Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell - सेंसेक्स निफ्टी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद, फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में रही तेजी

Closing Bell- फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स निफ्टी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 391 प्वाइंट चढ़कर 80,352 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 113 प्वाइंट चढ़कर 24,433 पर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी 143 प्वाइंट चढ़कर 52,569 पर बंद हुआ

MoneyControl News JULY 09, 2024 / 3:41 PM IST

Closing Bell- सभी सेक्टरों में खरीदारी के चलते भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस 9 जुलाई को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब हुए। सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा में तेजी नजर आई। निफ्टी पर टॉप गेनर्स स्टॉक्स में मारुति सुजुकी, एमएंडएम, आईटीसी, सन फार्मा और डिविस लैब्स शामिल रहे। जबकि निफ्टी पर टॉप लूजर्स स्टॉक्स में ओएनजीसी, टाटा कंज्यूमर, रि

बाजार में अच्छी तेजी नजर आई है। निफ्टी रिकॉर्ड हाई छूने के बाद वहां से नीचे आया
बाजार में अच्छी तेजी नजर आई है। निफ्टी रिकॉर्ड हाई छूने के बाद वहां से नीचे आया
JULY 09, 2024 / 3:41 PM IST

RUPEE AT CLOSE - रुपया बिना बदलाव के बंद

भारतीय रुपया बिना बदलाव के बंद हुआ। भारतीय रुपया सोमवार के 83.50 प्रति डॉलर के मुकाबले मंगलवार को 83.49 प्रति डॉलर पर सपाट बंद हुआ।

    JULY 09, 2024 / 3:29 PM IST

    Stock Market Live Updates- ALEMBIC PHARMA की दवा को मिली मंजूरी

    एलेंबिक फार्मा (ALEMBIC PHARMA) की दवा को मंजूरी मिली है। BROMFENAC OPHTHALMIC SOLUTION को US FDA से मंजूरी मिली है। कंपनी की ANTI-INFLAMMATORY दवा को US FDA से मंजूरी मिली है।

      JULY 09, 2024 / 3:27 PM IST

      Stock Market Live Updates- DIAMOND POWER को करोड़ों का नया ऑर्डर मिला

      डायमंड पावर (DIAMOND POWER) को करोड़ों रुपये का नया ऑर्डर मिला है। कंपनी 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ADANI ENERGY SOLUTIONS से 900 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

        JULY 09, 2024 / 3:25 PM IST

        Stock Market Live Updates- RS SOFTWARE का मुनाफा घटा

        RS SOFTWARE का मुनाफा तिमाही आधार पर 6.7 करोड़ रुपये से घटकर 5 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 18.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 18.8 करोड़ रुपये रही। EBIT 4.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 5.4 करोड़ रुपये रहा। EBIT मार्जिन 31.8% से बढ़कर 36.2% रही

          JULY 09, 2024 / 3:21 PM IST

          Stock Market Live Updates- गोविंद सिंह बनें Utkarsh Small Finance Bank के एमडी

          आरबीआई (RBI) ने 3 साल के लिए उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) के एमडी और सीईओ के रूप में गोविंद सिंह (Govind Singh) की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी

            JULY 09, 2024 / 3:16 PM IST

            Stock Market Live Updates- GMR Airports पर जेफरीज ने खरीदारी की रेटिंग दी

            जेफरीज ने 100 रुपये के टारगेट प्राइस पर जीएमआर एयरपोर्ट्स को खरीदारी की रेटिंग दी है। हाल ही में बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा ढह गया था। इसके चलते टर्मिनल 1 का अधिकतर एयर ट्रैफिक टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 की तरफ शिफ्ट कर दिया गया। चूंकि टर्मिनल 1 से सिर्फ घरेलू उड़ानें ऑपरेट होती हैं तो इस हादसे का इंटरनेशनल ट्रैफिक पर कोई खास असर नहीं पड़ा। मैनेजमेंट टर्मिनल 2 और टर्मिनल 3 पर सर्विसेज बढ़ाने के लिए काम कर रहा है।

