Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell - बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली, सेंसेक्स और निफ्टी हाई से गिरकर बंद

Closing Bell- रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद ऊपर से निफ्टी और सेंसेक्स फिसल गये। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। लेकिन सेंसेक्स 210 प्वाइंट गिरकर 79,033 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34 प्वाइंट गिरकर 24,011 पर बंद हुआ। बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी 469 प्वाइंट गिरकर 52,342 पर बंद हुआ

MoneyControl News JUNE 28, 2024 / 3:50 PM IST

Closing Bell- शुक्रवार 28 जून को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। आज बाजार में बैंकिंग स्टॉक्स गिरे लेकिन मेटल और फार्मा स्टॉक्स चमके। निफ्टी के सबसे बड़े गेनर्स स्टॉक्स में ओएनजीसी, डॉ. रेड्डीज लैब्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और टाटा मोटर्स शामिल रहे। जबकि सबसे बड़े लूजर्स स्टॉक्स में इंडसइंड बैं

बाजार में शुरुआती तेजी के बाद इंडेक्सेस में ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली देखने को मिली
बाजार में शुरुआती तेजी के बाद इंडेक्सेस में ऊपरी स्तरों पर मुनाफा वसूली देखने को मिली
JUNE 28, 2024 / 3:39 PM IST

RUPEE AT CLOSE- रुपया 8 पैसे मजबूत होकर बंद

भारतीय रुपया आज मजबूत होकर बंद हुआ है। रुपया 8 पैसे मजबूत होकर बंद हुआ। भारतीय रुपया 8 पैसे मजबूत होकर 83.38/$ पर बंद हुआ

    JUNE 28, 2024 / 3:37 PM IST

    Closing Bell - सेंसेक्स और निफ्टी हाई से गिरकर बंद

    कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भी शुरुआती दबाव के बाद बाजार में निफ्टी ने नई ऊंचाई को हिट किया। सेंसेक्स और बैंक निफ्टी में जोरदार तेजी नजर आई। लेकिन दूसरे सत्र में बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। इसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी हाई से गिरकर लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी 34 प्वाइंट गिरकर 24,011 पर बंद हुआ। जबकि सेंसेक्स 210 प्वाइंट गिरकर 79,033 पर बंद हुआ।

      JUNE 28, 2024 / 3:28 PM IST

      Stock Market Live Updates- बीएसई रियल्टी इंडेक्स में दिखी तेजी

      बीएसई रियल्टी इंडेक्स (BSE Realty index) में आज बढ़त देखने को मिली। इसमें 0.8% का इजाफा नजर आया। इसमें शामिल Godrej Properties, Prestige Estate, DLF इंडेक्स को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाये

        JUNE 28, 2024 / 3:24 PM IST

        Stock Market Live Updates- NHPC ने 847 करोड़ का एग्रीमेंट किया

        एनएचपीसी (NHPC) ने 847 करोड़ का एग्रीमेंट किया। कंपनी ने GUVNL के साथ करार किया। कंपनी ने 200 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए करार किया है

          JUNE 28, 2024 / 3:21 PM IST

          Stock Market Live Updates- बीएसई मिडकैप इंडेक्स में बढ़त

          बीएसई मिडकैप इंडेक्स (BSE Midcap index) में बढ़त देखने को मिली है। BSE Midcap index करीब 0.6% चढ़ गया। इसमें शामिल Star Health, Persistent Systems, IGL कंपनियों के स्टॉक्स में 4-5% की बढ़ोत्तरी नजर आई।

            JUNE 28, 2024 / 3:15 PM IST

            Stock Market Live Updates- HDFC LIFE को 1,495 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला

            एचडीएफसी लाइफ (HDFC LIFE) को 1,495 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से टैक्स डिमांड नोटिस मिला। कंपनी को AY21-22 के लिए इनकम टैक्स नोटिस मिला। ब्याज सहित 2088 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला।

              JUNE 28, 2024 / 3:11 PM IST

              Stock Market Live Updates- दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

              आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 81.12 अंक या 0.10 प्रतिशत नीचे 79,162.06 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 7.30 अंक या 0.03 प्रतिशत ऊपर 24,051.80 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1944 शेयर बढ़े। जबकि 1434 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 73 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                JUNE 28, 2024 / 2:57 PM IST

                Stock Market Live Updates- Ambuja Cements के बोर्ड ने अदाणी एंटरप्राइजेज के साथ मर्जर को दी मंजूरी


                अंबुजा सीमेंट्स बोर्ड ने अदाणी एंटरप्राइजेज शाखा के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। अंबुजा सीमेंट्स ने कहा कि उसके बोर्ड ने अदाणी एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी अदाणी सीमेंटेशन के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित योजना के जरिए अदाणी एंटरप्राइजेज को अंबुजा सीमेंट्स के 8.7 मिलियन शेयर मिलेंगे।

                  JUNE 28, 2024 / 2:45 PM IST

                  Stock Market Live Updates- Ashok Leyland ने बजाज फाइनेंस के साथ की पार्टनरशिप

                  अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) ने गाड़ियों के फाइनेंस के लिए बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है। अशोक लीलैंड ने पूरे भारत में वाहनों को फाइनेंस के लिए बजाज फाइनेंस के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने इस उद्देश्य के लिए बजाज फिनसर्व के एक पार्ट बजाज फाइनेंस के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी अशोक लीलैंड और बजाज फाइनेंस दोनों को अपने ग्राहकों को अनुकूलित और निर्बाध वित्तीय सुविधा देने के लिए की है।

                    JUNE 28, 2024 / 2:32 PM IST

                    Sensex Today | ग्लोबल बॉन्ड इंडेक्स इनफ्लो के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया 82.50 तक पहुंच सकता है : एक्सपर्ट्स

                    करेंसी एक्सपर्ट्स ने 28 जून को मनीकंट्रोल को बताया कि आने वाले दिनों में रुपया मजबूत होकर 82.50 से 83.50 डॉलर के बीच कारोबार कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना कि वैश्विक बॉन्ड इंडेक्स के माध्यम से भारतीय बॉन्ड में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश से भारतीय मुद्रा में मौजूदा स्तरों से मजबूती आएगी।

                      JUNE 28, 2024 / 2:20 PM IST

                      Sensex today : ब्लॉकडील के बाद 4 फीसदी टूटा पॉलीकैब,

                      ब्लॉकडील के बाद पॉलीकैब में भी जोरदार एक्शन है। स्टॉक 4 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। स्टॉक में आज करीब 3200 करोड़ के हुए लार्ज ट्रेड हुए हैं जिसके तहत 3.33 फीसदी इक्विटी ट्रांसफर हुई है। ब्लॉक डील के जरिए प्रोमोटर ने 2.04 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। डील की ऑफर प्राइस मौजूदा भाव से 6.5 फीसदी डिस्काउंट पर तय की गई है।

                        JUNE 28, 2024 / 2:05 PM IST

                        Stock Market Live Updates- BHEL में जोरदार तेजी

                        आज के कारोबारी सत्र में BHEL में भी एक्शन देखने को मिल रहा है। कंपनी को 13,300 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी को झारखंड में लगने वाले एक थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए ये ऑर्डर मिला है।

                          JUNE 28, 2024 / 1:52 PM IST

                          Sensex today : CDSL में एक्शन

                          2 जुलाई को बोनस इश्यू को लेकर CDSL की बोर्ड बैठक से पहले इस शेयर में भी जोश है। आज ये स्टॉक करीब 10 परसेंट ऊपर दिख रहा है।

                            JUNE 28, 2024 / 1:41 PM IST

                            Stock Market Live Updates- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक जुटायेगी 5,000 करोड़ रुपये


                            एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) 5,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने जा रही है। बैंक को निजी प्लेसमेंट या क्यूआईपी या प्रेफरेंशियल एलोकेशन या अन्य तरीकों के जरिये इक्विटी शेयर जारी करके 5,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने के लिए निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गई है। बोर्ड ने डेट इंस्ट्रूमेंट के जरिये एक या अधिक किश्तों में 6,000 करोड़ रुपये तक की धनराशि जुटाने को भी मंजूरी दे दी।

