Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 24, 2023 / 3:48 PM IST

Closing Bell: निफ्टी 18300 के नीचे हुआ बंद, सेंसेक्स 208 अंक फिसला

Closing Bell: मंथली एक्सपायरी के पहले आज बाजार एक सीमित दायरे में घूमता दिखा। कारोबार के अंत में निफ्टी 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 18300 के नीचे बंद हुआ है। आज मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी और बैंकिंग इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दिखी है। जबकि फार्मा इंडेक्स में 1 फीसदी और पावर इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

Stock Market LIVE Updates:एशियाई बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है।  SGX निफ्टी और US FUTURES में  भी मजबूती के साथ कामकाज हो रहा है।  लेकिन अमेरिका में डेट सीलिंग को लेकर बैठक बेनतीजा रहने से कल अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला।  नेस्डैक संभला और डाओ फिसला । इस बीच RBI गवर्नर की सरकारी बैंकों को नसीहत दी है।  PSU बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक में बोले BAD LOANS को लेकर सर्तक रह

Stock Market Today Live:
Stock Market Today Live:
MAY 24, 2023 / 3:39 PM IST
18300 के नीचे बंद हुआ निफ्टी, मई एक्सपायरी से पहले आज दायरे में रहा बाजार
मई एक्सपायरी से पहले आज बाजार दायरे में कारोबार करता दिखा। आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। फार्मा और FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं, मेटल, बैंकिंग, इंफ्रा शेयरों में दबाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में 208.01 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 61,773.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 62.60 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 18,285.40 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि बैंक निफ्टी 0.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 43677.85 के स्तर पर बंद हुआ।
    MAY 24, 2023 / 3:28 PM IST

    IRCON Q4:31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 242 करोड़ रुपए से बढ़कर 257 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंसोलीडेटेड आय 2953 करोड़ रुपए से बढ़कर 3781 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने 1.20 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का भी एलान किया है।

      MAY 24, 2023 / 3:10 PM IST

      HITACHI ENERGY INDIA Q4:31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में HITACHI ENERGY का मुनाफा 51.7 करोड़ रुपए से घटकर 50.8 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, आय 1,113.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,334 करोड़ रुपए पर रही है। जबकि EBITDA 19 करोड़ से बढ़कर 23.4 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि EBITDA मार्जिन 12.6% से बढ़कर 15.7% पर रहा है।

        MAY 24, 2023 / 2:58 PM IST

        CUMMINS Q4: 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही में CUMMINS का मुनाफा 260 करोड़ रुपए के अनुमान के मुकाबले 318.5 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 189 करोड़ रुपए पर रहा था। वहीं, कंपनी की आय 1,493 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,926 करोड़ रुपए रही है।

          MAY 24, 2023 / 2:28 PM IST

          Hindalco Industries के मुनाफे में सालाना आधार पर 48 फीसदी की गिरावट

          31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में Hindalco Industries के मुनाफे में सालाना आधार पर 48 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 832 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 5.4 फीसदी बढ़कर 20000 करोड़ रुपए पर रही है। इस अवधि में कंपनी की कुल लागत 5.6 फीसदी की बढ़त के साथ 53370 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने 3 रुपए प्रति शेयर डिवीडेंड का भी ऐलान किया है।

            MAY 24, 2023 / 2:13 PM IST

            SEAMEC Q4:SEAMEC ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी की मुनाफे से घाटे में आई है। कंपनी को सालाना आधार पर 4.76 करोड़ रुपए के मुनाफे के मुकाबले 4.82 करोड़ रुपए का कंसोलीडेटेड घाटा हुआ है। वहीं, कंपनी की कंसो आय 85.2 करोड़ रुपए से बढ़कर 126 करोड़ रुपए पर रही है।

              MAY 24, 2023 / 2:07 PM IST

              SKM एग प्रोडक्ट एक्सपोर्ट Q4

              SKM एग प्रोडक्ट एक्सपोर्ट ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुई चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में SKM एग प्रोडक्ट का मुनाफा सालाना आधार पर 1 करोड़ रुपए से बढ़कर 29.7 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, आय 78.65 करोड़ रुपए से बढ़कर 186.6 करोड़ रुपए पर रही है।