              JULY 09, 2024 / 3:12 PM IST

              Budget 2024 Expectations : राजेश सतपुते की बजट पिक

              www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते का कहना है कि बजट के नजरिए से 438 रुपए के ऊपर आने पर ITC में खरीदारी करनी चाहिए। वर्तमान में ये स्टॉक 448 रुपए के आसपास दिख रहा। राजेश की राय है कि इस स्टॉक में 428 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 470 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।

                JULY 09, 2024 / 3:05 PM IST

                Sensex Today - गौरांग शाह की बजट पिक

                जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग शाह का कहना है कि आगामी बजट में सरकार का हाउसिंग पर खास फोकस हो सकता है। इसक फायदा कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) जैसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को मिलेगा। गौरांग की सलाह है कि कैन फिन होम्स में 1150 रुपए के लक्ष्य के साथ 12 महीने से ज्यादा के नजरिए से निवेश करना चाहिए।

                  JULY 09, 2024 / 2:52 PM IST

                  Budget 2024 Expectations : बजट में सड़क और हाईवे जैसे इंफ्रास्ट्रक्टर पर फोकस रहेगा जारी

                  23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में सड़क, हाईवे जैसे इंफ्रास्ट्रक्टर पर फोकस जारी रह सकता है। CNBC-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस सेक्टर में 5-10 फीसदी तक बजट का आबंटन बढ़ सकता है। यह पूरी खबर बताते हुए CNBC-आवाज के लक्ष्मण रॉय ने कहा कि आगामी बजट में वित्त मंत्री का इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस होगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गांवों की सड़कों से लेकर हाईवे तक पर फोकस होगा।

                    JULY 09, 2024 / 2:30 PM IST

                    Budget 2024 : बजट तक शेयरों पर फोकस करना अच्छी रणनीति

                    बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि अब शेयरों पर फोकस करने का समय आ गया है। बजट तक शेयरों पर फोकस करना अच्छी रणनीति होगी। निफ्टी में बड़े ट्रेड खत्म हो गए हैं। अब शेयरों पर फोकस करें। जल्द ही निफ्टी फिर ट्रेंडिंग मूव देगा। CNBC-आवाज़ के दर्शकों ने 23,350-24,300 की पूरी रैली में अच्छा पैसा बनाया है। एक कारण जिसके चलते निफ्टी की तेजी खत्म हुई वो है बैंक निफ्टी है। बैंक निफ्टी अपने शिखर से 2 फीसदी फिसल चुका है। वहीं, RIL, IT और FMCG के चलते निफ्टी अपने शिखर से सिर्फ 0.33 फीसदी दूर है।

                      JULY 09, 2024 / 2:10 PM IST
                      Stock Market Live Updates- MARUTI SUZUKI ने ENHANCED WARRANTY प्रोग्राम लॉन्च किया
                      मारुति सुजुकी ने ENHANCED WARRANTY प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस स्कीम में 3 साल/1 लाख किमी के लिए ऑफर दिया गया है। कंपनी द्वारा 6 साल तक पुरानी गाड़ियों के लिए ऑफर दिया गया है। पैकेज में 2 साल की अतिरिक्त वारंटी है।
                        JULY 09, 2024 / 2:01 PM IST

                        Sensex Today - दोपहर 2 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                        आज दोपहर 2 बजे के आस-पास सेंसेक्स 387.51 अंक या 0.48 प्रतिशत ऊपर 80,347.89 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 106.80 अंक या 0.44 प्रतिशत ऊपर 24,427.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1754 शेयर बढ़े। जबकि 1655 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 77 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                          JULY 09, 2024 / 1:51 PM IST

                          Stock Market Live Updates- क्यूआईपी लॉन्च पर ज्यूपिटर वैगन्स का स्टॉक गिरा

                          ज्यूपिटर वैगन्स के शेयरों में 9 जुलाई को 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। कंपनी ने सूचित किया कि उसकी फंड रेजिंग कमेटी ने एक क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के लॉन्च को मंजूरी दे दी है। जिसमें न्यूनतम कीमत 689.47 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित की गई है। इसके 1 दिन बाद स्टॉक में गिरावट देखने को मिली।

