Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 14, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 592 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,100 के ऊपर हुआ बंद, मेटल शेयरों में रहा दबाव

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 591.69 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 81,973.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 163.70 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 25,127.95 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.3% बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। रियल्टी, बैंकिंग, IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि FMCG, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 591.69 अंक

 Stock Market Highlights:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।
Stock Market Highlights:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।
OCTOBER 14, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश देखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.3% बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। रियल्टी, बैंकिंग, IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि FMCG, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा।

Wipro, Tech Mahindra, HDFC Life, L&T, HDFC Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहा। वहीं ONGC, Maruti Suzuki, Tata Steel, Bajaj Finance और UltraTech Cement निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

मेटल को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे है। आईटी, बैंक, रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 591.69 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 81,973.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 163.70 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 25,127.95 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 14, 2024 / 3:32 PM IST

    Stock Market Live Updates: एवेन्यू सुपरमार्ट्स पर CLSA की राय

    विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने भी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसके लिए 5,360 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सितंबर तिमाही के दौरान बिक्री और शुद्ध मुनाफा उसकी उम्मीद से कम रहे। ग्रॉस मार्जिन अनुमान से 30 बेसिस पॉइंट्स नीचे रहा। कंपनी ने ई-कॉमर्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को Q2 में चुनौती के रूप में देखा। प्राइवेट लेबल पर फोकस बढ़ाने से कंपनी को भविष्य की प्रतिस्पर्धा से निपटने में मदद मिल सकती है।

      OCTOBER 14, 2024 / 3:27 PM IST

      STERLING & WILSON Q2: घाटे से मुनाफे में आई कंपनी

      दूसरी तिमाही में कंपनी सालाना आधार पर घाटे से मुनाफे में आई है। 54.2 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि आय 759.5 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,030.5 करोड़ रुपये पर आ गई है। EBITDA 2 करोड़ रुपये से बढ़कर `18करोड़ रुपये पर पहुंचा है जबकि EBITDA मार्जिन 0.2% से बढ़कर 1.8% पर रहा है।

        OCTOBER 14, 2024 / 3:24 PM IST

        Stock Market Live Updates: Avenue Supermarts पर Bernstein की राय

        ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और इसके लिए 5,800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ पिछले 4 सालों में सबसे धीमी रही, जिसने हमें निराश किया। इसके अलावा LFL ग्रोथ भी 3 सालों में सबसे धीमी रही।स्टैंडअलोन EBITDA और मार्जिन भी सालाना आधार पर थोड़ा कम थे। हालांकि कंपनी स्टोर और रिटेल एरिया में अगर तेजी से विस्तार करे तो वह वापस 20% से अधिक ग्रोथ हासिल कर सकती है। इसके अलावा कंपनी ग्रोथ तेज करने के लिए 4-6 घंटे में डिलीवरी पर भी अपना फोकस बढ़ा सकती है। हालांकि इसके लिए 3-5 तिमाहियों का समय लग सकता है।

          OCTOBER 14, 2024 / 3:15 PM IST

          Stock Market Live Updates:BHARTI AIRTEL ने ERICSON को मल्टी मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया

          सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक BHARTI AIRTEL ने स्वीडेन की कंपनी ERICSON को मल्टी मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।

            OCTOBER 14, 2024 / 3:12 PM IST

            Stock Market Live Updates:IPCA लैबोरेटरीज पर मोतीलाल ओसवाल की राय

            ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने IPCA लैबोरेटरीज के शेयरों को अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी FY24-FY27 के दौरान मजबूत अर्निंग ग्रोथ के लिए तैयार है। ब्रोकरेज ने शेयर पर अपनी रेटिंग को अपग्रेड करते हुए 'Buy' कर दिया है, जिसका टारगेट प्राइस ₹1950 प्रति शेयर है। इसका मतलब है कि शेयर में पिछले क्लोजिंग प्राइस से करीब 18 फीसदी की तेजी की उम्मीद है।

              OCTOBER 14, 2024 / 3:06 PM IST

              Stock Market Live Updates:RPP Infra के JV को 127 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

              RPP Infra के ज्वाइंट वेचर्स (JV) को 127 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। JV में कंपनी के 51% हिस्सेदारी है।

                OCTOBER 14, 2024 / 2:46 PM IST

                Stock Market Live Updates:कपलिंग पर सरकार के बयान के बाद 6% टूटा

                कपलिंग पर सरकार के बयान के बाद IEX में 5 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है। पावर सेक्रेटरी बोले पूरे देश में पावर एक्सचेंज के एक जैसे भाव की क्लियरिंग पर काम जारी है।

                  OCTOBER 14, 2024 / 2:42 PM IST

                  Stock Market Live Updates:बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर

                  दिन के ऊपरी स्तर पर बाजार कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 634.10 अंकों की बढ़त के साथ 82,021.26 के स्तर पर कारोबार कर हैं। निफ्टी बैंक में करीब 650 प्वाइंट की तेजी आई । निफ्टी बैंक दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक 51,800 के पार निकला है।

                    OCTOBER 14, 2024 / 2:33 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:Hathway Cable के शेयरों में 3% का उछाल

                    हैथवे केबल एंड डेटाकॉम के शेयरों में आज 14 अक्टूबर को 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।दरअसल, कंपनी ने FY25 की दूसरी तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। इस खबर के चलते आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3658.81 करोड़ रुपये हो गया है।

                      OCTOBER 14, 2024 / 2:07 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:BHARTI AIRTEL ने AIRTEL बिजनेस का ZSCALER के साथ पार्टनरशिप किया

                      AIRTEL बिजनेस का ZSCALER के साथ पार्टनरशिप किया है।AIRTEL सिक्योर डिजिटल इंटरनेट के लिए ZSCALER के साथ पार्टनरशिप किया। कपलिंग से सभी एक्सचेंज पर यूनिफॉर्म प्राइसिंग किया है। कंपनियों के लिए साइबर प्रोटेक्शन सॉल्यूशनलॉन्च करेगी।

                        OCTOBER 14, 2024 / 1:52 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:मार्केट कपलिंग पर काम जारी- पावर सचिव

                        मार्केट कपलिंग पर पावर सचिव ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि मार्केट कपलिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं। मार्केट कपलिंग पर काम जारी है।

                          OCTOBER 14, 2024 / 1:51 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:HCC को मिला 1,032 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का LoA

                          कंपनी को MSRDC से `1,032 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का LoA मिला है।

                            OCTOBER 14, 2024 / 1:32 PM IST

                            Stock Market Live Updates:Gensol Engineering के शेयरों में 3% की तेजी

                            Gensol Engineering के शेयर 3 फीसदी से अधिक उछल गए। कंपनी को दुबई में 186 करोड़ रुपये का एक रुफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट की क्षमता 23 MWp है। जेनसॉल इंजीनियरिंग की गिनती रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की अग्रणी कंपनियों में होती है।

                              OCTOBER 14, 2024 / 1:10 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates: JPMorgan की एवेन्यू सुपरमार्ट्स पर राय

                              विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने भी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर को न्यूट्रल रेटिंग दी है और इसके टारगेट प्राइस को पहले के 5,460 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 4,700 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि LFL ग्रोथ की धीमी गति के चलते रेवेन्यू ग्रोथ भी धीमी रही। ऑनलाइन ग्रॉसरी फॉर्मेट्स का सीधा असर देखा गया। हमने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेवेन्यू अनुमान को 4 से 6 फीसदी तक घटा दिया है।

                                OCTOBER 14, 2024 / 12:54 PM IST

                                Stock Market Live Updates:MTNL का शेयर 8% भागा

                                महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के शेयरों में 14 अक्टूबर को इंट्राडे में 8 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दिखी। कंपनी के लिए रिवाइवल प्लान ढूंढा जा सकता है और हो सकता है कि रिजॉल्यूशन के लिए यह NCLT में न जाए। यह जानकारी CNBC-TV18 को सोर्सेज से मिली है।

                                  OCTOBER 14, 2024 / 12:33 PM IST

                                  ORIENTAL HOTELS LTD Q2:कंसो मुनाफा `7.8 करोड़ रुपये से बढ़कर `8.3 करोड़ रुपये पर रहा

                                  कंसो मुनाफा `7.8 करोड़ रुपये से बढ़कर `8.3 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `91 करोड़ रुपये से बढ़कर `103 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA मार्जिन 22% से बढ़कर 23.9% पर रहा जबकि EBITDA 20 करोड़ रुपये से बढ़कर `25 करोड़ रुपये पर रहा।

                                    OCTOBER 14, 2024 / 12:18 PM IST

                                    WPI: सितंबर की थोक महंगाई दर 1.84% पर आई

                                    महीने दर महीने आधार पर सितंबर WPI 1.31% से बढ़कर 1.84% पर आई है। खाद्य की थोक महंगाई 3.26% से बढ़कर 9.47% पर रही जबकि Fuel & Power की WPI -0.67% से घटकर -4.05% पर आ गई है। दालों की थोक महंगाई 18.57% से घटकर 12.99% पर रही। वहीं सब्जियों की WPI -10.01% से बढ़कर 48.73% पर आ गई। आलू की थोक महंगाई 77.96% से बढ़कर 78.13% और प्याज की थोक महंगाई 65.75% से बढ़कर 78.82% पर आई।

