Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell- सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% के गिरावट पर बंद, बड़े इवेंट से पहले बाजार में दबाव

Closing Bell- बाजार में दिखी मुनाफावसूली के चलते सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। वहीं निफ्टी पर इंफोसिस, आईटीसी, एलटीआईमाइंडट्री, एशियन पेंट्स और एसबीआई टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, बीपीसीएल और टेक महिंद्रा टॉप लूजर्स स्टॉक्स लिस्ट में शामिल रहे

MoneyControl News JULY 19, 2024 / 3:47 PM IST

Closing Bell- मंगलवार 23 जुलाई को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2024 से पहले बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई। इस बड़े इवेंट से पहले निवेशकों और ट्रेडर्स ने बाजार में सावधानी बरतने का मूड बनाया। इसकी वजह से भी मजबूत मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया। जिससे सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में आ गए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 755.48 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 80,587.98 पर बंद हुआ। न

निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बिकवाली नजर आई
निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बिकवाली नजर आई
JULY 19, 2024 / 3:47 PM IST

Rupee close- रुपया गिरकर बंद

भारतीय रुपया गिरकर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.66/$ के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ जो कि गुरुवार को 83.65/$ के बंद भाव के मुकाबले कम है।

    JULY 19, 2024 / 3:36 PM IST

    Closing Bell- हफ्ते के आखिरी दिन बाजार सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% के गिरावट पर बंद

    कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% के गिरावट पर बंद हुए। बड़े नतीजों और बजट से पहले बाजार में दबाव देखने को मिला। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली नजर आई। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव दिखाई दिया। मिडकैप इंडेक्स करीब 2% गिरावट पर बंद हुआ। ऑटो, इंफ्रा, रियल्टी इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए

      JULY 19, 2024 / 3:28 PM IST

      Stock Market Live Updates- बजट से पहले इन स्टॉक्स में दिखी मुनाफावसूली

      बजट 23 जुलाई को पेश होने वाला है। उसके पहले आज बाजार में मुनाफावसूली हाई रही। इस दौरान आज डिफेंस सेक्टर के स्टॉक्स में भी मुनाफावसूली रही। इसमें HAL, BEL और अन्य स्टॉक्स शामिल रहे।

        JULY 19, 2024 / 3:23 PM IST

        Stock Market Live Updates- ZYDUS LIFE को US FDA से 2 आपत्ति मिली

        जायडस लाइफ (ZYDUS LIFE) को अमेरिकी एफडीए से आपत्तियां मिली हैं। कंपनी की अहमदाबाद इकाई को US FDA से 2 आपत्ति मिली। अहमदाबाद इकाई की जांच 15-19 जुलाई के बीच हुई थी

          JULY 19, 2024 / 3:19 PM IST

          Stock Market Live Updates- BPCL का Q1 मुनाफा घटकर 3,015 करोड़ रुपये

          बीपीसीएल (BPCL) का पहली तिमाही में मुनाफा घट गया। कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर 4224 करोड़ रुपये से घटकर 3,015 करोड़ रुपये हो गया। आय 1.16 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.13 लाख करोड़ रुपये हो गई। वहीं कंपनी का EBITDA 9,211 करोड़ रुपये से घटकर 5,650 करोड़ रुपये हो गया।

            JULY 19, 2024 / 3:14 PM IST

            Stock Market Live Updates- ULTRATECH CEMENT का Q1 मुनाफा बढ़कर 1695 करोड़

            दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का पहली तिमाही में मुनाफा बढ़ गया है। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1688 करोड़ रुपये से बढ़कर 1695 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंसोलिडेटेड आय 17,734 करोड़ रुपये से बढ़कर 18,069 करोड़ रुपये रही

              JULY 19, 2024 / 3:09 PM IST

              Sensex Today - बाजार में और बढ़ी गिरावट

              बाजार में गिरावट बढ़ती हुई दिखाई दी। सेकंड हाफ में बाजार में और गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 24,550 के नीचे फिसल गया है। मिडकैप इंडेक्स 1,200 प्वाइंट से ज्यादा फिसल गया है। कुल मिलाकर बाजार दिन के निचले स्तर पर नजर आ रहा है