                            JULY 09, 2024 / 1:43 PM IST

                            Stock Market Live Updates- Infibeam Avenues इंफीबीम डिजिटल में शेष 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी

                            इंफीबीम एवेन्यूज बोर्ड ने इंफीबीम डिजिटल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मौजूदा शेयरधारक से शेष 26.00% हिस्सेदारी हासिल करने की मंजूरी दे दी। अधिग्रहण के बाद यह पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

                              JULY 09, 2024 / 1:27 PM IST

                              Stock Market Live Updates- METROPOLIS HEALTH का Q1 में रेवेन्यू ग्रोथ 13% रही

                              मेट्रोपोलिस हेल्थ (METROPOLIS HEALTH) की Q1 में रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 13% रही। Q1 वॉल्यूम ग्रोथ 7% रही। Q1 B2C रेवेन्यू ग्रोथ 18% रही। मेट्रोपोलिस ने कहा कि कंपनी कर्ज मुक्त हुई है। 30 जून 2024 तक कंपनी के पास 140 करोड़ रुपये का कैश मौजूद है।

                                JULY 09, 2024 / 1:14 PM IST
                                Stock Market Live Updates- SHYAM METALICS की जून में स्टेनलेस स्टील बिक्री 100% बढ़ी
                                श्याम मेटालिक्स (SHYAM METALICS) की जून में स्टेनलेस स्टील बिक्री 100% बढ़ी। जून में स्टेनलेस स्टील बिक्री वॉल्यूम 100.7% बढ़कर 7,015 टन रहा। जून में एल्युमिनियम फॉयल बिक्री 6.3% घटकर 1,176 टन रही। सालाना आधार पर जून में स्पेशलिटी अलॉय बिक्री 7.1% बढ़कर 15,216 टन रही। जून में कार्बन स्टील बिक्री 1.1% घटकर 1.2 लाख टन रही। जून में स्पॉन्ज आयरन बिक्री 119.9% बढ़कर 89,261 टन रही। जून में पैलेट बिक्री 6.9% बढ़कर 87,251 टन रही।
                                  JULY 09, 2024 / 1:01 PM IST

                                  Sensex Today - दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                  आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 319.15 अंक या 0.40 प्रतिशत ऊपर 80,279.53 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 87.00 अंक या 0.36 प्रतिशत ऊपर 24,407.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1730 शेयर बढ़े। जबकि 1648 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 88 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                    JULY 09, 2024 / 12:44 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- L&T को मिला करोड़ों का नया ऑर्डर

                                    लार्सन टुब्रो (L&T) को करोड़ों का नया ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1,000-2,500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है। कंपनी को फ्लीट सपोर्ट शिप निर्माण के लिए ऑर्डर मिला। कंपनी को HINDUSTAN SHIPYARD से ऑर्डर मिला है। भारतीय नौसेना के फ्लीट सपोर्ट के लिए ऑर्डर मिला है।

                                      JULY 09, 2024 / 12:33 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- Phoenix Mills पर मॉर्गन स्टैनली की ओवरवेट राय

                                      मॉर्गन स्टैनली ने फीनिक्स मिल्स को 3400 रुपये के टारगेट प्राइस पर ओवरवेट कॉल दिया है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2025 में कंज्म्प्शन की ग्रोथ अनुमान से अधिक सुस्त रही। हालांकि फीनिक्स मार्केटसिटी मुंबई की ग्रोथ दोहरे अंकों में रही।

                                        JULY 09, 2024 / 12:25 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- मॉस्को में PM मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा- मैं देश की मिट्टी की महक लेकर आया हूं

                                        पीएम मोदी अपने दो दिवसीय रूस यात्रा के दौरान आज मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे। मॉस्को में भारतीय समुदाय को PM मोदी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि मैं देश की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लाया हूं।