                MAY 24, 2023 / 1:42 PM IST

                निफ्टी में 18300 और 18200 के निचले स्तर से खरीदारी आने की संभावना

                ICICI Securities का कहना है निफ्टी में 18300 और 18200 के निचले स्तर से खरीदारी आने की संभावना है। इन लेवल पर काफी ओपन इंटेस्ट दखने कोमिल रहा है। ये निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट का काम करेंगे। चौथी तिमाही के नतीजों के बाद डिक्शन टेकनोलॉजी में जोरदार खरीदारी आई है। जिसमें भारी मात्रा में लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिला है। इसी तरह Deepak Nitrite, Laurus Labs और Crompton Greaves Consumer Electricals में भी लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरह अदाणी एंटरप्राइजेंज में आज काफी मुनाफा वसूली देखने को मिली है। आज यह शेयर 5 फीसदी फिसला है। इसी तरह Shree Cement, Adani Ports और Ashok Leyland में भारी मात्रा में शॉर्ट बिल्टअप देखने को मिला है।

                  MAY 24, 2023 / 1:30 PM IST

                  AVANTI FEEDS Q4: 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में अवंति फीड्स का कंसोलीडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 84 करोड़ रुपए से बढ़कर 93 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंपनी की आय पिछले साल के 1332 करोड़ रुपए से घटकर 1093 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, कंसोलीडेटेड एबिटडा 117 करोड़ रुपए से बढ़कर 134 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, EBITDA मार्जिन 8.7 फीसदी से बढ़कर 12.2 फीसदी पर रही है।

                    MAY 24, 2023 / 1:06 PM IST

                    ANTONY WASTE HANDLING Q4: 31 मार्च 2023 के खत्म हुई तिमाही में एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग का कंसो मुनाफा 20 करोड़ रुपए से घटकर 9.6 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, कंसो आय 188 करोड़ रुपए से बढ़कर 203 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंसो EBITDA 41.5 करोड़ रुपए से घटकर 32.5 करोड़ रुपए पर रहा है। जबकि EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 22 फीसदी से घटकर 16 फीसदी पर रहा है।

                      MAY 24, 2023 / 12:57 PM IST
                      इंडिया सीमेंट का Q4 घाटा बढ़कर 218 करोड़ रुपए पर रहा
                      INDIA CEMENTS Q4: 31 मार्च 2023 के खत्म हुई तिमाही में इंडिया सीमेंट का घाटा सालाना आधार पर 24 करोड़ रुपए से बढ़कर 218 करोड़ रुपए पर रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी को 114 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा हुआ है। इस अवधि में कंपनी की आय 1392 करोड़ रुपए से बढ़कर 1460.5 करोड़ रुपए पर रही है।
                        MAY 24, 2023 / 12:28 PM IST

                        क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल पर क्रेडिट सुइस की राय

                        क्रेडिट सुइस ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल को आउटपरफॉर्म रेटिंग दिया। वहीं, टारगेट प्राइस 360 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 325 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

                          MAY 24, 2023 / 12:21 PM IST

                          12:15 बजे के आसपास बाजार

                          12:15 बजे के आसपास सेंसेक्स 65.77 अंक या 0.11 फीसदी बढ़कर 62,047.56 पर और निफ्टी 3.80 अंक या 0.02 फीसदी बढ़कर 18,351.80 पर दिख रहा है। लगभग 1721 शेयरों में तेजी है। 1361 शेयरों में गिरावट है और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                            MAY 24, 2023 / 11:51 AM IST

                            Affle India की सहायक कंपनी YouAppi को 45 मिलियन डॉलर में करेगी अधिग्रहित

                            एफल इंडिया की सिंगापुर स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एफल इंटरनेशनल पीटीई लिमिटेड ने 4.5 करोड़ अमेरिकी डालर में YouAppi Inc में 100 फीसदी इक्विटी खरीदने के लिए एक करार किया है। YouAppi एक परफॉर्मेंस लिंक्ड मोबाइल प्लेटफॉर्म है

