Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell - बाजार में दिखी मुनाफावसूली, सेंसेक्स और निफ्टी गिर कर हुए बंद

Closing Bell - बाजार में आज लगातार पांचवें दिन मुनाफावसूली देखने को मिली। इसकी वजह से सेंसेक्स 617 प्वाइंट गिरकर 73,886 पर बंद हुआ। निफ्टी 216 प्वाइंट गिरकर 22,489 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 181 प्वाइंट चढ़कर 48,682 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स भी 699 प्वाइंट गिरकर 51,427 पर बंद हुआ

MoneyControl News MAY 30, 2024 / 5:09 PM IST

Closing Bell - बाजार में लगातार पांचवें दिन सेंसेक्स, निफ्टी कमजोर होकर बंद हुए। बैंकों का प्रदर्शन बेहतर रहा। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सेस 30 मई को लगातार पांचवें सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 22,500 के आसपास रहा। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाले टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, श्रीराम फाइनेंस और टाइटन कंपनी शामिल हैं। जबकि निफ्टी में आईसीआईसीआई बैंक, एक्

 Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
MAY 30, 2024 / 3:42 PM IST

Stock Market Live Updates- रुपया 3 पैसे मजबूत बंद


भारतीय रुपया आज मजबूत बंद हुआ। रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर 83.32/$ पर बंद हुआ

    MAY 30, 2024 / 3:36 PM IST
    Stock Market Live Updates- बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट के साथ बंद
    मई सीरीज एक्सपायरी के दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। मेटल, IT, फार्मा शेयरों में दबाव देखने को मिला। PSE, एनर्जी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली नजर आई। बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट पर बंद हुआ।
      MAY 30, 2024 / 3:29 PM IST

      Stock Market Live Updates- IDFC First Bank के बोर्ड को 3200 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी


      आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) के बोर्ड ने 3200 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। बैंक के निदेशक मंडल ने आज आयोजित अपनी बैठक में 10 रुपये फेस वैल्यू के 39,68,74,600 इक्विटी शेयर, पूरी तरह से भुगतान किए गए, शेयर प्रिफरेंशियल आधार पर जारी करने, पेश करने और आवंटित करने को मंजूरी दे दी। कंपनी के शेयर 80.63 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर जारी किये जायेंगे जिसकी कुल राशि 3,200 करोड़ रुपये होगी

        MAY 30, 2024 / 3:24 PM IST

        Stock Market Live Updates- जी आर इंफ्राप्रोजेक्ट्स का शेयर 2% गिरा

        चौथी तिमाही में मुनाफा बढ़ने के बावजूद G R Infraprojects का स्टॉक 2 प्रतिशत गिरा। कंपनी का मुनाफा 42% बढ़कर 553.1 करोड़ रुपये रहा। रेवन्यू 1% बढ़कर 2,485.1 करोड़ रुपये हुआ।

          MAY 30, 2024 / 3:19 PM IST

          Stock Market Live Updates- मिश्र धातु निगम के शेयरों में 4.5% की गिरावट

          मिश्र धातु निगम (Mishra Dhatu Nigam) का मुनाफा 30% घटकर 66.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 46.3 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का रेवन्यू 17.7% बढ़कर 405.5 करोड़ रुपये रहा। मुनाफा घटने से शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

            MAY 30, 2024 / 3:15 PM IST

            Stock Market Live Updates- BSE Healthcare इंडेक्स 1.6% प्रतिशत गिरा

            बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स (BSE Healthcare index) में गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स 1.6% गिरा। इसमें शामिल Marksans Pharma, Alkem Lab, SMS Pharma में 6 से 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

              MAY 30, 2024 / 3:09 PM IST

              Stock Market Live Updates- दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

              आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 818.88 अंक या 1.10 प्रतिशत नीचे 73,684.02 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 278.00 अंक या 1.22 प्रतिशत नीचे 22,426.70 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1086 शेयर बढ़े। जबकि 2290 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 469 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                MAY 30, 2024 / 3:01 PM IST

                Stock Market Live Updates - नोमुरा ने कमिंस पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी

                Nomura ने कमिंस पर 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य 3,040 रुपये तय किया है। कंपनी का मुनाफा 51 प्रतिशत रहा जो कि अनुमान से आगे रहा। कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़ा। अनुमान के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक रहा। घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़ी।

