Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell - जुलाई वायदा एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स, निफ्टी नीचे से सुधरकर बंद

Closing Bell- निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन बाजार हल्की गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स 109 प्वाइंट गिरकर 80,040 पर बंद हुआ। निफ्टी 7 प्वाइंट गिरकर 24,406 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 428 प्वाइंट गिरकर 50,889 पर बंद हुआ। मिडकैप 131 प्वाइंट गिरकर 56,742 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बिकवाली दिखी

MoneyControl News JULY 25, 2024 / 3:47 PM IST

Closing Bell- जुलाई एक्सपायरी के दिन 25 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स, निफ्टी निचले स्तर पर बंद हुए। ऑटो, तेल एवं गैस, मीडिया इंडेक्सेस बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। निफ्टी के टॉप गेनर्स स्टॉक्स में टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बीपीसीएल और एलएंडटी के शेयर शामिल रहे। जबकि टॉप लूजर्स स्टॉ

बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई। निफ्टी करीब 200 अंक रिकवर हुआ
बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई। निफ्टी करीब 200 अंक रिकवर हुआ
JULY 25, 2024 / 3:42 PM IST

Rupee at Close - रुपया सपाट बंद

भारतीय रुपया सपाट बंद हुआ। रुपया बुधवार के 83.71 के मुकाबले गुरुवार को 83.70 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।

    JULY 25, 2024 / 3:38 PM IST

    Closing Bell - सेंसेक्स, निफ्टी नीचे से सुधरकर बंद

    आज 25 जुलाई को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी को बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आखिर में जुलाई वायदा एक्सपायरी पर बाजार में रिकवरी नजर आई। सेंसेक्स, निफ्टी नीचे से सुधरकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में रिकवरी नजर आई। तेल-गैस, ऑटो, एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

      JULY 25, 2024 / 3:30 PM IST

      Stock Market Live Updates- Westlife Food का Q1 मुनाफा घटा

      वेस्टलाइफ फूड का पहली तिमाही में मुनाफा घट गया। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 29 करोड़ रुपये से घटकर 3 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 615 करोड़ रुपये से बढ़कर 616 करोड़ रुपये रही। EBITDA 104 करोड़ रुपये से घटकर 78 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 17% से घटकर 12.8% रही।

        JULY 25, 2024 / 3:26 PM IST

        Stock Market Live Updates- Adani Green का Q1 मुनाफा हुआ दोगुना

        अदाणी ग्रीन (Adani Green) का Q1 मुनाफा दोगुना हो गया। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 323 करोड़ रुपये से बढ़कर 629 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 2,322 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,856 करोड़ रुपये रही। EBITDA 2,081 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,442 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 89.6% से घटकर 85.5% रही

          JULY 25, 2024 / 3:22 PM IST

          Stock Market Live Updates- सन फार्मास्युटिकल को यूएस एफडीए से चेतावनी पत्र मिला

          Sun Pharmaceutical कंपनी को उसके दादरा प्लांट के लिए यूएस एफडीए से चेतावनी पत्र मिला। कंपनी की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। सन फार्मा यूएस एफडीए के साथ काम करेगी और बकाया मुद्दों को सुलझाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।

            JULY 25, 2024 / 3:19 PM IST

            Stock Market Live Updates- THANGAMAYIL JEWELLERY का मुनाफा घटा

            थंगमाइल ज्वेलरी (THANGAMAYIL JEWELLERY) का पहली तिमाही का मुनाफा घटा। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 59 करोड़ रुपये से घटकर 57 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 960 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,222 करोड़ रुपये रही। EBITDA 92.4 करोड़ रुपये से घटकर 91.5 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 9.6% से घटकर 7.5% हो गई

              JULY 25, 2024 / 3:15 PM IST

              Stock Market Live Updates- एचजी इंफ्रा को करोड़ों का ऑर्डर मिला

              इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी एचजी इंफ्रा (HG Infra) को करोड़ों का ऑर्डर मिला है। कंपनी को 763 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को MORTH से ऑर्डर मिला है

                JULY 25, 2024 / 3:13 PM IST

                Stock Market Live Updates- Jyothy Lab का Q1 मुनाफा बढ़ा

                ज्योति लैब (Jyothy Lab) का Q1 मुनाफा बढ़ गया। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 96 करोड़ रुपये से बढ़कर 101 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 687 करोड़ रुपये से बढ़कर 741 करोड़ रुपये रही। EBITDA 117 करोड़ रुपये से बढ़कर 132 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 17% से बढ़कर 17.8% रही

