Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 239 अंक चढ़ा, निफ्टी 23500 के ऊपर हुआ बंद, रियल्टी शेयर चमके, मेटल, पीएसयू में दबाव

Stock Market Highlights:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 239.37 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 77,578.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 64.70 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 23,518.50 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl News NOVEMBER 19, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights:सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।  फार्मा, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। M&M, Trent, Tech Mahindra, HDFC Bank and Eicher Motors निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं SBI Life Insurance, HDFC Life, Reliance Industries, SBI और Hindalco टॉप लूजर रहे। कारो

 Stock Market Highlights:मीडिया, ऑटो, रियल्टी इंडेक्स 1-2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।
Stock Market Highlights:मीडिया, ऑटो, रियल्टी इंडेक्स 1-2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।
NOVEMBER 19, 2024 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ

सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। फार्मा, रियल्टी, IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि मेटल, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए।

M&M, Trent, Tech Mahindra, HDFC Bank and Eicher Motors निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं SBI Life Insurance, HDFC Life, Reliance Industries, SBI और Hindalco टॉप लूजर रहे।

मीडिया, ऑटो, रियल्टी इंडेक्स 1-2.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। मेटल, ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

इस बीच बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 239.37 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 77,578.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 64.70 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 23,518.50 के स्तर पर बंद हुआ।

    NOVEMBER 19, 2024 / 3:27 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:NESTLE की $280 Cr की कॉस्ट कटिंग की योजना

    NESTLE की $280 Cr की कॉस्ट कटिंग की योजना है। NESTLE की कॉस्ट कटिंग की योजना है। NESTLE की लागत घटाने की योजना है। NESTLE लागत में $280 Cr की कटौती कर सकती है।

      NOVEMBER 19, 2024 / 3:16 PM IST

      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23900 और 24000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23700, 23600 और 23500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51000, 51200 और 51300 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50800, 50600 और 50500 के स्तर पर नजर आये।

        NOVEMBER 19, 2024 / 3:11 PM IST

        Stock Market Live Updates:GRASIM ने BIRLA OPUS की कर्नाटक यूनिट में कामकाज शुरू किया

        BIRLA OPUS की कर्नाटक यूनिट में कामकाज शुरू किया है। कर्नाटक में BIRLA OPUS की पेंट्स प्लांट में कामकाज शुरू हुआ।

          NOVEMBER 19, 2024 / 3:10 PM IST

          Stock Market Live Updates: यूक्रेन ने रूस पर ATACMS मिसाइल से हमला किया- BLOOMBERG

          BLOOMBERG के हवाले से मिली खबर के मुताबिक यूक्रेन ने रूस पर ATACMS मिसाइल से हमला किया है। यूक्रेन ने पहला ATACMS मिसाइल हमला किया है। रूस में पहली बार ATACMS मिसाइल से हमला किया। यूक्रेन की ओर से ATACMS मिसाइल हमला किया गया।

            NOVEMBER 19, 2024 / 2:42 PM IST

            Stock Market Live Updates: ग्लेमार्क फार्मा पर HSBC की राय

            ग्लेमार्क फार्मा पर HSBC ने "HOLD" की रेटिंग दी है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के टारगेट प्राइस में कटौती कर दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि दूसरी तिमाही में अनुमान से कमजोर नतीजे रहे। हालांकि भारत में बिक्री बेहतर दिखी। Monroe प्लांट्स ने नए लॉन्च और सप्लाई अमेरिका में बिक्री के लिहाज से अहम होगी। इस प्लांट से नए लॉन्च और सप्लाई की वजह से मार्जिन भी बेहतर होगा। अमेरिकी सेगमेंट्स में एग्जीक्युशन बेहतर करने पर जोर होगा। HSBC ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 1,660 रुपये से घटाकर 1600 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

              NOVEMBER 19, 2024 / 2:15 PM IST

              Stock Market Live Updates:HSBC ने की Sensex के टारगेट में कटौती

              एचएसबीसी का भारतीय मार्केट पर ओवरवेट रुझान बना हुआ है। ब्रोकरेज का मानना है कि अगले साल के आखिरी यानी दिसबंर 2025 तक सेंसेक्स 90.520 के लेवल पर पहुंच जाएगा जो मौजूदा लेवल से करीब 15 फीसदी अपसाइड है लेकिन यह पहले के टारगेट 1,00,080 के मुकाबले 10 फीसदी कम है। ब्रोकरेज का कहना है कि सुस्ती के बावजूद अगले साल 2025 में भारत दुनिया के सबसे तेज बढ़ने वाले बाजारों में बना रहेगा। ब्रोकरेज के मुताबिक भारत में ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी सुस्त दिख रही है लेकिन अब भी यह इसकी रफ्तार अच्छी है