                  MAY 30, 2024 / 2:55 PM IST

                  Stock Market Live Updates- मुनाफा बढ़ने के बावजूद MM Forgings का स्टॉक 5% गिरा

                  एमएम फोर्जिंग्स (MM Forgings) का स्टॉक 5 प्रतिशत गिर गया। कंपनी का मुनाफा 18.2% बढ़कर 36.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवन्यू 2.4% बढ़कर 396.8 करोड़ रुपये हो गया

                    MAY 30, 2024 / 2:51 PM IST

                    Stock Market Live Updates- बाजार में गिरावट बढ़ी

                    बाजार में गिरावट बढ़ी। बाजार दिन के निचले स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी 22,500 के नीचे फिसला। निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट दिखी। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली नजर आई।

                      MAY 30, 2024 / 2:45 PM IST

                      Stock Market Live Updates- GODFREY PHILIP का मुनाफा बढ़ा

                      गॉडफ्रे फिलिप (GODFREY PHILIP) का सालाना आधार पर मुनाफा 147 करोड़ रुपये से बढ़कर 214.2 करोड़ रुपये रहा। आय 796 करोड़ रुपये से बढ़कर 966 करोड़ रुपये रही। EBITDA 152 करोड़ रुपये से बढ़कर 188 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 19.1% से बढ़कर 19.5% रही

                        MAY 30, 2024 / 2:40 PM IST

                        Stock Market Live Updates- Nile का Q4 में मुनाफा 28% गिरा


                        नाइल का Q4 का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28% कम हो गया। शुद्ध मुनाफा 28.2% घटकर 6.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवन्यू 20% घटकर 174 करोड़ रहा। कंपनी का EBITDA 30.4% घटकर 9.2 करोड़ रुपये रहा

                          MAY 30, 2024 / 2:35 PM IST

                          Stock Market Live Updates- निफ्टी बैंक दिन के ऊपरी स्तर पर

                          बाजार में आज निफ्टी बैंक दिन के ऊपरी स्तर पर नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक 49,000 के पार निकल गया। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली

                            MAY 30, 2024 / 2:32 PM IST

                            Stock Market Live Updates- INDEGENE LTD का Q4 मुनाफा बढ़ा

                            INDEGENE LTD का Q4 में मुनाफा बढ़ गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 48.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 94.8 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 632 करोड़ रुपये से बढ़कर 673 करोड़ रुपये रही

                              MAY 30, 2024 / 2:27 PM IST

                              Stock Market Live Updates- ALEMBIC PHARMA की दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी


                              एलेंबिक फार्मा (ALEMBIC PHARMA) की दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी मिली है। हृदय रोग की दवा US FDA से अंतिम मंजूरी मिली है। SACUBITRIL और VALSARTAN दवा को US FDA से अंतिम मंजूरी मिल गई।

                                MAY 30, 2024 / 2:23 PM IST

                                Stock Market Live Updates- बाजार दिन के निचले स्तर पर

                                बाजार दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी के 50 में से 42 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

                                  MAY 30, 2024 / 2:18 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने Seino Holdings के साथ किया जेवी

                                  महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) ने Seino Holdings के साथ ज्वाइंट वेंचर किया है। कंपनी ने भारत में सेनो होल्डिंग्स के साथ संयुक्त उद्यम बनाया है। कंपनी ने भंडारण और ट्रकिंग सेवाओं के लिए संयुक्त उद्यम बनाया।

                                    MAY 30, 2024 / 2:14 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- Adani Total बढ़ायेगी धर्मा एलएनजी क्षमता

                                    अदाणी टोटल (Adani Total) ने धर्मा एलएनजी क्षमता को दोगुना कर 10 मिलियन टन/वर्ष करने की योजना बनाई है। पूर्वी लागत पर स्थित टर्मिनल को पिछले साल चालू किया गया था। लेकिन वर्तमान में यह अपनी 5 मिलियन टन/वर्ष क्षमता के आधे पर काम कर रहा है।

                                      MAY 30, 2024 / 2:08 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- दोपहर 2 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                      आज दोपहर 2 बजे के आस-पास सेंसेक्स 475.49 अंक या 0.64 प्रतिशत नीचे 74,027.41 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 161.40 अंक या 0.71 प्रतिशत नीचे 22,543.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1147 शेयर बढ़े। जबकि 2215 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 479 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                        MAY 30, 2024 / 2:04 PM IST

