए से बढ़कर 459 करोड़ रुपए पर रहा

          पहली तिमाही में करूर वैश्य बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 359 करोड़ रुपए से बढ़कर 459 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, ब्याज से होने वाली आय 897 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,025 करोड़ रुपए पर ऐर प्रोविजनिंग सालाना आधार पर 159 करोड़ रुपए से घटकर 133 करोड़ रुपए पर रही है। नेट NPA तिमाही आधार पर 0.4% से घटकर 0.38% फीसदी पर और ग्रॉस NPA 1.4 फीसदी से घटकर 1.32 फीसदी पर रहा है।

            JULY 18, 2024 / 1:32 PM IST

            Stock Market LIVE Updates | अदानी एंटरप्राइजेज का जेवी Coredge.io को खरीदेगा

            अडानी समूह और सिरियस इंटरनेशनल होल्डिंग (इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) की एक सहायक कंपनी) के बीच एक संयुक्त उद्यम सिरियस डिजिटेक ने एक एआई और क्लाउड प्लेटफॉर्म कंपनी Coredge.io के अधिग्रहण के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

              JULY 18, 2024 / 1:28 PM IST

              Stock Market LIVE Updates | कमजोर आय और कम उत्पादन के कारण जेएसडब्ल्यू स्टील का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ घटने की आशंका

              मनीकंट्रोल द्वारा नौ ब्रोकरेज के बीच कराए गए सर्वे के अनुमानों के मुताबित जून तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का समेकित शुद्ध लाभ 921 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है, जो तिमाही आधार पर 29 प्रतिशत और सालाना आधार पर 61 प्रतिशत कम है।

                JULY 18, 2024 / 1:24 PM IST

                Stock Market LIVE Updates | भारती एयरटेल मई 2024 में 12.50 लाख ग्राहक जोड़े

                दूरसंचार ऑपरेटर भारती एयरटेल ने मई 2024 में 12.50 लाख ग्राहक जोड़े हैं, जो पिछले महीने के 7.52 लाख उपयोगकर्ताओं से 66.2% अधिक हैं। मई 2024 तक कंपनी के पास वायरलेस ग्राहकों की 33.17% बाजार हिस्सेदारी थी।

                  JULY 18, 2024 / 1:22 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates | वोडाफोन आइडिया ने मई में 9.24 लाख ग्राहक खोए

                  इस साल मई में टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया ने 9.24 लाख ग्राहक खो दिए, जबकि पिछले महीने इसने 7.35 लाख उपयोगकर्ता खोए थे। मई 2024 तक वायरलेस ग्राहकों की बाजार हिस्सेदारी में इसकी हिस्सेदारी 18.66% थी।

                    JULY 18, 2024 / 12:45 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates | कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स का पहली तिमाही का कलेक्शन 19% बढ़ा

                    कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स का पहली तिमाही का कलेक्शन 19% बढ़कर 513 करोड़ रुपये के मुकाबले 612 करोड़ रुपये पर रहा है। बिक्री मूल्य में भी 1 फीसदी की बढ़त हुई है। यह 701 करोड़ रुपये से बढ़कर 711 करोड़ रुपये पर आ गई है। बिक्री मात्रा भी 3 फीसदी बढ़ी है। ये 0.96 मिलियन वर्ग फीट से बढ़कर 0.93 मिलियन वर्ग फीट रही है।

                      JULY 18, 2024 / 12:41 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates | फ्लिक्सबस ने पेटीएम के साथ रणनीतिक साझेदारी की

                      फ्लिक्सबस ने अपनी वितरण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पेटीएम के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी फ्लिक्सबस को पेटीएम के विशाल ग्राहक आधार और तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने की सुविधा देगी।

                        JULY 18, 2024 / 12:11 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates | पहली तिमाही में घाटा कम होने के बावजूद आलोक इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट

                        पहली तिमाही में आलोक इंडस्ट्रीज का शुद्ध घाटा घटकर 206.9 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में घाटा 226.1 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में 28.9 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1,006.3 करोड़ रुपये पर रही है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,414.9 करोड़ रुपये पर रही थी। EBITDA में 68.6% की वृद्धि हुई है और यह 20.75 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 12.3 करोड़ रुपये पर थी। मार्जिन में 2.06% की वृद्धि हुई है. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 0.87% पर था।

                          JULY 18, 2024 / 12:07 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates | इंफोसिस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी, टाटा टेक्नोलॉजीज, परसिस्टेंट सिस्टम्स आज नतीजे घोषित करेंगे

