Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JUNE 27, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 303 अंक चढ़ा, निफ्टी 25600 के ऊपर हुआ बंद, रिकॉर्ड ऊंचाई पहुंचा बैंक निफ्टी

Stock Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.03 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 84,058.90 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 88.80 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 25,637.80 पर बंद हुआ।

Stock Market Highlight:  बाजार में जुलाई सीरीज का शानदार आगाज हुआ और सेंसेक्स- निफ्टी लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप,स्मॉलकैप लगातार छठे दिन बढ़त पर बंद हुआ। तेल-गैस, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारीरही। PSE, बैंकिंग, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। रियल्टी, IT, FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.03 अ

Stock Market Highlight:बाजार में जुलाई सीरीज का शानदार आगाज हुआ और सेंसेक्स- निफ्टी लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ।
Stock Market Highlight:बाजार में जुलाई सीरीज का शानदार आगाज हुआ और सेंसेक्स- निफ्टी लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ।
JUNE 27, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स- निफ्टी लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ

बाजार में जुलाई सीरीज का शानदार आगाज हुआ और सेंसेक्स- निफ्टी लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप,स्मॉलकैप लगातार छठे दिन बढ़त पर बंद हुआ। तेल-गैस, एनर्जी, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही। PSE, बैंकिंग, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। रियल्टी, IT, FMCG शेयरों में दबाव देखने को मिला।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.03 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 84,058.90 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 88.80 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 25,637.80 पर बंद हुआ।

Jio Financial, IndusInd Bank, Adani Enterprises, Asian Paints, Apollo Hospitals निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Trent, Dr Reddy's Labs, Eternal, Wipro, Tata Consumer निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

    JUNE 27, 2025 / 3:19 PM IST

    Stock Market LIVE Updates: Mazagon Dock Ship को Colombo Dockyard PLC के अधिग्रहण को मंजूरी मिली

    Colombo Dockyard PLC के अधिग्रहण को मंजूरी मिली। करीब `452 Cr में Colombo Dockyard PLC के अधिग्रहण को बोर्ड मंजूरी मिली श्रीलंका की Colombo Dockyard PLC में 51% हिस्से का अधिग्रहण Mazagon Dock Ship करेगी।

      JUNE 27, 2025 / 3:03 PM IST

      Stock Market LIVE Updates: Crizac Ltd का आईपीओ 2 जुलाई को खुलेगा, प्राइस बैंड 233-245 रुपये प्रति शेयर तय

      B2B एजुकेशन प्लेटफॉर्म Crizac Ltd ने अपने ₹860 करोड़ के IPO के लिए प्रति इक्विटी शेयर ₹233-245 का मूल्य बैंड तय किया है। निवेशक एक लॉट में कम से कम 61 शेयरों और उसके गुणकों के लिए बोली लगा सकते हैं। आईपीओ सार्वजनिक बोली के लिए 2 जुलाई को खुलेगा और 4 जुलाई को समाप्त होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली एक जुलाई को एक दिन के लिए खुलेगी।

        JUNE 27, 2025 / 2:58 PM IST

        Stock Market LIVE Updates: नई स्टील पॉलिसी 2025 को जल्द मंजूरी संभव- सूत्र

        नई स्टील पॉलिसी 2025 को जल्द मंजूरी संभव है। कैबिनेट की ओर से मंजूरी जल्द संभव है। ग्रीन स्टील प्रोक्योरमेंट को जल्द मंजूरी संभव है। 20% तक ग्रीन स्टील प्रोक्योरमेंट प्रस्ताव है। सरकारी टेंडर में ग्रीन स्टील प्रोक्योरमेंट तय किया। 3 स्टार स्टील का 20% प्रोक्योरमेंट जरूरी करने का प्रस्ताव है। 4 स्टार स्टील का 5% प्रोक्योरमेंट जरूरी करने का प्रस्ताव किया। 1 स्टार स्टील का 1% प्रोक्योरमेंट जरूरी करने का प्रस्ताव किया।