                                        एफएंडओ सेगमेंट में Navin Flourine पर राजेश पालवीय की बिकवाली की राय


                                        राजेश पालवीय ने Navin Flourine पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Navin Flourine में 3243 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 3230 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3300 रुपये पर लगाएं।

                                          MAY 30, 2024 / 1:59 PM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: हेल्थ इंश्योरेंस पर IRDAI का बड़ा फैसला, 1 घंटे में कैशलेस क्लेम की मंजूरी

                                          हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर्स को IRDAI से बड़ी राहत मिली है। अब 1 घंटे के भीतर कैशलेस क्लेम पर कंपनियों को मंजूरी देनी होगी। डिस्चार्ज होने के 3 घंटे के अंदर हॉस्पिटल से अंतिम मंजूरी जरूरी होगी। पॉलिसी रिन्यूअल के समय नो-क्लेम बोनस /डिस्काउंट को भी अनिवार्य कर दिया गया है।

                                            MAY 30, 2024 / 1:58 PM IST

                                            Stock Market LIVE Updates | एग्जिट पोल: अब कैसे ट्रेड करें?

                                            सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि एग्जिट पोल से पहले कमजोर ग्लोबल संकेत घबराहट बढ़ा रहे हैं। यील्ड के बढ़ने से अमेरिकी बाजारों में बिकवाली आई है। US की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.6% के ऊपर चली गई है। ये इस महीने में सबसे ऊंची दर है। अगले 2 दिन सिर्फ और सिर्फ शेयरों में ट्रेड करें। निफ्टी, निफ्टी बैंक में ट्रेड करने से बचें। कल दोपहर को बाजार शायद एक स्विंग ट्रेड दे। चुनिंदा शेयरों में शानदार ट्रेड मिल रहे हैं। आज मजबूत नतीजों वाले शेयरों पर फोकस करें। टाटा स्टील, Cummins के नतीजे काफी शानदार रहे हैं। GMR के नतीजे भी अनुमान से अच्छे रहे हैं।

                                              MAY 30, 2024 / 1:50 PM IST

                                              Stock Market LIVE Updates | एग्जिट पोल और निफ्टी

                                              सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि अब बाजार की नजरें एग्जिट पोल पर लगी हुई हैं। अगर एक्जिट पोल में BJP की सीटों का अनुमान 320+ रहता है तो निफ्टी हमें 23,500 का स्तर पार करता नजर आ सकता है। वहीं, अगर ये अनुमान 300-320 के बीच रहते हैं तो निफ्टी में 22,500-23,200 का स्तर मुमकिन है। जबकि ये अनुमान 272-300 के बीच रहने पर निफ्टी गिर कर 21,500-22,000 के आसपास आ सकता है। वहीं, अगर एक्जिट पोल में BJP की सीट का अनुमान 272 से कम रहता है तो कुछ पूछना भी नहीं है।

                                                MAY 30, 2024 / 1:28 PM IST

                                                Stock Market LIVE Updates | बाटा इंडिया का चौथी तिमाही का मुनाफा घटा फिर भी शेयरों में बढ़त


                                                चौथी तिमाही में बाटा इंडिया का मुनाफा सालाना आधार पर 3 फीसदी घटकर 63.6 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, आय 2.5 फीसदी बढ़कर 797.9 करोड़ रुपए रही है। कंपनी के बोर्ड ने 12 रुपए प्रति शेयर लाभांश का एलान किया है।

                                                  MAY 30, 2024 / 1:15 PM IST

                                                  AU Small Finance Bank पर मानस जायसवाल ने सुझाया सस्ता ऑप्शन


                                                  मानस जायसवाल ने AU Small Finance Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 660 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 26 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 32 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 22 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

                                                    MAY 30, 2024 / 1:06 PM IST

                                                    Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                    आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 314.72 अंक या 0.42 प्रतिशत नीचे 74,188.18 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 108.40 अंक या 0.48 प्रतिशत नीचे 22,596.30 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1129 शेयर बढ़े। जबकि 2194 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 509 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                      MAY 30, 2024 / 12:57 PM IST
                                                      Stock Market Live Updates- MARKSANS PHARMA का Q4 मुनाफा घटा
                                                      मार्कसंस फार्मा का चौथी तिमाही का मुनाफा घट गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 82 करोड़ रुपये से घटकर 78 करोड़ रुपये हो गया। कंसोलिडेटेड आय 486 करोड़ रुपये से बढ़कर 560 करोड़ रुपये रही। कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 109.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 109.6 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन 22.5% से घटकर 19.6% रही
                                                        MAY 30, 2024 / 12:48 PM IST

