Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav MARCH 31, 2023 / 3:42 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 1031 अंक चढ़ा, निफ्टी 17350 के आसपास हुआ बंद, हरे निशान में दिखे सभी सेक्टर

Closing Bell: आईटी इंडेक्स आज 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स , रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए

Closing Bell: 31 मार्च को बाजार में अप्रैल सीरीज का शानदार आगाज हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। IT, एनर्जी, बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी रही । वहीं रियल्टी, इंफ्रा, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडे

Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
MARCH 31, 2023 / 3:38 PM IST
Closing Bell:सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ हुए बंद
31 मार्च को बाजार में अप्रैल सीरीज का शानदार आगाज हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। आज के कारोबार में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। IT, एनर्जी, बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी रही । वहीं रियल्टी, इंफ्रा, FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स0.96 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.24 फीसदी की तेजी दिखी।
बाजार की आज की बढ़त में RIL का अहम योगदान रहा। RIL में पिछले 10 महीनों में सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2 मई को रिलायंस स्ट्रैटेजिक वेंचर्स के प्रस्तावित डीमर्जर को मंजूरी देने के लिए सुरक्षित लेनदारों, असुरक्षित लेनदारों और इसके शेयरधारकों की बैठक बुलाई है। इसी खबर के बाद शेयर में तेजी है।
Reliance Industries, Nestle India, Infosys, ICICI Bank और Tata Motors निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Apollo Hospitals, Adani Ports, Sun Pharma, Asian Paints और Bajaj Finance टॉप लूजर रहे।
आईटी इंडेक्स आज 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स , रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1031.43 अंक यानी 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 58,991.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 272.40 अंक यानी 1.59 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 17,353.10 के स्तर पर बंद हुआ।
    MARCH 31, 2023 / 3:29 PM IST

    Market Update:SBI Card पर Jefferies की राय

    जेफरीज ने SBI Card परखरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 900 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज ने इस स्टॉक में खरीदारी की राय के साथ कवरेज शुरू की है। SBI के बेस का फायदा, को-ब्रांडेड टाई-अप से मार्केट शेयर बढ़ेगा। H1FY24 में NIMs निचले स्तर पर होगा, FY24-26 तक बढ़ने का अनुमान है। FY23-26 के बीच मुनाफा 23% के CAGR से बढ़ने का अनुमान है। जेफरीज का कहना है कि पिछले 6 महीने में निफ्टी के मुकाबले अंडरपरफॉर्मेंस से NIM चिंताजनक है।

      MARCH 31, 2023 / 3:26 PM IST

      Market Update:RIL के शेयर में 10 महीने की में सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी

      RIL में पिछले 10 महीनों में सबसे बड़ी इंट्राडे तेजी आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2 मई को रिलायंस स्ट्रैटेजिक वेंचर्स के प्रस्तावित डीमर्जर को मंजूरी देने के लिए सुरक्षित लेनदारों, असुरक्षित लेनदारों और इसके शेयरधारकों की बैठक बुलाई है। इसी खबर के बाद शेयर में तेजी है।

        MARCH 31, 2023 / 3:22 PM IST

        Market Update:FY23 में कैसी रही बाजार की चाल

        FY23 में सेंसेक्स में करीब 0.5% के तेजी देखने को मिली। जबकि FY23 में निफ्टी में 0.5% गिरावट देखने को मिला। FY23 में निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और निफ्टी बैंक FY23 में 11.5% कीछलांग लगाता नजर आया। वहीं मिडकैप में करीब 1.5% की तेजी देखने को मिली। FY23 में ऑटो इंडेक्स में करीब 16% और FMCG में करीब 26% की तेजी देखने को मिली जबकि IT इंडेक्स में करीब 21% और रियल्टी इंडेक्स में करीब 16% की गिरावट रही।

          MARCH 31, 2023 / 3:19 PM IST

          Market Update:Go Digit Insurance ने IPO के लिए दी नई अर्जी

          गो डिजिट इंश्योरेंस ने आईपीओ के लिए नई एप्लीकेशन जमा कर दी है। दरअसल इससे पहले दी गई अर्जी को लेकर सेबी ने कुछ चिंताएं सामने रखी थीं जिसके बाद कंपनी ने नई एप्लीकेशन दायर की है। कंपनी की बाजार से करीब 3600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