                JULY 19, 2024 / 3:05 PM IST

                Stock Market Live Updates- आउटेज ठीक करने की दिशा में काम जारी- IT मंत्री अश्विनी वैष्णव

                IT मंत्री अश्विनी वैष्णव का उड़ानों को लेकर जारी दिक्कतों के संबंध में बयान आया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी दिक्कत पर MICROSOFT के संपर्क में हैं। गड़बड़ी का कारण पहचान लिया गया है। अब इस गड़बड़ी को दूर करने पर काम जारी है। इसके साथ ही आउटेज ठीक करने की दिशा में काम जारी है।

                  JULY 19, 2024 / 3:01 PM IST

                  Stock Market Live Updates- BLUE DART का Q1 मुनाफा घटा

                  ब्लूडार्ट (BLUE DART) का पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड मुनाफा 61 करोड़ रुपये से घटकर 52 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1,238 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,343 करोड़ रुपये रही। EBITDA 191 करोड़ रुपये से बढ़कर 202 करोड़ रुपये रही

                    JULY 19, 2024 / 2:52 PM IST

                    Stock Market Live Updates- Infosys पर नोमुरा ने टारगेट प्राइस बढ़ाकर किया 2,040 रुपये

                    जेफरीज और नोमुरा ने इंफोसिस के शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। जेफरीज ने टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2,040 रुपये प्रति शेयर कर दिया है और 'बाय' रेटिंग दी है। नोमुरा ने भी 'बाय' कॉल के साथ नया टारगेट प्राइस 1,950 रुपये प्रति शेयर दिया है। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ 7.1 प्रतिशत बढ़कर 6,368 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,945 करोड़ रुपये था।

                      JULY 19, 2024 / 2:47 PM IST

                      Budget Bonanza Picks : शिल्पा राउत की बजट पिक

                      बजट के नजरिए से प्रभुदास लीलाधर प्राइवेट लिमिटेड की शिल्पा राउत की IRCTC में खरीदारी की सलाह है। शिल्पा का कहना है कि इस स्टॉक में 1010 रुपए के वर्तमान भाव और 980/970 रुपए तक की किसी गिरावट में 940 रुपए के स्टॉप लॉस और 1100/1145/1170/1200 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए। शिल्पा राउत का कहना है कि IRCTC एक कंसोलीडेशन ब्रेकआउट के मुहाने पर है। यहां से इस स्टॉक में कभी भी बड़ी तेजी आ सकती है। स्टॉक का रिस्क रिवॉर्ड काफी अच्छा नजर आ रहा है।

                        JULY 19, 2024 / 2:46 PM IST

                        Budget Picks : मानस जायसवाल की बजट पिक

                        बजट के नजरिए से MANASJAISWAL.COM के तकनीकी विश्लेषक मानस जायसवाल की बजाज फिनसर्व में 1599 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1750 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। मानस का कहना है कि ये स्टॉक 8-9 महीनों से 1550 रुपए के आसपास सपोर्ट ले रहा है। इस बार भी ये स्टॉक इसी लेवल के आसपास सपोर्ट ले रहा है। कल इसमें एक ब्रेकआउट देखने में मिला।

                          JULY 19, 2024 / 2:33 PM IST

                          Spotlight Stocks : फोकस में इंफोसिस

                          इंफोसिस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के अनुज सिंघल ने कहा कि बड़े गैप-अप के बाद ट्रेडिंग के लिए इस स्टॉक में एंट्री ना करें। आपके कोर पोर्टफोलियो में इस स्टॉक को रहना चाहिए। हर गिरावट में इंफोसिस को खरीदें। शेयर में अगले 2 साल में 50 फीसदी का रिटर्न संभव है। इंफोसिस अमूमन 3 साल में 52 हफ्ते के निचले स्तर से दोगुना होता है। 52 हफ्ते का निचला स्तर 1305 रुपए है। ऐसे में इस स्टॉक में अगले दो साल में 2610 रुपए का स्तर संभव है।