                  JULY 25, 2024 / 3:09 PM IST

                  Stock Market Live Updates- टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ा ट्रेड

                  टाटा ग्रुप की ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ी डील देखने को मिली। इसमें 7.65 लाख शेयरों में सौदे हुए हैं। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 80 करोड़ रुपये रही

                    JULY 25, 2024 / 3:06 PM IST

                    Stock Market Live Updates- JSPL पर ब्रोकरेज की अंडरवेट रेटिंग

                    मॉर्गन स्टैनली ने जेएसपीएल पर अंडरवेट कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 655 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q1 स्टैंडअलोन EBITDA अनुमान से थोड़ा ऊपर रहा लेकिन स्ट्रीट को आम तौर पर जितना अनुमान था उससे चूक गया। Q1 का वॉल्यूम उम्मीद से अधिक था। एडजस्टेड वॉल्यूम EBITDA अनुमान से कम रहा। रियलाइजेशन कमजोर रहा।

                      JULY 25, 2024 / 2:57 PM IST

                      Stock Market Live Updates- पेट्रोनेट LNG पर नोमुरा

                      ब्रोकर्स की इस स्टॉक पर क्या है राय ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज की कंचन नौटियाल ने कहा कि पेट्रोनेट LNG पर नोमुरा की बुलिश नजरिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के पहली तिमाही नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। वॉल्यूम और मार्जिन भी अनुमान से बेहतर रहे हैं। BITDA में उम्मीद से बेहतर 47 फीसदी की ग्रोथ रही है। स्पॉट वॉल्यूम 7.4 डॉलर प्रति mmBtu रहे हैं। स्पॉट वॉल्यूम 2.3 डॉलर प्रति mmBtu रहने का अनुमान था। दाहेज टर्मिनल प्रोजेक्ट वित्त वर्ष 2023 में पूरा होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025 के लिए EPS अनुमान 5 फीसदी और वित्त वर्ष 2026 के लिए 8 फीसदी बढ़ा है।

                        JULY 25, 2024 / 2:52 PM IST

                        Stock Market Live Updates- पेट्रोनेट LNG पर CLSA

                        CLSA का कहना है कि इन्वेट्री गेन से पहली तिमाही मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। अन्य आय भी उम्मीद से बेहतर रही है। दाहेज और कोच्चि टर्मिनल के वॉल्यूम अनुमान से कम रहे हैं। ऊंचे ट्रेडिंग गेन से EBITDA अनुमान के मुताबिक रहे हैं। पहली तिमाही में LNG कंजम्प्शन ग्रोथ 27 फीसदी रही है। हीटवेव की वजह से LNG कंजम्प्शन बढ़ा है। पहली तिमाही के बाद पावर सेक्टर से डिमांड में कमी संभव है। सीजनल डिमांड के चलते वॉल्यूम और मुनाफा बेहतर रहा है।

                          JULY 25, 2024 / 2:52 PM IST

                          Stock Market Live Updates-फिस्कल कंसोलिडेशन पर सरकार का फोकस, आगे मेटल में बेहतर डिमांड की उम्मीद : नीलकंठ मिश्रा

                          नीलकंठ मिश्रा का कहना है कि बजट में फिस्कल कंसोलिडेशन पर सरकार का फोकस रहा है। ये नई सरकार का पहला बजट है। इसमें नीतिगत निरंतरता कायम रहने को संकेत मिले हैं। सरकार का फोकस मीडिम टर्म कॉस्ट ऑफ कैपिटल कम करने पर बना रहा है। सरकार ने मैक्रो इकोनॉमिक स्थिरता को बनाए रखने पर फोकस बनाए रखा है। पर्सनल टैक्स और कस्टम ड्यूटी में आगे और सुधार होंगे। इस बजट से सरकार की प्राथमिकताएं साफ हुईं हैं। बाजार पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि घरेलू मार्केट में मेटल की वॉल्यूम ग्रोथ अच्छी रही है। रियल्टी सेक्टर के अच्छा करने से मेटल डिमांड बढ़ती है। आगे मेटल की बेहतर डिमांड रहने की उम्मीद है। चीन के एक्सपोर्ट से स्टील के मुनाफे पर दबाव संभव है। एल्युमिनियम में डिमांड बढ़ रही है। मेटल में स्टील की तुलना में एल्युमिनियम ज्यादा बेहतर है। बैंकिंग सेक्टर पर बात करते हुए नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि बैंकों के डिपॉजिट ग्रोथ घटने की वजह जानना जरूरी है। ग्लोबल अनिश्चितता के कारण लिक्विडिटी सख्त रखी गई है। आने वाले दिनों में कुछ प्राइवेट बैंक अच्छा कर सकते हैं।

