Closing Bell- सेंसेक्स, निफ्टी में 3% की बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आये। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस ने पिछले दिन की कुछ गिरावट को खत्म कर दिया। निफ्टी 22,600 के ऊपर वापस आ गया। बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी के सभी शेयर हरे निशान में बंद हुए। आज ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, मेटल, टेलीकॉम और मीडिया में 4-6 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली
