Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 14, 2024 / 3:43 PM IST

Closing Bell - निफ्टी 149 प्वाइंट चढ़कर 22,147 पर बंद, सेंसेक्स 335 प्वाइंट चढ़कर 73,097 पर बंद

Closing Bell - वीकली एक्सपायरी के दिन एनएसई का निफ्टी 149 प्वाइंट चढ़कर 22,147 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई का सेंसेक्स 335 प्वाइंट चढ़कर 73,097 पर बंद हुआ। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी के शेयर में बढ़त देखने को मिली। जबकि एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में गिरावट नजर आई

Closing Bell - गुरूवार 14 मार्च को निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में तेजी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। 3 दिनों की गिरावट के बाद मिडकैप इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आई। PSE, एनर्जी, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। IT, फार्मा शेयरों में खरीदारी नजर आई। इसके अलावा FMCG, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर

Stock Market
Stock Market
MARCH 14, 2024 / 3:39 PM IST
Closing Bell - निफ्टी 149 प्वाइंट चढ़कर 22,147 पर बंद
बैंकिंग शेयरों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में खरीदारी के बीच भारतीय इक्विटी इंडेक्स निफ्टी 14 मार्च को बढ़त साथ 22,150 पर ऊंचे स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पर टॉप गेनर्स में अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी शामिल रहे। जबकि टॉप लूजर्स में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल रहे।
बैंक को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। टेलीकॉम, पावर, ऑयल एंड गैस में 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल में 1-2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.2 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ब्रॉडर इंडेक्सेस ने मेन इंडेक्सेस से बेहतर प्रदर्शन किया।
    MARCH 14, 2024 / 3:28 PM IST

    Stock Market Live Updates- अदाणी ग्रीन की सब्सिडियरी ने विंड पावर प्रोजेक्ट का काम शुरू किया

    ADANI GREEN की सहायक कंपनी ने विंड पावर का काम शुरू किया। कंपनी की सब्सिडियरी ने गुजरात में 126 MW विंड पावर प्रोजेक्ट में काम शुरू किया। अदाणी ग्रीन की सब्सिडियरी ADANI WIND ENERGY KUTCHH ने काम शुरू किया।

      MARCH 14, 2024 / 3:17 PM IST

      Stock Market Live Updates- GENESYS INTERNATIONAL को 156 करोड़ का ऑर्डर मिला

      GENESYS INTERNATIONAL कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी 156 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी को BMC से 156 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। GENESYS INTERNATIONAL को मुंबई शहर के 3D सिटी मॉडल और मैप स्टैक के लिए ऑर्डर मिला है।

        MARCH 14, 2024 / 3:05 PM IST

        Stock Market Live Updates- दोपहर 3 बजे के दौरान बाजार का हाल

        आज दोपहर 3 बजे के दौरान सेंसेक्स 299.47 अंक या 0.41 प्रतिशत ऊपर 73,061.36 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 133.60 अंक या 0.61 प्रतिशत ऊपर 22,131.30 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2537 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 824 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 66 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

          MARCH 14, 2024 / 2:50 PM IST

          Stock Market Live Updates- US में जेनरिक दवाओं की कीमतों में स्थिरता आई- अरबिंदो फार्मा

          दिग्गज फार्मा कंपनी अरबिंदो फार्मा के मुताबिक US में जेनरिक दवाओं की कीमतों में स्थिरता आई है। FY25 में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ का अनुमान था। कंपनी की सब्सिडियरी EUGIA PHARMA से जुड़े US FDA के मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

            MARCH 14, 2024 / 2:43 PM IST
            Stock Market Live Updates- ज्ञानेश कुमार, संधू होंगे चुनाव आयुक्त
            चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर बैठक खत्म हो गई है। PM की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक हुई। बैठक में अधीर रंजन चौधरी भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त बने। इसके साथ ही सुखबीर संधू चुनाव आयुक्त बने।
              MARCH 14, 2024 / 2:28 PM IST

              Stock Market Live Updates- Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के एफएंडओ कॉल्स और सस्ता ऑप्शन

