Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News NOVEMBER 22, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 1961 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,900 के पार हुआ बंद, आईटी, रियल्टी, पीएसयू बैंक शेयर चमके

Stock Market Highlights:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1961.32 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 79,117.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 557.35 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 23,907.25 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights:विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले जोश में बाजार देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। आज की इस बढ़त में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। FMCG, एनर्जी, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही जबकि बैंकिंग, मेटल, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1961.32 अंक यानी 2

 Stock Market Live Updates:रेमंड के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिखा और यह 7 फीसदी से अधिक उछल गया।
Stock Market Live Updates:रेमंड के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिखा और यह 7 फीसदी से अधिक उछल गया।
NOVEMBER 22, 2024 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुए

विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले जोश में बाजार देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। आज की इस बढ़त में BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। FMCG, एनर्जी, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही जबकि बैंकिंग, मेटल, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1961.32 अंक यानी 2.54 फीसदी की बढ़त के साथ 79,117.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 557.35 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 23,907.25 के स्तर पर बंद हुआ।

State Bank of India, TCS, ITC, UltraTech Cement, Titan Company निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Axis Bank, HDFC Bank और Sun Pharm टॉप लूजर रहे.

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी चढ़ा है। वहीं आज सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक, आईटी, एफएमसीजी, एनर्जी, रियल्टी इंडेक्स 2-3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

निफ्टी बैंक 763 प्वाइंट चढ़कर 51,135 पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप 632 प्वाइंट चढ़कर 55,017 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी रही जबकि निफ्टी के 50 में से 49 शेयरों में तेजी आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी के साथ बंद हुए।

    NOVEMBER 22, 2024 / 3:31 PM IST

    Stock Market Live Updates:Reliance Industries पर जेपी मॉर्गन की राय

    जेपी मॉर्गन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज पर ओवरवेट रेटिंग के साथ 1468 रुपये का टारगेट सेट किया है। जेपी मॉर्गन का कहना है कि कमजोर रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार दिखा है। रिटेल आय में कमजोरी के चलते उम्मीदें घटीं है। रिटेल कारोबार के वैल्युएशन अब आकर्षक लग रहे है। करेक्शन के बाद रिलायंस के शेयर में तेजी मुमकिन है।

      NOVEMBER 22, 2024 / 3:02 PM IST

      Stock Market Live Updates:सेंसेक्स में 2,000 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी

      सेंसेक्स, निफ्टी में 2.5% से ज्यादा की तेजी आई है। निफ्टी 23,950 के पार निकला है। वहीं सेंसेक्स में 2,000 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है। निफ्टी IT इंडेक्स में 3% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

        NOVEMBER 22, 2024 / 3:01 PM IST

        Stock Market Live Updates:Reliance Industries पर मॉर्गन स्टैनली की राय

        मॉर्गन स्टैनली ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिफाइनिंग मार्जिन में रिकवरी की शुरुआत हुई है। ग्लोबल रिफाइनिंग शटडाउन के मामले बढ़े है। मॉर्गन स्टैनली ने अपने नोट में कहा है कि रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार से फ्री कैश फ्लो बढ़ेगा। डिमांड से आधी ही नई क्षमता जुड़ने की उम्मीद है। न्यू एनर्जी को लेकर आउटलुक सुधरा है। इन्हीं सभी कारणों के चलते मॉर्गन स्टैनली ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर "ओवरवेट" रेटिंग की राय दी है और शेयर के लिए 1662 रुपये का टारगेट दिया है, जो कि मौजूदा स्तर से 36 फीसदी की अपसाइड दिखाता है।

          NOVEMBER 22, 2024 / 2:38 PM IST

          Stock Market Live Updates:NLC INDIA को तीसरा कमर्शियल कोल माइन मिला

          कंपनी को तीसरा कमर्शियल कोल माइन मिला है। ओडिशा के अंगुल में तीसरी कमर्शियल कोल माइन की बोली जीती है।

