Closing Bell:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार दायरे में कारोबार करता नजर आया। आज के कारोबार में IT, रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि PSE, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं बैंकिंग, फार्मा शेयरों पर दबाव देखने को मिला। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 99.08 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 62,724.71 के स्तर पर बंद हुआ।
