Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JULY 22, 2024 / 3:45 PM IST

Closing Bell - बजट से एक दिन पहले बाजार की फ्लैट क्लोजिंग, निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद

Closing Bell- आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार मामूली गिरावट पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 103 प्वाइंट गिरकर 80,502 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 22 प्वाइंट गिरकर 24,509 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 15 प्वाइंट चढ़कर 52,280 पर बंद हुआ। वहीं बाजार में आज मिडकैप 716 प्वाइंट चढ़कर 56,625 पर बंद होने में कामयाब रहा

Closing Bell- बजट से एक दिन पहले आज 22 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स, निफ्टी निचले स्तर पर बंद हुए। बाजार की निगाहें यूनियन बजट पर लगी हुई हैं। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल रहे। जबकि सबसे ज्यादा चढ़ने वा

आज से संसद का बजट सत्र शुरू होगा। लोकसभा और राज्यसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। कल देश का बजट आएगा
आज से संसद का बजट सत्र शुरू होगा। लोकसभा और राज्यसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। कल देश का बजट आएगा
JULY 22, 2024 / 3:45 PM IST

Rupee close- रुपया बिना बदलाव के बंद

आज 22 जुलाई को रुपया बिना बदलाव के बंद हुआ। भारतीय रुपया बिना बदलाव के 83.66/$ पर बंद हुआ

    JULY 22, 2024 / 3:35 PM IST

    Closing Bell - बजट से पहले बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद

    बजट से एक दिन पहले बाजार की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आई। निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ। PSE, ऑटो, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ लेकिन रियल्टी, IT, FMCG, एनर्जी शेयरों पर दबाव नजर आया

      JULY 22, 2024 / 3:28 PM IST

      Stock Market Live Updates- UCO Bank का Q1 मुनाफा बढ़कर 551 करोड़ रुपये

      यूको बैंक (UCO Bank) का पहली तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 223.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 551 करोड़ रुपये रहा। बैंक की NII 2,009 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,253.6 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 3.46% से घटकर 3.32% रहा। नेट NPA 0.89% से घटकर 0.78% रहा

        JULY 22, 2024 / 3:25 PM IST

        Stock Market Live Updates- आईडीबीआई बैंक का Q1 मुनाफा बढ़ा

        IDBI Bank का Q1 में सालाना आधार पर मुनाफा 1,224.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,719.3 करोड़ रुपये रहा। बैंक की NII 3,997.6 करोड़ रुपये से घटकर 3,232.8 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर ग्रॉस NPA 4.53% से घटकर 3.87% रहा। नेट NPA 0.34% से घटकर 0.23% रहा। ग्रॉस NPA 8,917 करोड़ रुपये से घटकर 7,795.4 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर बैंक का नेट NPA 644 करोड़ रुपये से घटकर 453.6 करोड़ रुपये रहा।

          JULY 22, 2024 / 3:20 PM IST

          Stock Market Live Updates- SOLARA ACTIVE PHARMA की आय बढ़ी, घाटा कम हुआ

          सोलारा एक्टिव फार्मा (SOLARA ACTIVE PHARMA) का सालाना आधार पर घाटा 19.5 करोड़ रुपये से घटकर 13.5 करोड़ रुपये हो गया। जबकि आय 352.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 364 करोड़ रुपये रही। EBITDA 19.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 42.5 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 5.5% से बढ़कर 11.7%

            JULY 22, 2024 / 3:16 PM IST

            Stock Market Live Updates- महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का Q1 में घाटा हुआ कम

            महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) का Q1 में घाटा कम हो गया। सालाना आधार पर कंपनी का घाटा 8.3 करोड़ रुपये से घटकर 8 करोड़ रुपये रहा। जबकि आय 1,293.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,420 करोड़ रुपये रही। EBITDA 66.7 करोड़ रुपये से घटकर 66.5 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 5.2% से घटकर 4.7% रही।

              JULY 22, 2024 / 3:09 PM IST

              Sensex Today - दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

              आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 102.60 अंक या 0.13 प्रतिशत नीचे 80,502.05 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 24.90 अंक या 0.10 प्रतिशत नीचे 24,506.00 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1981 शेयर बढ़े। जबकि 1536 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 121 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                JULY 22, 2024 / 3:05 PM IST