                          इंफोसिस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, टाटा टेक्नोलॉजीज, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, डालमिया भारत, सीएट, हैवेल्स इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंध्र सीमेंट्स, आशापुरी गोल्ड ऑर्नामेंट, भारत बिजली, च्वाइस इंटरनेशनल, सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया, गोपाल स्नैक्स, ग्रिंडवेल नॉर्टन, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, मास्टेक, न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, पॉलीकैब इंडिया, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स, रैलिस इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, सागर सीमेंट्स, शॉपर्स स्टॉप, साउथ इंडियन बैंक, स्वराज इंजन, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, तानला प्लेटफॉर्म्स, टाटा कम्युनिकेशंस, ट्राइडेंट टेक्सोफैब और व्रज आयरन एंड स्टील 18 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।

                            JULY 18, 2024 / 11:43 AM IST

                            Brokerage Call | यूबीएस ने बजाज ऑटो को 'BUY' रेटिंग दी, लक्ष्य मूल्य 6,250 रुपये तय किया

                            यूबीएस ने बजाज ऑटो को 'BUY' रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य मूल्य 6,250 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि पीएलआई इंसेंटिव और स्पेयर्स ने पहली तिमाही में 20 प्रतिशत मार्जिन हसिल करने में मदद की है। बाजार कई मॉडल लॉन्च होने के बावजूद 2-व्हीलर बाजार हिस्सेदारी में गिरावट को भी नजरअंदाज कर रहा है

                              JULY 18, 2024 / 11:19 AM IST

                              Stock Market LIVE Updates | ज़ाइडस लाइफ़ ने भारत में वोनोप्राज़न के लिए टेकेडा के साथ पेटेंट लाइसेंसिंग समझौता किया

                              ज़ाइडस लाइफसाइंसेज ने टेकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी के साथ एक नान-एक्सक्लूसिव पेटेंट लाइसेंसिंग समझौता किया है, जिसके तहत भारत में पोटैशियम कॉम्पिटिटिव एसिड ब्लॉकर (पी-सीएबी) वोनोप्राज़न की बिक्री की जाएगी। इस दवा की बिक्री भारत में वॉल्ट ब्रांड नाम से की जाएगी।

                                JULY 18, 2024 / 11:15 AM IST

                                Stock Market LIVE Updates | BASF अपना फ्लोकुलेंट्स कारोबार सोलेनिस को बेचेगा

                                BASF ने खनन अप्लीकेशनों से जुड़े अपने फ्लोकुलेंट्स व्यवसाय को बेचने के लिए 17 जुलाई, 2024 को सोलेनिस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। BASF के फ्लोकुलेंट्स व्यवसाय को सोलेनिस को बेचना BASF के वैश्विक पोर्टफोलियो समाजित करने का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मुख्य रणनीतिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है। यह लेन-देन 2024 की दूसरी छमाही में पूरा होने की उम्मीद है। यब करार संबंधित प्रतिस्पर्धा आयोग / एंटी-ट्रस्ट अधिकारियों की मंजूरी के अधीन है।

                                  JULY 18, 2024 / 10:47 AM IST

                                  Stock Market LIVE Updates | नाज़ारा टेक्नोलॉजीज में 5% की गिरावट, सहायक कंपनियों को 1,120 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला

                                  नाज़ारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 18 जुलाई को 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि इसकी दो सहायक कंपनियों - ओपनप्ले टेक्नोलॉजीज और हालाप्ले टेक्नोलॉजीज - को लगभग 1,120 करोड़ रुपये की जीएसटी नोटिस मिली है।

                                    JULY 18, 2024 / 10:29 AM IST

                                    Markets@10:30 | Sensex-Nifty शुरुआती गिरावट से उबरे

                                    10:30 बजे के आसपास सेंसेक्स 104 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 80,820.56 पर और निफ्टी 32.4 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 24,645.40 पर दिख रहा था।

                                      JULY 18, 2024 / 10:04 AM IST

                                      Sensex Today | अरबिंदों फार्मा के बोर्ड ने 1,460 रुपए प्रति शेयर पर बायबैक को दी मंजूरी

                                      अरबिंदों फार्मा ने 1,460 रुपए प्रति शेयरे के भाव पर बायबैक का एलान किया है। कंपनी 51.4  लाख शेयरों का बायबैक करेगी। टेंडर रूट के जरिए बायबैक को मंजूरी मिली है। कंपनी शेयर बायबैक पर 750 करोड रुपए खर्च करेगी।

                                        JULY 18, 2024 / 9:57 AM IST

                                        Sensex Today | CNBC आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक RBI ने IDBI बैंक के विनिवेश पर रिपोर्ट सौंपी