          JUNE 27, 2025 / 2:50 PM IST

          Stock Market LIVE Updates: NYKAA पर नोमुरा की राय

          नोमुरा ने नायिका पर राय देते हुए कहा कि इनवेस्टर डे में सालाना 22-25% रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य कंपनी ने सामने रखा है। FY26 में फैशन ब्रेक-इवेन की उम्मीद है। FY25 में भारतीय ब्यूटी एंड पर्सनल केयर मार्केट $24 अरब का था। FY30 तक भारतीय BPC मार्केट $24 अरब का हो सकता है। FY25 में भारतीय फैशन मार्केट $100 अरब का था। FY30 तक भारतीय फैशन मार्केट$185-200 अरब का हो सकता है। FY26/27F में 26%/25% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। नोमुरा ने स्टॉक पर न्यूट्रल राय दी है। इसका टारगेट 216 रुपये तय किया है।

            JUNE 27, 2025 / 2:22 PM IST

            Stock Market Live Update: अदानी ग्रुप के शेयरों मे चौतरफा तेजी

            अदानी ग्रुप के शेयरों मे चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है। अदानी एंटरप्राइजेज करीब 3 परसेंट भागा है। निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। ऊधर अदानी गैस वायदा में सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर है। अदानी ग्रीन और अदानी पावर में भी अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है।

              JUNE 27, 2025 / 2:20 PM IST

              Stock Market Live Update: आरबीआई ने 7 दिवसीय VRRR नीलामी के जरिए 84,975 करोड़ रुपये निकाले

              भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 27 जून को सात दिवसीय परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली से 84,975 करोड़ रुपये निकाले।केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसे 84,975 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुईं, जिन्हें उसने 5.49 प्रतिशत कट-ऑफ दर पर पूर्ण रूप से स्वीकार कर लिया।

                JUNE 27, 2025 / 1:59 PM IST

                Stock Market Live Update: NYKAA पर नुआमा की राय

                नुआमा ने नायिका पर कहा कि कंपनी का ग्रोथ और क्वालिटी कस्टमर जोड़ने पर फोकस नजर आ रहा है। ये स्टॉक उन्हें अच्छा लग रहा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर बुलिश नजरिये के साथ कवरेज शुरु किया है। ब्रोकर ने नायिका के स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 235 रुपये तय किया है।

                  JUNE 27, 2025 / 1:43 PM IST

                  Stock Market Live Update: NYKAA पर सीएलएसए की राय

                  सीएलएसए ने नायिका पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 229 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि BPC वर्टिकल GMV कंपनी को सालाना मिड 20% ग्रोथ की उम्मीद है। BPC वर्टिकल GMV में हमें 23% सालाना ग्रोथ की उम्मीद है। 5 साल में फैशनल NSV 3-4 गुना हो सकता है। कंपनी अपनी पूरी क्षमता पर काम करें तो अर्निंग अपग्रेड संभव है।

                    JUNE 27, 2025 / 1:33 PM IST

                    Stock Market Live Update: टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद से गैस शेयरों में जोरदार तेजी

                    टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद से गैस शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। MGL और GSPL में 4-6 परसेंट का उछाल आया। उधर रिलायंस का शेयर भी करीब 2 परसेंट भागा है। जेफरीज के मुताबिक अगली बैठक में PNGRB 20% टैरिफ बढ़ा सकता है।

                      JUNE 27, 2025 / 1:24 PM IST

                      Stock Market Live Update: ऑटोमोटिव स्टील बनाएगी NMDC स्टील

                      छत्तीसगढ़ के नगरनार प्लांट में NMDC स्टील बनेगा। ऑटोमोटिव स्टील बनाने वाली देश की चौथी कंपनी होगी । स्टील सप्लाई के लिए अशोक लेलैंड से बातचीत जारी है। कंपनी ने हॉट मेटल आउटपुट का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। NMDC स्टील की ब्लास्ट फर्नेस क्षमता 117% है।

                        JUNE 27, 2025 / 1:10 PM IST

                        Stock Market Live Update: शेयर इंडिया ने मास्टर ट्र्स्ट में 41 करोड़ रुपये निवेश किया

                        शेयर इंडिया ने लुधियाना की कंपनी मास्टर स्ट्रस्ट में 41 करोड़ निवेश किए है। कंपनी ने MTL के 27 लाख शेयर खरीदे है। शेयर इंडिया के नए निवेश से कंपनी की ब्रोकिंग और फिनटेक सेगमेंट में पकड़ मजबूत होगी।MTL डील से शेयर इंडिया के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की नए एरिया में पहुंच बढ़ेगी। नए क्षेत्रों में उपस्थिति बढ़ने से शेयर इंडिया के मुनाफे भी बढ़ने की उम्मीद है।