            NOVEMBER 22, 2024 / 2:20 PM IST

            Stock Market Live Updates:सेंसेक्स-निफ्टी 2% से ज्यादा की बढ़त

            बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है।निफ्टी 23,800 के पार निकला है। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी में 480 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी में 2% से ज्यादा की तेजी आई है। निफ्टी के 50 में से 30 शेयर 2% से ज्यादा चढ़े है। निफ्टी में 500 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी आई है।

              NOVEMBER 22, 2024 / 1:56 PM IST

              Stock Market Live Updates:Raymond के शेयर 7% से ज्यादा उछले

              रेमंड के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिखा और यह 7 फीसदी से अधिक उछल गया। इसकी वजह ये है कि कंपनी अपने रियल्टी कारोबार Raymond Realty के शेयरों को अलग से लिस्ट करने वाली है जिसे बीएसई और एनएसई से 'नो ऑब्जेक्शन' लेटर मिल गया है। कंपनी ने यह माइलस्टोन लाइफ स्टाइल बिजनेस के डीमर्जर के पूरा होने के बाद करीब दो महीने बाद हासिल किया है।

                NOVEMBER 22, 2024 / 1:47 PM IST

                Stock Market Live Updates:Transport Corporation of India के तिमाही नतीजे रहे बेहतर

                ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (टीसीआई) का प्रदर्शन सितंबर तिमाही में अच्छा रहा है। रेवेन्यू में डबल डिजिट ग्रोथ दिखी है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट और नेट प्रॉफिट की ग्रोथ भी अच्छी रही है। इसकी वजह ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की मजबूत मांग बताई जा रही है। कंपनी के रेवेन्यू में फ्रेट सेगमेंट की करीब 40 फीसदी हिस्सेदारी है। इसकी सेगमेंट की ग्रोथ सामान्य रही। इसकी वजह इंफ्रा और कैपिटल गुड्स सेक्टर में कमजोर मांग है। एमएसएमई की तरफ से भी डिमांड कमजोर रही।

                  NOVEMBER 22, 2024 / 1:32 PM IST

                  Stock Market Live Updates:अदाणी ग्रुप शेयरों में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी

                  अदाणी ग्रुप शेयरों में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। अदाणी एंटरप्राइजेज नीचे से 11 तो अदाणी पोर्ट्स 8 परसेंट सुधरा है। अदाणी ग्रीन भी निचले स्तरों से 16 परसेंट सुधरकर हरे निशान में आया। ACC, AMBUJA CEMENTS में भी करीब 5% की तेजी देखने को मिल रही है।

                    NOVEMBER 22, 2024 / 1:05 PM IST

                    Stock Market Live Updates:महानगर गैस में 3% की तेजी

                    महानगर गैस में तीन परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने CNG के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर `77 रुपए प्रति किलो किए है। मुंबई में बढ़ी हुई दरें आज से लागू होगी।

                      NOVEMBER 22, 2024 / 12:58 PM IST

                      Stock Market Live Updates:एसबीआई पर जेफरीज की राय

                      जेफरीज ने एसबीआई पर फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1030 रुपये फिक्स किया है। बैंकिंग सेक्टर में यह इसके टॉप पिक में बना हुआ है। एसबीआई के मजबूत एसेट क्वालिटी, कमाई के शानदार आउटलुक और बेहतरीन फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी के चलते ही जेफरीज का भरोसा इस पर बना हुआ है। जेफरीज के मुताबिक एसबीआई की एसेट क्वालिटी बेहतर बनी हुई है जिसमें अभी रिकवरी के और आसार दिख रहे हैं। इसके अलावा इस वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में कमाई मजबूत हो सकती है। ऐसे समय में जब बैंकिंग सेक्टर चुनौतियां से जूझ रहा है, एसबीआई की यह मजबूती शानदार है।

                        NOVEMBER 22, 2024 / 12:41 PM IST

                        Stock Market Live Updates:TORRENT PHARMA को US FDA से EIR मिला

                        पीथमपुर यूनिट को US FDA से EIR मिला है। VAI क्लासिफिकेशन के साथ EIR मिला है। 16-20 सितंबर के बीच यूनिट की जांच हुई थी।

