Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav MARCH 28, 2023 / 3:42 PM IST

Closing Bell: वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट क्लोजिंग, मिड,स्मॉलकैप शेयरों ने किया अंडरपरफॉर्म

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 40.14 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 57,613.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 16,951.70 के स्तर पर बंद हुआ। 28 मार्च लगभग 1020 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 2438 शेयर गिरे हैं। जबकि 97 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है

Closing Bell: फाइनेंस निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया। आज के कारोबार में रियल्टी, तेल-गैस, पावर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि ऑटो, IT, एनर्जी शेयरों में भी गिरावट दर्ज हुई। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी, निफ्टी बैंक बढ़त पर बंद हुआ। रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 82.19 के स्तर पर बंद हुआ।  मेटल को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। आईटी, पावर, र

 Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
MARCH 28, 2023 / 3:40 PM IST
Closing Bell: फाइनेंस निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में बंद हुआ
फाइनेंस निफ्टी के वीकली एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया। आज के कारोबार में रियल्टी, तेल-गैस, पावर शेयरों में बिकवाली देखने को मिली जबकि ऑटो, IT, एनर्जी शेयरों में भी गिरावट दर्ज हुई। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी, निफ्टी बैंक बढ़त पर बंद हुआ। रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 82.19 के स्तर पर बंद हुआ।
Adani Enterprises, Adani Ports, Tech Mahindra, Tata Motors और Hero MotoCorp निफ्टी के टॉप लूजर हैं। वहीं IndusInd Bank, UPL, Power Grid Corporation, Dr Reddy's Laboratories और ICICI Bank निफ्टी के टॉप गेनर हैं।
मेटल को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। आईटी, पावर, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी गिरा है। वहीं बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी गिरकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 40.14 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 57,613.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 16,951.70 के स्तर पर बंद हुआ। 28 मार्च लगभग 1020 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। वहीं, 2438 शेयर गिरे हैं। जबकि 97 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    MARCH 28, 2023 / 3:30 PM IST

    नोमुरा के मुताबिक भारतीय कंज्यूमर कंपनियों की लागत अगले वित्त वर्ष से 0.15% से 0.30% तक बढ़ सकती है

    नोमुरा के मुताबिक भारतीय कंज्यूमर कंपनियों की लागत अगले वित्त वर्ष से 0.15% से 0.30% तक बढ़ सकती है। दरअसल सरकार ने भारतीय यूनिट की ओर से संबंधित मल्टीनेशनल कंपनियों को भुगतान की जाने वाली रॉयल्टी और टेक्निकल सर्विस फीस पर लगने वाले टैक्स को बढ़ा दिया है। इसका असर उनकी लागत और मार्जिन पर भी देखने को मिल सकता है।

      MARCH 28, 2023 / 3:23 PM IST

      Market Update: इंडसइंड बैंक पर BofA Securities की राय

      ब्रोकरेज कंपनी BofA Securities ने इंडसइंड बैंक के लिए 1500 के लक्ष्य के साथ निवेश की सलाह देते हुए कहा कि इंडसइंड बैंक अब टर्नअराउंड स्टोरी की संभावितों की लिस्ट से आगे बढ़ चुका है। बैंक का मुश्किल समय बीत चुका है और उठाए गए कदमों के नतीजे अगले तिमाही से देखने को मिल सकते हैं. ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक का मुनाफा अपने स्तर के अन्य बैंकों के मुकाबले सबसे अच्छा रहा है। वहीं कैपिटल बफर और देनदारियां अन्य बैंकों के मुकाबले काफी बेहतर हुई हैं। दिसंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 69 फीसदी बढ़कर 1959 करोड़ रुपये पर पहुंचा है। इसके साथ रही सीएलएसए ने भी जनवरी में बैंक में 1500 के लक्ष्य के साथ निवेश की सलाह दी थी।