              एचएसबीसी का भारतीय मार्केट पर ओवरवेट रुझान बना हुआ है। ब्रोकरेज का मानना है कि अगले साल के आखिरी यानी दिसबंर 2025 तक सेंसेक्स 90.520 के लेवल पर पहुंच जाएगा जो मौजूदा लेवल से करीब 15 फीसदी अपसाइड है लेकिन यह पहले के टारगेट 1,00,080 के मुकाबले 10 फीसदी कम है। ब्रोकरेज का कहना है कि सुस्ती के बावजूद अगले साल 2025 में भारत दुनिया के सबसे तेज बढ़ने वाले बाजारों में बना रहेगा। ब्रोकरेज के मुताबिक भारत में ग्रोथ की रफ्तार थोड़ी सुस्त दिख रही है लेकिन अब भी यह इसकी रफ्तार अच्छी है।

                NOVEMBER 19, 2024 / 2:08 PM IST

                Stock Market Live Updates:LTIMINDTREE ने Nexi Group के साथ करार किया

                Nexi Group के साथ करार किया है। डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन के लिए Nexi Group के साथ करार किया है। यूरोपियन Paytech प्रोवाइडर Nexi Group के साथ करार बढ़ाया है।

                  NOVEMBER 19, 2024 / 1:51 PM IST

                  Stock Market Live Updates:OIL INDIA ने TOTAL ENERGIES के साथ टेक्निकल एग्रीमेंट किया

                  TOTAL ENERGIES के साथ टेक्निकल एग्रीमेंट किया है। मीथेन गैस की खोज, मापन के लिए टेक्निकल एग्रीमेंट किया है।

                    NOVEMBER 19, 2024 / 1:50 PM IST

                    Stock Market Live Updates:इंडिगो, स्पाइसजेट के शेयर में 3% का उछाल

                    इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) और स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयरों में 3 प्रतिशत का उछाल आया। पहली बार एक ही दिन में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 5 लाख को पार करने के बाद दोनों शेयरों में अच्छी तेजी नजर आई। त्योहारी और शादी के मौसम के बीच यह उछाल आया। इसकी वजह ये रही कि 17 नवंबर को एयरलाइंस ने 5 लाख से अधिक यात्रियों को सफर कराया

                      NOVEMBER 19, 2024 / 1:21 PM IST

                      Stock Market Live Update:आईटी शेयरों से रहें दूर- सुशील केडिया

                      सुशील में आगे कहा कि इंफोसिस और विप्रो जैसे बड़े आईटी शेयरों से अभी हम परहेज करेंगे। इनका करेक्शन अभी पूरा नहीं हुआ है। क्या पता ये लुढ़कते चले जाएं। सुशील ने आगे कहा कि बहुत लोगों को नाराजगी होगी लेकिन निफ्टी आईटी पर उनकी रीडिंग बहुत खराब है। निफ्टी आईटी में आगे बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। 42000 पर दिख रहा इंडेक्स अगर 32000 पर आ जाए तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। आगले 2-3 महीने में निफ्टी आईटी में 25 फीसदी की करेक्शन देखने को मिल सकता है। निफ्टी आईटी के शेयरों में गिरावट आ सकती है। वहीं, इंडेक्स से बाहर के छोटे-मझोले आईटी शेयरों में तेजी आ सकती है।

                        NOVEMBER 19, 2024 / 1:13 PM IST

                        Stock Market Live Update: Glenmark Pharma पर मोतीलाल ओसवाल की राय

                        ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी के भारत और यूरोप के कारोबार का अर्निंग्स पर पॉजिटिव असर पड़ा है। Monroe प्लांट की समस्या को दूर करने के लिए US FDA से बातचीत जारी है। प्रोडक्ट मिक्स बेहतर होने से मार्केटिंग और ढुलाई पर खर्च का बोझ कम होगा। 2026 में कंपनी चीन में Ryaltris से मंजूरी लेगी। इन्ही सभी कारणों के चलते मोतीलाल ओसवाल ने शेयर को Buy रेटिंग दी है और इसके लिए टारगेट प्राइस 1820 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है।

