Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JUNE 15, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 310 अंक टूटा, निफ्टी 18,700 के नीचे हुआ बंद, बैंक शेयर गिरे

Closing bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 310.88 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 62,917.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 67.80अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 18688.10 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing bell:वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जबकि रियल्टी, IT शेयरों में दबाव रहा। वहीं फार्मा, FMCG, ऑटो इंडेक्स में तेजी देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 310.88 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 62,917.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 67.80अंक

 Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
JUNE 15, 2023 / 3:35 PM IST
Closing bell: लाल निशान में बंद हुआ बाजार
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिला। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली जबकि रियल्टी, IT शेयरों में दबाव रहा। वहीं फार्मा, FMCG, ऑटो इंडेक्स में तेजी देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।
Hero MotoCorp, Wipro, IndusInd Bank, SBI और Kotak Mahindra Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहा। वहीं Apollo Hospitals, Divis Laboratories, Dr Reddy's Laboratories, Cipla और BPCL निफ्टी टॉप गेनर रहा।
बैंक इंडेक्स आज 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिला। जबकि रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ । वहीं फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 310.88 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 62,917.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 67.80अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 18688.10 के स्तर पर बंद हुआ।
    JUNE 15, 2023 / 3:29 PM IST

    Market Update:ब्रिटानिया पर JPMorgan की राय

    ब्रोकरेज फर्म JPMorgan ने चौथी तिमाही के नतीजों के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा कि कंपनी ने बेहद प्रभावी ढंग से बिस्किट कैटेगरी में मार्केट शेयर बढ़ाया है। इसके अलावा कंपनी पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन और लगातार बेहतर मार्जिन पर देने में कामयाब रही है। इन सभी फैक्टर्स का असर कंपनी के नतीजों और शेयर के प्रदर्शन में देखने को मिला है।

      JUNE 15, 2023 / 3:26 PM IST

      Market Update:MCA ने हीरो मोटो कॉर्प के खिलाफ जांच शुरू की

      हीरो मोटो कॉर्प के खिलाफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के मंत्रायल (MCA) ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने CNBCTV18 को बताया कि कंपनी के खिलाफ इनकम टैक्स (Income Tax) मामले की जांच हो रही है। कंपनी एक्ट के खिलाफ MCA ने जांच के आदेश जारी किए हैं। हाालंकि हीरो मोटो कॉर्प की ओर से सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों को कहा गया है कि MCA की ओर से जांच के लिए कोई संपर्क नहीं किया गया है और रेगुलेटरी की तरफ से मांगे जाने पर सभी जानकारी मुहैया कराएंगे।

        JUNE 15, 2023 / 3:12 PM IST
        Market Update:ASHOK LEYLAND ने Aidrivers के साथ करार किया
        अशोक लैलेंड ने Aidrivers के साथ करार किया है। ऑटो इलेक्ट्रिक ट्रक बनाने के लिए करार किया है। फिलहाल ASHOK LEYLAND का शेयर एनएसई पर 0.90 रुपये यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 157.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 159.25 रुपये है जबकि डे लो 155.95 रुपये है।
          JUNE 15, 2023 / 2:53 PM IST

          Market Update:GR INFRAPROJECTS को NHAI के 1,085.47 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया

          कंपनी NHAI के 1,085.47 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया है। फिलहाल GR INFRAPROJECTS का शेयर एनएसई पर 41.95 रुपये यानी 3.01 फीसदी की बढ़त के साथ 1282.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 1,295.95 रुपये है जबकि डे लो 1,235.00 रुपये है।

            JUNE 15, 2023 / 2:45 PM IST

            Market Update:IndiGo पर Morgan Stanley की राय

            मॉर्गन स्टैनली ने इंडिगो पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3126 रुपये के लक्ष्य हासिल किया है। कंपनी की अर्निंग्स बढ़ाने वाले सभी फैक्टर्स पक्ष में नजर आ रहे हैं। छोटी अवधि में प्रति सीट मुनाफा सिक्लिकल तौर पर ऊपरी स्तर पर पहुंच सकता है। सामान्य अर्निंग्स और बेहतर वैल्युएशन के दम पर 33% तेजी का अनुमान है।