            MARCH 31, 2023 / 2:59 PM IST
            Market Update:RVNL को मिला पश्चिम बंगाल में 720 करोड़ रुपये का एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट
            RVNL को पश्चिम बंगाल में 720 करोड़ रुपये का एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने पश्चिम बंगाल में 720.67 करोड़ रुपये के NHAI प्रोजेक्ट के लिए L1 बिडर घोषित किया है। फिलहाल RVNL का शेयर एनएसई पर 3.80 फीसदी की बढ़त के साथ 69.60 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
              MARCH 31, 2023 / 2:47 PM IST

              Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

              आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17300, 17400 और17500 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17300, 17200 और 17000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 40500, 40700 और 41000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 40500, 40300 और 40000 के स्तर पर नजर आये।

                MARCH 31, 2023 / 2:22 PM IST

                JANUARY TELECOM DATA:JIO ने महीने दर महीने आधार पर 17.08 लाख के मुकाबले जनवरी में 16.6 लाख नए ग्राहक जोड़े है। AIRTEL ने 15.26 लाख के मुकाबले जनवरी में 12.8 लाख नए ग्राहक जोड़े है। वहीं VODA-IDEA ने 24.71 लाख के मुकाबले जनवरी में 13.6 लाख ग्राहक गंवाए है।

                  MARCH 31, 2023 / 2:19 PM IST

                  Market Update:SHRIRAM PROPERTIES का शेयर 12 फीसदी भागा

                  SHRIRAM PROPERTIES में शुक्रवार को मॉरिशस फंड ने ब्लॉक डील के जरिए 14% हिस्सा बेचा है। फिलहाल SHRIRAM PROPERTIES का शेयर एनएसई पर 7.00 रुपये यानी 12.73 फीसदी की बढ़त के साथ 62.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 62.75 रुपये है जबकि डे लो 58.40 रुपये है।

                    MARCH 31, 2023 / 2:05 PM IST

                    Market Update:2 बजे मार्केट का हाल

                    बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। अप्रैल सीरीज में BULLS की धमाकेदार वापसी हुई है। सेंसेक्स 1,010.11 अंक यानी 1.74 फीसदी की बढ़त के साथ 58,970.20 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 279.80 अंक यानी 1.64 फीसदी की तेजी के साथ 17,360.50 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                      MARCH 31, 2023 / 1:56 PM IST

                      sliver Price: MCX पर चांदी आज 72000 के पार

                      MCX पर चांदी आज 72000 के पार निकली है। MCX पर आज 72143 तक भाव पहुंचे है। कल भी दाम 72100 तक पहुंचे थे। मार्च में चांदी के भाव अब तक 13% चढ़े है। COMEX पर भी चांदी के दाम 7 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचे है। COMEX पर चांदा का भाव $24 के ऊपर नजर आ रहा है। अगस्त 2020 में चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया था। अगस्त 2020 में चांदी का भाव 77949 तक पहुंचे थे । 2022 में चांदी 73,078 तक पहुंची थी । बता दें कि डॉलर में कमजोरी से कीमतों में उछाल आया है। डॉलर इंडेक्स 102 के नीचे फिसला है। बाजार को बैंकिंग संकट में सुधार की उम्मीद है।

                        MARCH 31, 2023 / 1:41 PM IST

                        Market Update:CSB BANK और बंधन बैंक ने बेस रेट और लेंडिंग दरों में किया बदलाव

                        CSB BANK ने MCLR दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बेस रेट में 0.15% की कटौती है। बेस रेट 0.15% घटाकर 10.20% किया है। वहीं BANDHAN BANK ने सभी अवधि के लेंडिंग रेट में 0.17% बढ़ोतरी की है।

                          MARCH 31, 2023 / 1:39 PM IST

                          6 अप्रैल को बंद होगा MOS Utility का पब्लिक इश्यू

                          MOS Utility ME IPO के माध्यम से लगभग 50 करोड़ रुपये जुटा रही है। 65.74 लाख शेयरों वाले आईपीओ में 57.74 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल के जरिए 8 लाख शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है। कंपनी ने IPO के लिए 1,600 शेयरों के लॉट साइज के साथ 72-76 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। 6 अप्रैल का इस कंपनी का पब्लिक इश्यू बंद होगा।