                                      OCTOBER 14, 2024 / 11:52 AM IST

                                      SIAM SEPT DATA: सितंबर PV बिक्री 1.4% घटी

                                      सितंबर PV बिक्री 1.4% घटकर 3.56 Lk यूनिट रहा। 2-व्हीलर बिक्री 15.8% बढ़कर 20.03 Lk यूनिट पर रहा जबकि स्कूटर बिक्री 14.1% बढ़कर 6.72 Lk यूनिट पर रहा। मोटरसाइकिल बिक्री 16.4% बढ़कर 13 Lk यूनिट पर रहा। वहीं 3-व्हीलर बिक्री 6.7% बढ़कर 79,683 यूनिट पर रहा।

                                        OCTOBER 14, 2024 / 11:33 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:आज आएगे HCL टेक के नतीजे, बोनस शेयर को लेकर विप्रो 2% भागा

                                        आज HCL टेक के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे। डॉलर रेवेन्यू करीब सवा परसेंट बढ़ने का अनुमान है। फाइनेंशियल को छोड़ सभी वर्टिकल में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है। इधर बोनस शेयर को लेकर विप्रो की 17 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी। विप्रो का शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा है।

                                          OCTOBER 14, 2024 / 11:26 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: कंटेनर कॉरपोरेशन पर Morgan Stanley की राय

                                          विदेशी ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) के शेयर को अंडरवेट की रेटिंग दी है और इसके लिए 774 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की हैंडलिंग वॉल्यूम 6% रही, जो उम्मीद से कम थी। अब कंपनी को दूसरी छमाही में 26% की एक्सपोर्ट और 35% की डोमेस्टिक ग्रोथ हासिल करने की जरूरत होगी, जिससे वह अपने सालाना अनुमान को पूरा कर सके।

                                            OCTOBER 14, 2024 / 11:16 AM IST

                                            Stock Market Live Updates:JSW ENERGY सब्सिडियरी ने NTPC के साथ पावर पर्चेंज एग्रीमेंट किया

                                            सब्सिडियरी ने NTPC के साथ पावर पर्चेंज एग्रीमेंट किया है। 700 MW सोलर क्षमता के लिए पावर पर्चेज एग्रीमेंट किया है।

                                              OCTOBER 14, 2024 / 11:00 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:Bajaj Housing Finance का शेयर 5% टूटा

                                              बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में 14 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी शेयर बाजार में 16 सितंबर को लिस्ट हुई थी और आईपीओ निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया था। अब शेयरहोल्डर्स के लिए लॉक इन पीरियड का एक महीना खत्म हो चुका है। नुवामा ऑल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के एक नोट के अनुसार, लॉक-इन पीरियड खत्म होने पर कंपनी के 12.6 करोड़ शेयर या कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 2% हिस्सा ट्रेडिंग के लिए पात्र होगा।

                                                OCTOBER 14, 2024 / 10:56 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Just Dial पर सिटी की राय

                                                विदेशी ब्रोकरेज फर्म सिटी ने जस्ट डायल के शेयर को बेचने की सलाह दी है और इसके लिए 1,075 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 9% और EBITDA में 68% की ग्रोथ हुई, लेकिन यह अनुमान से 2% और 6% कम रही। अन्य स्रोतों से अधिक आय के चलते शुद्ध मुनाफा उम्मीद से 27% अधिक रहा। कंपनी के यूजर्स ट्रैफिक में 15% की सालाना ग्रोथ देखी गई। आने वाले तिमाहियों में बेहतर मॉनेटाइजेशन की संभावना है।

                                                  OCTOBER 14, 2024 / 10:34 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:डील से Heubach ग्रुप की 17 यूनिट को खरीदेगी- सुदर्शन केमिकल

                                                  SUDARSHAN CHEMICAL के एमडी राजेश राठी ने कहा कि सीएनबीसी-आवाज से EXCLUSIVE बातचीत में कहा कि Heubach ग्रुप डील को लेकर कंपनी उत्साहित है। ग्लोबल पिगमेंट लीडर बनने का कंपनी का लक्ष्य है। डील से Heubach ग्रुप की 17 यूनिट को खरीदेगी। 2022 में Heubach ने Clariant's BU को खरीदा है। एसेट और शेयर डील के जरिए Heubach को खरीदा है। डील से कंपनी का आउटलुक काफी मजबूत होगा। कंपनी को प्रॉफिटेबल बनाने पर फोकस रहेगा। Heubach ग्रुप को 1 कंपनी में इंटीग्रेट करेंगे ।डील पूरी होने के बाद वैल्यू क्रिएशन पर फोकस रहेगा।

                                                    OCTOBER 14, 2024 / 10:25 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:कमजोर नतीजों के बाद फिसला डीमार्ट