              JUNE 15, 2023 / 2:38 PM IST

              Market Update:Dalmia Bharat पर Jefferies की राय

              जेफरीज ने डालमिया भारत पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2490 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कारोबारी साल 2024 में लगातार तीसरे से 7-9% इंडस्ट्री ग्रोथ का अनुमान है। एनर्जी खर्च घटने के साथ ही इंडस्ट्री मार्जिन में भी सुधार देखने को मिल रहा। FY24 में 47 mtpa, FY2027 में 75 mtpa और FY2031 तक 110-130 mtpa क्षमता विस्तार का लक्ष्य रहा है। कारोबारी साल 2023 में मुनाफा और रिटर्न रेश्यो में गिरावट देखने को मिला।

                JUNE 15, 2023 / 2:19 PM IST
                SEBI-ZEE ENT CASE: SAT में मामले की सुनवाई 19 जून तक टली
                SAT (सिक्योरिटीज एपिलेट ट्रिब्यूनल ) में मामले की सुनवाई 19 जून तक टली है। बता दें कि सुभाष चंद्रा SEBI के आदेश के खिलाफ SAT गए हैं। SEBI ने डायरेक्टरशिप पर रोक लगाई है। सोमवार को SAT में मामले की सुनवाई होगी।
                  JUNE 15, 2023 / 2:10 PM IST

                  Market Update:आशीष चुग ने Cravatex में खरीदे शेयर , स्टॉक 15% से ज्यादा भागा


                  Cravatex के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रहा है। दरअसल, दिग्गज निवेशक आशीष चुग ने कल यानी 14 जून को इस स्टॉक में 15000 इक्विटी शेयर खरीदे हैं। इसके चलते कंपनी के शेयरों में कल भी 15 फीसदी का शानदार उछाल देखने को मिला था। इस तरह, दो दिनों में ही Cravatex के शेयरों में लगभग 36 फीसदी की तेजी आ चुकी है।फिलहाल Cravatex का शेयर एनएसई पर 58.65 रुपये यानी 15.89 फीसदी की बढ़त के साथ 427.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                    JUNE 15, 2023 / 2:01 PM IST

                    Market Update:आज सबसे ज्यादा सेहतमंद हेल्थकेयर

                    हेल्थकेयर सेक्टर आज सबसे ज्यादा सेहतमंद देख रहा है। निफ्टी के टॉप 5 गेनर्स में 4 शेयर फार्मा से है। इधर रिकॉर्ड स्तरों पर निफ्टी FMCG इंडेक्स पहुंचा । ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में भी अच्छा एक्शन देखने को मिल रहा है।

                      JUNE 15, 2023 / 1:54 PM IST

                      Market Update:Varun Beverages के शेयर 2% से ज्यादा भागा


                      कंपनी के बोर्ड ने 1:2 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट के लिए पिछले महीने 2 मई को मंजूरी दी थी जिसके 15 जून के रिकॉर्ड डेट का ऐलान 6 जून को कंपनी ने किया। स्टॉक स्प्लिट होने पर शेयरों की संख्या बढ़ जाती है और स्प्लिट रेश्यो के अनुपात में भाव नीचे आते हैं तो यह छोटे निवेशकों की पहुंच में भी हो जाता है।फिलहाल एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी वरुण बेवरेजेज के शेयर 2.82 फीसदी के उछाल के साथ 830 रुपये पर ट्रेड हो रहे हैं।

                        JUNE 15, 2023 / 1:33 PM IST

                        Market Update:शेयर बाजार में बना नया रिकॉर्ड

                        करीब 6 महीने बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड सभी कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन एक बार फिर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 291 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। महंगाई दर में कमी आने का बाद अब अनुमान है कि केंद्रीय बैंक यानी RBI अब ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा, बल्कि में इसमें कुछ समय के लिए कोई बदलाव नहीं होगा।

                          JUNE 15, 2023 / 1:28 PM IST

                          Market Update:KFin Technologies ने NSDL का डिपॉजिटरी एजेंट बनने का आवेदन वापस लिया

                          NSDL का डिपॉजिटरी एजेंट बनने का आवेदन वापस लिया। फिलहालKFin Technologies का शेयर एनएसई पर 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 357.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                            JUNE 15, 2023 / 1:09 PM IST

                            Market Update:बाजार की बड़ी बातें

                            वीकली एक्सपायरी के दिन दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 18700 को होल्ड कर रहा है। बैंक निफ्टी 300 अंक नीचे, मिडकैप में आउटपरफॉर्मेंस कर रहा है। फाइनेंशियल, रियल्टी और IT शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। हेल्थकेयर, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में खरीदारी देखने को मिल रहा है। चुनिंदा सीमेंट, चावल और जुबिलेंट ग्रुप के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रहा है।

                              JUNE 15, 2023 / 12:55 PM IST

                              MAY TRADE DATA (MoM): पाम ऑयल इंपोर्ट 5.1 Lk टन से घटकर 4.39 Lk टन

                              महीने दर महीने आधार पर मई में सोया ऑयल इंपोर्ट 2.62 लाख टन से बढ़कर 3.18 लाख टन पर रहा है जबकि मई में वेजिटेबल ऑयल इंपोर्ट 10.5 लाख टन से बढ़कर 10.6 लाख टन रहा है। वहीं मई में सनफ्लावर ऑयल इंपोर्ट 2.49 लाख टन से बढ़कर 2.95 Lk टन पर रहा है।

                                JUNE 15, 2023 / 12:43 PM IST
                                Market Update:COCHIN SHIPYARD को सब्सिडियरी को Wilson Ship Management AS से ऑर्डर मिला
                                सब्सिडियरी को Wilson Ship Management AS से ऑर्डर मिला है। Wilson Ship Management AS से `580 Cr का ऑर्डर मिला है। 6 कार्गो जहाजों के लिए ऑर्डर मिला। 8 अतिरिक्त जहाजों के विकल्प के लिए भी करार किया है। फिलहाल COCHIN SHIPYARD का शेयर एनएसई पर 12.95 रुपये यानी 2.44 फीसदी की बढ़त के साथ 562.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                  JUNE 15, 2023 / 12:30 PM IST

                                  Market Update:Sun Pharma पर MOFSL की राय

                                  मोतीलाल ओसवला ने सन फार्मा पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1160 रुपये का लक्ष्य दिया है। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि स्पेश्यालिटी ब्रांड्स में ग्रोथ आउटलुक के संकेत मिल रहे हैं। स्पेश्यालिटी पोर्टफोलियो ग्लोबल स्तर पर जबरदस्त फ्रैंचाईजी बना रही।कई चुनौतियों के बाद भी अमेरिका में जेनेरिक बिक्री स्थिर है।

                                    JUNE 15, 2023 / 12:16 PM IST

                                    Market Update:DILIP BUILDCON को ओडिशा के एक प्रोजेक्ट का कंपलीशन सर्टिफिकेट मिला, शेयर 1% से ज्यादा भागा

                                    ओडिशा के एक प्रोजेक्ट का कंपलीशन सर्टिफिकेट मिला। NH5 के चांदीखोले- भद्रक सेक्शन पर प्रोजेक्ट चल रहा था। प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू 1,522 करोड़ रुपये है। फिलहाल दिलीप बिल्डकॉन का शेयर एनएसई पर 3.50 रुपये यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 229.55 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                      JUNE 15, 2023 / 12:05 PM IST

                                      Market Update:Dalmia Bharat पर Jefferies की राय

                                      जेफरीज ने डालमिया भारत पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 2490 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कारोबारी साल 2024 में लगातार तीसरे से 7-9% इंडस्ट्री ग्रोथ का अनुमान है। एनर्जी खर्च घटने के साथ ही इंडस्ट्री मार्जिन में भी सुधार देखने को मिल रहा। FY24 में 47 mtpa, FY2027 में 75 mtpa और FY2031 तक 110-130 mtpa क्षमता विस्तार का लक्ष्य रहा है। कारोबारी साल 2023 में मुनाफा और रिटर्न रेश्यो में गिरावट देखने को मिला।

                                        JUNE 15, 2023 / 11:50 AM IST

                                        Market Update:SJVN ने MAHAGENCO के साथ MOU साइन किया, शेयर 3% भागा

                                        MAHAGENCO के साथ MOU साइन किया है। महाराष्ट्र में 5,000 MW रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट डेवलप करेगी। छोटे हाइड्रो पावर स्टेशनों के मॉर्डनाइजेशन के लिए टेंडर डालेगी। 2040 तक 50,000 MW क्षमता का लक्ष्य है।

                                        फिलहाल SJVN का शेयर एनएसई पर 0.95 रुपये यानी 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 39.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          JUNE 15, 2023 / 11:43 AM IST