                          NOVEMBER 19, 2024 / 1:06 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 9% का तगड़ा उछाल

                          जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। एमडी पुनीत गोएनका के इस्तीफे पर जी एंटरटेनमेंट के शेयर 9 फीसदी उछल गए। अब वह कंपनी के सीईओ हैं। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि बोर्ड ने एमडी पुनीत गोएनका के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और उन्हें सीईओ के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस ऐलान ने कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ा दी और इंट्रा-डे में BSE पर यह 9.09 फीसदी की तेजी के साथ 126 रुपये पर पहुंच गया।

                            NOVEMBER 19, 2024 / 12:46 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:HAVELLS मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 480 करोड़ रुपये निवेश करेगी

                            कंपनी ने राजस्थान में 480 करोड़ रुपये के निवेश से रेफ्रिजरेटर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। राजस्थान मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की क्षमता 14 लाख यूनिट होगी।

                              NOVEMBER 19, 2024 / 12:28 PM IST

                              Stock Market Live Updates:NBCC को 112 के ऑर्डर मिले

                              कंपनी को `112 के ऑर्डर मिले है। 7 स्कूलों के अपग्रेडेशन के लिए कंपनी को `112 के ऑर्डर मिले है।

                                NOVEMBER 19, 2024 / 12:14 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:DCM SHRIRAM ने यूपी में लोनी यूनिट की क्षमता का विस्तार किया

                                यूपी में लोनी यूनिट की क्षमता का विस्तार किया है। लोनी यूनिट की पेराई क्षमता 7300 TCD से बढ़ाकर 9400 TCD की है। लोनी यूनिट की पेराई क्षमता 2100 TCD बढ़ाई गई है।

                                  NOVEMBER 19, 2024 / 12:05 PM IST

                                  Stock Market Live Updates:निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी

                                  बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है जबकि सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी हावी है।

                                    NOVEMBER 19, 2024 / 12:03 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:SHILPA MEDICARE को API, NIFEDIPINE के लिए यूरोप से CEP मिला

                                    कंपनी को API, NIFEDIPINE के लिए यूरोप से CEP मिला है। सब्सिडियरी SHILPA PHARMA को यूरोप से सर्टिफिकेट ऑफ स्टेबिलिटी मिला है। NIFEDIPINE हाइपरटेंशन की दवा है।

                                      NOVEMBER 19, 2024 / 11:51 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:HAVELLS मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 480 करोड़ रुपये निवेश करेगी

                                      कंपनी ने राजस्थान में 480 करोड़ रुपये के निवेश से रेफ्रिजरेटर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। राजस्थान मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की क्षमता 14 लाख यूनिट होगी।

                                        NOVEMBER 19, 2024 / 11:47 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के प्रवेश गौड़ की बाजार पर राय

                                        स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के प्रवेश गौड़ का कहना है कि निफ्टी 200-डीएमए पर पहुंच गया है,जिसका अहम सपोर्ट 23,338 पर है। 23,500-23,338 जोन से उछाल की उम्मीद है। ऊपर की ओर 23,800 तत्काल रजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है उसके बाद अगली बाधा 24,200 पर हो सकती है। किसी उछाल में 23,800 के आसपास 24,000 के स्टॉप लॉस के साथ 23,000 के लक्ष्य के लिए बिकवाली करें।प्रवेश गौड़ का कहना है कि बैंक निफ्टी अपने 200-डीएमए (49,775) के करीब पहुंच रहा है। इसके लिए 49,600 पर अहम सपोर्ट। 50,000-49,600 के जोन से उछाल की संभावना है। ऊपर की ओर, 50,600-51,000 तत्काल रजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है। उसके बाद अगली बाधा 51,500 पर है।

                                          NOVEMBER 19, 2024 / 11:43 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:आनंद राठी के मेहुल कोठारी की बाजार पर राय

                                          आनंद राठी के मेहुल कोठारी का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,700 पर रजिस्टेंस और 23,350 पर सपोर्ट है। 23,650 से ऊपर निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,400 पर स्टॉप-लॉस रखें, 24,100 का लक्ष्य रखें। मेहुल कोठारी का कहना है कि निफ्टी के लिए 50,600, 51,000 पर रजिस्टेंस और 50,000, 49,000 पर सपोर्ट है। इस समय किसी ट्रेड की सलाह नहीं होगी।

                                            NOVEMBER 19, 2024 / 11:35 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates: Financials Stocks पर जेफरीज की राय

                                            जेफरीज ने कहा कि खुदरा NPL चक्र सीमित रहेगा, खासकर प्रमुख बैंकों के लिए। अनसिक्योर्ड लोन सेगमेंट की ग्रोथ में आई कमी को आंशिल रूप से SME लोन से पूरा किया जा सकता है। बैंक रेट्स/लिक्विडिटी और सेक्टर लोन ग्रोथ पर समान विचार नहीं रखते। जीवन बीमा कंपनियां सरेंडर चार्ज और कैप के असर को संभालने के लिए तैयार दिख रही हैं। अफोर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों का आउटलुक भी पॉजिटिव दिख रहा है।

                                              NOVEMBER 19, 2024 / 11:17 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: सुजलॉन एनर्जी पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                              विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने इस शेयर को ओवरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 71 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि हम शेयर में आई हालिया गिरावट को खरीदारी का मौका मानते हैं। सुजलॉन की बिजनेस क्षमताएं और विंड OEM सेक्टर में ग्रोथ की संभावनाएं दोनों ही मजबूत कारक बने हुए हैं। वित्त वर्ष 25 में इसका सेल्स वॉल्यूम घटकर 1.3 गीगावाट रहने का अनुमान है (पहले 1.5 गीगावाट)। हालांकि वित्त वर्ष 25-27 के दौरान कुल सेल्स वॉल्यूम का अनुमान 7.15 गीगावाट पर बरकरार है।

                                                NOVEMBER 19, 2024 / 11:02 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:रफ्तार में ऑटो और IT

                                                ऑटो शेयरों की रफ्तार तेज हुई है। लगातार तीसरे दिन निफ्टी ऑटो इंडेक्स टॉप बना रहा है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब पौने 2 परसेंट भागा है। IT में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है। TCS, WIPRO और TECH MAHINDRA 1 से 2 परसेंट तक चढ़े है।

                                                  NOVEMBER 19, 2024 / 10:59 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates: रियल्टी में जबरदस्त रौनक

                                                  बाजार की चौतरफा तेजी में सबसे आगे रियल्टी शेयर निकले। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। लगातार तीसरे दिन उछाल है। सोभा, लोढ़ा, ओबेरॉय और ब्रिगेड के शेयर 4 परसेंट तक दौड़े है।

                                                    NOVEMBER 19, 2024 / 10:59 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:PSUs शेयरों में जोरदार तेजी

                                                    कैपिटल रीस्ट्रक्चरिंग पर नई गाइडलाइंस से सरकारी कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिली।निफ्टी PSE इंडेक्स पौने 2 परसेंट उछला है। IRFC, BHEL, REC और OIL में 3 से 5% की तेजी आई। नई गाइडलाइन के तहत कंपनियों के पास कैपेक्स के लिए ज्यादा पैसा बच सकता है।

                                                      NOVEMBER 19, 2024 / 10:21 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates: Indian Hotels पर जेफरीज की राय

                                                      विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 785 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि टाटा ग्रुप का यह शेयर इस साल अब तक कंपनी के शेयर में 68% की तेजी आ चुकी है और मई 2022 से यह तीन गुना बढ़ चुका है, जब इसने 2025 तक अपने मार्जिन और ब्रांड पोर्टफोलियो लक्ष्य प्रस्तुत किए थे। कंपनी ने 2025 तक तय किए गए मार्जिन और ब्रांड पोर्टफोलियो के लक्ष्य पहले ही पार कर लिया है। मैनेजमेंट ने मार्जिन पर कोई नई गाइडेंस नहीं दी। कंपनी सतत विकास के लिए नई रणनीतियों पर फोकस कर रही है।

                                                        NOVEMBER 19, 2024 / 9:53 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर की बाजार पर राय

                                                        आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,564, 23,675 पर रजिस्टेंस और 23,000, 23,250 पर सपोर्ट है। निफ्टी 50 को मौजूदा बाजार भाव (23,454) के आसपास बेचें, स्टॉपलॉस 23,570 तथा लक्ष्य 23,300 और 23,250 रखें।जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,000 पर रजिस्टेंस और 50,000, 49,500 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी को 50,000 से नीचे बेचें, स्टॉपलॉस 50,350 पर रखें, लक्ष्य 49,500 और 49,000 रखें।