                            JULY 25, 2024 / 2:47 PM IST

                            Stock Market Live Updates-माइनिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, खनिज की जमीन पर टैक्स लगा सकते हैं राज्य

                            माइनिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुनाया है कि राज्यों को टैक्स लगाने का अधिकार है, रॉयल्टी का नहीं। क्या है पूरा फैसला और क्या होगा इसका असर बताते हुए सीएनबीसी-आवाज के असीम मनचंदा ने कहा कि सुप्रीमकोर्ट की संवैधानिक पीठ को दो बड़े सवालों का जवाब देना था। पहला ये कि क्या रॉयल्टी एक प्रकार का टैक्स है। दूसरा यह कि क्या राज्यों के पास माइनिंग पर रोक या टैक्स लगाने का कोई अधिकार है या नहीं। इस फैसले से माइनिंग कंपनियों को SC से झटका लगा है। वहीं, खनिज संपदा से समृद्ध राज्यों को SC से राहत मिली है। SC के फैसले के बाद राज्य खनिज की जमीन पर टैक्स लगा सकते हैं या पहले से लागू टैक्स को बढ़ा सकते हैं। MP, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल को SC से राहत मिली है। छत्तीसगढ़, राजस्थान सरकार को भी SC के इस फैसले से राहत मिली है। राज्यों को खनिज वाली भूमि पर टैक्स का अधिकार मिल गया है।

                              JULY 25, 2024 / 2:21 PM IST

                              Stock Market Live Updates- NOMURA की SBI LIFE पर बुलिश राय

                              नोमुरा ने एसबीआई लाइफ पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का टारगेट बढ़ाकर 1835 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q1 के नतीजे से तिमाही स्टेबल नजर आई है। Q1 में कुल/अलग-अलग एपीई में सालाना आधार पर 20%/23% की वृद्धि हुई। जबकि चौथी तिमाही में यह 17%/9% रही थी। वीएनबी मार्जिन में साल-दर-साल लगभग 210 बीपीएस की गिरावट आई। जिससे वीएनबी ग्रोथ दर साल-दर-साल 12% कम हो गई

                                JULY 25, 2024 / 2:11 PM IST

                                Stock Market Live Updates- Ashok Leyland का पहली तिमाही में मुनाफा घटा

                                देश की दिग्गज ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड (Ashok Leyland )ने 30 जून 2024 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने बताया है कि इस अवधि में उसका कंसोलीडेटेड मुनाफा 551 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 653 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 584 करोड़ रुपए पर रहा था।

                                  JULY 25, 2024 / 2:03 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- NESTLE INDIA का Q1 मुनाफा बढ़ा

                                  NESTLE INDIA का Q1 में सालाना आधार पर मुनाफा 698 करोड़ रुपये से बढ़कर 747 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 4,659 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,814 करोड़ रुपये रही। EBITDA 1,055 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,115 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 22.7% से बढ़कर 22.9% रही

                                    JULY 25, 2024 / 1:52 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- मुंबई में भारी बारिश, फ्लाइट्स पर हुआ असर

                                    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार (25 जुलाई) को भारी बारिश होने के कारण दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस बीच एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वे 25 जुलाई को यात्रा के लिए बुकिंग की गई यात्रियों का सारा किराया वापस करेगा। इसके अलावा एयरलाइन नें यात्रियों को रीशेड्यूल का भी ऑफर दिया है। एयर इंडिया ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि मुंबई में भारी बारिश के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप हमारी कुछ उड़ानें रद्द हो गई हैं। जबकि कुछ के रूट डायवर्ट हो गए हैं। इसी के साथ एयर इंडिया ने 25 जुलाई 2024 को यात्रा के लिए बुक की गई टिकट का पूरा पैसा वापस करने की पेशकश की है।

                                      JULY 25, 2024 / 1:41 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- इंडियन होटल्स में हुई बड़ी डील

                                      इंडियन होटल्स (Indian Hotels) में बड़ी ब्लॉक डील हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी के 18.2 लाख शेयरों में एक ब्लॉक में ट्रेड हुआ है।

                                        JULY 25, 2024 / 1:23 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स चढ़ा

                                        बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स (BSE Oil & Gas index) में बढ़त देखने को मिली। बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 2 परसेंट का इजाफा हो गया। इसमें शामिल Oil India, HPCL, ONGC के स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली

                                          JULY 25, 2024 / 1:09 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- बीएसई पावर इंडेक्स चढ़ा

                                          बीएसई पावर इंडेक्स (BSE Power index) में बढ़त देखने को मिली। बीएसई पावर इंडेक्स 1.4% चढ़कर कारोबार करता नजर आया। इसमें शामिल CG Power, Suzlon Energy प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे।

                                            JULY 25, 2024 / 12:53 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- Axis Bank के शेयर में कमजोर नतीजों के चलते बिकवाली, शेयर 7 परसेंट गिरा

                                            निजी सेक्टर के बैंक Axis Bank के शेयरों में बिकवाली का तेज दबाव दिख रहा हैं। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2024 के कमजोर नतीजे ने इसके शेयरों पर अच्छा-खासा दबाव बनाया। इस दबाव में आज इसके शेयर करीब 7 फीसदी टूट गए। कारोबार आगे बढ़ने पर रिकवरी भी हल्की ही हुई है। फिलहाल BSE पर यह 6.27 फीसदी की गिरावट के साथ 1162 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 6.76 फीसदी फिसलकर 1156.00 रुपये के भाव तक आ गया था। अब आगे की बात करें तो ब्रोकरेजेज के दिए टारगेट के हिसाब से इसे निवेश के सुनहरे मौके के तौर पर देखना चाहिए।

                                              JULY 25, 2024 / 12:43 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- जेवी में 49% हिस्सेदारी नेस्ले को देने पर डॉ रेड्डीज में तेजी

                                              फार्मा कंपनी ने संयुक्त उद्यम कंपनी, डॉ रेड्डीज और नेस्ले हेल्थ साइंस में अपनी इक्विटी शेयर पूंजी का 49% नेस्ले इंडिया को ट्रांसफर कर दिया है। इसके बाद डॉ रेड्डीज के शेयर में तेजी देखने को मिली। इस ट्रांसफर के बाद, डॉ रेड्डीज लैब्स के पास 51% शेयर कैपिटल है। जबकि नेस्ले इंडिया के पास संयुक्त उद्यम कंपनी में 49% शेयर कैपिटल है।

                                                JULY 25, 2024 / 12:30 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- HUL पर क्या है तेजड़ियों और मंदड़ियों की राय

                                                यह स्टॉक 24 जुलाई को 2,720 रुपये पर बंद हुए। इसमें 1.64 फीसदी की तेजी दिखी। कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। बुल्स का कहना है कि आगे वॉल्यूम ग्रोथ की ग्रोथ लोअर सिंगल डिजिट में रह सकती है। इसकी वजह यह है कि आगे कंपनी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। बेयर्स की दलील है कि कंपनी प्रीमियम पोर्टफोलियो पर काफी ज्यादा फोकस कर रही है। इससे ग्रामीण इलाकों के कंपनी के कंज्यूमर्स अलग पड़ सकते हैं। गाइडेंस के मुताबिक, HUL का मार्जिन स्थिर बने रहने की उम्मीद है।

                                                  JULY 25, 2024 / 12:15 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- Dish TV जुटायेगी 1000 करोड़, शेयर 2% चढ़े

                                                  कंपनी को एक या अधिक किस्तों में इक्विटी शेयरों या बॉन्ड के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। बोर्ड ने एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों और सेवाओं को वितरित करने का व्यवसाय शुरू करने के लिए भारत में एक सहायक कंपनी बनाने को भी मंजूरी दे दी।

                                                    JULY 25, 2024 / 12:05 PM IST

                                                    Stock Market Live Updates- लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस टैक्स बढ़ोत्तरी वापस लेने से सरकार का इनकार

                                                    सरकार कैपिटल गेंस टैक्स बढ़ाने के फैसले को वापस नहीं लेगी। रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा ने यह संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि लिस्टेड शेयरों के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस (LTCG) टैक्स में मामूली वृद्धि सही है। उन्होंने लिस्टेड शेयरों से होने वाली इनकम को पैसिव इनकम बताया। रियल एस्टेट के एलटीसीजी पर इंडेक्सेशन बेनेफिट्स खत्म करने के फैसले का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि शेयर, इंटरेस्ट और फिक्स्ड डिपॉजिट जैसे दूसरे एसेट क्लास से होने वाली इनकम को यह बेनेफिट नहीं मिलता है। उन्होंने इंडेक्सेशन बेनेफिट खत्म करने के फैसले को टैक्स नियमों को आसान बनाने की कोशिश बताया।