                                                        Stock Market Live Updates- बाजार में गिरावट बढ़ी

                                                        बाजार में गिरावट बढ़ी। निफ्टी 22,550 के नीचे फिसला। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट देखने को मिली

                                                          MAY 30, 2024 / 12:33 PM IST

                                                          Stock Market Live Updates- मॉनसून ने केरल में दस्तक दी


                                                          केरल में मॉनसून ने दस्तक दी। केरल में मॉनसून की बारिश शुरू हो गई। पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में मॉनसून की दस्तक देखने को मिली। IMD अनुमान से एक दिन मॉनसून पहले आया

                                                            MAY 30, 2024 / 12:24 PM IST

                                                            Stock Market Live Updates- एमटीएनएल का घाटा बढ़ा; शेयर 2% गिरा


                                                            एमटीएनएल (MTNL) का घाटा बढ़कर 783.7 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान तिमाही में घाटा 748.6 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवन्यू 4.6% गिरकर 209 करोड़ रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 219.2 करोड़ रुपये रहा। इसकी वजह से शेयर 2 प्रतिशत फिसल गया।

                                                              MAY 30, 2024 / 12:13 PM IST

                                                              Stock Market Live Updates- KFIN TECH में 6.15% इक्विटी में सौदा

                                                              KFIN TECH में बड़ी डील हुई है। कंपनी के 6.15% इक्विटी में सौदा हुा है। KFIN TECH में 720 रुपये/शेयर के औसत भाव पर सौदा हुआ है।

                                                                MAY 30, 2024 / 11:58 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- मेटल शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली

                                                                निफ्टी की एक्सपायरी के दिन मेटल शेयरों में जोरदार मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2% फिसला। इसके साथ ही फार्मा, IT और FMCG शेयरों में भी दबाव दिख रहा है

                                                                  MAY 30, 2024 / 11:47 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- लेमन ट्री होटल्स में 3% की बढ़त

                                                                  लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) के शेयर में 3 परसेंट की बढ़त देखने को मिली। चौथी तिमाही का मुनाफा 42% बढ़ा। कंपनी का मुनाफा 42.3% बढ़कर 84 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवन्यू 29.5% बढ़कर 327.3 करोड़ रुपये रहा

                                                                    MAY 30, 2024 / 11:34 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- ADITYA BIRLA CAPITAL करेगी 300 करोड़ का निवेश

                                                                    आदित्य बिड़ला कैपिटल (ADITYA BIRLA CAPITAL) ने कहा है कि वह AB हाउसिंग फाइनेंस में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

                                                                      MAY 30, 2024 / 11:22 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- Awfis Space का आईपीओ 13 परसेंट प्रीमियम पर लिस्ट

                                                                      Awfis Space के आईपीओ की अच्छी लिस्टिंग हुई है। कंपनी का आईपीओ 13% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है

                                                                        MAY 30, 2024 / 11:13 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- Tata Steel पर जेफरीज ने दिया 200 का टारगेट

                                                                        टाटा स्टील पर विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसके साथ ही इसका टारगेट 200 रुपये प्रति शेयर तय किया है

                                                                          MAY 30, 2024 / 10:58 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- JSW स्टील भारत में निर्मित स्वदेशी 'JSW Magsure' लॉन्च करेगी


                                                                          जेएसडब्ल्यू स्टील घरेलू बाजार में जिंक-मैग्नीशियम-एल्यूमीनियम एलॉय कोटेड स्टील प्रोडक्ट का निर्माण और बिक्री करेगी। JSW स्टील ने JSW Magsure के यूनिक केमिकल कंपोजीशन का पेटेंट कराया है।