                          JUNE 27, 2025 / 12:53 PM IST

                          Stock Market Live Update: इंडसइंड बैंक के CEO की रेस में तीन नाम

                          इंडसइंड बैंक के नए CEO की होड़ में तीन नाम सामने आए। RBI के पास जल्द नाम भेजे जाएंगे। CNBC-TV18 की EXCLUSIVE खबर से शेयर 3% चढ़ा।

                            JUNE 27, 2025 / 12:45 PM IST

                            Stock Market Live Update: NYKAA पर नोमुरा की राय

                            नोमुरा ने नायिका पर राय देते हुए कहा कि इनवेस्टर डे में सालाना 22-25% रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य कंपनी ने सामने रखा है। FY26 में फैशन ब्रेक-इवेन की उम्मीद है। FY25 में भारतीय ब्यूटी एंड पर्सनल केयर मार्केट $24 अरब का था। FY30 तक भारतीय BPC मार्केट $24 अरब का हो सकता है। FY25 में भारतीय फैशन मार्केट $100 अरब का था। FY30 तक भारतीय फैशन मार्केट$185-200 अरब का हो सकता है। FY26/27F में 26%/25% रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद है। नोमुरा ने स्टॉक पर न्यूट्रल राय दी है। इसका टारगेट 216 रुपये तय किया है।

                              JUNE 27, 2025 / 12:23 PM IST

                              Stock Market Live Update: Jio Financial Services के शेयरों में 4% का उछाल

                              सेबी द्वारा जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग को स्टॉकब्रोकर के रूप में कार्य करने की मंजूरी दिए जाने के बाद शुक्रवार को Jio Financial Services के शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की बढ़त देखने को मिली। यह तेजी तब आई जब कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड (JBBPL) को सेबी से 25 जून 2025 का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिला है, जो उसे स्टॉकब्रोकर और क्लियरिंग सदस्य के रूप में काम करने की अनुमति देता है।

                                JUNE 27, 2025 / 12:12 PM IST

                                Stock Market Live Update: नोमुरा ने बढ़ाया टारगेट, डिक्सन टेक के शेयर में आया 4% का उछाल

                                डिक्सन टेक के शेयर में 4 फीसदी की तेजी आई। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ाकर 21,409 रुपये प्रति शेयर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि भारत का मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा (ईएमएस) उद्योग कुछ प्रमुख खिलाड़ियों जैसे डिक्सन, डीबीजी टेक्नोलॉजी (चीन), भगवती (गैर-सूचीबद्ध), बीवाईडी (हांगकांग), यूटीएल नियोलिंक (गैर-सूचीबद्ध) और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (गैर-सूचीबद्ध) के बीच विभाजित होने की संभावना है, जिसमें डिक्सन के पास सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी होने की उम्मीद है।

                                  JUNE 27, 2025 / 11:57 AM IST

                                  Stock Market Live Update: PNB HSG FIN ने NCDs के जरिए रकम जुटाने पर विचार किया

                                  2 जुलाई को बोर्ड बैठक में NCDs के जरिए रकम जुटाने पर विचार किया। NCDs के जरिए 10,000 करोड़ रुपये रकम जुटाने पर विचार किया।

                                    JUNE 27, 2025 / 11:45 AM IST

                                    Stock Market Live Update: GAIL पर जेफरीज की राय

                                    जेफरीज ने गेल पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगली बोर्ड बैठक में PNGRB से 20% टैरिफ हाइक की कंपनी को उम्मीद है। हमें PNGRB से 10% टैरिफ हाइक की उम्मीद है। उनका कहना है कि 10%/20% टैरिफ हाइक से डबल डिजिट में ROCE संभव है। 10%/20% टैरिफ हाइक की सूरत में फेयर वैल्यू 235/250 रुपये के पास पहुंच सकती है। टैरिफ हाइक नहीं होने से रिस्क संभव है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 210 रुपये तय किया है।

                                      JUNE 27, 2025 / 11:30 AM IST

                                      Stock Market Live Update: ASHOK LEYLAND को 200 ट्रकों के लिए ऑर्डर मिला

                                      200 ट्रकों के लिए ऑर्डर मिला है। INSTANT TRANSPORT SOLUTION से ऑर्डर मिला है।

                                        JUNE 27, 2025 / 11:24 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: SBI पर सीएलएसए की राय