                                          JULY 09, 2024 / 12:17 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- KEYSTONE REALTORS का प्री-सेल्स 28% घटा

                                          कीस्टोन रियल्टर्स (KEYSTONE REALTORS) का प्री-सेल्स 28% घटा। तिमाही आधार पर कंपनी का प्री-सेल्स 28% घटकर 611 करोड़ रुपये रहा। कलेक्शंस 28% घटकर 485 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर कलेक्शंस 2% घटकर 485 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर प्री-सेल्स 22% बढ़कर 611 करोड़ रुपये रहा

                                            JULY 09, 2024 / 12:07 PM IST

                                            Sensex Today - दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                            आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 295.43अंक या 0.37 प्रतिशत ऊपर 80,255.81 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 68.60 अंक या 0.28 प्रतिशत ऊपर 24,389.10 पर नजर आया।

                                              JULY 09, 2024 / 11:55 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- CESC ने टैरिफ में 5.7% तक बढ़ोतरी की

                                              सीईएससी (CESC) ने टैरिफ में 5.7% तक बढ़ोतरी की है। CESC ने टैरिफ में 5.7% तक बढ़ोतरी की है। इन्होंने ग्राहकों पर Fuel Adjustment Charge लगाया है। कंपनी ने Fuel Adjustment Charge लगाना शुरू किया है।

                                                JULY 09, 2024 / 11:39 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- IRFC में हुआ लाखों शेयरों में सौदा

                                                इंडियन रेल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) के शेयरों में आज बड़ी मात्रा में सौदा हुआ है। IRFC में 61 लाख शेयरों में सौदा होता हुआ दिखाई दिया। इस लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 129 करोड़ रुपये रही

                                                  JULY 09, 2024 / 11:24 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- RVNL में हुआ करोड़ों शेयरों में सौदा

                                                  रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में आज बड़ी मात्रा में सौदा हुआ है। RVNL में 1.09 करोड़ शेयरों में सौदा होता हुआ दिखाई दिया। इस लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 662 करोड़ रुपये रही

                                                    JULY 09, 2024 / 11:17 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

                                                    एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल किए गए स्टॉक के नाम चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, इंडस टावर्स हैं। एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक के नाम आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बंधन बैंक, जीएनएफसी, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, पीरामल एंटरप्राइजेज हैं। जबकि एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक की संख्या शून्य है।

                                                    बता दें कि F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

                                                      JULY 09, 2024 / 11:08 AM IST

                                                      Sensex Today - सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                      आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 251.51 अंक या 251.51 प्रतिशत ऊपर 80,211.89 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 58.50 अंक या 0.24 प्रतिशत ऊपर 24,379.00 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 24,379.00 शेयर बढ़े। जबकि 1463 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 94 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                        JULY 09, 2024 / 10:54 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- Yes Bank ने दी सफाई, 51% होल्डिंग की नहीं होगी बिक्री


                                                        कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह खुलासा किया गया था कि केंद्रीय बैंक RBI ने प्रमोटर्स को यस बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी रखने के लिए इन-प्रिंसिपल अप्रूवल दे दी है। हालांकि अब सामने आ रहा है कि ऐसी कोई मंजूरी मिली ही नहीं है। अभी इसमें प्रमोटर्स की कोई हिस्सेदारी नहीं है और पूरी की पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी पब्लिक की है। शेयरों की बात करें तो यस बैंक के शेयर आज दो फीसदी से अधिक उछल गए। फिलहाल BSE पर यह 2.10 फीसदी की बढ़त के साथ 26.23 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 2.45 फीसदी उछलकर 26.32 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया था।

                                                          JULY 09, 2024 / 10:44 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा- प्रोग्रेसिव शेयर्स

