Stock Market Highlights: ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ बाजार
शुरुआती बढ़त के बाद मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला और आखिरी घंटों में बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी दिन की ऊंचाई से करीब 150 प्वाइंट फिसला । आज के कारोबार में IT, फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा जबकि बैंक निफ्टी इंडेक्स में करीब 1% की तेजी देखने को मिली।
Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank, Bharat Electronics, Maruti Suzuki और Axis Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Cipla, Trent, Tech Mahindra, Sun Pharma और Infosys निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो आईटी इंडेक्स 1 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं फार्मा इंडेक्स में 2 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.5 फीसदी टूटकर बंद हुए। इस बीच बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं पावर इंडेक्स 0.5 फीसदी और मेटल इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 144.31 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 81,611.41 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 16.50 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 24,998.45 के स्तर पर बंद हुआ।