                                                      JULY 25, 2024 / 11:54 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- F&O ही नहीं इंट्राडे इक्विटी ट्रेडर्स भी उठाते हैं बड़ा घाटा

                                                      SEBI की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि F&O ही नहीं इंट्राडे इक्विटी ट्रेडर्स भी बड़ा घाटा उठाते हैं। 70% इंट्राडे ट्रेडर्स को नुकसान होता है। 30 साल से कम के 76% ट्रेडर्स घाटे में कारोबार करते हैं।

                                                        JULY 25, 2024 / 11:43 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- RBL Bank में बड़ी डील के चलते शेयर 4 परसेंट टूटा

                                                        आरबीएल बैंक के शेयरों में आज 25 जुलाई को स्टॉक मार्केट खुलते ही एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के करीब 4.81 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो बैंक की करीब 7.9 फीसदी के हिस्सेदारी के बराबर है। इस डील के बाद बैंक के शेयरों की कीमत 4 प्रतिशत तक टूट गई। ब्लॉक डील में RBL बैंक के शेयरों का लेनदेन 229.5 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। इस डील की कुल वैल्यू 1,100 करोड़ रुपये है। मनीकंट्रोल इस डील में शामिल दोनों पक्षों की तुरंत पहचान नहीं कर सका।

                                                          JULY 25, 2024 / 11:32 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- नेस्ले और टेक महिंद्रा सहित इन कंपनियों के नतीजे आज

                                                          निफ्टी की दो कंपनियों नेस्ले और टेक महिंद्रा के आज नतीजे आएंगे। इसके साथ ही अशोक लीलैंड, DLF समेत वायदा की 9 कंपनियों के रिजल्ट का भी बाजार को इंतजार रहेगा। टेक महिंद्रा का मुनाफा 27 परसेंट बढ़ सकता है

                                                            JULY 25, 2024 / 11:15 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- बजट के ऐलान के बाद KNR Constructions पर बढ़ा आकर्षण

                                                            कंपनी के शेयर का प्राइस 377.50 रुपये है। 24 जुलाई को यह 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस बने रहने का असर KNR Constructions के शेयरों पर दिखा। बुल्स की दलील है कि 2.52 लाख करोड़ रुपये यानी पूंजीगत खर्च का करीब 50 फीसदी मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज के लिए दिया गया है। इसका फायदा केएनआर कंस्ट्रक्शंस को मिलेगा। कंपनी नए सेगमेंट में दाखिल हो रही है, जिसका फायदा आगे मिलेगा। बेयर्स का कहना है कि नए प्रोजेक्ट मिलने की रफ्तार सुस्त रही है। सिंचाई प्रोजेक्ट्स पूरे होने में देर हुई है। नए ऑर्डर्स में मार्जिन भी कम है। इसके अलावा इनपुट कॉस्ट बढ़ने का असर भी कंपनी के मार्जिन पर पड़ेगा।

                                                              JULY 25, 2024 / 11:05 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- नेस्ले और टेक महिंद्रा सहित इन कंपनियों के नतीजे आज

                                                              निफ्टी की दो कंपनियों नेस्ले और टेक महिंद्रा के आज नतीजे आएंगे। इसके साथ ही अशोक लीलैंड, DLF समेत वायदा की 9 कंपनियों के रिजल्ट का भी बाजार को इंतजार रहेगा। टेक महिंद्रा का मुनाफा 27 परसेंट बढ़ सकता है

                                                                JULY 25, 2024 / 10:57 AM IST

                                                                Sensex today : अच्छे नतीजों के बाद L&T में उछाल

                                                                अच्छे नतीजों के बाद आज L&T में उछाल देखने को मिल रहा है। L&T में करीब 2 फीसदी की तेजी आई है। पहली तिमाही में कंपनी की आय में 15 फीसदी का जोरदार उछाल देखने को मिला है। हालांकि मुनाफा उम्मीद से कम रहा है। L&T में सिटी की 4,396 रुपएके लक्ष्य के साथ खरीदारी की सलाह है।

                                                                  JULY 25, 2024 / 10:50 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates - ब्लॉक डील के बाद RBL BANK 4 फीसदी से ज्यादा टूटा

                                                                  RBL BANK में 5.04 करोड़ शेयरों में बड़ा सौदा हुआ है। ब्लॉक डील के बाद ये शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूटा है। सूत्रों के मुताबिक Baring PE के हिस्सा बेचने की खबरें है। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 1,157 करोड़ रुपए है।