                              MAY 24, 2023 / 11:39 AM IST
                              ब्याज में बढ़ोतरी पर फैसला आंकड़ों पर आधारित होगा: RBI गवर्नर
                              CII के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए RBI गवर्नर ने कहा कि ब्याज में बढ़ोतरी पर फैसला आंकड़ों पर आधारित होगा। आगे ब्याज दरें अर्थव्यवस्था की स्थिति पर निर्भर करेंगी। ब्याज दरें ग्राउंड लेवल के फैक्टर्स पर आधारित होती हैं। ग्लोबल इकोनॉमी चुनौतियों का सामना कर रही है। IMF ने भी ग्रोथ में धीमापन का अनुमान जताया है। फाइनेंशियल मार्केट में उतार-चढ़ाव बरकरार है। दुनिया के 39 निम्न आय वाले देशों के सामने कर्ज का संकट है। महंगाई के कारण ग्लोबल मोनेटरी पॉलिसी पर दबाव देखने को मिल रहा है। महंगाई के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। लेकिन वित्त वर्ष 2023 में अगर ग्रोथ 7 फीसदी से अधिक रहती है तो आश्चर्य नहीं होगा। मैन्युफैक्चरिंग में 75 फीसदी कैपिसिटी यूटिलाइजेशन देखने को मिल रहा है। मॉनसून पर एल नीनो का असर देखने की जरूरत है। वित्त वर्ष 2024 में ग्रोथ 6.5 फीसदी पर रहने का अनुमान है।
                                MAY 24, 2023 / 11:24 AM IST

                                मीडिया, एनर्जी और फार्मा सेक्टर में अच्छी खरीदारी

                                बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई थी। लेकिन कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ इसमें अच्छी रिकवरी देखने के मिली है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर करीब 350 अंक संभला है। निफ्टी भी दिन के निचले स्तर से 100 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। मिडकैप में अच्छी मजबूती है लेकिन बैंक निफ्टी में दबाव देखने को मिल रहा है। मीडिया, एनर्जी और फार्मा सेक्टर में अच्छी खरीदारी दिख रही है। नेटवर्क 18, टीवी 18 ब्रॉडकास्ट, NDTV में 4 से 6 फीसदी तक उछाल आया है

                                  MAY 24, 2023 / 11:10 AM IST

                                  बाजार में आई अच्छी रिकवरी

                                  बाजार में अच्छी रिकवरी आई है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर करीब 350 अंक रिकवर होकर 62110.62 पर दिख रहा है। फिलहाल सेंसेक्स में 115 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं, निफ्टी भी लाल से हरे निशान में आ गया है। निफ्टी 31.65 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 18,376.10 के स्तर पर दिख रहा है।

                                    MAY 24, 2023 / 11:01 AM IST

                                    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर मॉर्गन स्टेनली की राय

                                    मॉर्गन स्टेनली ने MCX को 'Underweight'रेटिंग देते हुए 1125 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। फिलहाल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया बीएसई पर 12.40 रुपये या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 1376.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

                                      MAY 24, 2023 / 10:54 AM IST

                                      दीपक नाइट्राइट की सहायक कंपनी ने गुजरात सरकार के साथ किया निवेश करार

                                      दीपक नाइट्राइट की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, दीपक केम टेक लिमिटेड (जिसे पहले दीपक केम टेक लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने 23 मई, 2023 को गुजरात सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के तहत कंपनी अगले 4 वर्षों में लगभग 5000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

                                        MAY 24, 2023 / 10:26 AM IST

                                        एशियाई बाजारों में कमजोरी

                                        आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 18361.50 के स्तर पर पूरी तरह से सपाट दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 30735.10 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.25 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 16215.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 19248.14 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.61 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 3230.47 के स्तर पर दिख रहा है।

                                          MAY 24, 2023 / 10:12 AM IST

                                          सुजलॉन एनर्जी को टोरेंट पावर से 300 मेगावॉट का बड़ा ऑर्डर मिला

                                          सुजलॉन समूह को टोरेंट पावर लिमिटेड के लिए 300 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना लगाने के लिए काफी बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत सुजलॉन हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर (एचएलटी) टावर के साथ 100 विंड टरबाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) लगाएगा। इनमें से हर टरबाइन जनरेटर क्षमता 3 मेगावाट होगी। यह परियोजना कर्नाटक में स्थित है और इसके 2025 में चालू होने की उम्मीद है।

                                            MAY 24, 2023 / 9:57 AM IST

                                            सीएमएस इंफो सिस्टम्स का चौथी तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 25% बढ़ा

                                            CMS Info Systems ने 31 मार्च 2023 को समाप्त चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी को 80 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। मुनाफे में सालाना आधार 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी का आय भी सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़त के साथ 501 करोड़ रुपये पर रही है।