        MARCH 28, 2023 / 3:11 PM IST
        Market Update:EV स्कीम में OMCs के लिए 800 करोड़ रुपये का आवंटन करेगी सरकार
        सरकार ने EV स्कीम में OMCs के लिए 800 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। सरकार का कहना है कि OMCs7,432 फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाएंगी । IOC, BPCL, HPCL को 800 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएगे। 7,432 पब्लिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगेंगे।
          MARCH 28, 2023 / 2:53 PM IST

          Market Update:मारुति सुजुकी पर प्रोमोटर्स ने जताया भरोसा

          मारुति सुजुकी भी ऐसा स्टॉक है जिसका भाव गिरा है लेकिन इसमें प्रोमोटर्स का भरोसा कायम है। ये अपने हाई लेवल से 15% नीचे गिर गया है लेकिन जारी मार्च महीने में इसमें प्रोमोटर्स ने 3.45 लाख शेयर खरीदें हैं। प्रोमोटर्स ने 8569 के भाव पर शेयर खरीदे हैं।

          फिलहाल मारुति सुजुकी का शेयर एनएसई पर 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 8210.70 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

            MARCH 28, 2023 / 2:34 PM IST

            Market Update: आईडीबीआई बैंक ने स्मिता हरीश कुबेर को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया है। शेयर 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 43.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

              MARCH 28, 2023 / 2:32 PM IST

              Market Update: Lemon Tree Hotels ने Keys Prima ब्रांड के तहत केरल में पांचवां होटल खोला

              कंपनी ने Keys Prima ब्रांड के तहत केरल में पांचवां होटल खोला है। इस होटल में 42 कमरें हैं। इसे सब्सिडियरी Carnation Hotels मैनेज करेगी।Lemon Tree Hotels का शेयर एनएसई पर 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 74 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                MARCH 28, 2023 / 2:24 PM IST

                Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16900, 17000 और 17100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17000, 16900 और16800 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39500, 39600 और 40000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39500, 39400 और 39000 के स्तर पर नजर आये।

                  MARCH 28, 2023 / 2:06 PM IST

                  Market Update:Kalyan Jewellers पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की राय

                  घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में कल्याण ज्वैलर्स का रेवेन्यू कम से कम 15 फीसदी बढ़ेगा। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 160 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। सेंट्रम ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स भी मिडिल-ईस्ट में में विस्तार और युवाओं के हिसाब से नए डिजाइन लाने की स्ट्रैटजी के चलते कल्याण ज्वैलर्स को लेकर पॉजिटिव हैं।

                    MARCH 28, 2023 / 1:58 PM IST

                    Market Update:Indian Hotels पर UBS की राय

                    यूबीएस ने Indian Hotels परखरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 400 रुपये का लक्ष्य दिया है। कुछ हद तक पेंट-अप डिमांड देखने को मिल सकता है। मोमेंटम में सुस्ती के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। चौथी तिमाही में प्राइसिंग में मजबूती जारी रही है। मई के मध्यम तक बेहतर स्थिति नजर आ रही है। भारत के घरेलू ARR में H2FY24 तक मैनेजमेंट को 8-10% तक की तेजी की उम्मीद है।

                      MARCH 28, 2023 / 1:47 PM IST

                      Market Update:Aarti Industries पर Morgan Stanley की राय

                      मॉर्गन स्टैनली ने Aarti Industries पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 484 रुपये का लक्ष्य दिया है। मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि शेयर के भाव में 20% की गिरावट आ चुकी है। पिछले 6 महीने में इतनी ही गिरावट ने चिंता को पचा लिया है। 9-25% कम रहने का अनुमान है। गिरावट के सीमित अनुमान की वजह से इक्वलवेट की राय दी है।

                        MARCH 28, 2023 / 1:37 PM IST

                        Market Update:बाजार की बड़ी बातें


                        फाइनेंस निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में बाजार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 130 और निफ्टी बैंक में सिर्फ 235 अंकों का दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है। मिडकैप की हालत आज भी पतली, एडवांस/डिक्लाइन बेहद खराब है। मेटल, तेल-गैस और कैपिटल गु्ड्स शेयर सबसे ज्यादा फिसले है जबकि एनर्जी, ऑटो, रियल्टी और सीमेंट शेयरों में भी दबाव बना हुआ है।