                Stock Market Live Updates- NITIN SPINNERS का Q1 मुनाफा बढ़ा

                नितिन स्पीनर्स (NITIN SPINNERS) का पहली तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 29 करोड़ रुपये से बढ़कर 42 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 617 करोड़ रुपये से बढ़कर 803 करोड़ रुपये रही। EBITDA 76 करोड़ रुपये से बढ़कर 120 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 12.3% से बढ़कर 14.9% रहा

                  JULY 22, 2024 / 2:53 PM IST

                  Sensex today : इंडियन होटल्स ने डबल डिजिल आय ग्रोथ गाइडेंस दिया

                  पहली तिमाही होटल इंडस्ट्री के लिए सीजनली कमजोर तिमाही होती है। चुनाव नतीजों, हीटवेव का असर तिमाही पर पड़ा है। कम शादियों के चलते शादियों वाली आय 25 फीसदी घटी है। घरेलू ऑक्युपेंसी 1 फीसदी बढ़कर 76 फीसदी रही है। घरेलू ARR 2 फीसदी बढ़कर 9900 रहा है। पूरे साल के लिए कंपनी ने डबल डिजिल आय ग्रोथ गाइडेंस दिया है।

                    JULY 22, 2024 / 2:36 PM IST

                    Sensex today:ITC में खरीदारी की मिल रही सलाह

                    सीएनबीसी -आवाज के मैनेजिंग एडीटर अनुज का कहना है कि शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। यह FMCG ही नहीं निफ्टी के भी सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। स्टॉक में लगातार चार हफ्ते से तेजी का मूड कायम है। स्टॉक में एक साल का चैनल पार हो रहा है। पिछले हफ्ते 60 फीसदी औसत डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला था। भाव और PCR एक तिमाही के शिखर पर हैं। OI साल के शिखर पर है। वायदा में लगातार 6 दिनों से लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिल रहा है।

                      JULY 22, 2024 / 2:19 PM IST

                      Sensex today : विप्रो पर दबाव

                      विप्रो पर आज दबाव देखने को मिला है। विप्रो का ADR 11 फीसदी नीचे है। शेयर शुक्रवार को 2.3 फीसदी फिसला था। जून से शेयर में 27 फीसदी का उछाल आया है। कंपनी की CC रेवेन्यू ग्रोथ माइनस 1 फीसदी पर रही है। जबकि इसमें फ्लैट ग्रोथ का अनुमान था। लगातार 6 तिमाहियों से रेवेन्यू घट रहा है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि प्रतियोगियों के मुकाबले आगे भी कमजोर रेवेन्यू ग्रोथ संभव है। प्रतियोगियों के मुकाबले बड़ा P/E मल्टीपल डिस्काउंट संभव है। IT सेक्टर में रिकवरी के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं। विप्रो को रिकवरी का फायदा उठाने के लिए एक्जीक्यूशन बेहतर करना होगा।

                        JULY 22, 2024 / 2:10 PM IST

                        Sensex today: मॉर्गन स्टेनली की कोटक बैंक पर ओवरवेट रेटिंग

                        MS (मॉर्गन स्टेनली) की कोटक बैंक पर ओवरवेट रेटिंग है। ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए लक्ष्य 2150 रुपए से बढ़ाकर 2300 रुपए कर दिया है। MS का कहना है कि अच्छी लोन ग्रोथ, लागत पर लगाम बड़े पॉजिटिव हैं। ग्रोथ भी डिपॉजिव रही है। लेकिन मार्जिन में दबाव बैंक के लिए निगेटिव है। तिमाही दर तिमाही NIM में 0.25 फीसदी की गिरावट आई है। तिमाही दर तिमाही BVPS 8 फीसदी बढ़े हैं। 0.7x F26 P/BV पर रिस्क रिवॉर्ड आकर्षक हैं।