                            JULY 19, 2024 / 2:18 PM IST

                            Sensex today : टेक महिंद्रा में शानदार मोमेंटम

                            सीएनबीसी आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि सेक्टर और शेयर दोनों में शानदार मोमेंटम है। टेक महिंद्रा में लगातार 5वें हफ्ते तेजी दिख रही है। 2.5 साल का चैनल पार हो रहा है। स्टॉक अपने शिखर से अभी भी 16 फीसदी दूर है। पिछले 4 दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। स्टॉक के भाव एक महीने के ऊपरी स्तर पर हैं। OI भी एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर है। वायदा में दो दिनों से लॉन्ग बिल्ड अप देखने के मिल रहा है। ये स्टॉक में तेजी कायम रहने का संकेत हैं।

                              JULY 19, 2024 / 1:58 PM IST

                              Stock Market Live Updates-एम्बेसी REIT पुणे में बेच सकता है क्वाड्रॉन ऑफिस कैंपस , 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की उम्मीद

                              एम्बेसी ग्रुप द्वारा प्रबंधित एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT पुणे के टेक्नोलॉजी हब हिंजवडी उपनगर में स्थित अपने एम्बेसी क्वाड्रॉन कार्यालय परिसर की बिक्री करने पर विचार कर रहा है। पुणे में एम्बेसी REIT के तीन कार्यालय संपत्तियों में से एक, एम्बेसी क्वाड्रॉन का ऑक्यूपेंसी रेट अन्य दो संपत्तियों की तुलना में कम है। इसकी ऑक्यूपेंसी रेट 54 फीसदी ही है। सूत्रों के मुताबित ऑक्यूपेंसी रेट कम होना REIT द्वारा इस संपत्ति को बेचने का एक बड़ा कारण है। बेंगलुरु स्थित एम्बेसी REIT भारत का पहला लिस्टेड REIT है। इसमें ब्लैकस्टोन ने निवेश कर रहा है। सूत्रों के मुताबित एम्बेसी REIT को इस संपत्ति की बिक्री से 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की उम्मीद है। इस प्रॉपर्टी में 1.9 मिलियन वर्ग फीट का लीज योग्य क्षेत्र है जो हिंजवाड़ी के राजीव गांधी इन्फोटेक पार्क के फेज-2 में 25.5 एकड़ भूमि पर चार टावरों में फैला हुआ है।

                                JULY 19, 2024 / 1:43 PM IST

                                Stock Market Live Updates- Dalmia Bharat पर मॉर्गन स्टैनली का इक्वल वेट नजरिया

                                सीमेंट कंपनी डालमिया भारत के शेयर के लिए ब्रोकरेज MS ने 'इक्वल वेट' रेटिंग के साथ 1900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। अप्रैल-जून 2024 तिमाही के दौरान कंपनी के EBITDA में मामूली बढ़त दर्ज की गई। हालांकि वॉल्यूम कमजोर रहा। नोमुरा ने शेयर के लिए 1700 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'रिड्यूस' कॉल दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की विस्तार परियोजनाएं पटरी पर हैं और यह वित्त वर्ष 2026 तक ऑर्गेनिक रूट के माध्यम से 50 मीट्रिक टन सीमेंट क्षमता हासिल करने के लिए तैयार है। 19 जुलाई को डालमिया भारत के शेयर में करीब 5 प्रतिशत की गिरावट है।

                                  JULY 19, 2024 / 1:35 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- Microsoft की क्लाउड सर्विसेस में गड़बड़ी के कारण वैश्विक स्तर पर फ्लाईट प्रभावित

                                  माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की क्लाउड सर्विसेज में तकनीकी समस्या के चलते भारत समेत दुनियाभर में बड़े पैमाने पर हवाई उड़ाने प्रभावित हुईं हैं। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी गड़बड़ी की वजह से अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक एयरलाइंस, बैंक, मीडिया संस्थान और अन्य कार्यालय प्रभावित हुए हैं। भारत में शुक्रवार (19 जुलाई) को मुंबई और गोवा समेत कई हवाई अड्डों पर बड़ी तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में एयरलाइंस के सर्वर में खराबी की खबर सामने आई हैं। कई कंपनियों के विमान उड़ान तक नहीं भर पा रहे हैं।