                          MARCH 28, 2023 / 1:31 PM IST
                          Market Update: GR INFRAPROJECTS ने 2 प्रोजेक्ट्स के लिए बोली जीती
                          कंपनी ने NHAI के 1,613.84 करोड़ रुपये के 2 प्रोजेक्ट्स के लिए बोली जीती है। कंपनी NHAI के 2 प्रोजेक्ट्स के लिए LOWEST BIDDER घोषित किया है। फिलहाल शेयर एनएसई पर 5.16 फीसदी की गिरावट के साथ 933.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                            MARCH 28, 2023 / 1:13 PM IST

                            Market Update:Kalyan Jewellers के 2.74% इक्विटी में ब्लॉक डील, शेयकर 8 फीसदी टूटा

                            Kalyan Jewellers के शेयर इंट्राडे में 8 फीसदी गिरे है। दरअसल कंपनी की 2.7 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर शेयरों का लेन-देन हुआ है। हालांकि खरीदार और बेचने वाली पार्टी का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कुछ दिन पहले एक जानकारी आई थी कि प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) की हाईडेल इनवेस्टमेंट्स (Highdell Investment) अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचना चाहती है।

                            फिलहाल Kalyan Jewellers का शेयर एनएसई पर 10.30 रुपये यानी 8.77 फीसदी की गिरावट के साथ 108.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                              MARCH 28, 2023 / 12:54 PM IST

                              Market Update:Kalyan Jewellers पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की राय

                              घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में कल्याण ज्वैलर्स का रेवेन्यू कम से कम 15 फीसदी बढ़ेगा। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 160 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। सेंट्रम ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स भी मिडिल-ईस्ट में में विस्तार और युवाओं के हिसाब से नए डिजाइन लाने की स्ट्रैटजी के चलते कल्याण ज्वैलर्स को लेकर पॉजिटिव हैं।

                                MARCH 28, 2023 / 12:41 PM IST

                                Market Update: बंगलुरु में EMBASSY BUSINESS HUB का अधिग्रहण करेगी कंपनी EMBASSY OFFICE REIT

                                EMBASSY OFFICE REIT बंगलुरु में EMBASSY BUSINESS HUB का अधिग्रहण करेगी। बंगलुरु में 334.8 करोड़ रुपये में EMBASSY BUSINESS HUB का अधिग्रहण करेगी। शेयर एनएसई पर सपाट कारोबार कर रहा था।

                                  MARCH 28, 2023 / 12:25 PM IST

                                  Market Update: Sagar Cements का शेयर 2 % टूटा

                                  Sagar Cements के बोर्ड ने SBI को लोन के बदले 665 करोड़ रुपए का कॉरपोरेट गारंटी जारी करने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सब्सिडियरी Andhra Cements के लिए लोन लिया था। इसके अलावा बोर्ड ने Andhra Cements में Sagar Cement की 25% होल्डिंग भी गिरवी रखने की मंजूरी दी है।

                                  सागर सीमेंट का फिलहाल एनएसई पर 4.40 रुपये यानी 2.35 फीसदी की गिरावट के साथ 183 रुपये का स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                    MARCH 28, 2023 / 12:19 PM IST

                                    Market Update:Paytm पर Morgan Stanley की राय

                                    मॉर्गन स्टैनली ने पेटीएम पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है। और स्टॉक के लिए 695 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। पेमेंट्स बैंक के लिए NPCI की नई गाइडलाइंस से अतिरिक्त आय है। नई गाइडलाइंस के बात वॉलेट लोडिंग चार्च बढ़ सकता है।