                          JULY 22, 2024 / 2:00 PM IST

                          Boardroom : नवकार कॉर्प अलग से लिस्टेड कंपनी बनी रहेगी -JSW इंफ्रास्ट्रक्चर

                          सीएनबीसी-आवाज़ के साथ बात करते हुए के JSW इंफ्रास्ट्रक्चर के CFO ललित सिंघवी ने कहा कि नवकार कॉर्प का अधिग्रहण अच्छी डील साबित होगी। नवकार के एसेट्स और लोकेशन काफी अच्छे हैं। नवकार का पनवेल में 143 एकड़ में प्लांट है। डोल्वी प्लांट शटडाउन से मार्जिन अनुमान से कम रहे हैं। डोल्वी प्लांट शुरू होने से आगे मार्जिन में सुधार संभव है।  नवकार ने हाल ही में मोरबी प्लांट शुरू किया है। मोरबी प्लांट का यूटिलाइजेशन अच्छा रहेगा। ललित सिंघवी ने कहा कि नवकार कॉर्प अभी अलग कंपनी ही रहेगी। इंटिग्रेशन के बाद लिस्टिंग पर फैसला लेंगे। लॉजिस्टिक का नेटवर्क और प्लेटफॉर्म बनाने पर जोर होगा। लॉजिस्टिक में कुछ और एसेट्स खरीदने पर विचार किया जा रहा है।

                            JULY 22, 2024 / 1:49 PM IST

                            Stock Market Live Updates- रूट मोबाइल का शेयर 1.5%

                            पहली तिमाही में मुनाफे में गिरावट के बाद रूट मोबाइल (Route Mobile) के शेयरों में 1.5% की गिरावट आई। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 11.5% घटकर 81.2 करोड़ रुपये रहा। वहीं सालाना आधार पर कंपनी की आय 14% बढ़कर 1,103.4 करोड़ रुपये रही।

                              JULY 22, 2024 / 1:36 PM IST

                              Stock Market Live Updates- बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1% चढ़ा

                              BSE Midcap index (बीएसई मिडकैप इंडेक्स) में बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में आज 1% की बढ़ोत्तरी नजर आई। Indian Hotels, PI Industries, Oberoi Realty इसमें प्रमुख गेनर्स रहे

                                JULY 22, 2024 / 1:21 PM IST

                                Stock Market Live Updates- निप्पॉन लाइफ एएमसी के शेयर 2.5% बढ़े

                                पहली तिमाही में 41% का मुनाफा कमाने के बाद निप्पॉन लाइफ एएमसी (Nippon Life AMC) के शेयर 2.5% बढ़ गये। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 41% बढ़कर 332.3 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में मुनाफा 235.7 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर कंपनी की आय 42.6% बढ़कर 505 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की समान तिमाही में आय 354.2 करोड़ रुपये रही थी

                                  JULY 22, 2024 / 1:06 PM IST

                                  Sensex Today - दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                  आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 99.08 अंक या 0.12 प्रतिशत नीचे 80,505.57 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 26.70 अंक या 0.11 प्रतिशत नीचे 24,504.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2057 शेयर बढ़े। जबकि 1430 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 106 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                    JULY 22, 2024 / 12:57 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स 1% चढ़ा

                                    बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स (BSE Healthcare index) में बढ़त देखने को मिली है। BSE Healthcare index में 1% की बढ़त देखने को मिली। SMS Pharma, Wockhardt, Suven Life प्रमुख रूप से गेनर्स स्टॉक्स रहे

                                      JULY 22, 2024 / 12:45 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- कॉरपोरेट्स पर नौकरियां देने की जिम्मेदारी- ECONOMIC SURVEY

                                      ECONOMIC SURVEY 2023-24 में कहा गया है कि सर्विस एक्सपोर्ट्स में आगे भी ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है। वहीं ग्लोबल अनिश्चितता से कैपिटल फ्लो पर असर दिख सकता है। कॉरपोरेट्स पर नौकरियां देने की जिम्मेदारी बनती है। इनको अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा नौकरियां देने में खर्च करना चाहिए। निजी सेक्टर और सरकार में पार्टनरशिप पर जोर रहेगा।

                                        JULY 22, 2024 / 12:33 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- इकोनॉमिक सर्वे में मेंटल हेल्थ और PPP पर खास फोकस

                                        वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे संसद में पेश कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इकोनॉमिक सर्वे में मेंटल हेल्थ पर खास फोकस रह सकता है। सरकार का PPP पर विशेष जोर दिख सकता है। निजी सेक्टर और सरकार में पार्टनरशिप पर जोर दिया जा सकता है।

