Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 26, 2025 / 4:13 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 455 अंक चढ़ा, निफ्टी 25000 पर हुआ बंद, ऑटो, FMCG शेयरों में दिखी खरीदारी

Stock Market Highlight: कारोबार के अंत में 455.37 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 82,176.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 148.00 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 25,001.15 के स्तर पर बंद हुआ।

 Stock Market Highlight: समय से पहले मॉनसून से बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, IT, FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। मेटल, रियल्टी, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।कारोबार के अंत में 455.37 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 82,176.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 148.00 अंक यानी 0.60 फीसदी की

Stock Market Highlight:समय से पहले मॉनसून से बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।
Stock Market Highlight:समय से पहले मॉनसून से बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए।
MAY 26, 2025 / 4:13 PM IST

Stock Market Live Updates:कैपिटल इंडिया फाइनेंस का AUM 1000 करोड़ के निकला पार

कैपिटल इंडिया फाइनेंस लिमिटेड का एयूएम वित्त वर्ष 2024-2025 में 1000 करोड़ को पार किया । 31 मार्च, 2025 तक, कैपिटल इंडिया फाइनेंस लिमिटेड का एयूएम ₹1,004.52 करोड़ है, जो मार्च 2024 में ₹935.15 करोड़ थी।

    MAY 26, 2025 / 3:33 PM IST

    Stock Market Highlight:सेंसेक्स- निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए

    समय से पहले मॉनसून से बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, IT, FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। मेटल, रियल्टी, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

    कारोबार के अंत में 455.37 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 82,176.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 148.00 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 25,001.15 के स्तर पर बंद हुआ।

      MAY 26, 2025 / 3:26 PM IST

      FACT Q4: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

      कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। सालाना आधार पर 79 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 71 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। Q4 में 16 करोड़ रुपये की एकमुश्त आय हुई। आय 1,058 करोड़ रुपये से घटकर 1,053 करोड़ रुपये पर रही।

        MAY 26, 2025 / 3:22 PM IST

        SHALIMAR PAINTS Q4: कंसो घाटा 26 करोड़ रुपये से घटकर 10 करोड़ रुपये पर पहुंचा

        कंसो घाटा 26 करोड़ रुपये से घटकर 10 करोड़ रुपये पर पहुंचा। आय 144 करोड़ रुपये से बढ़कर 178 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA घाटा 23 करोड़ रुपये से घटकर 7 करोड़ रुपये पर पहुंचा।

          MAY 26, 2025 / 3:16 PM IST

          GILLETTE Q4: मुनाफा बढ़कर `159 करोड़ रुपये पर पहुंचा, 47 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया

          मुनाफा 99 करोड़ रुपये से बढ़कर `159 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 681 करोड़ रुपये से बढ़कर 767करोड़ रुपये पर रही। 47 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान किया है। EBITDA 161.60 करोड़ रुपये से बढ़कर 225.80 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 23.73% से बढ़कर 29.42% पर आय।

            MAY 26, 2025 / 3:03 PM IST

            Stock Market Live Updates: GE Vernova T&D का शेयर 10% उछला

            जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयरों में आज 26 मई को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही कंपनी का शेयर 10% उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई है, जो इसने शुक्रवार 23 मई को बाजार खत्म होने के बाद जारी किया था। इसके अलावा ब्रोकरेज नोमुरा ने भी इस शेयर अपनी 'Buy' रेटिंग को दोहराया है।

              MAY 26, 2025 / 2:50 PM IST

              Stock Market Live Updates: JSW Paints खरीदेगी ड्यूलक्स (Dulux) पेंट्स में 74.76 फीसदी हिस्सेदारी

              जेएसडब्ल्यू ग्रुप की पेंट कंपनी जेएसडब्ल्यू पेंट्स (JSW Paints) ड्यूलक्स (Dulux) पेंट्स में 74.76 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली है। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से रविवार की शाम को इसकी जानकारी मिली। जेएसडब्ल्यू पेंट्स इसे एक्जो नोबल इंडिया की पैरेंट कंपनी से खरीदेगी। यह सौदा अगले महीने जून के आखिरी तक हो सकता है और करीब 10 हजार करोड़ रुपये में हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक यह डील प्रमोटर लेवल की होगी।