                                      MARCH 28, 2023 / 12:03 PM IST

                                      Market Update:SJVN को JBIC से मिला 915 करोड़ रुपये का GREEN फाइनेंसिंग

                                      कंपनी को जापान बैंक ऑफ इंटरनेशनल कोऑपरेशन (JBIC) से 915 करोड़ रुपए की GREEN फाइनेंसिंग मिली है। ये लोन जापान की एक प्राइवेट वित्तीय संस्थान के साथ मिलकर फाइनेंस किया गया है।

                                      SJVN का शेयर एनएसई पर 0.10 रुपये यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ करीब 31 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 31.60 रुपये है जबकि डे लो 30.85 रुपये है।

                                        MARCH 28, 2023 / 11:58 AM IST

                                        Market Update: TATA ELXSI ने ALPS ALPINE के साथ किया करार

                                        - कंपनी ने ALPS ALPINE के साथ लंबी अवधि के लिए स्ट्रैटेजिक करार किया है।

                                        - कंपनी ALPS ALPINE के लिए ग्लोबल इंजीनियरिंग सेंटर बनाएगी

                                        - फिलहाल TATA ELXSI का शेयर एनएसई पर 56.35 रुपये यानी करीब 1 फीसदी टूटकर 5904.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          MARCH 28, 2023 / 11:55 AM IST

                                          Market Update: टेलीकॉम सेक्टर के लिए कोटक सिक्योरिटीज की राय

                                          टेलीकॉम सेक्टर के लिए कोटक सिक्योरिटीज ने अनुमान दिया था कि अगले साल चुनाव होने की वजह से मोबाइल सेवाओं के शुल्क में बढ़त एक और साल के लिए टल सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुमान है कि दरों में जून 2024 के बाद बढ़त हो सकती है। इससे पहले सितंबर 2023 में बढ़त का अनुमान दिया गया था। कोटक सिक्योरिटीज ने कहा है कि इससे कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया पर सबसे बुरा असर पड़ सकता है।

                                            MARCH 28, 2023 / 11:38 AM IST

                                            Market Update:अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट

                                            अदाणी ग्रुप शेयरों में आज अच्छा खासा दबाव देखने को मिल रहा है। 9 के 9 लिस्डेट शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी पावर, अदाणी ग्रीन, अदाणी विल्मर 5% के लोअर सर्किट पर नजर आ रहे है। अदाणी पोर्ट भी 4 परसेंट तक लुढ़का है।

                                              MARCH 28, 2023 / 11:32 AM IST

                                              Market Update: एनर्जी शेयरों में गिरावट

                                              क्रूड में 4% उछाल से ऑयल मार्केटिंग शेयरों में दबाव दिखा है। IOC, BPCL 2 तक टूटे है। इधर नैचुरल गैस की कीमतों पर फैसले से पहले ONGC भी नीचे कारोबार कर रहा है। किरीट पारेख कमिटी ने फ्लोर प्राइस 4 डॉलर और साढ़े 6 डॉलर प्रति mmBtu की सिलिंग लगाने सिफारिश की है ।

                                                MARCH 28, 2023 / 11:26 AM IST

                                                Market Update: Dalmia Bharat पर Citi की राय

                                                Citi ने डालमिया भारत पर न्यूट्रल राय दिया है और स्टॉक के लिए 2050 रुपये का लक्ष्य दिया है। रिफ्रैक्टरी कारोबार की बिक्री नॉन-कोर कारोबार में निवेश की चिंता घटेगी। सप्लाई ग्रोथ जारी रहने से मोटे तौर पर सीमेंट कीमतों में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। शेयर में ऊपर जाने की क्षमता सीमित है।

                                                  MARCH 28, 2023 / 11:02 AM IST

                                                  HERO MOTO पर KOTAK INSTL EQ की राय

                                                  KOTAK INSTL ने हीरो मोटो पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 2600 रुपये से घटाकर 2400 रुपये/शेयर तय किया है। एंट्री लेवल टू-व्हीलर में रिकवरी संभव है। होंडा की एंट्री से मार्केट शेयर पर असर मुमकिन है। स्कूटर और प्रीमियम बाइक सेगमेंट में प्रदर्शन को लेकर चिंताएं दिख सकती हैं।