                                        सीएलएसए ने एसबीआई पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इस पर 1050 रुपये का टारगेट दिया है। इसका स्वीट स्पॉट पर SBI, लगातार चौथे साल मार्कट शेयर बढ़ा है। सरकारी ही नहीं कुछ निजी बैंकों से भी मार्केट शेयर लिया है। डिपॉजिट परफॉर्मेंस मिला-जुला रहा, इसमें हल्की ग्रोथ देखने को मिली। प्रतियोगियों के मुकाबले CASA बेहतर नजर आ रहा है। असेट क्वॉलिटी में मजबूती कायम नजर आई।

                                        उन्होंने कहा कि FY25 में स्लिपेज रेशियो सुधारने वाले चुनिंदा बैंकों में से एक है। NIM का प्रदर्शन कमजोर रहा है। बैंक लोन में मार्केट शेयर बरकरार रख सकता है। NIM घटने से FY26 कमजोर रह सकता है। FY27 में 1% RoA/ 14-15% RoE संभव है।

                                          JUNE 27, 2025 / 10:54 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:नए शिखर पर पहुंचा बैंक निफ्टी

                                          निफ्टी बैंक नए शिखर पर पहुंचा है। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई है। मिडकैप इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंचा है। निफ्टी बैंक पहली बार 57,300 के पार निकला है।

                                            JUNE 27, 2025 / 10:50 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates: Torrent Pharma का शेयर 5% चढ़ा

                                            वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन से अपग्रेड मिलने के बाद टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार 27 जून को 5% तक की बढ़त देखने को मिली। जेपी मॉर्गन ने टोरेंट फार्मा को 'ओवरवेट' कर दिया है, जिसका संशोधित मूल्य लक्ष्य ₹3,650 प्रति शेयर से ₹3,800 है। नए लक्ष्य से गुरुवार के बंद स्तरों से 18% की तेजी दर्शाता है।

                                              JUNE 27, 2025 / 10:42 AM IST

                                              Stock Market Live Update: VARUN BEVERAGES पर एचएसबीसी की राय

                                              एचएसबीसी ने वरुण बेवरेजेज पर कहा कि कंपनी की इक्विटी वैल्यू में 28% गिरावट तर्कसंगत नहीं है। खराब मौसम और कंपिटीशन में इक्विटी वैल्यू में गिरावट तर्कसंगत नहीं है। अर्बन खपत और रुरल विस्तार से ग्रोथ को बूस्ट संभव है। CPG के औसत PE मल्टीपल से 20% डिस्काउंट पर शेयर नजर आ रहा है। इसमें ब्रोकरेज ने खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 670 रुपये तय किया है।

                                                JUNE 27, 2025 / 10:24 AM IST

                                                Stock Market Live Update: Revolt Motors ने श्रीलंका पोर्टफोलियो का विस्तार किया

                                                Revolt Motors अपने अनन्य वितरक इवोल्यूशन ऑटो के साथ साझेदारी में श्रीलंका में RV1 और RV1+ के लॉन्च के साथ अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है।

                                                शेयर ने 13 अगस्त 2024 और 07 अप्रैल 2025 को क्रमशः 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर 92.10 रुपये और 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर 37.45 रुपये को छुआ। वर्तमान में शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से 30.49 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निम्नतम स्तर से 70.95 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

                                                  JUNE 27, 2025 / 10:16 AM IST

                                                  Stock Market Live Update: MCX का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

                                                  कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में रफ्तार देखने को मिली। MCX में लगातार तीसरे दिन तेजी आई। शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। CDSL, CAMS में भी आज 2-3 परसेंट की तेजी आई। उधर BSE और एंजेल वन में अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।

                                                    JUNE 27, 2025 / 10:05 AM IST

                                                    Stock Market Live Update: चीन के स्टील प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी की तैयारी

                                                    चीन से इंपोर्ट होने वाले स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट पर भी एंटी डंपिंग ड्यूटी लग सकती है। साथ ही स्टील सीमलेस ट्यूब एंड पाईप भी ड्यूटी के दायरे में आने संभव है।। वेदांता ने जांच की मांग की थी। खबर से वेदांता और JSL में अच्छी तेजी देखने को मिली।

                                                      JUNE 27, 2025 / 9:57 AM IST

                                                      Stock Market Live Update: तूफानी तेजी के बाद निफ्टी फ्लैट

                                                      एक्सपायरी पर तूफानी तेजी के बाद सीरीज के पहले दिन निफ्टी और बैंक निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहे है। निफ्टी 25550 के करीब पहुंचा है, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में आज शानदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। दोनों इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा चढ़े ।