                                  इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट और एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित अन्य एयरलाइनों के चेक-इन सिस्टम प्रभावित हुए। इस गड़बड़ी के कारण पूरे देश में उड़ानों में व्यापक व्यवधान और देरी हुई। यह समस्या माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की क्लाउड सेवाओं में व्यवधान से संबंधित होने की आशंका है। मुंबई एयरपोर्ट समेत भारत भर के अन्य एयरपोर्ट पर चेक-इन सिस्टम 19 जुलाई की सुबह यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया।

                                    JULY 19, 2024 / 1:23 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- Havells पर नोमुरा ने न्यूट्रल कॉल के साथ दिया 1900 का टारगेट

                                    होम अप्लायंसेज कंपनी हैवेल्स के शेयर के लिए नोमुरा ने 'न्यूट्रल' कॉल के साथ 1,900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कीमतों में बढ़ोतरी और स्थिर कमोडिटी से मार्जिन को सपोर्ट मिलना चाहिए। जेफरीज ने शेयर के लिए 'होल्ड' कॉल दी है। साथ ही 1,880 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। कंपनी की अप्रैल-जून 2024 तिमाही अनुमानों के अनुरूप रही। बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी गर्मियों के प्रोडक्ट्स में अच्छी खरीद से प्रेरित थी। 19 जुलाई को हैवेल्स इंडिया के शेयर में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है।

                                      JULY 19, 2024 / 1:20 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- निफ्टी 24,600 के नीचे फिसला

                                      कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में गिरावट बढ़ती हुई दिखी। बाजार दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। एनएसई का निफ्टी 24,600 के नीचे फिसल गया जबकि बीएसई का सेंसेक्स 88850 के नीचे फिसल गया

                                        JULY 19, 2024 / 1:09 PM IST

                                        Sensex Today - दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                        आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 518.40 अंक या 0.64 प्रतिशत नीचे 80,825.06 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 197.10 अंक या 0.79 प्रतिशत नीचे 24,603.70 पर नजर आया।

                                          JULY 19, 2024 / 1:06 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- Tata Tech पर गोल्डमैन सैक्स की मंदी की राय

                                          टाटा टेक के शेयर के लिए ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने 'सेल' कॉल दी है। साथ ही टारगेट प्राइस घटाकर 950 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 2.5 प्रतिशत और EBITDA में 8 प्रतिशत की गिरावट रही। रेवेन्यू और EBITDA, विशेषज्ञों के अनुमानों से कम है। टाटा टेक्नोलोजिज का कंसोलिडेटेड शुद्ध लाभ अप्रैल-जून 2024 तिमाही में 15.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 162.03 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड परिचालन आमदनी गिरावट के साथ 1,268.97 करोड़ रुपये रही। 19 जुलाई को टाटा टेक के शेयर में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट है।

                                            JULY 19, 2024 / 12:57 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- POLYCAB का 12%-14% EBITDA मार्जिन का लक्ष्य

                                            पोलीकैब के मैनेजमेंट ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि हमारे EPS कारोबार में बेहतर ग्रोथ देखने को मिली। हालांकि केबल, वायर एक्सपोर्ट बिजनेस में थोड़ी नरमी दिखी। लेकिन हमारा 12%-14% EBITDA मार्जिन पर बनाए रखने पर फोकस है। कंपनी के कारोबार में केबल, वायर बिजनेस का हिस्सा 80% है।

                                              JULY 19, 2024 / 12:46 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- L&T Technology पर मॉर्गन स्टैनली ने दी अंडरवटे रेटिंग