                                                    MARCH 28, 2023 / 10:47 AM IST

                                                    Market Update: ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स ने 406.70 करोड़ रुपये में Gati-Kintetsu Express में 30% हिस्सेदारी खरीदी

                                                    कंपनी ने KWE सिंगापुर, KWE Kintetsu Express (India), Gati और Gati-Kintetsu Express (GKEPL) के साथ शेयर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। कंपनी GKEPL में 406.7 करोड़ रुपए के बदले 1.5 लाख इक्विटी शेयर (30%) खरीदेगी।

                                                    फिलहाल ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स का शेयर 2.87 फीसदी की बढ़त के साथ 356.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 362.00 रुपये रहा है जबकि डे लो 347.60 रुपये है।

                                                      MARCH 28, 2023 / 10:42 AM IST

                                                      TECH MAHINDRA पर सिटी की राय

                                                      सिटी ने टेक महिंद्रा पर न्यूट्रल कॉल दिया है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1120 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल में इंडस्ट्री को लेकर सतर्क नजरिया है। मध्यम अवधि में मार्जिन में सुधार की गुंजाइश है। ये अन्य कंपनियों के मुकाबले बेहतर पोजिशन में है। टर्नअराउंड पर बाजार का फोकस रहेगा।

                                                        MARCH 28, 2023 / 10:29 AM IST
                                                        ZYDUS LIFE की इंजेक्शन Levothyroxine Sodium को US FDA से मंजूरी मिली
                                                        कंपनी की Levothyroxine Sodium को US FDA से मंजूरी मिली है। इंजेक्शन के लिए Levothyroxine Sodium को मंजूरी मिली है। फिलहाल शेयर एनएसई पर 1.75 रुपये यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 480.35 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।
                                                          MARCH 28, 2023 / 10:21 AM IST

                                                          Market Update: AB Capital पर Morgan Stanley की राय

                                                          मॉर्गन स्टैनली ने एबी कैपिटल पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 163 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि ब्रोकिंग ईकाई की बिक्री मौजूदा वैल्युएशन से 60% डिस्काउंट पर है। पूरी सब्सिडियरी की कुल 455 करोड़ रुपए में बिक्री, FY24 में मुनाफे के अनुमान 5 गुना वैल्युएशन है। 163 रुपए के लक्ष्य में ब्रोकिंग ईकाई का योगदान 2.40 रुपए प्रति शेयर पर (1.4%) है।

                                                            MARCH 28, 2023 / 10:12 AM IST

                                                            Market Update:Transformers and Rectifiers का शेयर इंट्राडे में 5% चढ़ा

                                                            Transformers and Rectifiers के शेयर में आज इंट्राडे में 5 फीसदी की बढ़त दिखाता नजर आया। दरअसल कंपनी को 184 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के मिलने के बाद कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 1,555 करोड़ रुपये है।

                                                            फिलहाल एनएसई पर Transformers and Rectifiers का शेयर 1.15 रुपये यानी 2.13 फीसदी की बढ़त के साथ 55.15 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                              MARCH 28, 2023 / 10:08 AM IST

                                                              आंध्र प्रदेश में सड़क परियोजना जीतने के बाद Dilip Buildcon का शेयर 8% से ज्यादा भागा


                                                              भारतमाला परियजोन फेज-1 के तहत आंध्र प्रदेश के बंगलुरु-विजयवाड़ा HAM प्रोजेक्ट के लिए कंपनी ने सबसे कम बोली लगाई है। NHAI की ओर से जारी किए गए इस टेंडर के लिए कंपनी ने 780.12 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। फिलहाल एनएसई पर Dilip Buildcon का शेयर 14.15 रुपये यानी 08.05 फीसदी की बढ़त के साथ 189.65 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                MARCH 28, 2023 / 9:54 AM IST