                                                          प्रोग्रेसिव शेयर्स के आदित्य गग्गर का कहना कि बाजार ने सप्ताह की शुरुआत 24,330 पर सुस्ती के साथ की। कल पूरे दिन निफ्टी छोटे दायरे में घूमता रहा। अंत में यह 3.30 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 24,320.55 पर बंद हुआ। अपने रिकॉर्ड स्तरों के आसपास निफ्टी ने DOJI कैंडलस्टिक पैटर्न बना लिया है जो तेड़ियों और मंदड़ियों के बीच अनिर्णायक स्थिति को दर्शाता है। आदित्य का मानना ​​है कि आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। गिरावट में निफ्टी के लिए 24,220 पर सपोर्ट रहेगा जबकि ऊपर की तरफ 24,400 पर तत्काल बाधा है।

                                                            JULY 09, 2024 / 10:33 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                            पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 52,638-52,748, और 52,925 पर नजर आ रहा है। पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट 52,284-52,174, और 51,997 पर दिख रहा है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 53,221-54,250 पर दिख रहा है। फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 51,644-50,581 पर नजर आ रहा है।

                                                              JULY 09, 2024 / 10:24 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                              पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट निफ्टी के लिए 24,262-24,238 और 24,198 पर नजर आ रहा है। पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस 24,342-24,366 और 24,406 पर नजर आ रहा है।

                                                                JULY 09, 2024 / 10:18 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- 24,240 पर सपोर्ट बने रहने पर गिरावट में खरीदारी की जा सकती है - एलकेपी सिक्योरिटीज

                                                                एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी दिन भर सीमित दायरे में रहा। बाजार सहभागियों में बाजार की दिशा तय करने की कोई जल्दी नहीं दिखी। निफ्टी के लिए सपोर्ट 24,240 पर बना हुआ है। इसके नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ सकती है। तब तक ऐसा नहीं होता गिरावट में खरीदारी की जा सकती है। ऊपरी स्तर पर रजिस्टेंस 24,375-24,400 के आसपास है। इस बाधा के पार हो जाने पर निफ्टी 24,600 की ओर बढ़ सकता है।

                                                                  JULY 09, 2024 / 10:05 AM IST

                                                                  Sensex Today - सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                  आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 219.38 अंक या 0.27 प्रतिशत ऊपर 80,179.76 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 51.80 अंक या 0.21 प्रतिशत ऊपर 24,372.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2025 शेयर बढ़े। जबकि 1083 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 110 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                    JULY 09, 2024 / 9:53 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                    24,000 की स्ट्राइक पर 62.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

                                                                      JULY 09, 2024 / 9:45 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                      वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 79.63 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रेजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

                                                                        JULY 09, 2024 / 9:37 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- निफ्टी 24100 - 24400 की रेंज में कारोबार करता दिख सकता है - शेयरखान


                                                                        शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि दैनिक चार्ट पर निफ्टी को 24370 - 24500 के जोन से रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा है। ऑवरली चार्ट पर बोलिंगर बैंड संकुचन का संकेत दे रहे हैं और इसलिए हम अगले कुछ कारोबारी सत्रों में दायरे में कारोबार होते देख सकते हैं। आगे निफ्टी हमें 24100 - 24400 की रेंज में कारोबार करता दिख सकता है।

                                                                        बैंक निफ्टी में कल कंसोलीडेशन देखने को मिला। पिछले आठ से दस कारोबारी सत्रों के प्राइस एक्शन ने 52000 - 53500 की एक बड़ी रेंज बनाई है। उम्मीद है कि बैंक निफ्टी अगले कुछ कारोबारी सत्रों में इसी रेंज के भीतर कंसोलीडेट होगा।

                                                                          JULY 09, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- निफ्टी मामूली बढ़त के साथ खुला


                                                                          भारतीय सूचकांक निफ्टी 9 जुलाई को 24,350 से ऊपर के साथ उच्च स्तर पर खुला। सेंसेक्स 170.56 अंक या 0.21 प्रतिशत ऊपर 80,130.94 पर नजर आया। निफ्टी 46.20 अंक या 0.19 प्रतिशत ऊपर 24,366.70 पर दिखाई दिया। आज लगभग 1842 शेयर बढ़े जबकि 554 शेयर गिरे और 119 शेयर अपरिवर्तित रहे।