                          NOVEMBER 22, 2024 / 12:23 PM IST

                          Stock Market Live Updates:MARKSANS PHARMA को US FDA से LORATADINE USP 10MG दवा को मंजूरी मिली

                          MARKSANS PHARMA को US FDA से LORATADINE USP 10MG दवा को मंजूरी मिली है। LORATADINE दवा की अर्जी को ANDA मंजूरी मिली है। LORATADINE दवा की अर्जी को अंतिम मंजूरी मिली है।

                            NOVEMBER 22, 2024 / 12:17 PM IST

                            Stock Market Live Updates:बाजार में तेजी बढ़ी

                            बाजार में तेजी बढ़ी है। सेंसेक्स-निफ्टी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर कामकाज कर रहे है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है जबकि इंट्राडे में निफ्टी 23,650 के पार निकला है। इंट्राडे में निफ्टी बैंक 51,000 के पार निकला है।

                              NOVEMBER 22, 2024 / 11:57 AM IST

                              Stock Market Live Updates:भारी डिस्काउंट पर Protean eGov का शेयर, NSE के ऐलान पर 10% टूटे भाव

                              प्रोटीन ईजीओवी टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज बिकवाली का भारी दबाव दिखा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इसमें अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। इस ऐलान ने प्रोटीन के शेयरों को तोड़ दिया और यह करीब 10 फीसदी टूट गया। गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी के चलते कुछ खरीदारी हुई लेकिन अब भी यह काफी दबाव में है। फिलहाल BSE पर यह 7.31 फीसदी की गिरावट के साथ 1714.60 रुपये के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 9.93 फीसदी टूटकर 1666.00 रुपये के भाव तक गिर गया था।

                                NOVEMBER 22, 2024 / 11:30 AM IST

                                Stock Market Live Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड, विनोद नायर की बैंक शेयरों पर राय

                                जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड, विनोद नायर का भी मानना ​​है कि अदाणी ग्रुप की ओर से स्पष्टीकरण या पॉजिटिव अपडेट दिए जाने के बाद यह रिएक्शन थम जाएगा। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक अधिक स्पष्टता सामने नहीं आती, तब तक PSU बैंको के शेयरों में नेगेटिव सेंटीमेंट बना रह सकता है। नायर ने कहा, "हमें उम्मीद है कि आगे की जानकारी उपलब्ध होने तक हमें कुछ समय तक के लिए सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में 10 दिनों में 50 प्रतिशत तक की जो तेज गिरावट देखने को मिली थी, हमें इस बार ऐसी गिरावट का अनुमान नहीं है।"

                                  NOVEMBER 22, 2024 / 11:23 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:संसद के शीतकालीन सत्र में 5 नए बिल संभव, शिपिंग और बैंकिंग सेक्टर के बिल पर नजर

                                  CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार 5 नए बिल पेश कर सकती है। शिपिंग बिल, इंडियन पोर्ट्स बिल और मर्चेंट शिपिंग बिल लिस्ट में शामिल है। साथ ही सरकार बैंकिंग लॉ अमेंडमेंड और वक्फ बिल भी पेश कर सकती है ।

                                    NOVEMBER 22, 2024 / 11:07 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:Onyx Biotec का शेयर लिस्ट होते ही पहुंचा अपर सर्किट पर

                                    ओनिक्स बॉयोटेक के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर फीकी एंट्री हुई। हालांकि लिस्ट होते ही यह अपर सर्किट पर चला गया लेकिन फिर भी आईपीओ निवेशक घाटे में हैं। इसके आईपीओ को ओवरऑल 198 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 61.00 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 54.05 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग पर 11.39 फीसदी का घाटा हुआ। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े और उछलकर यह 56.75 रुपये (Onyx Biotec Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया लेकिन आईपीओ निवेशक अब भी 6.97 फीसदी घाटे में हैं।

                                      NOVEMBER 22, 2024 / 10:53 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:IT शेयरों में मजबूती, वायदा का टॉप गेनर इंफोएज