                                                                    JULY 25, 2024 / 10:49 AM IST

                                                                    Sensex today : बाजार पर सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय

                                                                    अनुज का कहना है कि एक बार फिर, रिटेल और HNIs को बाजार को सहारा देना होगा। MFs 1.5 लाख करोड़ रुपए के कैश में बैठे हैं, गिरावट में खरीदारी करेंगे। बजट में टैक्स से FIIs का सेंटिमेंट टूटा है। उनका खरीदारी का सिलसिला रुका है। FIIs ने कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स में 10,000 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। भारतीय बाजार खराब खबरों पर बिलकुल नहीं गिर रहे हैं। बाजार की दूसरी सबसे बड़ी दिक्कत प्राइवेट बैंक हैं। निफ्टी बैंक 20 DEMA के नीचे है। अब 50 DEMA टूटने का डर है। अनुज का मानना है कि आज IT शेयरों में पोजीशन जोड़ने का अच्छा मौका है। अगर बाजार रिकवर हुआ तो IT और FMCG के दम पर रिकवरी होगी। निवेशक बिलकुल नहीं घबराएं और मुनाफावसूली से बचें। अपनी SIP पर ब्रेक नहीं लगाएं, अपना SIP and DIP फॉर्मूला याद रखें। डिफेंस, रेलवे जैसे PSU कंपनियों को लेकर बहुत सतर्क रहें। HAL, मझगांव जैसे शेयर आराम से 20-30 फीसदी गिर सकते हैं

                                                                      JULY 25, 2024 / 10:29 AM IST

                                                                      Market trend : इक्विटी इंट्राडे पर SEBI की रिपोर्ट (FY23 के आंकड़े )

                                                                      इक्विटी इंट्राडे पर SEBI की रिपोर्ट में कहा गया है कि 70 फीसदी इक्विटी इंट्राडे ट्रेडर्स को घाटा होता है। 10 में से 7 इक्विटी इंट्राडे ट्रेडर्स घाटे में रहते हैं। बहुत ज्यादा ट्रेड करने वाले 80 फीसदी ट्रेडर्स को घाटा होता है। 30 साल से कम के 76 फीसदी ट्रेडर्स को घाटा होता है। 3 साल के अनुभव वाले 54 फीसदी ट्रेडर्स को घाटा होता है। घाटे वाले ट्रेडर्स पर 57 फीसदी खर्चे का भी बोझ आता है। मुनाफे वाले ट्रेडर्स 19 फीसदी ट्रेडिंग कॉस्ट चुकाते हैं। SEBI रिपोर्ट के मायने ये हैं कि ट्रेडिंग ज्यादा रिस्क, ज्यादा रिवॉर्ड वाला कारोबार है। मुनाफे वाले ट्रेडर्स को बड़ा मुनाफा होता है। घाटे वाले ट्रेडर्स को बड़ा नुकसान होता है। एनालिसिस के साथ ट्रेडिंग करने वालों का प्रदर्शन बेहतर है। 3 साल के अनुभव वाले वाले 46 फीसदी ट्रेडर मुनाफे में हैं।

                                                                        JULY 25, 2024 / 10:26 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- HDFC BANK ने ब्याज दरें बढ़ाईं

                                                                        दिग्गज प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC BANK) ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। बैंक ने FD पर ब्याज दरों में 0.20% तक बढ़ोतरी की है। बैंक ने FIXED DEPOSIT की ब्याज दरें बढ़ाईं हैं। इसने जमा दरों में 0.20% बढ़ोतरी की है

                                                                          JULY 25, 2024 / 10:18 AM IST

                                                                          Sensex Today - सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                          आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 457.59 अंक या 0.57 प्रतिशत नीचे 79,691.29 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 130.50 अंक या 0.53 प्रतिशत नीचे 24,283 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1458 शेयर बढ़े। जबकि 1657 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 84 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                            JULY 25, 2024 / 9:58 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- निफ्टी बैंक में गिरावट बढ़ी

                                                                            आज बाजार में निफ्टी बैंक कमजोर नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी बैंक करीब 650 प्वाइंट अंक फिसला है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली

                                                                              JULY 25, 2024 / 9:50 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- शेयरखान के जतिन गेडिया की बैंक निफ्टी पर राय

                                                                              जतिन ने कहा कि बैंक निफ्टी में आगे भी कमजोरी जारी रहेगी। बैंक निफ्टी में कारोबार करने के लिए 51800-51700 के आसपास उछाल पर बिकवाली आदर्श रणनीति होनी चाहिए। गिरावट आने पर ये 50600 के लेवल तक फिसल सकता है।