                            MARCH 31, 2023 / 1:13 PM IST
                            Market Update:निफ्टी 17,300 के पार निकला
                            बाजार में तेजी बढ़ी है। निफ्टी 17,300 के पार निकला है। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है जबकि निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में तेजी जारी है। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। एनर्जी, IT शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है जबकि मेटल, इंफ्रा शेयरों में अच्छी खरीदारी रही है। वहीं BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिल रही है।
                              MARCH 31, 2023 / 12:59 PM IST
                              LUPIN को Tenofovir Alafenamide Tablet के लिए USFDA से ANDA मंजूरी मिली
                              -कंपनी को Tenofovir Alafenamide Tablet के लिए US FDA से ANDA मंजूरी मिली है।
                              - क्रॉनिक हैपिटाइटिस B वायरस के इलाज की दवा को US FDA से ANDA मंजूरी मिली है।
                                MARCH 31, 2023 / 12:46 PM IST

                                Market Update:एशिया इक्विटी स्ट्रैटेजी पर Morgan Stanley की राय

                                मॉर्गन स्टैनली ने एशिया इक्विटी स्ट्रैटेजी पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में भारत की रेटिंग अपग्रेड कर इक्वलवेट की है जबकि चीन, कोरिया और ताइवान पर ओवरवेट की राय बरकरार रखा है। मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि वैल्युएशन प्रीमियम कम होने और लचीले इकोनॉमी की वजह से भारत को इक्वलवेट रेटिंग दी है। भारत का अक्टूबर के अंत से उभरते बाजारों में वैल्युएशन प्रीमियम में भारी गिरावट आई है। भारत के स्ट्रक्चरल ग्रोथ आउटलुक को लेकर बुलिश है। मॉर्गन स्टैनली भारत को डिजिटल इंफ्रा वाले लेंडिंग बूम का फायदा मिलेगा। डेमोग्राफी, घरेलू डिमांड और FDI में सुधार होना भारत के लिए अहम कैटालिस्ट भारत के फाइनेंशियल्स और कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी सेक्टर पर फोकस रहेगा।

                                  MARCH 31, 2023 / 12:32 PM IST

                                  Market Update:VA Tech Wabag की जॉइंट वेंचर को मिला 4400 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 6% भागा

                                  VA Tech Wabag के शेयर में आज जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है। दरअसल, कंपनी ने जानकारी दी है कि उसकी जॉइंट वेंचर को करीब 4,400 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन वॉटर सप्लाई और सीवेज बोर्ड (CMWSSB) से 4,400 करोड़ रुपए का ये ऑर्डर मिला है।कंपनी को हर रोज 40 करोड़ लीटर सीवॉटर रिवर्स ऑस्मोसिस (SWRO) डीसैलाइनेशन प्रोजेक्ट के लिए ये ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये प्रोजेक्ट Metito Overseas के साथ जॉइंट वेंचर के साथ मिला है।

                                  फिलहाल VA Tech Wabag का शेयर एनएसई पर 5.94 फीसदी की बढ़त के साथ 365.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                    MARCH 31, 2023 / 12:24 PM IST
                                    New Foreign Trade Policy: सरकार ने किया एक्सपोर्टर्स के लिए Amnesty स्कीम का एलान
                                    एक्सपोर्टर्स के लिए Amnesty स्कीम का एलान किया है। सरकार ने कहा है कि FTA में रुपए में इंटरनेशनल ट्रेड को बढ़ावा है। 2030 तक ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट $20-$30k Cr संभव है।पॉलिसी में INCENTIVE की जगह REMISSION पर जोर है। एक्सपोर्ट के लिए ऑटोमेटिक सिस्टम बेस्ड मंजूरी देखने को मिली है। एक्सपोर्ट मंजूरी अब सिर्फ 1 दिन में मिल सकेगा। एक्सपोर्ट मंजूरी में पहले 1 महीने तक लगते थे। वाराणसी, फरीदाबाद, मुरादाबाद को एक्सपोर्ट एक्सीलेंस सिटी का दर्जा दिया है। रुपए को ग्लोबल करेंसी बनाने का लक्ष्य रखा है।कूरियर के जरिए एक्सपोर्ट की सीमा बढ़ाई गई है। कूरियर एक्सपोर्ट सीमा बढ़ाकर `10Lk/कंसाइनमेंट है। पहले कूरियर एक्सपोर्ट सीमा `5Lk/कंसाइनमेंट थी।
                                      MARCH 31, 2023 / 12:05 PM IST