                                              ब्रोकरेज फर्म MS ने इस शेयर के​ लिए 'अंडरवेट' कॉल के साथ 4,300 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। कंपनी के पास मजबूत डील पाइपलाइन है और वित्त वर्ष 2025 के लिए इसने रेवेन्यू और मार्जिन गाइडेंस बरकरार रखा हुआ है। 19 जुलाई को शेयर में 1 प्रतिशत की गिरावट है।

                                                JULY 19, 2024 / 12:37 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- मौसम विभाग ने कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक के लिए जारी किया रेड अलर्ट

                                                मौसम विभाग ने आज (19 जुलाई) कई राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कर्नाटक के तटीय इलाके, गुजरात, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और यनम, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा में अलग-अलग क्षेत्रों में अत्यधिक भारी हो सकती है।

                                                इसके अलावा, केरल, माहे, तमिलनाडु में आज (19 जुलाई 2024) बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र में, मुंबई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पालघर, ठाणे, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, पुणे, अमरावती के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) ने गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, भंडारा, सतारा, रत्नागिरी के लिए आज भी रेड अलर्ट भी जारी किया है।

                                                  JULY 19, 2024 / 12:30 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- निफ्टी बैंक इंडेक्स में गिरावट

                                                  निफ्टी बैंक इंडेक्स (Nifty Bank index) में गिरावट देखने को मिल रही है। Nifty Bank index करीब 0.5% नीचे गिरकर कारोबार करता नजर आया। प्रमुख रूप से Bandhan Bank, Federal Bank, IDFC First Bank में गिरावट नजर आई है।

                                                    JULY 19, 2024 / 12:15 PM IST

                                                    Stock Market Live Updates- HAMPTON SKY REALTY बनायेगी सब्सिडियरी

                                                    हैम्प्टन स्काई रियल्टी (HAMPTON SKY REALTY) के बोर्ड ने दो सब्सिडियरी बनाने की मंजूरी दी। सब्सिडियरी के नाम हैम्पटन स्काई होटल, हैम्पटन स्काई फार्म्स होंगे

                                                      JULY 19, 2024 / 12:11 PM IST

                                                      Stock Market Live Updates- ZYDUS LIFESCIENCES को मिला OAI सर्टिफिकेट

                                                      जाइडस लाइफसाइंसेज (ZYDUS LIFESCIENCES) को OAI सर्टिफिकेट मिला है। USFDA ने गुजरात यूनिट को OAI सर्टिफिकेट जारी किया। OAI यानी ऑफिशियल एक्शन इंडिकेशन सर्टिफिकेट होता है। इसके बाद आज स्टॉक में गिरावट देखने को मिल रही है

                                                        JULY 19, 2024 / 11:50 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- सोने-चांदी के भाव में गिरावट

                                                        सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। पीली धातु सोना करीब 600 रुपये/10gm तक फिसल गया। जबकि चांदी करीब 1,200 रुपये/किग्रा तक फिसल गई

                                                          JULY 19, 2024 / 11:43 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates-PAYTM का Q1 में घाटा बढ़ा

                                                          PAYTM का Q1 में घाट बढ़ गया है। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा 357 करोड़ रुपये से बढ़कर 839 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंसोलिडेटेड आय 2,342 करोड़ रुपये से घटकर 1,502 करोड़ रुपये रही

                                                            JULY 19, 2024 / 11:20 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- Sahaj Solar की बाजार में जोरदार एंट्री

                                                            पीवी मॉड्यूल (फोटोवोल्टैक मॉड्यूल) बनाने वाली सहज सोलर (Sahaj Solar) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर ढहते मार्केट में भी धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 507 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 180 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 342 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Sahaj Solar Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 359.10 रुपये (Sahaj Solar Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.50 फीसदी मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक मुनाफे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर पर 15 रुपये का डिस्काउंट मिला है।

                                                              JULY 19, 2024 / 11:05 AM IST

                                                              Sensex Today - सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                              आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 332.90 अंक या 0.41 प्रतिशत नीचे 81,010.56 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 142.70 अंक या 0.58 प्रतिशत नीचे 24,658.10 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 744 शेयर बढ़े। जबकि 2470 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 71 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                JULY 19, 2024 / 10:50 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- IREDA में हुआ लार्ज ट्रेड