                                                                                JULY 25, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- शेयरखान का आज के लिए बाजार पर नजरिया

                                                                                शेयरखान के जतिन गेडिया ने कहा कि निफ्टी में आदर्श रणनीति रेजिस्टेंस जोन 24500 - 24550 के आसपास उछाल में बिकवाली करने की होगी। वहीं इसमें गिरावट आने पर इसमें शॉर्ट टर्म में नीचे की तरफ 24200 - 24000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं।

                                                                                  JULY 25, 2024 / 9:28 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- प्रोग्रेसिव शेयर्स का निफ्टी पर नजरिया

                                                                                  आदित्य गग्गर ने कहा कि कल बाजारों में मिला-जुला रुझान देखने को मिला। जहां मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में सुबह की बढ़त को बढ़ते हुए देखा गया। जबकि बैंक निफ्टी में शामिल शेयरों में गिरावट के चलते निफ्टी में 65.55 अंकों का नुकसान हुआ और ये गिरकर 24,413.50 पर बंद हुआ।

                                                                                  एनर्जी सेक्टर के बाद मीडिया इंडेंक्स में सबसे अधिक बढ़त रही। जबकि एफएमसीजी क्षेत्र में मुनाफावसूली के कारण गिरावट देखी गई।

                                                                                  आदित्य ने आगे कहा कि डेली चार्ट पर, इंडेक्स ने एक स्पिनिंग टॉप कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। ये पैटर्न बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता का संकेत देता है। इंडेक्स में 24,200 के स्तर एक अहम सपोर्ट बना रहेगा। जबकि 24,560 के लेवल को तत्काल रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है।

                                                                                    JULY 25, 2024 / 9:19 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- बाजार गिरकर खुला

                                                                                    भारतीय बाजार आज निफ्टी एक्सपायरी के दिन गिरकर खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। आज बाजार ने प्री-ओपनिंग में ही कमजोरी के संकेत दिये थे। खराब ग्लोबल संकेत बाजार पर हावी नजर आ रहे हैं।

                                                                                      JULY 25, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- आज के लिए कैसा है बाजार का ट्रेड सेट अप

                                                                                      बाजार में लगातार चार दिनों तक गिरावट जारी रही, हालांकि कुल मिलाकर 24 जुलाई को बाजार में एक कंसोलीडेशन वाला कारोबारी सत्र देखने को मिला। बाजार कंपनियों के नतीजों में इंतजार में कंसोलीडेट होता दिखा। वोलैटिलिटी में भारी गिरावट और 21-डे ईएमए (24,250) पर सपोर्ट को देखते हुए, निफ्टी 50 इंडेक्स आने वाले कारोबारी सत्रों में 24,600 तक पहुंच सकता है, जो रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर इसके ऊपर की ओर बढ़ने में अभी तक मुख्य बाधा बना हुआ है। हालांकि, 24250 के नीचे जानो यह 24,100 तक गिर सकता है।

                                                                                        JULY 25, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- 52 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                                        ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 52 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                          JULY 25, 2024 / 9:07 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- 45 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                                          ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 45 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                            JULY 25, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                                            RUPEE OPENS- 2 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                                            भारतीय रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है। रुपया 2 पैसे मजबूत खुला है। रुपया 83.72 /$ के मुकाबले 83.70/$ पर खुला

                                                                                              JULY 25, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                              निफ्टी में 24,000 की स्ट्राइक पर 1.17 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

                                                                                                JULY 25, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                                मंथली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.5 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

                                                                                                  JULY 25, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- 36 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                                                  ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 36 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

                                                                                                    JULY 25, 2024 / 8:53 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- 52 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                                    ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 52 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                                                      JULY 25, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- कल 24 जुलाई को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                                      शेयर बाजार में कल 24 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार चौथे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,450 से नीचे रहा। सेंसेक्स 200 अंक नीचे नजर आया। लेकिन मिड, स्मॉलकैप की चमक बरकरार रही। बाजार के अंत में सेंसेक्स 280.16 अंक या 0.35 प्रतिशत गिरकर 80,148.88 पर बंद हुआ। निफ्टी 65.50 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 24,413.50 पर बंद हुआ। निफ्टी में टॉप लूजर्स शेयरों में बजाज फिनसर्व, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर और एक्सिस बैंक के स्टॉक्स शामिल रहे। जबकि टॉप गेनर्स शेयरों में एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, एनटीपीसी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के स्टॉक्स शामिल रहे।