                                          JULY 22, 2024 / 12:16 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- FM ने इकोनॉमिक सर्वे 2023-24 पेश किया

                                          देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इकोनॉमिक सर्वे 2023-24 पेश किया। वित्त मंत्री ने लोकसभा में इकोनॉमिक सर्वे 2023-24 पेश किया। इसके बाद उनका बयान जारी है।

                                            JULY 22, 2024 / 12:07 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष से साथ देने की अपील की

                                            प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (22 जुलाई) को विपक्ष से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देश की सेवा करने की बड़ी अपील की। बजट सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने 'नकारात्मक राजनीति' करने वाले विपक्षी दलों से 'पिछली कड़वाहट को भुलाकर एक साथ आने' की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि आज संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। आज पूरे देश की नजर इस पर है। यह एक सकारात्मक सत्र होना चाहिए। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट सत्र के पहले दिन यानी आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश करेंगी। आर्थिक सर्वे से बजट 2024 को दिशा मिलने की उम्मीद है।

                                              JULY 22, 2024 / 11:50 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- BPCL ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 9 अगस्त 2024 फिक्स की

                                              पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने शेयरहोल्डर्स को 10.5 रुपये प्रति शेयर का फाइनल ​डिविडेंड देने वाली है। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 9 अगस्त 2024 फिक्स की है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

                                                JULY 22, 2024 / 11:37 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                निफ्टी 23,500 की स्ट्राइक पर 61.78 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

                                                  JULY 22, 2024 / 11:25 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- JSW Infrastructure ने JSW Utkal Steel के प्रोजेक्ट का किया अधिग्रहण

                                                  जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infrastructure) ने जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील ( JSW Utkal Steel) से अंडर डेवलपमेंट स्लरी पाइपलाइन प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया है। भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी वाणिज्यिक बंदरगाह ऑपरेटर ने 1,700 करोड़ रुपये में जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जेएसडब्ल्यू उत्कल स्टील से अंडर डेवलपमेंट स्लरी पाइपलाइन प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया।

                                                    JULY 22, 2024 / 11:14 AM IST

                                                    Sensex Today - सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                    आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 97.84 अंक या 0.12 प्रतिशत ऊपर 80,651.87 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 43.70 अंक या 0.18 प्रतिशत ऊपर 24,574.60 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2231 शेयर बढ़े। जबकि 1136 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 120 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                      JULY 22, 2024 / 11:04 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                      वीकली बेसिस पर 25,500 की स्ट्राइक पर 81.43 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रेजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

                                                        JULY 22, 2024 / 10:52 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- कोल इंडिया करेगी ग्रेफाइट माइनिंग

                                                        कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपने कारोबार में डायवर्सिफिकेशन लाने के लिए अब ग्रेफाइट माइनिंग में कदम रखा है। खान मंत्रालय के एक आदेश के बाद कंपनी को अब ग्रेफाइट के प्रोस्पेक्टिंग और माइनिंग के लिए कंपोजिट लाइसेंस मिल गया है। यह लाइसेंस मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में खट्टाली छोटी ग्रेफाइट ब्लॉक से संबंधित है। इसका मतलब है कि अब कंपनी कोयले के अलावा ग्रेफाइट माइनिंग बिजनेस में भी काम करेगी।

                                                          JULY 22, 2024 / 10:37 AM IST

                                                          Sensex today : F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

                                                          एफएंडओ प्रतिबंध में शामिल किए गए स्टॉक की संख्या शून्य है। एफएंडओ प्रतिबंध में बनाए रखे गए स्टॉक के नाम बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, पीरामल एंटरप्राइजेज, सेल और वेदांता हैं। एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक के नाम जीएनएफसी, आरबीएल बैंक हैं।

                                                            JULY 22, 2024 / 10:23 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- डिफेंस और रेलवे जैसे काफी महंगे हो चुके हैं- जियोजित फाइनेंशियल