                                        CNBC आवाज़ को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आरबीआई ने आईडीबीआई के विनिवेश के लिए उपयुक्त एवं उचित स्थिति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत की है। विनिवेश विभाग ने आईडीबीआई बैंक के लिए बोलीदाताओं के नाम आरबीआई को पहले ही भेजे थे।

                                          JULY 18, 2024 / 9:47 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates | प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी

                                          प्लूटस वेल्थ मैनेजमेंट एलएलपी ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 68.16 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 65,79,936 अतिरिक्त इक्विटी शेयर खरीदे है जिसका कुल मूल्य 44.8 करोड़ रुपये है। इसी तरह आलिध्रा टेक्स्टूल इंजीनियर्स ने इंडियाबुल्स हाउसिंग में 67.15 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 25 लाख शेयर खरीदे हैं। हालांकि, संतोष कुमार गर्ग ने 66.61 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 23,42,587 शेयर बेचे और विबग्योर इन्वेस्टर्स डेवलपर्स ने 66.64 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 25,41,557 शेयर बेचे।

                                            JULY 18, 2024 / 9:41 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates | ग्लेनमार्क फार्मा को टोपिरामेट कैप्सूल के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिली

                                            ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स को टोपिरामेट कैप्सूल यूएसपी, 15 मिलीग्राम और 25 मिलीग्राम के लिए यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) से अंतिम मंजूरी मिल गई है। ग्लेनमार्क के वर्तमान पोर्टफोलियो में अमेरिकी बाजार में वितरण के लिए अधिकृत 198 उत्पाद और यूएस एफडीए के साथ 50 एएनडीए की मंजूरी लंबित है।

                                              JULY 18, 2024 / 9:33 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates : 16 जुलाई को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                              पिछले कारोबारी दिन या 16 जुलाई को सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही थी। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 16 जुलाई को लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त कोल इंडिया, बीपीसीएल, एचयूएल, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और भारती एयरटेल में देखने को मिली थी। जबकि श्रीराम फाइनेंस, डॉ. रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट हुई थी। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो रियल्टी इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी। जबकि एफएमसीजी, आईटी, मेटल और टेलीकॉम में 0.3-0.9 फीसदी की तेजी आई थी। दूसरी ओर, मीडिया इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि पावर और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की देखने को मिली थी। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी।

                                                JULY 18, 2024 / 9:32 AM IST

                                                Sensex today : 18 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि निफ्टी 16 जुलाई को 24,600-24,650 के सीमित दायरे में घूमता रहा और अंत में 26.30 अंकों की बढ़त के साथ 24,613.00 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें रियल्टी में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद एफएमसीजी और आईटी का नंबर रहा। जबकि मीडिया में सबसे अधिक गिरावट आई। फार्मा सेगमेंट में मुनाफावसूली के कारण करेक्शन देखने को मिला। मिड और स्मॉलकैप के सुस्त प्रदर्शन के बावजूद, इस सेगमेंट के चुनिंदा शेयरों में खरीदारी रही।

                                                आदित्य ने आगे कहा कि रिकॉर्ड स्तरों पर लगातार डोजी कैंडल बनना ऊपरी स्तरों पर कमजोरी का संकेत देता है। हालांकि, हर बीतने वाले दिन के साथ सपोर्ट लेवल ऊपर की और शिफ्ट हो जा रहा है। अब निफ्टी के लिए 24,500 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

                                                  JULY 18, 2024 / 9:31 AM IST

                                                  Sensex today : मौजूदा वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों में चिंता

                                                  जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि मौजूदा वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों की चिंता और वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजों के कमजोर रहने की उम्मीद के कारण घरेलू बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहा। इस हफ्ते नतीजे का मौसम पूरी तरह से शुरू होने के साथ, निवेशकों को बाजार और इकोनॉमी का बारे में अनुमान लगाने में सहायता मिलेगी। ग्लोबल स्तर पर महंगाई की दिशा पर FED प्रमुख की नरम टिप्पणी और अमेरिकी खुदरा बिक्री आंकड़ों से पहले यूएस 10-ईयर यील्ड में गिरावट ने सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना को बढ़ा दिया है।

                                                    JULY 18, 2024 / 9:30 AM IST

                                                    Sensex today : अगले कुछ कारोबारी सत्रों में देखने को मिल सकता है कंसोलीडेशन

                                                    शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ खुला और उसके बाद दिन के दौरान कंसोलीडेट होकर 20 अंक की मामूली बढ़त के साथ हरे रंग में बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी 24840 अंक की ओर बढ़ रहा है। ऑवरली चार्ट पर गति धीमे पड़ने के संकेत हैं क्योंकि ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर में नकारात्मक क्रॉसओवर है और बोलिंगर बैंड भी सिकुड़ने लगे हैं। ये इस बात का संकेत है कि अगले कुछ कारोबारी सत्रों में कंसोलीडेशन हो सकता है। इस कंसोलीडेसन की रेंज 24700 - 24500 रहने की संभावना है।