                                                        JUNE 27, 2025 / 9:46 AM IST

                                                        Stock Market Live Update:न्यू इंडिया एश्योरेंस को 2,298 करोड़ रुपये का जीएसटी कारण बताओ नोटिस मिला

                                                        न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयर में आज दबाव देखने को मिल रहा है। कंपनी को अप्रैल 2018 से मार्च 2023 की अवधि के लिए 2,298.06 करोड़ रुपये की कथित जीएसटी मांग के लिए कारण बताओ नोटिस मिला है।

                                                          JUNE 27, 2025 / 9:36 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates: HDFC Securities के नागराज शेट्टी की बाजार पर राय

                                                          निफ्टी ने 25,600 का टारगेट गुरुवार को लगभग हासिल कर लिया था। निफ्टी अगले हफ्ते तक 25,800 - 26,000 के स्तर तक जानें की तैयारी कर रहा है। डेली टेक्निकल चार्ट पर एक बुलिश कैंडिल बनी है, जो बीते कुछ महीनों की रेंज को ब्रेकआउट करने का संकेत है। टेक्निकल तौर पर कंसोलिडेशन के बाद तेज ब्रेकआउट की स्थिति में मजबूत मोमेंटम देखने को मिलता है।

                                                            JUNE 27, 2025 / 9:27 AM IST

                                                            Stock Market Live Update: JSW PAINTS ने Akzo Nobel का पूरा हिस्सा खरीदने के लिए किया करार

                                                            JSW PAINTS ने हिस्सा खरीद के लिए करार किया है। कंपनी Akzo Nobel का पूरा हिस्सा खरीदेगा । डील की कुल वैल्यू `9,400 करोड़ रुपये होगा। `2,762.05 रुपये प्रति शेयर पर डील के लिए करार किया। मौजूदा कीमत से 16% डिस्काउंट पर करार किया।

                                                              JUNE 27, 2025 / 9:24 AM IST

                                                              Stock Market Live Update: टाटा पावर पर रखें नजर

                                                              टाटा पावर पर आज बाजार का फोकस होगा। कंपनी ने महाराष्ट्र के नए एरिया के लिए पावर डिस्ट्रिब्यूशन लाइसेंस की अर्जी दी। मुंबई, पुणे, संभीजीनगर, नासिक पर कंपनी की नजर रहेगी।

                                                                JUNE 27, 2025 / 9:19 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स 140 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,600 पर खुला

                                                                बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 137.53 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 83,901.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 47.85 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 25,592.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                  JUNE 27, 2025 / 9:11 AM IST

                                                                  Rupee Open: 20 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                  डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 20 पैसे मजबूत होकर 85.51 पर खुला। कल रुपया 85.71 के स्तर पर बंद हुआ था।

                                                                    JUNE 27, 2025 / 9:08 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates: प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट

                                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट रही। सेंसेक्स 28.65 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 83,727.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 3.65 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 25,552.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                      JUNE 27, 2025 / 8:50 AM IST

                                                                      Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

                                                                      कल तेजी की कमान बैंक निफ्टी ने ही संभाली। बैंक निफ्टी ने इंट्रा-डे और क्लोजिंग बेसिस पर भी all time high लगाया। अब 58,000 का रास्ता खुला है। 56,500 के स्टॉप लॉस के साथ गिरावट पर खरीदारी करें। 56,800-57,000 के जोन में अच्छी एंट्री होगी। शॉर्ट के बारे में ना सोचें

                                                                      57,500 पर थोड़ी रजिस्टेंस मिलेगी।

                                                                        JUNE 27, 2025 / 8:43 AM IST

                                                                        Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

                                                                        अनुज सिंघल ने कहा कि अब अगला रजिस्टेंस 25,700 (ऑप्शन राइटर का जोन) पर है। बाजार में आज बड़ी रैली का तीसरा दिन होगा। तीसरे दिन मुनाफावसूली आ सकती है। 25,700 के पास मुनाफावसूली संभव है। 25,700 के ऊपर टिके तो 26,000 का रास्ता खुलेगा। पहला सपोर्ट 25,350-25,400 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,100-25,200 पर है। किसी भी कारण निफ्टी अगर पहले सपोर्ट पर मिले तो लपक लीजिए।

                                                                          JUNE 27, 2025 / 8:38 AM IST

                                                                          Global Market cues: ट्रंप टैरिफ टेरर बाकी है?