                                                                Market Update: आंध्रा सीमेंट के लोन के लिए कॉरपोरेट गारंटी लेगा सागर सीमेंट

                                                                Sagar Cements के बोर्ड ने SBI को लोन के बदले 665 करोड़ रुपए का कॉरपोरेट गारंटी जारी करने की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने सब्सिडियरी Andhra Cements के लिए लोन लिया था। इसके अलावा बोर्ड ने Andhra Cements में Sagar Cement की 25% होल्डिंग भी गिरवी रखने की मंजूरी दी है।

                                                                  MARCH 28, 2023 / 9:31 AM IST

                                                                  Market Update: PNC Infratech 819 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाई, शेयर 6% भागा

                                                                  कंपनी को उत्तर प्रदेश में हाइब्रिट एन्युटी मोड पैकेज प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर उभरी है। ये प्रोजेक्ट सड़क, परिवहन & राजमार्ग मंत्रालय (MORT&H) का है और कंपनी ने इसके लिए 819 करोड़ रुपए की सबसे कम बोली लगाई है।

                                                                  PNC Infratech का शेयर एनएसई पर 6.02 फीसदी की बढ़त के साथ 283 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                    MARCH 28, 2023 / 9:27 AM IST

                                                                    Share Market News: Adani ग्रुप के शेयरों पर NSE और BSE ने लिया एक्शन

                                                                    देश के दोनों स्टॉक एक्सचेंजेज यानी NSE और BSE ने कहा है कि Adani Green को दूसरे चरण के तहत एडिशनल सर्विलांस मेजर (ASM) फ्रेमवर्क के तहत मंगलवार (आज) से रखा जाएगा। दो अलग-अलग सर्कुलर में एक्सचेंजेज ने बताया कि Adani Green को ASM फ्रेमवर्क के तहत बरकरार रखा जाएगा। लेकिन, उन्हें ऊपरी स्टेज में 28 मार्च से कर दिया जाएगा। बीते शुक्रवार को ही अदाणी ग्रुप के दो शेयर Adani Total Gas और Adani Transmission को ASM फ्रेमवर्क के दूसरे स्टेज से नीचे कर पहले स्टेज में डाला गया था। 17 मार्च को एक्सचेंजों ने Adani Green Energy और NDTV को लॉन्ग-टर्म ASM फ्रेमवर्क के पहले स्टेज में रखा था।

                                                                      MARCH 28, 2023 / 9:24 AM IST

                                                                      RELIANCE JIO ने सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च

                                                                      JIO ने सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। 198 रुपये प्रति महीना पर नया प्लान मिलेगा । 10 MBPS स्पीड और अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा मिलेगी। प्लान में 6 OTT प्लेटफॉर्म फ्री मिलेंगे। टॉपअप के जरिए प्लान की स्पीड बढ़ा सकते हैं। 30 मार्च से नया प्लान ग्राहकों को मिलेगा।

                                                                        MARCH 28, 2023 / 9:21 AM IST

                                                                        बढ़त पर खुला बाजार

                                                                        मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 174.97 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 57,828.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 62.25 अंक यानी 0.37% की बढ़त के साथ 17,047.95के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                          MARCH 28, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                          Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट रहा है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 15.13 अंक यानी 0.03% की बढ़त के साथ 57,668.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 20.60 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 17,006.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                            MARCH 28, 2023 / 8:49 AM IST

                                                                            Share Market News: Oyo घटाएगी अपने आईपीओ का साइज

                                                                            ओयो होटल्स अपने प्रस्तावित आईपीओ में ऑफर किए जाने वाले शेयरों की संख्या में कटौती करेगा। दरअसल टेक सेक्टर में जारी दबाव की वजह से बेहतर वैल्यूएशन न मिलने की आशंका पर ओयो होटल्स साइज को घटा रहा है। सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इसी हफ्ते अपने नए दस्तावेज दाखिल कर सकती है।