                                      डॉलर की मजबूती से IT शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। TCS, इंफोसिस और HCL टेक में करीब एक परसेंट की बढ़त दिखा रहा है। मिडकैप IT में तेजी ज्यादा आई। Goldman Sachs की रेटिंग अपग्रेड से इंफोएज 5% उछाल के साथ बना वायदा का टॉप गेनर बना।

                                        NOVEMBER 22, 2024 / 10:37 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:बर्नस्टीन नेREC और PFC को दी ओवरवेट रेटिंग

                                        बर्नस्टीन ने REC लिमिटेड के शेयर पर अपनी "ओवरवेट" रेटिंग बनाए रखी है और इसे 653 रुपये का टारगेट दिया है। PFC के शेयर को भी ब्रोकरेज ने ओवरवेट रेटिंग दी है और इसके लिए 620 रुपये का टारगेट रखा है। बर्नस्टीन ने अपने नोट में कहा, "इसके अलावा, चालू रिन्यूएबल एसेट्स बॉन्ड की तरह होते हैं जिन्हें आसानी से बेचा जा सकता है और यहां तक कि अंडरकंस्ट्रक्शन एसेट्स को भी कभी भी किसी दूसरे कॉन्ट्रैक्ट्स के लिए हमेशा दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है।" REC और PFC दोनों को कवर करने वाले 10 एनालिस्ट्स में सभी ने इन दोनों स्टॉक पर "Buy" की रेटिंग बनाए रखी है।

                                          NOVEMBER 22, 2024 / 10:28 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:अदाणी ग्रुप शेयरों में फिर दबाव

                                          अदाणी ग्रुप शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिल रही है। अदाणी ग्रीन सबसे ज्यादा 8% फिसला है। अदाणी पोर्ट और अदाणी एंटरप्राइजेज में भी 3% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि अंबुजा सीमेंट और ACC में रिकवरी का मूड नजरआ रहा है।

                                            NOVEMBER 22, 2024 / 10:09 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:₹273 का BlackBuck का शेयर 2% प्रीमियम पर लिस्ट

                                            'ब्लैकबक' के जरिए ट्रक ऑपरेटर्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाली जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में 2% से अधिक प्रीमियम पर एंट्री हुई लेकिन फिर यह टूट गया। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 1.87 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 273 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 279.05 रुपये और NSE पर 280.90 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 3.53 फीसदी का लिस्टिंग गेन (BlackBuck Listing Gain) मिला।

                                              NOVEMBER 22, 2024 / 9:57 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:बैंकिंग, रियल्टी शेयरों में रौनक

                                              सरकारी बैंकों में आज अच्छा बाउंसबैक देखने को मिल रहा है। इंडेक्स करीब सवा परसेंट चढ़ा है। जैफरीज की बुलिश रिपोर्ट के बाद sbi करीब डेढ़ परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही रियल्टी शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही।

                                                NOVEMBER 22, 2024 / 9:29 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Afcons Infrastructure को मिला 1274 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, शेयर में उछाल

                                                एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को उत्तराखंड प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन से 1,274 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत देहरादून में सोंग डैम प्रोजेक्ट पर सोंग नदी के ऊपर 130.6 मीटर ऊंची कंक्रीट की ग्रैविटी डेम और अन्य सहायक कार्यों का निर्माण शामिल है।

                                                  NOVEMBER 22, 2024 / 9:18 AM IST

                                                  Market Open:सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के ऊपर

                                                  बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 182.32 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 77,338.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 51.05 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 23,400.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                    NOVEMBER 22, 2024 / 9:08 AM IST

                                                    Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट चाल

                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 8.97 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 77,164.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 59.75 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 23,409.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                      NOVEMBER 22, 2024 / 9:01 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                      बैंक निफ्टी कल ठीक 200 DMA से रिकवर हुआ है। पहला सपोर्ट 50,200-50,000 (पुट राइटर्स जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 49,800-49,850 (200 DMA, कल का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस: 50,600-50,650 (कल का हाई) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 50,800-51,000 (10 DEMA, ऑप्शन जोन) पर है।बैंक निफ्टी में गिरावट में खरीदारी करें, SL- कल का निचला स्तर है। कल का निचला स्तर टूटा तो बिकवाली करें।