                                                          NOVEMBER 19, 2024 / 9:34 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:गुजरात थेमिस बायोसिन का अब Themis Medicare में होगा विलय

                                                          गुजरात थेमिस बायोसिन का अब थेमिस मेडिकेयर में विलय होगा। इस विलय को दोनों कंपनियों के सिक्योर्ड क्रेडिटर्स और शेयरहोल्डर्स के साथ-साथ स्टॉक एक्सचेंजों, सेबी, एनसीएलटी और बाकी नियामकीय मंजूरी लेनी पड़ेगी। थेमिस मेडिकेयर विलय की योजना के मुताबिक गुजरात थेमिस बायोसिन के 100 शेयरों के बदले 118 शेयर जारी करेगी।

                                                            NOVEMBER 19, 2024 / 9:19 AM IST

                                                            Market Open:बाजार बढ़त के साथ खुला

                                                            बाजार शानदार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 451.47 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 77,806.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 63.35 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 23,588.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                              NOVEMBER 19, 2024 / 9:05 AM IST

                                                              Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में बढ़त

                                                              प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 110.83 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 77,411.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 63.35 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 23,517.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                NOVEMBER 19, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:फंड फ्लो एक्शन

                                                                विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इस महीने में लगातार 11वें सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और 18 नवंबर को उन्होंने 1,400 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,330 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

                                                                  NOVEMBER 19, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                  Global Market cues:अमेरिकी बाजार

                                                                  नैस्डैक और एसएंडपी 500 इंडेक्स सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 55.39 अंक या 0.13 फीसदी गिरकर 43,389.60 पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 23.00 अंक या 0.39 फीसदी बढ़कर 5,893.62 पर और नैस्डैक कंपोजिट 111.69 अंक या 0.60 फीसदी बढ़कर 18,791.81 पर बंद हुआ था।

                                                                    NOVEMBER 19, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: निफ्टी पर क्या बनाए निवेश रणनीति

                                                                    वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बाजार कल भी टूटा। sell on rise ने अच्छा काम किया है। बाजार 200DEMA के नीचे बंद हुए। कोई शक नहीं कि FIIs बिकवाली घट रही है। पुट राइटिंग के साथ इंडेक्स लॉन्ग भी हुए है। हालांकि निफ्टी के लिए RIL, IT अब भी मुश्किल बन सकते है। क्योंकि ये दोनों ही बाजार को ऊपर जाने से रोक रहा है। वीरेंद्र ने आगे कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23558-23619 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23694-23739/23783 पर है। वहीं पहला बेस 23376-23316 पर है जबकि बड़ा बेस 23278-23235 (50 WEMA)

                                                                    पर है।

                                                                    उन्होंने कहा कि 23500 से 23700 कॉल राइटर्स का जोन है। 23300-23200 (50 WEMA) जोन पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली। अभी बेचें और हर पुलबैक में बेचें जबतक पहला रजिस्टेंस पार नहीं हो जाता। अब 50 WEMA लक्ष्य दिखता है, इस जोन में कवर करें। निफ्टी के लिए 23558-23619 के ऊपर टिके तो 23694-23739-23783 का भी स्तर संभव है।

                                                                      NOVEMBER 19, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                      बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 50490-50610 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50778-51004/51155 (10/100 DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 50125-49910 के लेवल पर है जबकि बड़ा बेस 49677-49490 (50 WEMA)

                                                                      पर है।

                                                                      वीरेंद्र कुमार ने कहा कि HDFC बैंक के चलते 200 DEMA पर मजबूती दिखा रहा है। 50000 पुट में भारी राइटिंग, 50500 पुट में भी राइटर्स जुट रहे हैं। 51000 पर कॉल राइटर्स हावी हुए जबकि 100 DEMA 51155 पर है। टेक्सचर के मुताबिक पहले बेस और 50200-50250 पर खरीदारी कर सकते हैं। ऊपर 50490-50610 बड़ा सप्लाई प्वाइंट, ट्रेड चेक करें। बैंक निफ्टी में अगर ये जोन पार हुआ तो 50778-51004-51155 (100 DEMA) संभव है।