                                                                            MAY 30, 2024 / 10:46 AM IST
                                                                            Stock Market Live Updates- HERO FinCorp के IPO में शामिल होगा फ्रेश इश्यू
                                                                            HERO FinCorp के IPO में 4,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल होगा। HERO MOTOCORP की सहयोगी कंपनी HERO FinCorp के बोर्ड ने IPO की मंजूरी दी
                                                                              MAY 30, 2024 / 10:33 AM IST
                                                                              Stock Market Live Updates- RR KABEL में 2.24% इक्विटी में सौदा
                                                                              आरआर काबेल (RR KABEL) में बड़ा सौदा देखने को मिला है। RR KABEL में 2.24% इक्विटी में सौदा हुआ है। RR KABEL 25.25 लाख शेयरों में सौदा हुआ है।
                                                                                MAY 30, 2024 / 10:23 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                22,000 की स्ट्राइक पर अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली। 23,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                  MAY 30, 2024 / 10:14 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                                  आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 344.40 अंक या 0.46 प्रतिशत नीचे 74,158.50 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 113.60 अंक या 0.50 प्रतिशत नीचे 22,591.10 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1253 शेयर बढ़े। जबकि 1849 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 708 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                                    MAY 30, 2024 / 10:08 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                    मंथली बेसिस पर 23,500 की स्ट्राइक पर अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। 23,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                      MAY 30, 2024 / 9:53 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                      पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस 22,792-22,825 और 22,879 पर दिख रहा है। जबकि पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट 22,685, 22,652 और 22,598 के लेवल पर नजर आ रहा है

                                                                                        MAY 30, 2024 / 9:42 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                        पिवट प्वाइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस 48,879-49,026 और 49,263 पर दिख रहा है। पिवट प्वाइंट्स पर आधारित सपोर्ट 48,405- 48,258 और 48,021 नजर आ रहा है। फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस 49,332-49,975 पर दिख रहा है। फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट 48,332-48,018 पर नजर आ रहा है।

                                                                                          MAY 30, 2024 / 9:32 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे आज

                                                                                          आज निफ्टी में शामिल अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे आएंगे। कंपनी का मुनाफा 72% बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है। इसके साथ ही बाजार को मुथूट फाइनेंस के नतीजों का भी इंतजार रहेगा

                                                                                            MAY 30, 2024 / 9:21 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- बाजार की कमजोर शुरुआत

                                                                                            कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार कमजोर खुले। निफ्टी 22650 के करीब नजर आया।

                                                                                              MAY 30, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- 80 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                                              ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 80 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें परसिस्टेंस, मुत्थूट फाइनेंस, जीएनएफसी और पीआई इंडस्ट्रीज जैसे नाम शामिल हैं।

                                                                                                MAY 30, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- 23 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                                                ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 23 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें गुजरात गैस, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, कमिंस इंडिया, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और डिक्सन टेक्नोलॉजीज के नाम शामिल हैं।

                                                                                                  MAY 30, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX

                                                                                                  बुधवार को एक और कारोबारी सत्र में वोलैटिलिटी 24 अंक से ऊपर रही और आने वाले सत्रों में भी इसके ऊंचे स्तर पर बने रहने की संभावना है। जब तक बाजार में तेज गिरावट नहीं आती, तब तक शायद स्थिरता न आए। कल इंडिया VIX 24.20 के स्तर से 0.08 फीसदी गिरकर 24.18 पर आ गया।

                                                                                                    MAY 30, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- आज के बाजार का Trade setup

                                                                                                    बाजार ने निफ्टी 50 पर 22,800 के आस-पास स्थित सपोर्ट को तोड़ दिया है। 29 मई को बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार को मई डेरिवेटिव कॉन्ट्रक्टों की एक्सपायरी और 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तुरंत बाद होने वाले एग्जिट पोल से पहले बाजार सतर्क दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 22,600 के आसपास है। उसके बाद अगला सपोर्ट 22,500 पर है। जब तक ये सपोर्ट कायम रहेगा तब तक बाजार में तेजी की वापसी की संभावना कायम रहेगी। निफ्टी के लिए 23,000 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                                                    29 मई को निफ्टी 50 इंडेक्स 183.5 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 22,705 पर बंद हुआ। इसने अपर शैडो के साथ डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