                                                                इरेडा (IREDA) में आज लार्ज ट्रेड देखा गया। IREDA में करीब 21.67 लाख शेयरों में सौदा हुआ। IREDA में लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 57 करोड़ रुपये रही

                                                                  JULY 19, 2024 / 10:36 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- TATA CONSUMER लायेगी 3000 करोड़ का राइट्स इश्यू

                                                                  टाटा कंज्यूमर (TATA CONSUMER) करोड़ो का राइट्स इश्यू लाने की योजना बना रही है। कंपनी की 23 जुलाई को 3000 करोड़ का राइट्स इश्यू लाने की योजना है

                                                                    JULY 19, 2024 / 10:25 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- VST INDUSTRIES जारी कर सकती है बोनस

                                                                    वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST INDUSTRIES) के बोनस जारी किये जाने की संभावना है। कंपनी का कहना है कि 25 जुलाई को बैठक में बोनस जारी करने पर बोर्ड विचार कर सकता है

                                                                      JULY 19, 2024 / 10:15 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- बाजार में गिरावट बढ़ी

                                                                      बाजार में गिरावट बढ़ गई है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में बिकवाली नजर आई। जबकि बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही

                                                                        JULY 19, 2024 / 9:58 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- 23 जुलाई को 11 बजे पेश होगा बजट

                                                                        देश का यूनियन बजट 23 जुलाई को 11 बजे पेश होगा। 23 जुलाई को जीरो आवर नहीं होगा। इस दिन बजट सत्र के लिए कुल 6 बिल लिस्ट किये गये हैं। सबसे पहले फाइनांस बिल 2024 पेश होगा। बजट सत्र के लिए बिजनेस की लिस्ट जारी की गई

                                                                          JULY 19, 2024 / 9:45 AM IST

                                                                          Sensex today : F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

                                                                          एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल किए गए स्टॉक के नाम बंधन बैंक, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, इंडिया सीमेंट्स, सेल हैं। एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक के नाम बलरामपुर चीनी मिल्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, जीएनएफसी, हिंदुस्तान कॉपर, पीरामल एंटरप्राइजेज, आरबीएल बैंक, वेदांता हैं। जबकि एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक के नाम चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स हैं।

                                                                            JULY 19, 2024 / 9:35 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                            इंडेक्स में 24,800 की स्ट्राइक पर 2.05 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

                                                                              JULY 19, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                              वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.63 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

                                                                                JULY 19, 2024 / 9:21 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले

                                                                                कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार ने रिकॉर्ड हाई पर खुला। सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। हालांकि खुलने के बाद इसमें गिरावट भी देखने को मिली। लेकिन आईटी इंडेक्स से बाजार को सहारा मिलता दिखा। निफ्टी IT इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर नजर आया

                                                                                  JULY 19, 2024 / 9:15 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                  पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 52759-52904, और 53138 पर दिख रहा है। पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 52289-52144 और 51910 पर दिख रहा है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 53233-54261 पर दिख रहा है। जबकि फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 51639-50576 पर नजर आ रहा है

                                                                                    JULY 19, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                    पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट निफ्टी के लिए 24587-24508 और 24381 पर नजर आ रहा है। पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस 24,842-24,920 और 25,048 पर दिख रहा है।

                                                                                      JULY 19, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- आज के बाजार ट्रेड सेट पर क्या कहते हैं जानकार

                                                                                      सेंसेक्स-निफ्टी ने 18 जुलाई को अच्छे तिमाही नतीजों के दम पर 23 जुलाई को आने वाले केंद्रीय बजट से पहले एक और प्रतिमान बनाया। निफ्टी 50 इंडेक्स पहली बार 188 अंक या 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 24,800 से ऊपर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि बड़े इवेंट से पहले चल रही तेजी को देखते हुए निफ्टी जल्द ही 25,000 का स्तर छूता दिख सकता है। निफ्टी के लिए 24,600-24,500 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