                                          Market Update:टीटागढ़ वैगन्स और BHEL की JV को 24000 Cr का ऑर्डर मिला

                                          टीटागढ़ वैगन्स और BHEL की JV को 24000 Cr का ऑर्डर मिला है। 2029 तक 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनाने का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर में 35 साल तक मेंटेनेंस भी शामिल है। फिलहाल BHEL का शेयर एनएसई 0.35 रुपये यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा था।

                                            JUNE 15, 2023 / 11:32 AM IST

                                            Market Update:HCL Tech पर Citi की राय

                                            सिटी ने HCL Tech परन्यूट्रल रेटिंग की राय दी है और स्टॉक का लक्ष्य 1035 रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी को जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में चार बड़े मौके नजर आ रहे हैं। Prompt Engg, Data Engg, Integration & Orchestration & Responsible AI कंपनी के लिए 4 बड़े मौके है। कंपनी AI Ecosystem के साथ करार किया है। कंपनी करीब 150 से ज्यादा यूज केस के साथ AI Solutions पर काम कर रही है। कंपनी HCL Software कारोबार में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करेगी।

                                              JUNE 15, 2023 / 11:12 AM IST
                                              COAL INDIA को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली
                                              कोल इंडिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। SC ने कोल इंडिया पर COMPETITION LAW लागू करने का फैसला बरकरार रखा है।
                                              SC ने COMPETITION LAW लागू न करने की याचिका खारिज की है। कोल इंडिया ने CCI आदेश के खिलाफ अपील की थी। कंपनी ने कोल माइन एक्ट के कारण COMPETITION LAW नहीं लागू करने की याचिका दी थी।
                                                JUNE 15, 2023 / 11:04 AM IST

                                                Market Update:JSPL पर Citi की राय

                                                सिटी ने जेएसपीएल पर खरीदारी की राय दी है। और स्टॉक के लिए 650 रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी ने JSPML में अपने निवेश को 7,780 करोड़ रुपए तक केDiminuation करने का एलान किया। कंपनी ने पहले ही कारोबारी साल 2023 की तीसरी तिमाही में इम्पेयरमेंट का एलान किया था। इस निवेश को राइट-डाउन कर दिया गया है, इससे टैक्स के फायदे मिलेंगे।

                                                  JUNE 15, 2023 / 10:54 AM IST

                                                  Market Update:फार्मा सेक्टर में रौनक

                                                  फार्मा सेक्टर में रौनक देखने को मिल रहा है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1 परसेंट से ज्यादा उछला है। सिप्ला, ल्यूपिन, जायडस लाइफ, डिविस लैब में 1 से 3 परसेंट तक की तेजी आई है। ऑरो फार्मा एक साल में 50 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है।

                                                    JUNE 15, 2023 / 10:45 AM IST

                                                    Market Update:Avanti Feeds कारोबारी साल 2023 में Seafood का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट हुआ, शेयर 2% चढ़ा

                                                    कारोबारी साल 2023 में Seafood का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट हुआ है। पिछले साल के मुकाबले कारोबारी साल 2023 में Seafood में 26.73% बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कारोबारी साल 2023 में 8.09 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ है। इस एक्सपोर्ट का सबसे बड़ा हिस्सा अमेरिका में हुआ है।

                                                    फिलहाल Avanti Feeds का शेयर एनएसई पर 6.65 रुपये यानी 1.72 फीसदी की बढ़त के साथ 393.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                      JUNE 15, 2023 / 10:25 AM IST

                                                      Market Update: UTI AMC में हिस्सा बिक्री की तैयारी

                                                      कंपनी में PNB, SBI, BoB और LIC हिस्सा बेच सकते हैं। कंपनी में PNB, SBI, BoB और LIC का करीब 45% हिस्सा है। हिस्सा ब्रिकी के लिए बोली मंगाने पर काम जारी है। हिस्सा खरीदने में अन्य के साथ टाटा ग्रुप की भी दिलचस्पी दिखा रहा है।

                                                        JUNE 15, 2023 / 10:22 AM IST

                                                        Market Update:Axis Bank में आज ब्लॉक डील संभव , शेयर की चाल सपाट

                                                        प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक में आज ब्लॉक डील संभव है. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, बेन कैपिटल ब्लॉक डील के जरिए अपनी हिस्सेदारी 0.7% बेच सकता है। इसके लिए संभावित ऑफर प्राइज रेंज ₹964-977.70/शेयर है। जानकारी के अनुसार 26.7 करोड़ डॉलर के शयेर बेच सकता है। ऑफर प्राइस रेंज 0-1.4% के डिस्काउंट पर ये सौदा हो सकता है।