                                                            जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के वी के विजयकुमार का कहना है कि बाजार में अब एक अलग तरह का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। बाजार में अब काफी महंगे हो चुके मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन कमजोर हो रहा है। वहीं, उचित वैल्यूएशल वाले लार्जकैप सेक्टर का प्रदर्शन बेहतर हो रहा है। यह बाजार के ओवरहीट हुए बिना तेजी जारी रहने का अच्छा संकेत है। उन्होंने आगे कहा कि डिफेंस और रेलवे जैसे काफी महंगे हो चुके सरकारी कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी रह सकती है।

                                                              JULY 22, 2024 / 10:13 AM IST

                                                              Sensex Today - सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                              आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 47.22 अंक या 0.06 प्रतिशत नीचे 80,651.87 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 0.60 अंक नीचे 24,530.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1560 शेयर बढ़े। जबकि 1329 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 139 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                JULY 22, 2024 / 10:07 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी

                                                                बाजारों में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी बैंक नीचे से 450 प्वाइंट सुधरा। निफ्टी नीचे से 180 प्वाइंट सुधरा। सेंसेक्स नीचे से 550 प्वाइंट सुधरा। वहीं मिडकैप इंडेक्स नीचे से 780 प्वाइंट सुधरा।

                                                                  JULY 22, 2024 / 9:45 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                  पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 52501-52605 और 52773 पर दिख रहा है। जबकि पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 52165-52061, और 51892 पर दिखाई दे रहा है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 53233-54261 पर नजर आ रहा है। जबकि फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 51639-50576 पर दिख रहा है।

                                                                    JULY 22, 2024 / 9:37 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                    पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट लेवल निफ्टी के लिए 24,499-24,417 और 24,285 पर नजर आ रहा है। जबकि पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस 24,764-24,846 और 24,978 पर दिखाई दे रहा है।

                                                                      JULY 22, 2024 / 9:28 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- तेजी के लिए निफ्टी को 24500-24200 का सपोर्ट को बनाए रखना होगा- स्टॉक्सबॉक्स

                                                                      स्टॉक्सबॉक्स के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक अवधूत बागकर का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों और नए सिरे से अमेरिकी-चीन व्यापार तनाव की आशंकाओं के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने के मिली। रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के बावजूद, निफ्टी और सेंसेक्स जल्द ही लाल निशान में आ गए और बाद के सत्र में इनमें तेज गिरावट आई। भारत के बेंचमार्क इंडेक्सों ने शुक्रवार को लगातार चौथे सत्र में नए रिकॉर्ड हाई लगाए। लेकिन बाद में इनमें गिरावट हावी हो गई। मेटल, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और एनर्जी जैसे सेक्टरों में भारी गिरावट देखने को मिली। Microsoft आउटेज के कारण कामकाज प्रभावित होने से ब्रोकरेज शेयरों में गिरावट आई।

                                                                      खास बात ये है कि बड़े करेक्शन और प्रतिकूल बाजार स्थितियों के बावजूद निफ्टी पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे नहीं गया है और 24500 के मनोवैज्ञानिक लेवल के ऊपर बंद होकर मजबूती दिखाई है। आगे अपनी तेजी के बनाए रखने के लिए निफ्टी के 24500-24200 पर स्थित सपोर्ट को बनाए रखना होगा। अगर ये सपोर्ट टूटता है तो गिरावट बढ़ सकती है।

                                                                        JULY 22, 2024 / 9:23 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- बाजार की कमजोर शुरुआत

                                                                        बजट से एक दिन पहले कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में खुले। विप्रो के शेयर में बाजार के खुलते ही करीब 7 परसेंट की गिरावट नजर आई

                                                                          JULY 22, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- आज के ट्रेड सेट अप पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

                                                                          बाजार ने पिछले दिनों की सारी बढ़त को उलट दिया और 19 जुलाई को चार दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट आई थी। निवेशकों और ट्रेडरों ने बजट सप्ताह से पहले मुनाफावसूली करना पसंद किया। निफ्टी 270 अंक गिरकर 24,531 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार इस समय बहुत सतर्क दिख रहा है, जिससे नीचे की और 24000 का स्तर एक महत्वपूर्ण जोन बन गया है। उनका कहना है कि किसी तेजी की स्थिति में 24,900 पर रजिस्टेंस होगा। यह बाधा पार होने पर नई तेजी दिख सकती है।