                                      Foreign Trade Policy 2023: सरकार ने नई विदेश व्यापार नीति का किया ऐलान

                                      वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई विदेश व्यापार नीति का ऐलान कर दिया है। नई फॉरेन ट्रेड पॉलिसी में कई अहम बदलाव किए गए है। उन्होंने बताया कि नई व्यापार नीति में एक्सपोर्ट विस्तार पर फोकस है । सरकार का फोकस विदेशी पूंजी, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और खर्चों में कटौती कर कंपनियों के लिए एक्सपोर्ट ज्यादा से ज्यादा सस्ता बनना है।एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए सरकार राज्यों के साथ-साथ जिलों में भी एक्सपोर्ट के लिए कदम उठाएगी। साथ ही, नई स्कीम्स भी शुरू करने की तैयारी है। सरकार एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम्स को पूरी तरह से पेपर लेस (सबकुछ ऑनलाइन) बनाएगी।

                                        MARCH 31, 2023 / 11:46 AM IST

                                        Market Update:Nestle भारत में 'चिंग्स सीक्रेट' की ओनर कैपिटल फूड्स को खरीदने की तैयारी में

                                        Nestle SA भारतीय कंपनी कैपिटल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को अधिग्रहित करने के लिए फाइनल बिडर्स में शामिल है। गौरतलब है कि नेस्ले (Nestle SA)देश की तेजी से ग्रो करती इकोनॉमी में अपनी पैठ बढ़ाने पर फोकस कर रही है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये अधिग्रहण प्लान उसके ग्रोथ प्लान का ही एक हिस्सा है। अपने नाम की गोपनीयता बनाये रखने की शर्त पर मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा कि स्विस कंपनी Nestle मुंबई स्थित कैपिटल फूड्स के अधिग्रहण के लिए एक संभावित सौदे की शर्तों पर बातचीत की प्रक्रिया में है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये सौदा 1 अरब डॉलर से ज्यादा का हो सकता है।

                                          MARCH 31, 2023 / 11:36 AM IST

                                          Market Update:Gujarat Ambuja Exports ने उत्तराखंड में सोरबिटॉल यूनिट शुरु किया

                                          Gujarat Ambuja Exports ने उत्तराखंड के सितारगंज स्थित में 100 TPD सोरबिटॉल यूनिट को शुरू किया है। इसके साथ ही अब सितारगंज यूनिट में सोरबिटॉल की उत्पादन क्षमता बढ़कर 220 TPD पर पहुंच चुकी है।Gujarat Ambuja Exports का शेयर एनएसई पर 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 235.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                            MARCH 31, 2023 / 11:24 AM IST

                                            Market Update:चीनी शेयरों की मिठास बढ़ी

                                            ग्लोबल मार्केट में इस हफ्ते रिफाइन शुगर की कीमतें दशक यानी 10 साल के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गई हैं। जबकि रॉ शुगर की कीमत 6 साल के ऊपरी स्तरों पर पहुंच गई है। बाजार के जानकार मान रहे हैं कि चीनी की कीमतों में उछाल की मुख्य वजह भारत के द्वारा चीनी के एक्सपोर्ट में कटौती करना है। दरअसल भारत घरेलू बाजारों में चीनी की कीमतों को नीचे रखने की कोशिश में हैं।भारत ने चीनी के एक्सपोर्ट को 1.1 करोड़ टन से घटाकर 60 लाख टन कर दिया है। चीनी के दाम 6 साल की ऊंचाई पर पहुंचने से चीनी शेयरों की मिठास बढ़ी है। बलरामपुर और धामपुर 4% से ज्यादा उछले है। साथ ही मवाना, त्रिवेणी जैसे शेयरों में भी रौनक देखने को मिल रही है।

                                              MARCH 31, 2023 / 11:14 AM IST

                                              Market Update:डिफेंस शेयरों का जोश HIGH

                                              रक्षा मंत्रालय से 36 हजार करोड़ रुपये के करार से घरेलू डिफेंस कंपनियों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रहा है। BEL 7% के उछाल के साथ FNO का टॉप गेनर बना है। साथ ही BDL और GRSE में भी 4 से 5% का उछाल देखने को मिल रहा है।