                                                                        NOVEMBER 19, 2024 / 8:35 AM IST

                                                                        Gold Price: लौटी सोने की चमक

                                                                        लगातार तीसरे दिन कीमतों में तेजी जारी है। COMEX पर $2600 के पार भाव निकले है। एक दिन में सोना करीब 2% की तेजी आई है। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने से तेजी आई। दिसंबर में US में दरों में कटौती की उम्मीद घटी है। 65% लोगों को दरों में 0.25% कटौती की उम्मीद है। इधर Goldman Sachs ने 2025 में सोने का भाव $3000 होने की उम्मीद जताई है।

                                                                          NOVEMBER 19, 2024 / 8:27 AM IST

                                                                          Global market Cues:एशियाई बाजार

                                                                          आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 64.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.54 फीसदी की बढ़त के साथ 38,429.37 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.69 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.66 फीसदी चढ़कर 22,695.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 19,629.81 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 3,313.74 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                            NOVEMBER 19, 2024 / 8:16 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:खत्म हो सकता है विंडफॉल गेंन टैक्स

                                                                            CNBC-TV18 की EXCLUSIVE खबर सरकार घरेलू क्रूड प्रोडक्शन पर विंडफॉल गेंस टैक्स खत्म कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक PMO ने रिव्यू के बाद टैक्स हटाने का फैसला किया।

                                                                              NOVEMBER 19, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:PSUs के लिए नई गाइडलाइन!

                                                                              विनिवेश विभाग ने सरकारी कंपनियों की कैपिटल रीस्ट्रक्चरिंग पर संशोधित गाइडलान जारी की। कंपनियों को मुनाफे का कम से कम 30% या नेटवर्थ के 4% डिविडेंड देना होगा।

                                                                                NOVEMBER 19, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                                कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि बेंचमार्क इंडेक्सों में कमजोरी जारी रही, निफ्टी 79 अंक नीचे बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 241 अंक गिरकर बंद हुआ। अलग-अलग सेक्टरों की बात करें तो मेटल इंडेक्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें 1.80 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई जबकि आईटी इंडेक्स में सबसे अधिक 2 फीसदी की गिरावट आई।तकनीकी रूप से देखें तो एक बार फिर से बाजार में ऊपरी स्तरों से बिकवाली का दबाव देखने को मिला है। डेली चार्ट पर, इसने बियरिश कैंडल बनाई है और वर्तमान में यह 200 डे के एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से नीचे कारोबार कर रहा है जो काफी हद तक निगेटिव है।

                                                                                  NOVEMBER 19, 2024 / 8:02 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates:NTPC ग्रीन का IPO आज खुलेगा

                                                                                  NTPC की सब्सिडियरी NTPC ग्रीन का आज आईपीओ खुलेगा। प्राइस बैंड 102 से 108 रुपये के बीच है । 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। एंकर निवेशकों ने 3,960 करोड़ रुपए लगाए।

                                                                                    NOVEMBER 19, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates:GMR का पैसेंजर ट्रैफिक 9% बढ़ा

                                                                                    GMR एयरपोर्ट ने अक्टूबर के लिए कारोबारी अपडेट जारी किया। पिछले महीने के मुकाबले घरेलू पैसेंजर ट्रैफिक 9% बढ़कर एक करोड़ के पार निकला है। इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में भी 9.2% की बढ़त देखने को मिली।

                                                                                      NOVEMBER 19, 2024 / 7:55 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates:वित्त मंत्री की ब्याज घटाने की वकालत

                                                                                      वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बाद अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने भी ब्याज दरों में कटौती की वकालत की है। बोलीं ब्याज दरें घटाने की जरूरत है। साथ ही कहा ECONOMIC GROWTH को लेकर बहुत ज्यादा फिक्र की जरूरत नहीं है। सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।

                                                                                        NOVEMBER 19, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates:18 नवंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                        कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में बिकवाली देखने को मिली । IT इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा फिसला है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली ।सेंसेक्स 241 अंक गिरकर 77,339 पर बंद हुआ है। निफ्टी 79 अंक गिरकर 23,454 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 184 अंक चढ़कर 50,363 पर बंद हुआ है। मिडकैप 2 अंक चढ़कर 54,045 पर बंद हुआ ।

                                                                                          NOVEMBER 19, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                          मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                          सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।