                                                        NOVEMBER 22, 2024 / 8:49 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                        अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,450-23,507 (कल का हाई रेंज) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,700-23,750 (10 DEMA, ऑप्शन राइटर्स जोन) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 23,250-23,300 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 23,150-23,200 (50 WEMA)पर है। एक बार फिर दोनों तरफ की ट्रेड लेने को तैयार रहें। अगर गैपअप फेल हुआ तो शॉर्ट करने के लिए तैयार रहें। अगर बाजार ने पहले घंटे का हाई निकाला तो लॉन्ग ट्रिगर होंगे। लॉन्ग पोजीशन के लिए पहले घंटे का निचला स्तर SL रखें। शॉर्ट पोजीशन के लिए पहले घंटे का हाई SL रखें।

                                                          NOVEMBER 22, 2024 / 8:26 AM IST

                                                          Global Market Cues:एशियाई बाजार

                                                          आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 90.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 38,415.32 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.20 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.40 फीसदी चढ़कर 22,870.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 19,551.29 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 3,350.07 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                            NOVEMBER 22, 2024 / 8:16 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                            प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है अदाणी सागा रिटर्न ने आज के कारोबार में भारतीय बाजारों को बड़ा झटका दिया। शुरुआती कारोबार में एक तेज गिरावट देखने को मिली। इसके बाद बाकी कारोबारी सत्र में बाजार रेंज बाउंड रहा और कारोबार के अंत में निफ्टी 168.60 अंकों की गिरावट के साथ 23,349.90 पर बंद हुआ। आईटी और रियल्टी इंडेक्स हरे रंग में बंद होने में कामयाब रहे, जबकि पीएसयू बैंक और मीडिया 2 फीसदी से ज्यादा गिर गए। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से व्यापक बाजारों ने फ्रंटलाइन इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि मिड और स्मॉलकैप अपने नुकसान को कम रखने में कामयाब रहे।

                                                              NOVEMBER 22, 2024 / 7:59 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:NTPC GREEN IPO अब तक 93% भरा

                                                              NTPC GREEN के IPO का आज आखिरी दिन है। शेयर अब तक 93 परसेंट भरा है। रिटेल कोटा सबसे ज्यादा करीब ढ़ाई गुना भरा है। IPO का प्राइस बैंड- 102-108 प्रति शेयर है।

                                                                NOVEMBER 22, 2024 / 7:51 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि एक कमजोर शुरुआत के बाद,निफ्टी पूरे दिन एक सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। यह 200-डीएमए से नीचे बना रहा जो बाजार में लगातार बनी कमजोरी की भावना का संकेत है। आरएसआई इंडीकेटर ने मंदी के क्रॉसओवर में फिर से प्रवेश किया है,जो निगेटिव सेंटीमेंट को और मजबूत कर रहा है। बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड कमजोर बना हुआ है। निफ्टी के लिए 23,200 पर सपोर्ट है। इस स्तर से नीचे गिरने पर बाजार में और करेक्शन हो सकता है। ऊपर की ओर 23,550 पर रजिस्टेंस है। इस लेवल से ऊपर जाने पर बाजार में तेजी आ सकती है।

                                                                  NOVEMBER 22, 2024 / 7:46 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:MTF लिस्ट से 1010 शेयर हटाने का खंडन

                                                                  मार्जिन फंडिंग पर NSE, BSE की बड़ी सफाई देते हुए कहा है कि MTF लिस्ट से 1010 शेयर हटाने की खबर गलत है। अक्टूबर में SEBI ने शेयर हटाने का कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है।

                                                                    NOVEMBER 22, 2024 / 7:45 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:अदाणी ग्रुप के साथ केन्या ने डील रद्द की

                                                                    US कोर्ट में आरोप तय होने के बाद अदाणी ग्रुप की मुश्किलें और बढ़ीं है। केन्या ने प्रस्तावित करार रद्द किया है। केन्या एयरपोर्ट और 70 करोड़ डॉलर के पावर ट्रांसमिशन लाइन के लिए डील होनी थी।

                                                                      NOVEMBER 22, 2024 / 7:45 AM IST

                                                                      मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।