                                                                                                      सेक्टोरल मोर्चे पर हेल्थ केयर, ऑयल एंड गैस, मीडिया, टेलीकॉम और पावर इंडेक्सेस में 1-2 प्रतिशत की बढ़त रही। जबकि एफएमसीजी और बैंक इंडेक्स 0.5-1 प्रतिशत नीचे नजर आये। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.6 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 प्रतिशत ऊपर नजर आये।

                                                                                                        JULY 25, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- EPACK DURABLE की आय में इजाफा

                                                                                                        सालाना आधार पर Q1 में आय 436 करोड़ रुपये से बढ़कर 773 करोड़ रुपये रही। Q1 में मुनाफा 8 करोड़ रुपये से बढ़कर 23 करोड़ रुपये रहा

                                                                                                          JULY 25, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- RBL बैंक की ब्लॉक डील आज

                                                                                                          RBL बैंक में आज ब्लॉक डील हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक Baring PE आज अपनी पूरी 7.9% हिस्सेदारी बेच सकती है। CNBC AWAAZ के EXCLUSIVE सूत्रों के मुताबिक इसका Floor Price 226 रुपये प्रति शेयर रह सकता है।

                                                                                                            JULY 25, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- VST INDUSTRIES में दमानी एस्टेट एंड फाइनेंस ने 90000 शेयर बेचे

                                                                                                            वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयरों में बड़ी डील देखने को मिली। डिराइव ट्रेडिंग एंड रिजॉर्ट ने 2.63 लाख शेयर बेचे। दमानी एस्टेट एंड फाइनेंस ने 90000 शेयर बेचे हैं। तिमाही नतीजों, बोनस शेयर जारी करने पर बोर्ड बैठक आज होगी

                                                                                                              JULY 25, 2024 / 8:37 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates- PG ELECTROPLAST का मुनाफा बढ़कर 83.7 करोड़ रुपये

                                                                                                              सालाना आधार पर Q1 में मुनाफा 33.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 83.7 करोड़ रुपये हो गया। Q1 में आय 677.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,320.7 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 65.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 130.6 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 9.7% से बढ़कर 9.9% रही

                                                                                                                JULY 25, 2024 / 8:32 AM IST

                                                                                                                Stock Market Live Updates- CMS INFO का मुनाफा बढ़ा

                                                                                                                Q1 में मुनाफा सालाना आधार पर 84.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 90.8 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 511.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 599.4 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 147.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 152.2 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 28.9% से घटकर 25.4% रही

                                                                                                                  JULY 25, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                                                                  Stock Market Live Updates- JK PAPER का मुनाफा घटा

                                                                                                                  Q1 में जेके पेपर का मुनाफा सालाना आधार पर 308.7 करोड़ रुपये से घटकर 139.7 करोड़ रुपये रहा। Q1 में आय 1,584.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,713.7 करोड़ रुपये रही। Q1 में EBITDA 477.3 करोड़ रुपये से घटकर 280.4 करोड़ रुपये रहा। Q1 में EBITDA मार्जिन 30.1% से घटकर 16.4% रही

                                                                                                                    JULY 25, 2024 / 8:19 AM IST

                                                                                                                    Stock Market Live Updates- SBI LIFE INSURANCE का न्यू बिजनेस प्रीमियम बढ़ा

                                                                                                                    Q1 में न्यू बिजनेस प्रीमियम सालाना आधार पर 6,210 करोड़ रुपये से बढ़कर 7.030 करोड़ रुपये रहा। Q1 में कुल APE 3,030 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,640 करोड़ रुपये रहा। Q1 में वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस 870 करोड़ रुपये से बढ़कर 970 करोड़ रुपये रहा। Q1 में वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस मार्जिन 28.80% से घटकर 26.8% रहा

                                                                                                                      JULY 25, 2024 / 8:10 AM IST

                                                                                                                      Stock Market Live Updates- Axis Bank के पेश किए मिलेजुले नतीजे

                                                                                                                      एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने मिलेजुले नतीजे के पेश किये हैं। पहली तिमाही में बैक का मुनाफा साढ़े 4% बढ़ा। Q1 में NII साढ़े 12% बढ़ी। लेकिन NPA में उछाल दिखा। NIM, CASA Ratio घटा, PROVISIONING भी बढ़ी। GDR में 4.5% की गिरावट देखने को मिली।

                                                                                                                        JULY 25, 2024 / 8:04 AM IST

                                                                                                                        Stock Market Live Updates- 25 जुलाई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                                        गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।