                                                        फिलहाल एक्सिस बैंक का शेयर एनएसई पर 0.90 रुपये यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 978.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                          JUNE 15, 2023 / 10:02 AM IST

                                                          Tega Industries को NCLT ने कॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी

                                                          Tega Industries को NCLT ने कॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दे दी है। कई कंपनियों की हिस्सेदारी में बदलाव होगा। कंपनी का कहना है कि इस फैसले से कंपनी की ग्रोथ और तेजी होने की उम्मीद है।

                                                            JUNE 15, 2023 / 9:40 AM IST
                                                            Market Update:GODREJ PROPERTIES कोलकाता में लक्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण करेगी
                                                            कोलकाता में लक्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण करेगी। प्रोजेक्ट से अनुमानित आय क्षमता 1,200 करोड़ है। फिलहाल GODREJ PROPERTIES का शेयर एनएसई पर 8.45 रुपये यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 1517 रुपये के आसपसा कारोबार कर रहा था।
                                                              JUNE 15, 2023 / 9:29 AM IST

                                                              Market Update:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                              एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि वर्तमान में निफ्टी के लिए 18800 के स्तर पर बड़ी बाधा दिख रही है। इसके साथ ही किसी भी निर्णायक तेजी के लिए इंडेक्स में पर्याप्त ताकत भी नहीं दिख रही है। हालांकि डेली टाइम फ्रेम पर हायर हाई ओर लो का पॉजिटिव चार्ट पैटर्न कायम है। नागराज ने आगे कहा कि ताकत के अभाव के साथ 18778 के स्तर से ऊपर जाने की कोशिश शॉर्ट टर्म में बाजार में करेक्शन का कारण बन सकती है। हालांकि अगर निफ्टी 18800-18900 के स्तर से ऊपर जाने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें नया ऑलटाइम हाई देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 18625 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                JUNE 15, 2023 / 9:19 AM IST

                                                                Market Update: NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                15 जून को NSE पर 7 स्टॉक Zee Entertainment Enterprises,BHEL, Delta Corp, Indiabulls Housing Finance, Indian Energy Exchange, India Cements और Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                  JUNE 15, 2023 / 9:18 AM IST

                                                                  Market open: बाजार की फ्लैट हुई शुरुआत

                                                                  बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 15.25 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 63,213.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 23.20 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 18,734.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                    JUNE 15, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                    Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली शुरुआत


                                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली शुरुआत हुई है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 114.26 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 63,114.25, के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 36.80 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 18,792.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                      JUNE 15, 2023 / 8:40 AM IST

                                                                      HDFC शेयरों पर फोकस

                                                                      सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार म्यूचुअल फंड्स को एक्सपोज नियमों में राहत नहीं मिलने वाली है। इसके तहत किसी एक स्कीम में किसी एक कंपनी की कुल एक्सपोजर 10% से ज्यादा नहीं हो सकता है। HDFC-HDFC Bank के मामले में म्यूचुअल फंड्स ने राहत की मांग की थी। मर्जर के बाद कई म्यूचुअल फंड्स का हिस्सा 10% से ज्यादा हो रहा है।

                                                                        JUNE 15, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                        Market Update:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहानकी राय

                                                                        कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि गुरुवार को यूएस एफओएमसी की बैठक के नतीजे से पहले बाजारों ने सावधानी बरती, लेकिन मेटल और तेल-गैस शेयरों में हुई चुनिंदा खरीदारी के चलते बाजार आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। तकनीकी रूप से निफ्टी ने 18700 के पास सपोर्ट लिया और तेजी से वापसी करता दिखा। लेकिन निफ्टी 18775 के महत्वपूर्ण स्तर को पार करने में विफल रहा। बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी तेजी का है। लेकिन अगर निफ्टी 18700 से नीचे फिसलता है तो इसमें एक त्वरित इंट्राडे करेक्शन देखने को मिल सकता है। ट्रेडर्स के लिए 18775 तत्काल ब्रेकआउट स्तर होगा और इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में 17900-17950 तक की रैली आ सकती है। दूसरी तरफ, 18700 के नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ने की संभावना है और इसके नीचे इंडेक्स 18600-18575 के स्तर को फिर से टेस्ट कर सकता है।

                                                                          JUNE 15, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                          एशियाई बाजारों की चाल