                                                                                                    कल बैंक निफ्टी में भी गैप-डाउन ओपनिंग देखने को मिली थी और यह 641 अंक या 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 48,501 पर पहुंच गया, जिससे जिससे डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना कि इंडेक्स में अब उछाल की संभावना है, क्योंकि हाल ही में आई गिरावट के बाद यह 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के बहुत करीब पहुंच गया है और साथ ही ये 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर 48,300 के आसपास है। हालांकि, अगर बैंक निफ्टी वापसी करने में विफल रहता है तो करेक्शन 48,000 अंक तक बढ़ सकता है।

                                                                                                      MAY 30, 2024 / 8:44 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी की कैसी रह सकती है चाल

                                                                                                      एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बैंक निफ्टी इंडेक्स आज 49000 के अपने सपोर्ट से नीचे खुला था। दिनभर कल ये इस लेवल के नीचे ही कारोबार करता नजर आया। ये सेंटीमेंट में बदलाव का स्पष्ट संकेत है। बैंक निफ्टी आज अपने 21-डे ईएमए के करीब 48,400 पर बंद हुआ। अगर बैंक निफ्टी 21-डे ईएमए से ऊपर नहीं टिक पाता है, तो आगे बिकवाली का दबाव और बढ़ेगा और ये 48,000 तक गिर सकता है। बैंक निफ्टी के लिए अब 48,400 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि 49,000 का लेवल इसके लिए नया रेजिस्टेंस बन गया है।

                                                                                                        MAY 30, 2024 / 8:31 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- निफ्टी के लिए 22,800 पर तत्काल रेजिस्टेंस : एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे

                                                                                                        एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि बाजार पर आज मंदड़ियों का कब्जा रहा। जिसके चलते निफ्टी में तेज गिरावट आई। कल दिन के दौरान 23,000 और 22,800 स्ट्राइक पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली जबकि 22,800 और 22,700 स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। ऑप्शन डेटा से पता चलता है कि निफ्टी की एक्सपायरी 22,800 के आसपास हो सकती है। दूसरी ओर 22,700 से नीचे की गिरावट बाजार में और कमजोरी ला सकती है। निफ्टी के लिए तत्काल रजिस्टेंस 22,800 पर नजर आ रहा है।

                                                                                                          MAY 30, 2024 / 8:22 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- बाजार पर आज के लिए रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का नजरिया

                                                                                                          रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि हाल में आई गिरावट निवेशकों के बीच सतर्कता के रुख का संकेत है। अजीत का अनुमान है कि निफ्टी को 22,550 के स्तर के आसपास सपोर्ट मिलेगा। ये इसका 20-डे ईएमए भी है। मई डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्टों की एक्सपायरी के साथ काफी ज्यादा वोलैटिलिटी रहने की उम्मीद है। अजीत मिश्रा आक्रामक लॉन्ग पोजीशन को सीमित करने और हेजिंग की रणनीति अपनाने के पक्ष में हैं।

                                                                                                            MAY 30, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- 30 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                                            प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने 22,780 के अपने तत्काल सपोर्ट को तोड़ दिया है। लेकिन कल मंथली एक्सपायरी के दिन को देखते हुए लगता है कि एक शॉर्ट कवरिंग मूव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते निफ्टी ट्राइएंगल पैटर्न ब्रेकआउट प्वाइंट यानी 22,780 से ऊपर जा सकता है।

                                                                                                              MAY 30, 2024 / 7:59 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates- कल 29 मई को कैसा रहा बाजार

                                                                                                              भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 29 मई को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गुरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी कल के कारोबारी सत्र में दिन भर 22,700 के आसपास घूमता रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 667.55 अंक या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 74,502.90 पर बंद हुआ। निफ्टी 183.50 अंक या 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,704.70 के स्तर पर बंद हुआ। कल करीब 1473 शेयरों में तेजी रही। वहीं, 1871 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि 90 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

                                                                                                              निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और टेक महिंद्रा में देखने को मिली। जबकि हिंडाल्को, पावर ग्रिड कॉर्प, डिविस लैब्स, नेस्ले और सन फार्मा निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

                                                                                                              सेक्टोरल फ्रंट पर कल मिलाजुला रुख देखने को मिला कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, मेटल और पावर शेयर हरे निशान में बंद हुए। जबकि ऑटो, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, तेल और गैस, तथा रियल्टी इंडेक्सों में 0.3-1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी नीचे बंद हुआ। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी ऊपर बंद हुआ।

                                                                                                                MAY 30, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                                                                Stock Market Live Updates- 30 मई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                                गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।