              सस्ता ऑप्शनः Tata Motors


              आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Tata Motors पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Tata Motors की फरवरी की एक्सपायरी वाली 980 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 22 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 30/35 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

              टॉप एफएंडओ कॉल्स

              Bharti Airtel Future : खरीदें - 1186 रुपये, टारगेट - 1200 रुपये, स्टॉपलॉस - 1174 रुपये
              Ambuja Cements Future : खरीदें - 584 रुपये, टारगेट - 610 रुपये, स्टॉपलॉस - 564 रुपये
              AU Small Finance Bank Future : खरीदें - 585 रुपये, टारगेट - 610 रुपये, स्टॉपलॉस - 568 रुपये

                MARCH 14, 2024 / 2:11 PM IST

                Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज


                आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22200, 22300 और 22400 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22100, 22050 और 22000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47000, 47200 और 47500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47000, 46900 और 46800 के स्तर पर नजर आये।

                  MARCH 14, 2024 / 2:04 PM IST

                  Stock Market Live Updates- दोपहर 2 बजे के दौरान बाजार का हाल

                  आज दोपहर 2 बजे के दौरान सेंसेक्स 235.64 अंक या 0.32 प्रतिशत ऊपर 72,997.53 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 103.70 अंक या 0.47 प्रतिशत ऊपर 22,101.40 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2514 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 835 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 61 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                    MARCH 14, 2024 / 1:54 PM IST

                    Stock Market Live Updates- रिटेल LNG सेक्टर में 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी GAIL

                    गेल का रिटेल LNG सेक्टर पर फोकस बना हुआ है। कंपनी का कहना है कि वह नेशनल हाईवे पर LNG डिस्पेंसिंग स्टेशन लगाएगी। गेल ने कहा कि रिटेल LNG सेक्टर में कंपनी 650 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

                      MARCH 14, 2024 / 1:44 PM IST

                      Stock Market Live Updates- अदाणी ग्रीन ने Solar Energy Corporation of India के साथ किया करार

                      अदाणी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फिफ्टी नाइन लिमिटेड ने 534 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं की आपूर्ति के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) किया है।

                        MARCH 14, 2024 / 1:30 PM IST

                        Stock Market Live Updates- निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी

                        बाजार पर बुल्स की पकड़ हावी होती दिखाई दे रही है। फिलहाल निफ्टी के कुल 50 शेयरों में से 45 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी नजर आ रही है। वहीं बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

                          MARCH 14, 2024 / 1:16 PM IST

                          Stock Market Live Updates- Coforge को ऑप्शन में मानस जायसवाल ने लगाया दांव

                          मानस जायसवाल ने Coforge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 6000 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 200 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 300 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 125 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

                            MARCH 14, 2024 / 1:04 PM IST

                            Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के दौरान बाजार का हाल

                            आज दोपहर 1 बजे के दौरान सेंसेक्स 444.73 अंक या 0.61 प्रतिशत ऊपर 73,206.62 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 161.20 अंक या 0.73 प्रतिशत ऊपर 22,158.90 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2534 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 785 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 72 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                              MARCH 14, 2024 / 12:49 PM IST
                              Stock Market Live Updates- ZYDUS LIFE के THORAZINE इंजेक्शन को अमेरिकी FDA से मंजूरी मिली
                              ZYDUS LIFE कंपनी की दवा को अमेरिकी FDA से मंजूरी मिली है। THORAZINE इंजेक्शन की जेनेरिक को US FDA से मंजूरी मिली है। कंपनी ने कहा कि EDARAVONE इंजेक्शन के लिए US FDA से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है।
                                MARCH 14, 2024 / 12:36 PM IST

                                Stock Market Live Updates- TCS ने NUUDAY के साथ करार किया

                                देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) ने कहा है कि उन्होंने NUUDAY के साथ एक करार किया है। कंपनी का कहना है कि क्लाउड ट्रांसफॉरमेशन के लिए करार किया है।

                                  MARCH 14, 2024 / 12:14 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के दौरान बाजार का हाल