                                                                              MARCH 28, 2023 / 8:44 AM IST

                                                                              Share Market News: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपक जसानी की बाजार पर राय

                                                                              एचडीएफसी सिक्योरिटीज के दीपक जसानी का कहना है कि दो दिनों की गिरावट के बाद आज निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ है। लेकिन आज निफ्टी फिर अपनी इंट्राडे बढ़त कायम रखने में कामयाब नहीं रहाआखिरी कारोबारी घंटे की बिकवाली का शिकार हो गया। अब नियर टर्म में निफ्टी के लिए 16747-16828 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17107-17145 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                                MARCH 28, 2023 / 8:37 AM IST

                                                                                Market Update: FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली लगातार जारी है। सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में कुल 891 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल 1809 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। मार्च महीने में अब तक FIIs ने कुल 1,137 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। जबकि, DIIs ने इस महीने अब तक कुल 27,402 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

                                                                                  MARCH 28, 2023 / 8:32 AM IST

                                                                                  Market Update: नैचुरल गैस की प्राइस कैपिंग पर मुहर संभव

                                                                                  नेचुरल गैस की प्राइस cap पर कल कैबिनेट मुहर लगा सकती है। किरीट पारेख कमिटी ने फ्लोर प्राइस 4 डॉलर और साढ़े 6 डॉलर प्रति mmBtu की सिलिंग लगाने की सिफारिश की है। सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन समेत फर्टिलाइजर कंपनियों को मोटा फायदा होगा । जबकि ONGC, OIL INDIA को बड़ा नुकसान हो सकता हैं।

                                                                                    MARCH 28, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                                    Market Update: कल्याण ज्वेलर्स में आज ब्लॉक डील

                                                                                    कल्याण ज्वेलर्स में आज ब्लॉक डील होगी । इनवेस्टमेंट कंपनी हाईडेल इनवेस्टमेंट अपनी हिस्सेदारी को बेच सकती है। हाईडेल कल्याण ज्वैलर्स में मौजूद अपनी 2.5 फीसदी हिस्सेदारी को बेच सकती है। इस ब्लॉक डील के जरिए हाईडेल अपनी 288 करोड़ की हिस्सेदारी को बेच सकती है। इस डील के लिए फ्लोर प्राइज 110 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके साथ साथ शेयरों की बिक्री पर 60 दिन का लॉक इन पीरियड भी रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस डील का ऑफर साइज 288 करोड़ रुपये रहेगा। हाईडेल इनवेस्टमें (वारबर्ग पिंकस) की दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी में 26.36% हिस्सेदारी थी।

                                                                                      MARCH 28, 2023 / 8:19 AM IST

                                                                                      डॉलर में मजबूती

                                                                                      डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। जापानी येन के मुकाबले डॉलर सोमवार को 5 दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स करीब 0.087% की गिरावट के साथ 102.9 पर है। पिछले गुरूवार को डॉलर इंडेक्स ने 101.91 के स्तर के साथ नया निचला स्तर बनाया था।

                                                                                        MARCH 28, 2023 / 8:18 AM IST

                                                                                        Share Market News: एलकेपी स्क्योरिटीज के कुणाल शाह की बाजार पर राय

                                                                                        एलकेपी स्क्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर मंदड़िये लगातार हमला कर रहे हैं। बैंक निफ्टी को 39800-40000 के जोन में कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। इंडेक्स 39000-40000 के जोन में फंसा दिख रहा है। इस जोन के किसी भी तरफ टूटने निफ्टी बैंक के ट्रेंडिंग मूव का अंदाजा लगेगा। 40000 ce पर हाइएस्ट मंथली एक्सपायरी ओपन इंटरेस्ट है। इसके ऊपर ट्रेड करने पर निफ्टी बैंक में तेज शॉर्ट कवरिंग देखने को मिलेगी।