                                                MARCH 31, 2023 / 11:03 AM IST

                                                Market Update:रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार तेजी, शेयर 3% उछला

                                                बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री ने सबसे ज्यादा जोश भरा है। शेयर 3% से ज्यादा उछला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2 मई को रिलायंस स्ट्रैटेजिक वेंचर्स के प्रस्तावित डीमर्जर को मंजूरी देने के लिए सुरक्षित लेनदारों, असुरक्षित लेनदारों और इसके शेयरधारकों की बैठक बुलाई है। रिलायंस स्ट्रैटेजिक वेंचर्स का नाम बदलकर Jio Financial Services कर दिया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों के लिए, स्वैप रेश्यो 1:1 होगा, जिसका मतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज में प्रत्येक एक शेयर पर डीमर्ज की गई कंपनी में एक शेयर जारी किया जाएगा।

                                                  MARCH 31, 2023 / 10:56 AM IST

                                                  Market Update:L&T को पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन का ऑर्डर

                                                  कंपनी को 1000- 2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है। कंपनी को पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन का ऑर्डर मिला है। फिलहाल शेयर एनएसई पर 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 2153.90 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा था।

                                                    MARCH 31, 2023 / 10:53 AM IST

                                                    Market Update:SBI CARD पर जेफरीज की राय

                                                    जेफरीज ने एसबीआई कार्ड पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 900 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि SBI के बेस में कंपनी ने कारोबार बढ़ाया है। ब्रांडेड कार्ड करार के जरिए मार्केट शेयर बढ़ाने की कोशिश है। H1FY24 में गिरावट का सिलसिला थम सकता है। इसका NIM H1FY24 में FY24-26 अनुमान से ऊपर निकल सकता है। FY23-26 के बीच मुनाफा 23% सालाना बढ़ने का अनुमान है। NIM पर दबाव के चलते शेयर ने अंडरपरफॉर्म किया है

                                                      MARCH 31, 2023 / 10:32 AM IST
                                                      Market Update:PNGRB ने गैस ट्रांसमिशन पाइपलाइन के लिए टैरिफ नोटिफाई किया
                                                      पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने इंटरकनेक्टेड गैस ट्रांसमिशन पाइपलाइन कंपनियों के लिए यूनिफाइड गैस टैरिफ 73.93 रुपए प्रति mmBtu (2.60 रुपए प्रति scm) तय किया है। ये भाव IOC, ONGC, GAIL, PIL, GSPL, Gujarat Gas, Reliance Gas, GSPL India Gasnet और GSPL India Transo जैसी कंपनियों के लिए लागू होगा। गैस टैरिफ तय करने के लिए 189 mmscmd गैस वॉल्यूम को ध्यान में रखा गया है। इसमें कारोबारी साल 2024 में GAIL का वॉल्यूम 107.9 mmscmd, GSPL 35.7 mmscmd के गैस वॉल्यूम का अनुमान शामिल है।
                                                        MARCH 31, 2023 / 10:18 AM IST
                                                        Market Update:एक्सपोर्टर के लिए Amnesty स्कीम का एलान संभव: सूत्र
                                                        सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक्सपोर्टर के लिए Amnesty स्कीम का एलान संभव है। पॉलिसी में मर्चेंट्स ट्रेड का शामिल होना संभव है। सरकार मर्चेंट्स ट्रेड को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है। थोड़ी देर में फॉरेन ट्रेड पॉलिसी जारी होगी। ई-कॉमर्स के जरिए एक्सपोर्ट पर फोकस संभव है। साथ ही सरकार नई विदेश व्यापार नीति का एलान करेगी। इस बार पॉलिसी में इन्सेंटिव पर फोकस नहीं होगा।
                                                          MARCH 31, 2023 / 10:15 AM IST

                                                          Market Update:Lupin पर Nomura की राय

                                                          नोमुरा ने ल्यूपिन पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 856 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। निवेशकों की चिंता बढ़ने का अनुमान है। पिठमपुरा फैसिलिटी से आपत्तियों की संख्या ज्यादा है। जनवरी 2019 में जांच के बाद इस प्लांट में 6 आपत्तियां थी।