                MAY 26, 2025 / 2:37 PM IST

                Stock Market Live Updates: NTPC पर एचएसबीसी की राय

                एचएसबीसी ने एनटीपीसी पर होल्ड राय दी है। इसका टारगेट 385 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी FY25 क्षमता टारगेट पूरा नहीं कर सकी

                  MAY 26, 2025 / 2:18 PM IST

                  Stock Market Live Updates: JSW Steel पर मैक्यावरी की राय

                  मैक्वायरी ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर राय देते हुए कहा कि Q4 में स्टैंडअलोन EBITDA ग्रोथ 14% बढ़ी। ये अनुमान से 4% ज्यादा नजर आई। ब्रोकरेज ने इस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 1034 रुपये तय किया है।

                    MAY 26, 2025 / 1:53 PM IST

                    Stock Market Live Updates: डिवीज लैब में तेजी

                    डिवीज लैब में सुबह से जोरदार तेजी दिख रही है। दरअसल कंपनी ने एक ग्लोबल फार्मा कंपनी से एडवांस इंटरमीडिएट्स की सप्लाई और मैन्युफैक्चरिंग का करार किया है। शेयर करीब 4 फीसदी के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना।

                      MAY 26, 2025 / 1:27 PM IST

                      Stock Market Live Updates: भूषण स्टील के लिक्विडेशन मामले में JSW STEEL को राहत मिलेगी

                      JSW STEEL को भूषण स्टील के लिक्विडेशन मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिलेगी। रिव्यू याचिका पर सुनवाई पूरी होने तक STATUS QUO रखने के निर्देश बनाए। JSW STEEL का शेयर 2 परसेंट ज्यादा चढ़ा है। उधर मेटल इंडेक्स करीब 1 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

                        MAY 26, 2025 / 1:24 PM IST

                        Stock Market Live Updates: JSW Steel पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                        मॉर्गन स्टैनली ने जेएसडब्ल्यू स्टील पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1000 रुपये तय किया है। उनके मुताबिक 50.7 अरब रुपये का स्टैंडअलोन EBITDA एमएसई से 5% कम रहा। वहीं 63.8 अरब रुपये पर कंसोलिडेटेड EBITDA एमएसई से 3% अधिक रहा। विदेशी सहायक कंपनियों का प्रदर्शन कमजोर रहा। प्रबंधन को उम्मीद है कि F26 में सुधार होगा, मुख्य रूप से उच्च स्टील कीमतों के कारण सुधार देखने को मिलेगा।

                          MAY 26, 2025 / 1:20 PM IST

                          Stock Market Live Updates: ऑटो, IT और FMCG में रौनक

                          अच्छे मॉनसून की उम्मीद में ऑटो शेयरों में रफ्तार देखने को मिली। ऑटो इंडेक्स सवा परसेंट चढ़ा है। हीरो मोटो, बजाज ऑटो और TVS मोटर्स 2 फीसदी चढ़े है। साथ ही IT और FMCG शेयरों में भी अच्छी मजबूती देखने को मिल रही है।

                            MAY 26, 2025 / 12:57 PM IST

                            Stock Market Live Updates: Glenmark Pharma पर नोमुरा की राय

                            नोमुरा ने ग्लेमार्क पर राय देते हुए कहा कि चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। FY25 गाइडेंस भी कमजोर रहा। कंपनी के 370 करोड़ रुपये के Exceptional घाटे से मुनाफे पर असर देखने को मिला। यूरोप को छोड़कर सभी सेगमेंट की रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। यूरोपीय रेवेन्यू में 20% की सालाना ग्रोथ देखने को मिली। FY25 EBITDA मार्जिन 19% के गाइडेंस से कम रही है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर न्यूट्रल राय दी है। इसका टारगेट 1500 रुपये तय किया है।