                                  आज दोपहर 12 बजे के दौरान सेंसेक्स 492.09 अंक या 0.68 प्रतिशत ऊपर 73,253.98 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 177.90 अंक या 0.81 प्रतिशत ऊपर 22,175.60 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2492 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 794 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 79 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                                    MARCH 14, 2024 / 11:57 AM IST

                                    Stock Market Live Updates- सरकारी बैंकों के शेयरों में रौनक

                                    सरकारी बैंकों में कल बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन कल की गिरावट के बाद आज सरकारी बैंकों में खरीदारी नजर आ रही है। सेंट्रल बैंक, यूको, IOB, बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैंक में खरीदारी दिखी। इसके चलते ये शेयर 3 से 4 परसेंट तक ऊपर कारोबार करते नजर आये।

                                      MARCH 14, 2024 / 11:35 AM IST

                                      Stock Market Live Updates- अक्टूबर तक बिकानेर प्रोजेक्ट में काम शुरू होने की उम्मीद- CMD, SJVN

                                      SJVN के सीएमडी गीता कपूर ने कहा कि 2030 तक 500GW रिन्यूएबल एनर्जी पर सरकार का फोकस है। केंद्र, राज्य से रिन्युएबल एनर्जी को लेकर मौके मिल रहे हैं। अक्टूबर तक बिकानेर प्रोजेक्ट में काम शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि FY24-25 में 5,800 MW के करीब उत्पादन रहेगा।

                                        MARCH 14, 2024 / 11:20 AM IST
                                        Stock Market Live Updates- FITCH ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाया
                                        ITCH ने भारत के GDP ग्रोथ अनुमान में बढ़ोत्तरी की है। FY25 GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है। FY25 GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 7% किया। घरेलू मांग और निवेश से ग्रोथ को बल मिल सकता है। FITCH के मुताबिक 2024 के अंत तक रिटेल महंगाई घटकर 4% संभव है। FITCH का मानना है कि JUL-DEC में ब्याज दर में 0.5% की कटौती संभव है।
                                          MARCH 14, 2024 / 11:05 AM IST

                                          Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के दौरान बाजार का हाल

                                          आज सुबह 11 बजे के दौरान सेंसेक्स 193.11 अंक या 0.27 प्रतिशत ऊपर 72,955.00 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 88.10 अंक या 0.40 प्रतिशत ऊपर 22,085.80 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2,405 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 846 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 72 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                                            MARCH 14, 2024 / 10:49 AM IST

                                            Stock Market Live Updates- इस साल काफी इवेंट्स होने से बाजार में उतार-चढ़ाव संभव


                                            ASK HEDGE SOLUTIONS के सीईओ वैभव संघवी ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में कहा कि मिडकैप, स्मॉलकैप के मुकाबले लार्जकैप बेहतर नजर आ रहे हैं। स्टॉक में निवेश के समय वैल्यूएशन पर ध्यान देना जरुरी होता है। इस साल काफी इवेंट्स होने से बाजार में उतार-चढ़ाव संभव है। IT, फाइनेंशियल सर्विसेज लंबी अवधि के निवेश के लिए बेहतर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन मेटल में लंबी अवधि के निवेश से बचना चाहिए।

                                              MARCH 14, 2024 / 10:35 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- L&T को मिला बड़ा ऑर्डर

                                              लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिला। कंपनी को मिडिल ईस्ट से बड़ा ऑर्डर मिला। गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए बड़ा ऑर्डर मिला। कंपनी को 5,000-10,000 करोड़ रुपये के बीच की राशि का बड़ा ऑर्डर मिला।

                                                MARCH 14, 2024 / 10:22 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- GOPAL SNACKS की कमजोर लिस्टिंग

                                                GOPAL SNACKS की बाजार में कमजोर लिस्टिंग हुई है। आज बाजार में GOPAL SNACKS करीब 13% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ है। GOPAL SNACKS का शेयर BSE पर 350 रुपये/शेयर पर लिस्ट हुआ।

                                                  MARCH 14, 2024 / 10:07 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के दौरान बाजार का हाल