                                                                          आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 26.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 33,615.57 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.47 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.21 फीसदी चढ़कर 17,275.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ 19,588.14 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.40 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,233.52 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                            JUNE 15, 2023 / 8:04 AM IST

                                                                            Crude Oil:कच्चे तेल के दाम में गिरावट

                                                                            अमेरिकी फेड के फैसले के बाद कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.5% की गिरावट के साथ 73.20 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार करने नजर आया। जबकि, WTI क्रूड ऑयल का भाव 1.7% की गिरावट के साथ 68.27 डॉलर प्रति बैरल पर रहा

                                                                              JUNE 15, 2023 / 8:00 AM IST

                                                                              Market Update:FIIs-DIIs के आंकड़ें

                                                                              बुधवार को घरेलू विदेशी संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी की है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को कैश मार्केट में 1714 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 654 करोड़ रुपए का शेयर खरीदा है।

                                                                                JUNE 15, 2023 / 7:56 AM IST

                                                                                Market Update:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय


                                                                                शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज गैप के साथ खुला और पूरे दिन इसमें रेंजबाउंड एक्शन देखने को मिला। दैनिक चार्ट पर, हम देख सकते हैं कि निफ्टी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। यह धीरे-धीरे पिछले स्विंग हाई 18778 की ओर बढ़ रहा है। एक बार इसे पार करने के बाद निफ्टी में और तेजी आएगी।
                                                                                ऑवरली और डेली मोमेंटम इंडीकेटर अलग-अलग संकेत दे रहे हैं। ऊपर या नीचे किसी भी तरफ की दिशा तय होने पर ये दोनों एक साथ हो जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि आज बैंक निफ्टी निगेटिव में बंद हुआ है। कुल मिलाकर बाजार में अपट्रेंड बरकरार है। उम्मीद है कि निफ्टी जल्द ही 18800 के स्तर तक पहुंच जाएगा। निफ्टी के लिए 18630 - 18620 एक अहम सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करेगा जबकि 18778 - 18800 पर इसके लिए तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                                  JUNE 15, 2023 / 7:49 AM IST

                                                                                  Market Update:14 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                  14 जून को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 85.35 अंक या 0.14 फीसदी बढ़कर 63,228.51 पर और निफ्टी 39.70 अंक या 0.21 फीसदी बढ़कर 18755.90 पर बंद हुआ है। बैंक और आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। मेटल, एफएमसीजी, तेल- गैस और पावर इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4 फीसदी की तेजी आई।

                                                                                    JUNE 15, 2023 / 7:47 AM IST

                                                                                    Market Update:US फेड रिजर्व ने 15 महीनों में पहली बार इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया

                                                                                    फेडरल रिजर्व ने बुधवार को इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया। पिछले 15 महीनों में पहली बार फेड रिजर्व ने इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले महंगाई पर काबू पाने के लिए फेड रिजर्व ने लगातार 10 बार इंटरेस्ट बढ़ाया है। हालांकि एक हैरतअंगेज कदम उठाते हुए फेड रिजर्व ने यह संकेत दिया कि इस साल वह दो बार रेट बढ़ा सकता है। और इसकी शुरुआत अगले महीने से ही हो सकती है। अमेरिका में अब बेंचमार्क इंटरेस्ट रेट 5.1 फीसदी है जो पिछले 16 साल में सबसे ज्यादा है। फेड रिजर्व का मानना है कि इंटरेस्ट रेट बढ़ाने से महंगाई पर कुछ हद तक काबू पाने में कामयाबी मिली है। वैसे फेड रिजर्व के बड़े अधिकारियों का अभी वे और आंकलन के बाद ही ये बता पाएंगे कि ब्याज दर बढ़ाने का महंगाई और अर्थव्यवस्था पर क्या असर हुआ है।

                                                                                      JUNE 15, 2023 / 7:42 AM IST

                                                                                      ग्लोबल बाजार से ठीक-ठाक संकेत

                                                                                      फेड के HAWKISH रुख के बावजूद ग्लोबल बाजार से ठीक ठाक संकेत दे रहा है। एशिया मजबूत है और SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। US बाजार भी कल मिले-जुले बंद हुए । डाओ गिरा लेकिन S&P 500, NASDAQ में तेजी दिखी।

                                                                                        JUNE 15, 2023 / 7:42 AM IST

                                                                                        Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।