                              MAY 26, 2025 / 12:41 PM IST

                              Stock Market Live Updates:निवेश से पहले वैल्युएशन देखना जरूरी-नीलेश शाह

                              बाजार पर अपनी राय देते हुए नीलेश शाह ने आगे कहा कि बाजार में निवेश से पहले वैल्युएशन देखना जरूरी है। मिडकैप की अर्निंग्स ग्रोथ उम्मीद से ज्यादा रही है। अच्छी खबरें काफी हद तक डिस्काउंट हो चुकी हैं। टू-व्हीलर सेगमेंट में वैल्युएशन का कंफर्मट बरकरार है। रुरल इकोनॉमी की ग्रोथ का फायदा टू-व्हीलर को मिलना संभव है। कमर्शियल व्हीकल में वॉल्यूम ग्रोथ की संभावना कम है। वित्त वर्ष 2026-27 से 4-व्हीलर में बेहतर ग्रोथ संभव है।

                              पूरी खबर यहां पढ़ें- Market insight : बाजार में वैल्युएशन देखना जरूरी, EMS शेयरों में निवेश के लिए करेक्शन का करें इंतजार

                                MAY 26, 2025 / 12:15 PM IST

                                Stock Market Live Updates : LT FOODS ने KAMEDA SEIKA के साथ JV की

                                जापान की कंपनी KAMEDA SEIKA के साथ JV की है। ग्लूटेन-फ्री स्नैक्स सेगमेंट में पोर्टफोलियो विस्तार के लिए करार किया है।

                                  MAY 26, 2025 / 11:54 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:चीन की EV कार मेकर BYD ने कार कीमतों में 35% तक कटौती की

                                  चीन की EV कार मेकर BYD ने कार कीमतों में 35% तक कटौती की है। कीमतों में कटौती के बाद BYD का शेयर करीब 7% तक फिसला है। BYD ने 22 इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल के दाम घटाए हैं।

                                    MAY 26, 2025 / 11:35 AM IST

                                    Stock Market Live Updates: Ashok Leyland पर सिटी की राय

                                    सिटी ने अशोक लीलैंड पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 290 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4 के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। कम SG&A से ग्रास मार्जिन में सुधार देखने को मिला है। इंडस्ट्री डिमांड आउटलुक पॉजिटिव नजर आया है। FY26 में सभी CV सेगमेंट में वॉल्यूम बढ़ेगी।

                                      MAY 26, 2025 / 11:27 AM IST

                                      Stock Market Live Updates: NTPC पर जेफरीज की राय

                                      एनटीपीसी पर जेफरीज ने खरीद की राय दी है और इसके लिए 490 रुपये का टारगेट दिया है।Q4 EBITDA अनुमान 6% से ज्यादा है। 460 करोड़ के साथ फिक्स्ड कॉस्ट अंडर रिकवरी पिछले साल के `780 करोड़ से कम है। क्षमता विस्तार और मध्यम अवधि में सालान डबल डिजिट EPS से री-रेटिंग संभव है

                                        MAY 26, 2025 / 11:13 AM IST

                                        Stock Market Live Updates: दिल्ली HC ने SpiceJet के खिलाफ याचिका खारिज की

                                        दिल्ली HC ने कंपनी के खिलाफ याचिका खारिज की है। KAL एयरवेज और कलानीधि मारन की याचिका खारिज किया है। `1,300 करोड़ रुपये के डैमेज क्लेम की याचिका खारिज की है। KAL एयरवेज और कलानीधि मारन ने `1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का डैमेज क्लेम किया था।

                                          MAY 26, 2025 / 10:58 AM IST

                                          Stock Market Live Updates: अनुपम रसायन इंडिया पर जेफरीज की राय

                                          अनुपम रसायन इंडिया के शेयरों में मौजूदा स्तर से करीब 45 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में इस शेयर को 'अंडरपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 520 रुपये तय किया है। यह टारगेट प्राइस इसके 23 मई के पिछले बंद भाव से करीब 45 फीसदी तक कम है। ब्रोकरेज ने कहा कि अनुपम रसायन का शेयर अपने ऐतिहासिक औसत के करीब कारोबार कर रहा है, जिसके चलते इसका रिस्क-रिवार्ड प्रोफाइल अच्छा नहीं दिखा रहा है।