                                                  आज सुबह 10 बजे के दौरान सेंसेक्स 52.01 अंक या 0.07 प्रतिशत ऊपर 72,813.90 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 29.30 अंक या 0.13 प्रतिशत ऊपर 22,027.00 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 2082 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 1049 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 75 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                                                    MARCH 14, 2024 / 9:58 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- निफ्टी बैंक के लिए कैसे हैं संकेत, किन लेवल्स पर करें खरीदारी


                                                    निफ्टी बैंक पर रणनीति बताते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक में बॉटम बनने के संकेत नजर आ रहे हैं। 20 DEMA के ऊपर कल निफ्टी बैंक बंद हुआ था। फिन निफ्टी, निफ्टी बैंक की एक्सपायरी का संकट खत्म हुआ है। बड़े निजी बैंकों में खरीदारी के संकेत देखने को मिल रहे हैं।

                                                    इसमें पहला सपोर्ट 46,842 (कल का निचला स्तर) पर दिखाई दे रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 46,500 (ऑप्शन जोन, 50 DEMA) पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी पर ट्रेडिंग की सलाह देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें पहले घंटे के बाद स्थिरता आने पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें दिन के निचले स्तर का स्टॉपलॉस लगाएं।

                                                      MARCH 14, 2024 / 9:45 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- निफ्टी के लिए कैसे हैं संकेत, किन लेवल्स पर करें खरीदारी

                                                      निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें पहला सपोर्ट 21,890-21,905 (50 DMA, कल का निचला स्तर) पर दिखाई दे रहा है। जबकि बड़ा सपोर्ट 21,791 (50 DEMA) पर नजर आ रहा है। इसमें आज एक्सपायरी है लिहाजा किसी भी समय बड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है। इंडेक्स में दिन के दूसरे भाग में शॉर्ट कवरिंग संभव है। अनुज ने कहा कि निफ्टी अगर 21,850 के ऊपर टिके तो इसमें खरीदारी करना चाहिए और स्टॉपलॉस दिन का निचला स्तर होगा। इंडेक्स में शुरुआती घंटे की बिकवाली खत्म होने के बाद ही इसमें खरीदारी करें। फिलहाल इंडेक्स में इन स्तरों पर बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं है और बाजार में एक बाउंसबैक बाकी है।

                                                        MARCH 14, 2024 / 9:29 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- लाल निशान में खुले सेंसेक्स और निफ्टी

                                                        आज बाजार की शुरुआत कमजोर नोट पर हुई। सेंसेक्स 97.65 अंक या 0.13 प्रतिशत नीचे 72,664.24 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 40.60 अंक या 0.18 प्रतिशत नीचे 21,957.10 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार ओपनिंग के दौरान लगभग 728 शेयरों में बढ़त दिखी। जबकि 1752 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 106 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नहीं दिखा।

                                                          MARCH 14, 2024 / 9:13 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- कैसी रह सकती है निफ्टी बैंक की चाल

                                                          बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-47236-47342/47510 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-47722-47830/48020 के स्तर पर नजर आ रहा है। सपोर्ट के लिहाज से पहला बेस- 46610-46490 के लेवल पर नजर आ रहा है। जबकि बड़ा बेस- 46330-46110 के स्तर पर दिख रहा है। इसमें HDFC बैंक के दम पर 20 DEMA बचा है।

                                                          उन्होंने आगे कहा कि बैंकिंग इंडेक्स में 47000-47500 जोन में भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। जबकि 46500 जोन में भारी पुट राइटिंग दिख रही है। इसमें 46610 पर 50 DEMA नजर आ रहा है। इंडेक्स में कल का निचला स्तर टूटा तो 46610-46490 तक ये फिसल सकता है। बैंक निफ्टी में ऊपर की तरफ भरोसा लौटाने के लिए 47236-47342 सबसे अहम स्तर होगा। इसमें 47342 पार हुआ तो 47722-47830 भी मिल सकता है।