                                                                            JULY 09, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- आज 9 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                            रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि कल, निफ्टी इंडेक्स ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया और लगभग पूरी तरह सपाट बंद हुआ। हमें लगता है कि हेवीवेट स्टॉक में रोटेशनल खरीदारी के कारण निफ्टी इंडेक्स में टाइम करेक्शन होगा, जिसमें अब तक सीमित गिरावट हुई है। हालांकि, चुनिंदा सेक्टर और थीम में खरीदारी के अवसर दिख रहे हैं। ट्रेडर्स को स्टॉक चयन में सावधानी बरतनी चाहिए और जोखिम प्रबंधन रणनीतियों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

                                                                              JULY 09, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- 32 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                              ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 32 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                JULY 09, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- 50 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                                ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 50 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                  JULY 09, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                                  RUPEE OPENS- 1 पैसा मजबूत खुला रुपया

                                                                                  भारतीय रुपये की आज मजबूत शुरुआत हुई है। रुपया आज 1 पैसा मजबूत खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 83.49/$ के मुकाबले 83.48/$ पर खुला है।

                                                                                    JULY 09, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- 67 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                                    ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 67 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

                                                                                      JULY 09, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- 35 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                      ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 35 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                                        JULY 09, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- कल 8 जुलाई को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                        कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला है। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कल मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। मेटल और फार्मा शेयरों पर दबाव रहा। FMCG, PSE और एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 79,960 पर बंद हुआ है। निफ्टी 3 अंक गिरकर 24,321 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 235 अंक गिरकर 52,426 पर बंद हुआ है। मिडकैप 201 अंक गिरकर 56,888 पर बंद हुआ है।

                                                                                        निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़न वाले शेयरों में ओएनजीसी, आईटीसी, एचडीएफसी लाइफ, एचयूएल और विप्रो रहे, जबकि सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में डिविस लैब्स, टाइटन कंपनी, बीपीसीएल, श्रीराम फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील रहे।

                                                                                          JULY 09, 2024 / 8:39 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- पंजाब एंड सिंध बैंक की स्पेशल एफडी में मिलेगा ज्यादा ब्याज


                                                                                          पंजाब एंड सिंध बैंक कई स्पेशल एफडी है, जो निवेशकों को कम समय में अमीर बना सकती है। पंजाब और सिंध बैंक की धनलक्ष्मी नाम की इस स्पेशल एफडी में निवेश का पीरियड 444 दिन का है। इस एफडी में सामान्य नागरिकों को 7.4% और सीनियर सिटीजन को 7.9% है और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.05% ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा पंजाब एंड सिंध बैंक कि 222 दिन, 333 दिन की स्पेशल एफडी भी है। इन एफडी में निवेश का समय 30 जून तक था लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 सितंबर 2024 कर दिया गया है।

                                                                                            JULY 09, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- मुंबई में बारिश के चलते आज स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी


                                                                                            मुंबई में दो दिनों से जोरदार बारिश जारी है। मुंबई में बारिश के चलते आज स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी दी गई है। IMD के मुताबिक महाराष्ट्र के कई शहरों में आज भी तेज बारिश की आशंका है।

                                                                                              JULY 09, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- रूस पहुंचे PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की

                                                                                              भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस पहुंचे और PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। आज दोनों नेता 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। रक्षा, ऊर्जा सहयोग, व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर यहां बातचीत होगी

                                                                                                JULY 09, 2024 / 8:22 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में रोड इंफ्रा पर जारी रहेगा फोकस

                                                                                                23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में रोड इंफ्रा पर सरकार का फोकस जारी रहेगा। इस बार बजट में करीब 15000 किमी हाइवे बनाने का ऐलान हो सकता है। CNBC-आवाज़ ने ये सूत्रों के हवाले से ये एक्सक्लूसिव खबर दी है।

                                                                                                  JULY 09, 2024 / 8:20 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- 9 जुलाई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                  गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।