                              JUNE 28, 2024 / 1:31 PM IST

                              Stock Market Live Updates- Nazara Technologies खरीदेगी Freaks 4U में शेष 86.49% हिस्सेदारी

                              Nazara Technologies की शाखा Freaks 4U में शेष 86.49% हिस्सेदारी खरीदेगी। नॉडविन गेमिंग इंटरनेशनल पीटीई लिमिटेड ने 27 जून, 2024 को फ्रीक्स 4यू गेमिंग जीएमबीएच (फ्रीक्स 4यू) की शेष 86.49% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। नॉडविन गेमिंग इंटरनेशनल पीटीई लिमिटेड Nazara Technologies की सहायक कंपनी है।

                                JUNE 28, 2024 / 1:21 PM IST

                                Stock Market Live Updates- ऊपरी स्तर से फिसला बाजार

                                बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया। निफ्टी ऊपरी स्तर से 125 प्वाइंट फिसल गया। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 500 प्वाइंट फिसल गया। निफ्टी बैंक ऊपरी स्तर से 450 प्वाइंट फिसल गया

                                  JUNE 28, 2024 / 1:12 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- एलेंबिक फार्मा की दवा को मिली मंजूरी

                                  एलेंबिक फार्मा (ALEMBIC PHARMA) की दवा को मंजूरी मिली है। US FDA से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। US FDA से DOXYCYCLINE दवा को अंतिम मंजूरी मिली है।

                                    JUNE 28, 2024 / 1:01 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                    आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 82.78 अंक या 0.10 प्रतिशत नीचे 79,160.40 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 9.00 अंक या 0.04 प्रतिशत ऊपर 24,035.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1786 शेयर बढ़े। जबकि 1536 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 76 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                      JUNE 28, 2024 / 12:47 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- KRISHNA MEDICAL के शेयर विभाजन को बोर्ड मंजूरी

                                      कृष्णा मेडिकल (KRISHNA MEDICAL) शेयर विभाजन को बोर्ड की मंजूरी मिली है। बोर्ड ने 1 शेयर को 5 में विभाजित करने को बोर्ड की मंजूरी दी है।

                                        JUNE 28, 2024 / 12:32 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- BHARTI AIRTEL ने दरें बढ़ाई, प्रीपेट और पोस्ट पेड दोनों प्लान हुए महंगे

                                        भारती एयरटेल (BHARTI AIRTEL) ने दरें बढ़ाई हैं। टैरिफ दरों में बढ़ोतरी 3 जुलाई से लागू होगी। कंपनी का ARPU 300 के ऊपर रखने का लक्ष्य रखा है। BHARTI AIRTEL ने दरें 12-23% तक बढ़ाई है। भारती एयरटेल का 179 रुपये का प्लान अब 199 रुपये में मिलेगा। कंपनी का 455 रुपये का प्लान अब 509 रुपये में मिलेगा। कंपनी का 1799 रुपये का प्लान अब 1999 रुपये में मिलेगा। इसका 399 रुपये का पोस्ट पेड प्लान अब 449 रुपये में मिलेगा। 499 रुपये का पोस्ट पेड प्लान अब 549 रुपये में मिलेगा। कंपनी का 599 रुपये का पोस्ट पेड प्लान अब 699 रुपये में मिलेगा। इसके साथ ही 999 रुपये का पोस्ट पेड प्लान अब 1199 रुपये में मिलेगा

                                          JUNE 28, 2024 / 12:18 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- VODAFONE IDEA ने टैरिफ बढ़ाया

                                          रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के बाद एक और दिगगज कंपनी वोडाफोन आइडिया (VODAFONE IDEA) ने भी टैरिफ दरों में बढ़ोतरी की है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है किस प्लान पर कंपनी ने कितनी बढ़ोत्तरी की है।