                                            MAY 26, 2025 / 10:30 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: Ashok Leyland पर गोल्डमैन सैक्स की राय

                                            गोल्डमैन सैक्स ने नतीजों के बाद अशोक लीलैंड पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि FY26 में सिंगल डिजिट में वॉल्यूम ग्रोथ मुमकिन है। घरेलू CV, MHCV, बस सेगमेंट आगे अच्छा करेगा। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाते हुए इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 270 रुपये तय किया है।

                                              MAY 26, 2025 / 10:20 AM IST

                                              Stock Market Live Updates: Balkrishna Industries पर नोमुरा की राय

                                              ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Balkrishna Industries के शेयरों की रेटिंग को "BUY" से घटाकर "Neutral" कर दिया है। साथ ही, टारगेट प्राइस को ₹3,242 से घटाकर ₹2,644 कर दिया। यह नया टारगेट प्राइस पिछले शुक्रवार को शेयर की बंद कीमत के करीब है। Balkrishna Industries अब तक ऑफ-हाइवे टायर बिजनेस में काम कर रही थी, लेकिन अब वह ट्रक और कार रेडियल (TBR/PCR) टायर मार्केट में उतरने की योजना बना रही है। Nomura ने चेतावनी दी कि इन सेगमेंट्स में पहले से ही भारत में बड़े और स्थापित खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे कम्पिटीशन काफी मुश्किल होगी।

                                                MAY 26, 2025 / 9:58 AM IST

                                                Stock Market Live Updates: Ashok Leyland पर एचएसबीसी की राय

                                                एचएसबीसी ने अशोक लीलैंड पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया है। इस स्टॉक पर होल्ड रेटिंग दी है। इसका टारगेट बढ़ाकर 260 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में ऑपरेटिंग मार्जिन मजबूत रही। ऑपरेटिंग लेवरेज और लागत घटाने से इसे सपोर्ट मिला। आगे मांग, कुछ चुनौतियों से मार्जिन पर दबाव संभव है।

                                                  MAY 26, 2025 / 9:50 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: कमजोर नतीजों से बालकृष्ण इंडस्ट्रीज टूटा

                                                  कमजोर नतीजों से बालकृष्ण इंडस्ट्रीज करीब 10 परसेंट टूटा और वायदा का टॉप लूजर बना। चौथी तिमाही में मुनाफा करीब 25% घटा है, लेकिन मजबूत नतीजों से JK सीमेंट का शेयर 6 परसेंट दौड़ा है। साथ ही रिजल्ट के बाद फिनोलेक्स और GNFC भी 7-8 परसेंट भागे है।

                                                    MAY 26, 2025 / 9:46 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:रियल्टी, मेटल और ऑटो में रफ्तार

                                                    रियल्टी, मेटल और ऑटो में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रहा है। तीनों सेक्टर इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़े। रियल्टी में हुडको 4% उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। साथ ही लोढ़ा. DLF, NBCC और ओबेरॉय में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।

                                                      MAY 26, 2025 / 9:34 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates: रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अजीत मिश्रा की बाजार पर राय

                                                      रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अजीत मिश्रा का कहना है कि निफ्टी का 25,200 से ऊपर के स्तर को बनाए रखने में कामयाब न होना यह दर्शाता है कि इंडेक्स कंसोलीडेशन के दौर से गुजर रहा है। इसके लिए 24,500 के आसपास तत्काल सपोर्ट है, जो इसके शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (20-डीईएमए) के करीब है। इस स्तर से नीचे जाने पर 24,100 की ओर गिरावट आ सकती है और मौजूदा सकारात्मक रुझान पटरी से उतर सकता है। ऊपर की ओर 25200 से ऊपर का ब्रेकआउट तेजी की गति को फिर से जगा सकता है और निफ्टी के लिए 25,600 का रास्ता खुल सकता है।

                                                        MAY 26, 2025 / 9:19 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates: सेंसेक्स -निफ्टी बढ़त के साथ खुले

                                                        बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 510.17 अंक यानी0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 82,222.52 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 82,222.52अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ25,011.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा ।