                                                                                        JULY 19, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                                        RUPEE OPENS- 2 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                                        भारतीय रुपये की आज मजबूत शुरुआत हुई है। रुपया 2 पैसे मजबूत खुला है। रुपया 83.65/$ के मुकाबले 83.63/$ पर खुला है

                                                                                          JULY 19, 2024 / 9:01 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- 62 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                                          ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 62 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

                                                                                            JULY 19, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- 51 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                            ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 51 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                                              JULY 19, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- 42 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                                              ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 42 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                                JULY 19, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- 31 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                                                ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                                  JULY 19, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- कल 18 जुलाई को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                                  भारतीय इक्विटी बाजार 18 जुलाई को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुआ है। कल निफ्टी इंट्रा डे में 24,800 पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 626.91 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 81,343.46 पर और निफ्टी 187.80 अंक या 0.76 फीसदी बढ़कर 24,800.80 पर बंद हुआ है। कल लगभग 1192 शेयरों में तेजी आई है। 2194 शेयरों में गिरावट आई और 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                                                  निफ्टी पर टीसीएस, एलटीआईमाइंडट्री, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व और विप्रो सबसे ज्यादा तेजी में रहे, जबकि एशियन पेंट्स, हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, कोल इंडिया और बजाज ऑटो में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

                                                                                                  सेक्टरों में बैंक, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी और टेलीकॉम में 0.3-2 फीसदी की तेजी आई, जबकि कैपिटल गुड्स, मेटल, पावर, मीडिया में 1-3.5 फीसदी की गिरावट आई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट आई।

                                                                                                    JULY 19, 2024 / 8:40 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- INFOSYS की आय में दिखा इजाफा, आज स्टॉक में दिख सकता है एक्शन

                                                                                                    तिमाही आधार पर Q1 में मुनाफा 7,969 करोड़ रुपये से घटकर 6,368 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 37,923 करोड़ रुपये से बढ़कर 39,315 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBIT 7,621 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,288 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBIT मार्जिन 20.1% से बढ़कर 21.1% रहा। Q1 में $ आय $456.4 करोड़ से बढ़कर $471.7 करोड़ रही

                                                                                                      JULY 19, 2024 / 8:33 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- SANSTAR का IPO आज खुलेगा

                                                                                                      plant-based specialty products बनाने वाली SANSTAR का IPO आज खुलेगा। कंपनी के आईपीओ में प्राइस बैंड 90 से 95 रुपए प्रति शेयर है। इस आईपीओ के जरिये कंपनी 510 करोड़ रुपए जुटाएगी। एंकर निवेशकों ने करीब 150 करोड़ रुपए लगाए हैं।

                                                                                                        JULY 19, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- विप्रो, अल्ट्राटेक, BPCL और JSW स्टील के नतीजे आज

                                                                                                        रिलायंस के अलावा निफ्टी की चार कंपनियों के नतीजों पर भी आज बाजार की नजर की नजर होगी। विप्रो, अल्ट्राटेक, BPCL और JSW स्टील भी आज अपने तिमाही RESULTS पेश करेंगी। वायदा में भी 6 कंपनियों के नतीजों का रहेगा इंतजार रहेगा

                                                                                                          JULY 19, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- इंफोसिस का FY25 गाइडेंस बढ़ा

                                                                                                          इंफोसिस ने FY25 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 1 से 3% बढ़ाकर 3 से 4% किया। मार्जिन गाइडेंस भी 20-22% पर बरकरार है। BFSI सेक्टर में सुधार के संकेत दिखे हैं। Q1 में मजबूत डील से गाइडेंस अपग्रेड किया है। फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में सुधार के संकेत दिखे हैं। US में कार्ड, पेमेंट और कैपिटल मार्केट में सुधार नजर आया। कंपनी ने कहा कि FY25 में 15 से 20 हजार नई हाइरिंग करेंगे। यूरोपियन मार्केट में अच्छी डिमांड के संकेत मिले हैं।

                                                                                                            JULY 19, 2024 / 8:04 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- 19 जुलाई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                            गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।