                                                                          रेसिप्रोकल टैरिफ पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान आया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 9 जुलाई को रेसिप्रोकल टैरिफ बढ़ा सकते हैं। अमेरिका के लिए समयसीमा ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। UK और चीन से समझौता सिर्फ रूपरेखा ही है. इसे समझौता नहीं माना जाएगा। अमेरिका - चीन ने जिनेवा ट्रेड डील को लागू करने पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

                                                                            JUNE 27, 2025 / 8:37 AM IST

                                                                            Stock Market Live Update: LKP Securities के रुपक डे की बाजार पर राय

                                                                            हालिया कंसोलिडेशन के बाद निफ्टी ने अब निर्णायक चाल चली है। इंडेक्स में तेजी का मोमेंटम जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। निफ्टी के लिए 25,700 - 25,750 से पहले कोई भी अहम रेजिस्टेंस नहीं दिख रहा। मौजूदा रैली में ऊपर की ओर 150-200 अंकों की चाल दिखा सकती है। नीचे की ओर, इंडेक्स के लिए 25,300 - 25,350 के स्तर पर सपोर्ट होगा।

                                                                              JUNE 27, 2025 / 8:21 AM IST

                                                                              Stock Market Live Update: पूरा भरा HDB फाइनेंशियल का IPO

                                                                              12500 करोड़ रुपये का HDB फाइनेंशियल का IPO दूसरे दिन पूरा भरा। Non Institutional Investors कोटे में दोगुने से ज्यादा की बोलियां लगाई। प्राइस बैंड 700 से 740 रुपये है। आज इश्यू में पैसे लगाने का आखिरी दिन है।

                                                                                JUNE 27, 2025 / 8:19 AM IST

                                                                                Stock Market Live Update: वायदा में 4 नए शेयरों की एंट्री

                                                                                आज जुलाई सीरीज में 4 नए शेयर AMBER ENT, KFIN TECH 360 ONE WAM और PG Electroplast की एंट्री होगी। वायदा में कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 224 होगी।

                                                                                  JUNE 27, 2025 / 8:18 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Update: जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स की बाजार पर राय

                                                                                  जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स ने कहा कि निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव है लेकिन मोमेंटम में सुस्ती के कारण सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि अगर निफ्टी में गिरावट आती है तो इसे 25,173-25,127 के जोन में सपोर्ट मिल सकता है। 25,014-24,940 के आसपास आने पर और गिरावट आ सकती है। ऊपर की ओर 25330 के आसपास कंसोलीडेशन हो सकता है। इसके ऊपर जाने पर निफ्टी में 25,460-25,550 का स्तर देखने को मिल सकता है।

                                                                                    JUNE 27, 2025 / 8:16 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Update: ग्लोबल बाजार से कैसे मिल रहे है आज के लिए संकेत

                                                                                    जुलाई सीरीज के पहले दिन भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 प्वाइंट ऊपर कामकाज कर रहा है। एशिया में भी उछाल आया। कल अमेरिकी INDICES में एक परसेंट तक की तेजी रही। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई के बेहद करीब रहे। FIIs की बड़ी शॉर्ट कवरिंग के साथ जुलाई सीरीज की शुरुआत हुई। FIIs ने कल 72 हजार से ज्यादा नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किए। FIIs की कैश में 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी की है। वहीं निफ्टी में रोलओवर भी 4 महीने में सबसे ज्यादा 80% हुए।

                                                                                      JUNE 27, 2025 / 8:16 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Update:26 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                      बाजार में आज लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी ने एक बार फिर से 25500 का स्तर छू लिया। Sensex में आज 1000 अंकों की तेजी आई । वहीं, बैंक निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,000.36 अंक या 1.21 फीसदी बढ़कर 83,755.87 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 304.25 अंक या 1.21 फीसदी बढ़कर 25,549 पर बंद हुआ।

                                                                                        JUNE 27, 2025 / 8:15 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Update:भारत के साथ ट्रेड डील जल्द पूरी करेंगे: ट्रंप

                                                                                        बाजार के सेंटिमेंट सुधारने वाली एक और खबर आई है। भारत के साथ टैरिफ को लेकर US प्रेसिडेंट ट्रंप का बड़ा बयान आया। भारत के साथ जल्द पूरी डील करेंगे। अंतिम चरण में बातचीत है।

                                                                                          JUNE 27, 2025 / 8:15 AM IST

                                                                                          मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                          सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।