                                                    जतिन गेडिया ने आगे कहा कि बैंक निफ्टी कंसोलीडेट हुआ और 20-डे मूविंग एवरेज के सपोर्ट के आसपास बंद हुआ। हमें उम्मीद है कि बैंक निफ्टी इस सपोर्ट को बनाए रखेगा और अगले कुछ कारोबारी सत्रों में 52800 - 53000 की ओर बढ़ेगा। बैंक निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट 52100-51900 पर दिख रहा है।

                                                      JULY 18, 2024 / 9:29 AM IST

                                                      Opening Bell | Sensex- Nifty ने की कमजोर शुरुआत

                                                      कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण 18 जुलाई को भारतीय सूचकांक कमजोर खुला और निफ्टी 24,550 से नीचे आ गया है।  सेंसेक्स 173.36 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,543.19 पर और निफ्टी 62.20 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,550.80 पर दिख रहा है। करीब 1453 शेयरों में तेजी, 1081 शेयरों में गिरावट और 193 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।निफ्टी पर एलटीआईमाइंडट्री, अपोलो हॉस्पिटल्स, इंफोसिस, टीसीएस और विप्रो टॉप गेनर हैं। जबकि एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प और सिप्ला टॉप लूजर हैं।

                                                        JULY 18, 2024 / 9:23 AM IST

                                                        Sensex today : 18 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                        प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि निफ्टी 16 जुलाई को 24,600-24,650 के सीमित दायरे में घूमता रहा और अंत में 26.30 अंकों की बढ़त के साथ 24,613.00 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें रियल्टी में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद एफएमसीजी और आईटी का नंबर रहा। जबकि मीडिया में सबसे अधिक गिरावट आई। फार्मा सेगमेंट में मुनाफावसूली के कारण करेक्शन देखने को मिला। मिड और स्मॉलकैप के सुस्त प्रदर्शन के बावजूद, इस सेगमेंट के चुनिंदा शेयरों में खरीदारी रही।

                                                        आदित्य ने आगे कहा कि रिकॉर्ड स्तरों पर लगातार डोजी कैंडल बनना ऊपरी स्तरों पर कमजोरी का संकेत देता है। हालांकि, हर बीतने वाले दिन के साथ सपोर्ट लेवल ऊपर की और शिफ्ट हो जा रहा है। अब निफ्टी के लिए 24,500 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

                                                          JULY 18, 2024 / 9:00 AM IST

                                                          Sensex today : ग्लोबल संकेत मिलेजुले

                                                          बाजार के लिए अमेरिका से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। चीन को टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट करने वाली चिप कंपनियों पर सख्ती के बाइडेन के बयान के बाद Nasdaq में 2022 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये करीब 2.75 फीसदी टूटा है। हालांकि डाओ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। इधर एशिया में भी कमजोरी है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। कल डाओ जोन्स नई ऊंचाई पर बंद हुआ था। लेकिन नैस्डेक दिसंबर 2022 के बाद सबसे निचले स्तरों पर बंद हुआ था। अमेरिका का टेक सेक्टर इंडेक्स करीब 4 फीसदी गिरा था। S&P 500 इंडेक्स 5600 के स्तर के नीचे बंद हुआ था। Russell2K इंडेक्स गिरावट से पहले रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था। Russell2K इंडेक्स 9 जुलाई से 18 जुलाई तक 12 फीसदी चढ़ा है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक आज ब्याज दरों पर फैसला लेगा।  US चीन को टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट बैन कर सकता है।

                                                            JULY 18, 2024 / 8:35 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates | आज आने वाले नतीजे

                                                            18 जुलाई को इंफोसिस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, टाटा टेक्नोलॉजीज, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स, डालमिया भारत, सीएट, हैवेल्स इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आंध्र सीमेंट्स, आशापुरी गोल्ड ऑर्नामेंट, भारत बिजली, च्वाइस इंटरनेशनल, सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया, गोपाल स्नैक्स, ग्रिंडवेल नॉर्टन, जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, मास्टेक, न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज, पॉलीकैब इंडिया, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स, रैलिस इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, सागर सीमेंट्स, शॉपर्स स्टॉप, साउथ इंडियन बैंक, स्वराज इंजन, स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी, तानला प्लेटफॉर्म्स, टाटा कम्युनिकेशंस, ट्राइडेंट टेक्सोफैब और व्रज आयरन एंड स्टील  अपने जून तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।