                                                                            JULY 22, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                            RUPEE OPENS- 1 पैसा मजबूत खुला रुपया

                                                                            भारतीय रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है। रुपया 1 पैसा मजबूत खुला है। रुपया 83.66/$ के मुकाबले 83.65/$ पर खुला है

                                                                              JULY 22, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- 2 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                              ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 2 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                                JULY 22, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- 7 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                                ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 7 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                  JULY 22, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- इंडिया VIX का हाल

                                                                                  लगातार चार दिनों तक वोलैटिलिटी बढ़ती रही और यह 15 अंक की ओर बढ़ गई। यदि वोलैटिलिटी बढ़ती रहती है और ऊपरी स्तरों पर टिकी रहती है तो यह आगे चलकर तेजड़ियों के लिए सावधानी का संकेत हो सकता है। शुक्रवार को फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 14.51 के स्तर से 2.17 फीसदी बढ़कर 14.83 पर पहुंच गया। बीते हफ्ते इसमें 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

                                                                                    JULY 22, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                    पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार 19 जुलाई को पूरे बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली। बजट से पहले सतर्कता बरतने की भावना से भी जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिली। इसके चलते शुक्रवार को सभी अहम इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 755.48 अंक या 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 80,587.98 पर और निफ्टी 275.20 अंक या 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,525.60 पर बंद हुआ है। शुक्रवार को लगभग 756 शेयरों में तेजी आई, 2618 शेयरों में गिरावट आई और 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली देखने को मिली।

                                                                                      JULY 22, 2024 / 8:37 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति की रेस से बाहर

                                                                                      अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अब डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रेसिडेंट पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। बाइडेन की उम्र 81 साल है। पिछले कुछ समय से उनपर लगातार प्रेशर बढ़ रहा था जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेसिडेंट पद का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। जो बाइडेन ने रविवार को X पर अपने इस फैसले की जानकारी दी है। इसके मायने ये हैं कि जो बाइडेन अब डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं हैं। माना जा रहा है कि कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से प्रेसिडेंट पद की नई उम्मीदवार हो सकती हैं।

                                                                                        JULY 22, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- सेबी ने F&O में बढ़ते वॉल्यूम पर फिर जताई चिंता

                                                                                        मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने F&O में बढ़ते वॉल्यूम पर फिर चिंता जताई है। उन्होंने कहा- इन्वेस्टर की सेफ्टी के लिहाज से ये बड़ा मसला है। इस पर समीक्षा किये जाने की जरूरत है

                                                                                          JULY 22, 2024 / 8:20 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

                                                                                          आज से संसद का बहुप्रतिक्षित बजट सत्र शुरू होगा। आज दोपहर एक बजे लोकसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया जायेगा। उसके बाद 2 बजे राज्यसभा में आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। कल देश का बजट संसद में पेश किया जायेगा

                                                                                            JULY 22, 2024 / 8:10 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- WIPRO के नतीजे कमजोर

                                                                                            पहली तिमाही में WIPRO के नतीजे कमजोर नजर आये। कंपनी का डॉलर रेवेन्यू और CC रेवेन्यू में करीब एक परसेंट की कमी देखने को मिली। कंपनी ने Q2 के लिए 260 से 265 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस दिया। नतीजों के बाद विप्रो का ADR में गिरावट देखने को मिली

                                                                                              JULY 22, 2024 / 8:04 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- कोटक बैंक के मुनाफे में बढ़ोत्तरी

                                                                                              कोटक बैंक के मुनाफे में बढ़त देखने को मिली। पहली तिमाही में 3519 करोड़ के One-time Gain के चलते कोटक बैंक का प्रॉफिट 81 परसेंट बढ़ा। लेकिन Net Interest Margin 8 तिमाही के निचले स्तर पर पहुंच गई।

                                                                                                JULY 22, 2024 / 7:59 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- HDFC बैंक के नतीजे उम्मीद के मुताबिक

                                                                                                एचडीएफसी बैंक (HDFC बैंक) के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे। बैंक की ब्याज आय 2.6% बढ़ी। बैंक की NET INTEREST MARGIN में भी सुधार देखने को मिला।

                                                                                                  JULY 22, 2024 / 7:57 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- 22 जुलाई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                  गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।