                                                            MARCH 14, 2024 / 9:06 AM IST

                                                            Market at pre-open: प्री ओपन सेशन में बेंचमार्क इंडेक्सेस की मिली-जुली शुरुआत

                                                            आज बाजार में प्री ओपनिंग के दौरान सेंसेक्स 186.67 अंक या 0.26 प्रतिशत नीचे 72,575.22 पर नजर आया। निफ्टी 22.60 अंक या 0.10 प्रतिशत ऊपर 22,020.30 पर दिखाई दिया। लगभग 739 शेयर बढ़े जबकि 675 शेयर गिरे। वहीं 2403 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिखा

                                                              MARCH 14, 2024 / 9:03 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- आज कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

                                                              आज के लिए निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस-22077-22110 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस-22157 (20 DEMA)-22210/22254 पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो पहला बेस-21915-21837 (50 DEMA)/21805 पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस-21766-21723 के लेवल पर नजर आ रहा है।

                                                              उन्होंने कहा कि कल 20 DEMA का स्तर टूटते ही 22033 का लेवल दिखा। क्लोजिंग में भी कहा था कि 22000 टूटते ही 21850 का स्तर दिखेगा। इंडेक्स में कल FIIs की भारी बिकवाली नजर आई है। लेकिन बैंक निफ्टी पर अब भी असर नहीं दिख रहा है। इंडेक्स में 22000-22100-22200 जोन में भारी कॉल राइटिंग दिख रही है। इसमें 22157 पर 20 DEMA नजर आ रहा है।

                                                                MARCH 14, 2024 / 8:55 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- बुधवार को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                बुधवार के दिन बाजार में भारी बिकवाली रही। मिडकैप, स्मॉलकैप बुरी तरह से पिट गए। सेंसेक्स, निफ्टी में करीब 1.5% टूटकर बंद हुए। इंडेक्स में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 906 अंक गिरकर 72 हजार 762 पर बंद हुआ वही निफ्टी 338 अंक गिरकर 21 हजार 998 पर बंद हुआ। बुधवार को सबसे ज्यादा गिरावट ऑटो, फार्मा, IT इंडेक्स में रही। वहीं FMCG इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई।

                                                                  MARCH 14, 2024 / 8:42 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- RBL Bank NSE बैन लिस्ट में हुआ शामिल Hind Copper बैन लिस्ट से निकल सकता है

                                                                  आरबीएल बैंक, बीएचईएल, पीवीआर आईनॉक्स, बंधन बैंक, बायोकॉन, जीएनएफसी, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, बलरामपुर चीनी मिल्स, वोडाफोन आइडिया और अशोक लीलैंड एनएसई की एफएंडओ बैन लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। जबकि हिंदुस्तान कॉपर इस लिस्ट से बाहर निकल सकता है

                                                                    MARCH 14, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- कोल इंडिया पर जेफरीज बुलिश

                                                                    कोल इंडिया पर जेफरीज ने बुलिश नजरिया अपनाया है। उन्होंने इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 530 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के शेयरों में हालिया 13 प्रतिशत की गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका देती है। भारत की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए वॉल्यूम ग्रोथ ट्रैजेक्टरी में सुधार हुआ है।

                                                                      MARCH 14, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- Persistent Systems के स्टॉक सब डिवीजन की रिकॉर्ड डेट तय हुई


                                                                      परसिस्टेंट सिस्टम्स ने कंपनी के मौजूदा इक्विटी शेयरों के सब डिवीजन/स्प्लिट के उद्देश्य से इक्विटी शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए सोमवार, 1 अप्रैल, 2024 को 'रिकॉर्ड तिथि' के रूप में तय किया है।

                                                                        MARCH 14, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की 500 करोड़ की नई योजना

                                                                        इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपए की नई योजना का सरकार ने ऐलान किया है। टू व्हीलर EV पर 10000 रुपए का इंसेंटिव मिलेगा। 3-Wheelers पर 25 से 50 हजार रुपए का प्रोत्साहन देने का फैसला किया गया है।

                                                                          MARCH 14, 2024 / 7:52 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव मार्केट ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज दिन भर मार्केट से जुड़ी खबरों के बारे में ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।