                                              MAY 24, 2023 / 9:41 AM IST

                                              अशोक लीलैंड पर नोमुरा का व्यू


                                              जापानी रिसर्च हाउस नोमुरा ने 184 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ अशोक लीलैंड पर 'buy' रेटिंग बनाए रखी है। उसका कहना है कि वित्त वर्ष 2023 की EBITDA मार्जिन उम्मीद से बेहतर रही है। ऑपरेटिंग लीवरेज और हाई ग्रॉस मार्जिन ने कंपनी की एबिटडा मार्जिन को बढ़ावा दिया है। कंपनी आय काफी हद तक अनुमान के मुताबिक रही है। प्रति वाहन औसत वसूली में भी बढ़त देखने को मिली है। नोमुरा का मानना है कि आगे कमर्शियल वाहनों की मांग में मजबूती बनी रहेगी। उम्मीद है कि अशोक लीलैंड का प्रदर्शन इंडस्ट्री से बेहतर रहेगा।

                                                MAY 24, 2023 / 9:27 AM IST

                                                भारतीय बाजारों की शुरुआत कमजोर

                                                भारतीय बाजारों की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। फिलहाल निफ्टी 67.55 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 18,280.45 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 196.45 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 61,785.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                  MAY 24, 2023 / 9:06 AM IST

                                                  प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर

                                                  कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। प्री-ओपनिंग में निफ्टी 55 अंक यानी 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 18290 के नीचे दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 147.18 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 61,834.61 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                    MAY 24, 2023 / 9:01 AM IST

                                                    निफ्टी के लिए 18500 पर रजिस्टेंस

                                                    एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि 23 मई को निफ्टी इंडेक्स ने मुख्य रूप से साइडवेज मूवमेंट ही किया और 18400 के स्तर के आसपास घूमता रहा। भारी उठापटक के बावजूद बाजार की धारणा आशावादी बनी रही। जिसके चलते निफ्टी 18300 के सपोर्ट स्तर से ऊपर अपनी स्थिति कायम रखने में कामयाब रहा। निफ्टी के लिए 18500 पर रजिस्टेंस देखने को मिला। अगर निफ्टी मजबूती के साथ इस बाधा को पार करने में कामयाब रहता है तो फिर ये 18800 की तरफ जा सकता है।

                                                      MAY 24, 2023 / 8:49 AM IST

                                                      आज आने वाले नतीजे

                                                      आज 24 मई को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी, FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स, ऑयल इंडिया, 63 मून्स टेक्नोलॉजीज, अशोक बिल्डकॉन, बायर क्रॉप्साइंस, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, कमिंस इंडिया, फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, गुजरात पिपावाव पोर्ट, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स, ICRA, इंडिया सीमेंट्स , इरकॉन इंटरनेशनल, जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स, नवा, द फीनिक्स मिल्स, हिताची एनर्जी इंडिया, ट्राइडेंट, टीटागढ़ वैगन्स और वंडरला हॉलीडेज के 31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

                                                        MAY 24, 2023 / 8:33 AM IST

                                                        अमेरिकी बाजार

                                                        अमेरिकी शेयर वायदा में मंगलवार की रात तेजी देखने को मिली। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़ा वायदा 33 अंक या 0.1 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 वायदा और नैस्डैक 100 वायदा में भी 0.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। हालांकि मंगलवार को नियमित कारोबार के दौरान तीनों प्रमुख इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। एसएंडपी 500 इंडेक्स में 1.12 फीसदी की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक कंपोजिट और डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में क्रमशः 1.26 फीसदी और 0.69 फीसदी की गिरावट आई।

                                                          MAY 24, 2023 / 8:17 AM IST

                                                          बल्क डील

                                                          स्पाइसजेट: नुवामा वेल्थ फाइनेंस ने बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट में खुले बाजार में 24.88 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 68.4 लाख शेयर बेचे हैं।

                                                          सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी: गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल के खाते में नोर्गेस बैंक ने 38 लाख शेयर खरीदे और न्युबर्गर बर्मन इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी मास्टर फंड एलपी ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद निर्माता सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी में 25 लाख शेयर खुले बाजार के लेनदेन के माध्यम से 351.9 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर खरीदे हैं । हालांकि, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल संजीव नारायण ने 15 लाख शेयर और विदेशी कंपनी साउथ एशिया ग्रोथ फंड II होल्डिंग्स, एलएलसी ने 351.9 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 53.24 लाख शेयर बेचे हैं।

                                                            MAY 24, 2023 / 8:06 AM IST

                                                            FII और DII आंकड़े

                                                            23 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 182.51 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 397.29 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                              MAY 24, 2023 / 8:05 AM IST

                                                              NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                              24 मई को NSE पर 2 स्टॉक Delta Corp, Indiabulls Housing Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                MAY 24, 2023 / 7:43 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।