                                                          MAY 26, 2025 / 9:14 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

                                                          भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। 4 ट्रिलियन डॉलर के पार GDP पहुंची । जापान को पीछे छोड़ा है। 2028 तक जर्मनी से आगे निकल कर तीसरे स्थान पर इंडियन इकोनॉमी पहुंचेगी।

                                                            MAY 26, 2025 / 9:06 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल फ्लैट नजर आ रही है। सेंसेक्स 46.47 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 81,817.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 94.80 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 24,947.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा ।

                                                              MAY 26, 2025 / 8:48 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates : निफ्टी पर रणनीति

                                                              निफ्टी पहला रजिस्टेंस 24,950-25,050 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,150 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 24,650-24,750 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,550-24,650 पर है। निफ्टी के लिए खरीदारी का जोन 24,700-24,750 पर है इसके लिए 24,650 स्टॉपलॉस लगाए। 24,950 फेल हुआ तो बेचें, 25,050 पर स्टॉपलॉस लगाए।

                                                                MAY 26, 2025 / 8:48 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates : निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                पिछले दो दिन से दिन के शिखर पर बंद हो रहा है। पहला रजिस्टेंस 55,500-55,750 पर जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55,800-56,050 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 55,100-55,300 पर है। बड़ा सपोर्ट 54,800-55,000 पर है। खरीदारी का जोन 55,100-55,200 पर है इसके लिए SL 54,800 पर लगाए। निफ्टी बैंक में अभी कोई बिकवाली का ट्रेड नहीं। 55,600 फेल हुआ तो बेचें, और 55,750 पर स्टॉपलॉस लगाए।

                                                                  MAY 26, 2025 / 8:29 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:फिडेंट एसेट मैनेजमेंट के ऐश्वर्या दाधीच की बाजार पर राय

                                                                  फिडेंट एसेट मैनेजमेंट के संस्थापक और सीआईओ ऐश्वर्या दाधीच ने कहा,"विशेष रूप से आईटी शेयरों में आई रिकवरी से संकेत मिलता है कि बढ़ती यील्ड से जुड़ी आशंकाएं कम हो सकती हैं।" उन्होंने आगे कहा कि हालांकि हाई बॉन्ड यील्ड से निकट भविष्य में कंसोलीडेशन को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन भारत के मजबूत मैक्रो फंडामेंटल और मजबूत ग्रोथ स्टोरी से बाजार को सपोर्ट मिलता रहेगा।

                                                                    MAY 26, 2025 / 8:23 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: RBI का सरकार को `2.69 LK CR डिविडेंड

                                                                    Stock Market Live Updates: RBI का सरकार को रिकॉर्ड डिविडेंड देने का फैसला लिया। FY25 के लिए सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। FY24 के मुकाबले 27% ज्यादा डिविडेंड है।

                                                                      MAY 26, 2025 / 8:22 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:NTPC के नतीजे अनुमान से कमजोर

                                                                      चौथी तिमाही में अनुमान से कमजोर NTPC के नतीजे रहे । मुनाफा 23% तो रेवेन्यू 6% बढ़ा है। हालांकि EBITDA और मार्जिन पर दबाव दिखा।

                                                                        MAY 26, 2025 / 8:12 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:अनुमान के करीब JSW स्टील के नतीजे

                                                                        अनुमान के आसपास चौथी तिमाही में JSW स्टील के नतीजे रहे। मुनाफा 13% बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू में दबाव दिखा। हालांकि मार्जिन में बढ़त दिखी

                                                                          MAY 26, 2025 / 8:10 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates: 23 मई को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                          सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। इंट्राडे में निफ्टी ने आज 24,900 का स्तर पार किया। बैंक निफ्टी में 400 भी प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। निफ्टी 243 प्वाइंट चढ़कर 24,853 पर बंद हुआ । सेंसेक्स 769 प्वाइंट चढ़कर 81,721 पर बंद हुआ । वहीं,निफ्टी बैंक 457 प्वाइंट चढ़कर 55,398 पर बंद हुआ। मिडकैप 363 प्वाइंट चढ़कर 56,688 पर बंद हुआ

                                                                            MAY 26, 2025 / 8:09 AM IST

                                                                            मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।