                                                            MARCH 31, 2023 / 10:10 AM IST

                                                            Market Update:Sansera Engineering ने MMRFIC Technology के साथ किया करार

                                                            कंपनी ने MMRFIC Technology के साथ करार किया है, जो नेक्स्ट-जेनरेशन के सब-सिस्टम रडार बनाती है। ये काम मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ होता है। ये कंपनी 21% हिस्सेदारी के लिए MMRFIC में 20 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

                                                            Sansera Engineering का शेयर एनएसई पर 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 727.40 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                              MARCH 31, 2023 / 9:57 AM IST

                                                              Market Update:Welspun Group की हुई Sintex

                                                              सिंटेक्स (Sintex) को वेलस्पन ग्रुप ने पानी टंकी कंपनी सिंटैक्स को 1251 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। Welspun Group ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। वेलस्पन ने यह खरीदारी अपने बिल्डिंग मैटेरियल पोर्टफोलियो की विस्तार योजना के तहत किया है।

                                                                MARCH 31, 2023 / 9:53 AM IST

                                                                Market Update:Aether Industries सऊदी अरामको टेक्नोलॉजीज के साथ LoI किया करार

                                                                कंपनी से सऊदी अरब की सऊदी अरामको टेक्नोलॉजीज के साथ LoI करार किया है। दोनों कंपनियों के बीच ये करार कन्वर्ज पॉलयॉल्स टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियलाइजेशन के लिए हुआ है।

                                                                Aether Industries का शेयर एनएसई पर 29.05 रुपये यानी 3.21 फीसदी की बढ़त के साथ 934.80 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 939.35 रुपये है जबकि डे लो 920.50 रुपये है।

                                                                  MARCH 31, 2023 / 9:42 AM IST

                                                                  Market Update:Bharat Electronics का शेयर 7% भागा


                                                                  Bharat Electronics का शेयर आज इंट्राडे में 7 फीसदी की मजबूती दिखा रहा है। दरअसल कंपनी को रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए कंपनी के साथ 5,498 करोड़ रुपएके 10 कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।फिलहाल Bharat Electronics का शेयर एनएसई पर 6.55 रुपये यानी 7.10 फीसदी की बढ़त के साथ 98 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                                    MARCH 31, 2023 / 9:20 AM IST

                                                                    Market Update:सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,200 के ऊपर खुला

                                                                    बाजार की बढ़त के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 621.95 अंक यानी 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 58,582.04 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 177.20 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 17,256.90 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                      MARCH 31, 2023 / 9:11 AM IST

                                                                      Market Update:Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                      श्रीकांत चौहान ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि तकनीकी रूप से, 17,050 की रेंज के टूटने के बाद इसमें पॉजिटिव मोमेंटम तेज हो गया। डेली चार्ट पर एक आशाजनक रिवर्सल फॉर्मेशन और लॉन्ग बुलिश कैंडल बना। ये फॉर्मेशन मौजूदा स्तरों से आगे की ओर बढ़ने का संकेत दे रहा है। श्रीकांत ने कहा कि बुल्स के लिए 17,000 क लेवल ट्रेंड डिसाइडर लेवल के तौर पर काम करेगा। इससे ऊपर इंडेक्स 17,200-17,250 तक जा सकता है। दूसरी तरफ निफ्टी के 17,000 से नीचे फिसलने पर इसका अपट्रेंड कमजोर होगा।

                                                                        MARCH 31, 2023 / 9:06 AM IST

                                                                        Market at pre-open: प्री-ओपनिंग में दिखी बढ़त

                                                                        बेंचमार्क इंडेक्स प्री-ओपनिंग में बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। 09:03 बजे के आसपास सेंसेक्स 32.34 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 57,992.43 के स्तर पर नजर आ रहा था। वहीं निफ्टी 156.60अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 17,237.30 के स्तर पर नजर आ रहा था।