                                                                                          MARCH 28, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                          Share Market News: एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                                          एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी अभी भी अपने अहम शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज के नीचे बना हुआ है। इसके अलावा 21 EMA और 55 EMA का बियरिश क्रॉसओवर भी बाजार का मूड बिगाड़ रहा है। चूंकि बाजार में हर उछाल में पर बिकवाली हो रही है ऐसे में इस समय ट्रेडरों के लिए उछाल में बिकवाली ही सबसे सही रणनीति होगी। ऊपर की तरफ 17250 के आसपास पहुंचने पर निफ्टी में फिर बिकवाली आ सकती है। बाजार की वर्तमान कमजोरी निफ्टी को शॉर्ट टर्म में 16750 की तरफ भी ले सकती है।

                                                                                            MARCH 28, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                                            Crude Oil: क्रूड ने पकड़ी रफ्तार

                                                                                            क्रूड कीमतों में 4 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है। इराक के कुर्दिस्तान से सप्लाई थमने से ब्रेंट का भाव 78 डॉलर के पार निकला । ऑयल मार्केट की नजर बैंकिंग संकट पर भी है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स हल्की गिरावट के साथ 78.10 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 0.1% की कमजोरी के साथ 72.89 डॉलर प्रति बैरल पर है ।

                                                                                              MARCH 28, 2023 / 8:07 AM IST

                                                                                              Share Market News: रेलीगेयर ब्रेकिंग के अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                                                              रेलीगेयर ब्रेकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि अनिश्चित वैश्विक माहौल में बाजार में भाग लेने वाले निवेशक और ट्रेडर ग्लोबल इंडेक्स में बीच-बीच में आने वाली किसी भी तेजी पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। ब्रॉडर मार्केट की ताजा गिरावट ने उनकी चिंताओं को और बढ़ा दिया है। ऐसे में सलाह होगी की लीवरेज्ड पोजीशनों पर पैनी नजर रखें और बाजार को स्थिर होने दें। बाजार में स्थिरता लौटने को बाद ही कोई बड़ा दांव लगाएं।

                                                                                                MARCH 28, 2023 / 7:59 AM IST

                                                                                                Market Update: 27 मार्च को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                                सेंसेक्स-निफ्टी आज भारी उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं। सेंसेक्स 126.76 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 57653.86 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 40.70 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 16985.70 के स्तर पर बंद हुआ है। अगल-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर और रियल्टी में 0.5-2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली जबकि फार्मा इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी रही। बेंचमार्क इंडेक्स के विपरीत आज मिड और स्मॉलकैप में कमजोरी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है। जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स 1.5 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है।

                                                                                                  MARCH 28, 2023 / 7:54 AM IST

                                                                                                  Global Market Cue: अमेरिकी शेयर बाजारों की कैसी रही चाल

                                                                                                  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी दिखी। डाओ जोंस पिछले हफ्ते की तेजी के साथ आगे बढ़ते हुए 0.6% बढ़कर 32,432.08 पर बंद हुआ। S&P इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन 0.2% की बढ़त रही और ये 3,977.53 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, नैस्डैक में करीब आधे फीसदी की कमजोरी रही और 11,768.84 पर बंद हुआ। कल छोटे और क्षेत्रीय बैंकों में तेजी रही। हाल की चुनौतियों से निपटने के लिए पॉलिसीमेकर्स की ओर से उठाए गए सवाल के बाद बाजार के सेंटीमेंट में सुधार दिख रहा है।

                                                                                                    MARCH 28, 2023 / 7:48 AM IST

                                                                                                    Global Market Cue: ्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे

                                                                                                    ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे मिल रहे है। एशिया की मजबूत शुरुआत हुई है। SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की तेजी आई है। US FUTURES भी ऊपर कारोबार कर रहा है। बैंक और एनर्जी शेयरों की बदौलत कल अमेरिकी बाजारों में तेजी दिखी । DOW JONES करीब 200 प्वाइंट चढ़ा है लेकिन NASDAQ आधा परसेंट गिरा है।

                                                                                                      MARCH 28, 2023 / 7:47 AM IST

                                                                                                      Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।