                                            JUNE 28, 2024 / 12:08 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                            आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 194.97 अंक या 0.25 प्रतिशत ऊपर 79,438.15 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 70.30 अंक या 0.29 प्रतिशत ऊपर 24,114.80 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2019 शेयर बढ़े। जबकि 1271 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 79 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                              JUNE 28, 2024 / 11:53 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- ADANI PORTS में 0.33% इक्विटी में सौदा हुआ

                                              अदाणी पोर्ट्स (ADANI PORTS) में 0.33% इक्विटी में सौदा हुआ है। इसमें 71.35 लाख शेयरों में सौदा हुआ है। इसकी लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 1048 करोड़ रुपये रही

                                                JUNE 28, 2024 / 11:42 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- STANLEY LIFESTYLES की 35% प्रीमियम पर लिस्टिंग

                                                स्टैनली लाइफस्टाइल्स (STANLEY LIFESTYLES) की आज 35% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। STANLEY LIFESTYLES का शेयर BSE पर 499 रुपये/शेयर पर लिस्ट हुआ है। ये शेयर NSE पर 494.95 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है।

                                                  JUNE 28, 2024 / 11:31 AM IST
                                                  Stock Market Live Updates- सीमेंट सेक्टर में स्टेबल मार्जिन की उम्मीद- मिहिर वोरा
                                                  शेयर बाजार क दिग्गज निवेशक और एक्सपर्ट मिहिर वोरा ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में कहा कि सीमेंट सेक्टर में स्टेबल मार्जिन की उम्मीद है। सीमेंट सेक्टर में मार्जिन बढ़ोतरी से ज्यादा वॉल्यूम ग्रोथ पर फोकस जरूरी है। बाजार का कंस्ट्रक्शन सेगमेंट, इंफ्रा पर फोकस रहेगा। लेकिन FMCG, ग्लोबल मार्केट से जुड़े सेक्टर्स पर सतर्क रहने की जरूरत है।
                                                    JUNE 28, 2024 / 11:19 AM IST
                                                    Stock Market Live Updates- POLYCAB में 2.99% इक्विटी में सौदा
                                                    पॉलीकैब (POLYCAB) में 2.99% इक्विटी में सौदा हुआ है। POLYCAB: 43.62 लाख शेयरों में सौदा हुआ है। POLYCAB में लार्ज ट्रेड की वैल्यू 2925 करोड़ रुपये रही।
                                                      JUNE 28, 2024 / 11:05 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                      आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 273.45 अंक या 0.35 प्रतिशत ऊपर 79,516.63 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 92.70 अंक या 0.39 प्रतिशत ऊपर 24,137.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2084 शेयर बढ़े। जबकि 1138 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 83 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                        JUNE 28, 2024 / 10:58 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- अब निफ्टी के लिए 24,240 पर तत्काल रेजिस्टेंस है

                                                        प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि भारतीय इक्विटी मार्केट में आज मंथली एक्सपायरी वाले दिन की शुरुआत मज़बूती के साथ हुई और इसने अपनी तेजी को कायम रखा। बैंकिंग काउंटर लगातार तेजी में रहे लेकिन मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में अचानक गिरावट ने इंडेक्स को नीचे खींच लिया। हालांकि, आईटी काउंटर बचाव में सामने आए और निफ्टी को 24,000 की मनोवैज्ञानिक बाधा को पार करने में मदद की। 175.70 अंकों की बढ़त के साथ निफ्टी आज 24,044.50 पर बंद हुआ।

                                                        कल एक बार फिर मिड और स्मॉलकैप ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से कमजोर प्रदर्शन किया। डेली चार्ट पर निफ्टी ने लगातार चौथी मजबूत बुलिश कैंडल बनाई है जो एक ओवरस्ट्रेच्ड अपमूव का संकेत है। इस समय गिरावट पर खरीदारी सबसे बेहतर रणनीति होगी। अब निफ्टी के लिए 24,240 पर तत्काल रेजिस्टेंस है। जबकि 23800 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।

                                                          JUNE 28, 2024 / 10:46 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी को 53,400/53,700 की ओर बढ़ने के लिए 53,000 से ऊपर टिके रहना होगा

                                                          एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स में कल उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह 52,700 पर सपोर्ट और 53,100 पर रेजिस्टेंस के साथ एक बड़े दायरे में कारोबार करता दिखा। 53,400/53,700 के लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए इंडेक्स को मजबूती के साथ 53,000 से ऊपर टिके रहना होगा। हालांकि, बैंक निफ्टी ओवरबॉट जोन में ट्रेड कर रहा है। ऐसे में अगर ये 53,000 से ऊपर टिके रहने में विफल रहता है तो फिर इसमे 52,500/52,000 के स्तर की ओर गिरावट देखने को मिल सकती है

                                                            JUNE 28, 2024 / 10:34 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates-निफ्टी पहली बार 24,150 के पार

                                                            बाजार में तेजी बढ़ी है। सेंसेक्स, निफ्टी नए शिखर पर पहुंच गये हैं। निफ्टी पहली बार 24,150 के पार निकल गया है। फार्मा और पीएसयू बैंकों के शेयरों में बढ़त नजर आई है।

                                                              JUNE 28, 2024 / 10:17 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल


                                                              पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 53,084-53,212 और 53,419 पर नजर आ रहा है। जबकि पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट 52,670-52,542 और 52,335 पर दिख रहा है। फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस 53,235-54,250 पर दिख रहा है। जबकि फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 51,501-50,466 पर नजर आ रहा है।

                                                                JUNE 28, 2024 / 10:08 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 311.04 अंक या 0.39 प्रतिशत ऊपर 79,554.22 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 88.70 अंक या 0.37 प्रतिशत ऊपर 24,133.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2122 शेयर बढ़े। जबकि 956 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 91 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                  JUNE 28, 2024 / 9:54 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                  पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस निफ्टी के लिए 24,087-24,153 और 24,261 पर नजर आ रहे हैं। जबकि पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट 23,871-23,805 और 23,697 पर दिख रहा है

                                                                    JUNE 28, 2024 / 9:48 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- HCL TECH में 1.24 करोड़ शेयरों में सौदा

                                                                    एचसीएल टेक (HCL TECH) में बड़ी ब्लॉक डील हुई है। इसमें करीब 1.24 करोड़ शेयरों में सौदा हुआ है। HCL TECH में 1,440.50 रुपये/शेयर पर सौदा हुआ है। HCL TECH में लार्ज ट्रेड की वैल्यू 1,788 करोड़ रुपये रही। ये सौदा ब्लॉक डील विंडो में हुआ है।

                                                                      JUNE 28, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर खुले, जियो, एयरटेल, वोडा ने बढ़ाईं दरें

                                                                      बाजार की शानदार शुरुआत हुई है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर खुले हैं। बाजार की शुरुआत में लगभग 1838 शेयरों में बढ़त दिखी जबकि 556 शेयरों में गिरावट नजर आई। आज रिलायंस के शेयर में करीब 2 परसेंट की तेजी देखने को मिली। जियो ने अपने टैरिफ बढ़ाने की घोषणा कल ही कर दी थी। आज भारती एयरटेल और वोडाफोन ने भी दरें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

                                                                        JUNE 28, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- आज के लिए कैसा है बाजार का Trade setup

                                                                        गुरूवार 27 जून को बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया। निफ्टी ने कल बैंक निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया और पहली बार 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। हालांकि मिड और स्मॉलकैप में सुस्ती जारी रही। निफ्टी 50 लगातार चौथे करोबारी सत्र में एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का फॉर्मेशन करते हुए 176 अंक चढ़कर 24,045 पर पहुंच बंद हुए। इस तेजी के रुझान को देखते हुए सूचकांक के जुलाई सीरीज में 24,500 तक पहुंचने की संभावना दिख रही है। लेकिन इसके लिए निफ्टी को 24,000-23,800 को जोन में टिके रहना होगा। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिन से आज आपको मुनाफे के सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

                                                                          JUNE 28, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- 22 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                          ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 22 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

                                                                            JUNE 28, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- 60 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग


                                                                            ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 60 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली।

                                                                              JUNE 28, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- 92 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                              ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 92 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                                JUNE 28, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- 10 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 10 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

                                                                                  JUNE 28, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- कल 27 जून को कैसा रहा बाजार का हाल


                                                                                  एक्सपायरी वाले दिन सेंसेक्स में 570 अंकों की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, निफ्टी 24,000 से ऊपर बंद हुआ है। कल आईटी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक 27 जून को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। निफ्टी कल पहली बार 24,000 के पार जाता दिखा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 568.93 अंक या 0.72 फीसदी बढ़कर 79,243.18 पर और निफ्टी 175.70 अंक या 0.74 फीसदी की तेजी लेकर 24,044.50 पर बंद हुआ। लगभग 1128 शेयरों में तेजी आई, 2240 शेयरों में गिरावट आई और 93 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                                  निफ्टी पर अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एलटीआईमाइंडट्री, विप्रो और एनटीपीसी आज के टॉप गेनर रहे। जबकि श्रीराम फाइनेंस, एलएंडटी, आयशर मोटर्स, बजाज ऑटो और डिविस लैब निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टरों में आईटी और पावर इंडेक्स में 1.7 फीसदी की तेजी आई, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

                                                                                    JUNE 28, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- Polycab में ब्लॉक डील के जरिए प्रोमोटर बेच सकते हैं करीब 2 परसेंट हिस्सा

                                                                                    आज पॉलीकैब में बड़ी डील देखने को मिल सकती है। Polycab में ब्लॉक डील के जरिए प्रोमोटर करीब 2 परसेंट हिस्सा बेच सकते हैं। इसका ऑफर प्राइस साढ़े 6 परसेंट डिस्काउंट पर 6535-6990 रुपए की रेंज में है। ये सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर है।

                                                                                      JUNE 28, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- HCL टेक में आज हो सकती है 1,757 करोड़ की ब्लॉक डील


                                                                                      आज दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक में बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। HCL टेक में आज 1,757 करोड़ की ब्लॉक डील हो सकती है। पौने 3 परसेंट डिस्काउंट पर 1,415 फ्लोर प्राइस रुपए है।

                                                                                        JUNE 28, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- भारत जेपी मॉर्गन बॉन्ड इंडेक्स GBI-EM में होगा शामिल


                                                                                        आज बॉन्ड बाजार के लिए बड़ा दिन है। भारत जेपी मॉर्गन बॉन्ड इंडेक्स GBI-EM में शामिल होगा। अगले 1 साल में भारतीय बॉन्ड में 30 अरब डॉलर की खरीदारी संभव है

                                                                                          JUNE 28, 2024 / 8:36 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- सेबी ने वायदा में ENTRY और EXIT के नियमों को दी मंजूरी


                                                                                          मार्केट रेगुलेटर सेबी ने वायदा में ENTRY और EXIT के नियमों को मंजूरी दे दी है। MFs और ब्रोकर अनरजिस्टर्ड FIN FLUANCERS से करार नहीं कर सकेंगे। सट्टेबाजी कम करने के लिए वीकली ऑप्शंस की समीक्षा के संकेत दिये हैं। होल्डिंग कंपनियों की डीलिस्टिंग नियम भी बदले।

                                                                                            JUNE 28, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- जियो ने 2.5 साल बाद बढ़ाया टैरिफ

                                                                                            जियो ने 2.5 साल बाद टैरिफ बढ़ाया। कंपनी ने 3 जुलाई से प्लांस की दरों में करीब 20 परसेंट की बढ़ोतरी की है। आकाश अंबानी ने कहा कि नए प्लांस से ग्रोथ और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया भी दरें बढ़ा सकती हैं।

                                                                                              JUNE 28, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बनाई जगह


                                                                                              भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया। इस मैच में रोहित शर्मा और सूर्या की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। कुलदीप-अक्षर ने 3-3 विकेट झटके। शनिवार को फाइनल में भारत का दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा

                                                                                                JUNE 28, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- 28 जून का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।