                                                                          MARCH 31, 2023 / 9:00 AM IST

                                                                          Market Update:Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                          निफ्टी में आज का दिन कारोबार के लिहाज से ट्रेंडिंग डे रहा। यह एक पॉजिटिव नोट पर खुला। बाजार के आखिर में 130 अंक मजबूत नोट पर बंद होने से पहले पूरे दिन बढ़त पर कारोबार करता नजर आया।इंडेक्स में डेली और आवरली मोमेंटम इंडिकेटर में एक पॉजिटिव क्रॉसओवर है। जो एक खरीदारी का संकेत होता है। इस प्रकार प्राइस और मोमेंटम दोनों इंडिकेटर अगले कुछ कारोबारी सत्रों में पॉजिटिव मोमेंटम के जारी रहने का संकेत दे रहे हैं। जतिन ने कहा कि निफ्टी में ऊपर की ओर शुरुआती रेजिस्टेंस 17,207 पर नजर आ रहा है। इसके बाद अगला रेजिस्टेंस 17,500 के स्तर पर दिख सकता है। जबकि निफ्टी में अहम सपोर्ट जोन 16,940 - 16,910 के स्तर पर दिखाई दे रहा है।

                                                                            MARCH 31, 2023 / 8:58 AM IST

                                                                            Market Update:106 कमर्शियल कोल माइंस की नीलामी शुरू

                                                                            कोयला मंत्रालय ने बुधवार को कमर्शियल कोल माइंस की सातवें दौर की नीलामी शुरू की।नीलामी के तहत कुल 106 कोयला ब्लॉक ऑफर किए गए हैं। SBI कैपिटल मार्केट्स कमर्शियल कोल माइंस के लिए मंत्रालय का एकमात्र ट्रांजैक्शन एडवाइजर है और नीलामी प्रक्रिया में भी सहायता कर रहा है। मंत्रालय के बयान के अनुसार कुल 106 कोयला खदानों में से 101 खदानों को CMSP/MMDR एक्ट के तहत 7वीं किश्त के तहत नीलामी के लिए रखा जा रहा है।

                                                                              MARCH 31, 2023 / 8:44 AM IST

                                                                              बढ़ी सोने की चमक

                                                                              डॉलर में कमजोरी और बॉन्ड यील्ड नीचे आने के बाद गुरूवार को सोने में तेजी देखने को मिली। गुरूवार को स्पॉट गोल्ड 0.9% की बढ़त के साथ 1,981.14 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि, अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.7% की बढ़त के साथ 1,999 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। डॉलर इंडेक्स में 0.5% की गिरावट देखने को मिली है।

                                                                                MARCH 31, 2023 / 8:38 AM IST

                                                                                Market Update:FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                बुधवार को कारोबारी सेशन के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 1,245.39 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कैश मार्केट में 823 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। इसके साथ ही मार्च महीने में FIIs ने कुल 1,640 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। जबकि, DIIs ने इस महीने अब तक कुल 28,069 करोड़ रुपए की खरीदारी की है।

                                                                                  MARCH 31, 2023 / 8:30 AM IST

                                                                                  Crude Oil:क्रूड ने पकड़ी रफ्तार

                                                                                  कच्चे तेल की कीमतों में 1% से ज्यादा का उछाल आया है। ये तेजी अमेरिका में इन्वेन्टरी कम होने और ईराक क्षेत्र से एक्सपोर्ट रुकने की वजह से आया है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.3% की बढ़त के साथ 79.33 डॉलर प्रति बैरल पर है। जबकि, WTI क्रूड 1.9% की बढ़त के साथ 74.33 डॉलर प्रति बैरल पर है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा ईराक ने रोजाना करीब 4,50,000 बैरल के एक्सपोर्ट को रोक दिया है। जो कि कुर्दिस्तान से सप्लाई का करीब आधा फीसदी है।

                                                                                    MARCH 31, 2023 / 8:21 AM IST

                                                                                    Nifty 50 Update:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                    निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16978 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 16934 और 16864 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17120 फिर 17164 और 17235 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                    Nifty Bank

                                                                                    निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 39688 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 39583 और 39413 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 40028 फिर 40133 और 40304 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                      MARCH 31, 2023 / 8:18 AM IST

                                                                                      Market Update:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की राय

                                                                                      एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि इस पैटर्न से इस बात का संकेत मिलता है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में 17200-17250 के स्तर के पास स्थित ओवरहेड रजिस्टेंस (ऊपर की तरफ पहली बाधा) को एक बार फिर से हिट कर सकता है। ऐसा लगता है कि लोअर टॉप्स और बॉटम्स जैसा निगेटिव चार्ट पैटर्न फिलहाल थम गया है, क्योंकि बुधवार को 16913 के स्तर पर स्थित हायर टॉप से एक टिकाऊ तेजी देखने को मिली थी। 17200 की अगली कोई तेजी इस पैटर्न की पुष्टि करेगी।

                                                                                        MARCH 31, 2023 / 8:17 AM IST

                                                                                        Global Market Cue:एशियाई बाजारों में मजबूती

                                                                                        एशियाई बाजारों में भी आज अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है. अमेरिका में टेक शेयरों में तेजी के बाद एशियाई शेयरों में ये मजबूती नजर आ रही है। हालांकि, बैंकिंग संकट पर भी बााजर की नजर है। इसके अलावा निवेशकों की नजर आज जारी होने वाले अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर भी होगी। जापान का निक्केई इंडेक्स 0.97% की बढ़त के साथ कामकाज करते नजर आया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी है।जबकि, हैंग सैंग 1.35% की बढ़त के साथ काम कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट फिलहाल सपाट स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                                                          MARCH 31, 2023 / 8:07 AM IST

                                                                                          Market Update:29 मार्च को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                          29 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद सेंसेक्स करीब 350 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंतिम हिस्से में आई खरीदारी के दम पर ऑयल एंड गैस को छोड़कर अधिकांश सेक्टर तेजी में बंद हुए थे। सेंसेक्स 346 अंकों की बढ़त के साथ 57960 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 129 अंकों की बढ़त केसाथ 17081 के स्तर पर बंद हुआ था।

                                                                                            MARCH 31, 2023 / 8:06 AM IST

                                                                                            Global Market Cue:यूरोपीय बाजार की चाल

                                                                                            बैंकिंग संकट में नरमी आने के साथ ही कल यूरोप के बाजार भी बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। बीते तीन कारोबारी सेशन से यहां तेजी का मोमेंटम नजर आ रहा है।बैंकिंग शेयर 1.5% की बढ़त के साथ बंद हुए. UBS के शेयर में कल 3.4% की तेजी देखने को मिली।एक दिन पहले ही कंपनी ने सर्जियो एरमोटी (Sergio Ermotti) को ग्रुप CEO नियुक्त किया है। ये नियुक्ति 5 अप्रैल से लागू होगी।

                                                                                              MARCH 31, 2023 / 8:02 AM IST

                                                                                              Share Market News:निरंजन गुप्ता हीरो मोटोकॉर्प के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त हुए

                                                                                              हीरो मोटोकॉर्प को लेकर बड़ी खबर है। निरंजन गुप्ता कंपनी के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानि सीईओ होंगे। निरंजन 1 मई 2023 से अपना नया पदभार संभालेंगे, वहीं डॉक्टर पवन मुंजाल कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड के होल-टाइम डायरेक्टर होंगे। OEM के मुताबिक, बीते 6 सालों में, निरंजन ने बेहद प्रतिस्पर्धी और हमेशा अपडेट होने वाले माहौल में नेविगेट करके कंपनी के फाइनेंशियल हेल्थ को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

                                                                                                MARCH 31, 2023 / 8:01 AM IST

                                                                                                घरेलू डिफेंस कंपनियों से बड़े करार

                                                                                                डिफेंस सेक्टर में घरेलू कंपनियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। BDL, BEL, GRSE समेत 6 कंपनियों के साथ करीब 36000 करोड़ रुपये के सौदों पर करार किया है।

                                                                                                  MARCH 31, 2023 / 7:57 AM IST

                                                                                                  Global Market Cue: ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

                                                                                                  FY23 के आखिरी कारोबारी दिन ग्लोबल संकेत पॉजिटिव नजर आ रहा हैं। एशियाई बाजार मजबूत कारोबार कर रहा है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त दिख रही है। US FUTURES में चौथाई परसेंट की तेजी आई है। पिछले दो दिनों में अमेरिका में डाऔ 464 अंक चढा है। nasdaq 400 प्वाइंट ऊपर है। जॉबलेस क्लेम के आंकड़े से फेड के रुख में नरमी की उम्मीद से जोश बढ़ा है।

                                                                                                    MARCH 31, 2023 / 7:54 AM IST

                                                                                                    Stock Market Today Live:सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।