                                                    दूसरी तिमाही में उम्मीद से कमजोर नतीजों से एवेन्यू सुपरमार्ट में 8% की तेज गिरावट रही। शेयर पर ब्रोकरेज का भरोसा घटा है। Goldman Sachs ने लक्ष्य घटाकर 4000 रुपए किया तो मॉर्गन स्टैनली ने दिए करीब 3700 रुपए के टारगेट दिए है। ऑनलाइन रिटेल से कड़ी टक्कर से चिंता बढ़ी है।

                                                      OCTOBER 14, 2024 / 10:21 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:रियल्टी, सरकारी बैंकों में रौनक

                                                      रियल्टी और सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिला। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही NBFCs, कैपिटल गुड्स और IT शेयरों में भी अच्छी खरीदारी रही।

                                                        OCTOBER 14, 2024 / 10:12 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर HSBC की राय

                                                        ब्रोकरेज फर्म HSBC ने BPCL, HPCL, IOC के शेयरों पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि तेल की कीमतों में मौजूदा उतार-चढ़ाव ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के लिए लाभदायक है। मजबूत मार्केटिंग मार्जिन्स ने GRMs में आई कमजोरी की भरपाई की है।

                                                          OCTOBER 14, 2024 / 10:03 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates :L&T पर जेपी मॉर्गन की राय

                                                          जेपी मॉर्गन ने एलएंडटी के शेयर पर 'ओवरवेट' रेटिंग दी है और 4,360 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। यह शेयर के बीएसई पर शुक्रवार, 11 अक्टूबर को बंद भाव से 25 प्रतिशत ज्यादा है। जेपी मॉर्गन का मानना ​​है कि L&T भारत और मध्य पूर्व दोनों में चल रहे पूंजीगत व्यय साइकिल से फायदा उठाने के लिए अच्छी पेाजिशन में है। यह इसे मौजूदा वैल्यूएशन पर एक आकर्षक निवेश बनाता है।

                                                            OCTOBER 14, 2024 / 9:34 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:Premier Energies को मिला 765 करोड़ रुपये का ऑर्डर

                                                            सब्सिडियरी को Solar Modules & Cells के लिए 765 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

                                                              OCTOBER 14, 2024 / 9:26 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:PNC Infratech के शेयर 3% की तेजी

                                                              PNC Infratech के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली। शेयर आज 3 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। कंपनी को महाराष्ट्र के सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CIDCO) से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी पीएनसी इंफ्राटेक को 2,039.6 करोड़ रुपये का यह ऑर्डर नवी मुंबई एयरपोर्ट इंफ्लुएंस नोटिफाइड एरिया (NAINA) डेवलपमेंट की पहल की तहत के मिला है।

                                                                OCTOBER 14, 2024 / 9:18 AM IST

                                                                Market Open: सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर खुला

                                                                बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 257.77 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 81,639.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 100.35 अंक यानी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 25,064.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                  OCTOBER 14, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                  Rupee Open:1 पैसा मजबूत खुला रुपया

                                                                  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर 84.05 के स्तर पर खुला है।

                                                                    OCTOBER 14, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                    Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग सेंशन मेंबाजार में बढ़त

                                                                    प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में बढ़त देखने को मिला। सेंसेक्स 290.25 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 81,671.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 47.25 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 25,011.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                      OCTOBER 14, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:निफ्टी पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                                      अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी की सबसे अहम रेंज 24,694-25,292 पर है। अगले कुछ समय निफ्टी को सख्ती से सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। पहला रजिस्टेंस 25,028-25,075 (शुक्रवार का शिखर, 50 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 (10 DEMA, ऑप्शन जोन) पर है। 25,200 के ऊपर, आखिरी रजिस्टेंस बाकी 25,292 (20 DEMA) पर है। पहला सपोर्ट 24,900-24,950 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,800-24,900 (ऑप्शन जोन) पर है। 24,800 के नीचे, आखिरी सपोर्ट हाल का निचला स्तर- 24,694 पर है। कुछ समय के लिए पहले सपोर्ट के पास खरीदें, पहले सपोर्ट के पास बेचें।

                                                                        OCTOBER 14, 2024 / 8:47 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:निफ्टी पर अनुज सिंघल की रणनीति

                                                                        अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी की सबसे अहम रेंज 24,694-25,292 पर है। अगले कुछ समय निफ्टी को सख्ती से सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। पहला रजिस्टेंस 25,028-25,075 (शुक्रवार का शिखर, 50 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 (10 DEMA, ऑप्शन जोन) पर है। 25,200 के ऊपर, आखिरी रजिस्टेंस बाकी 25,292 (20 DEMA) पर है। पहला सपोर्ट 24,900-24,950 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,800-24,900 (ऑप्शन जोन) पर है। 24,800 के नीचे, आखिरी सपोर्ट हाल का निचला स्तर- 24,694 पर है। कुछ समय के लिए पहले सपोर्ट के पास खरीदें, पहले सपोर्ट के पास बेचें।

                                                                          OCTOBER 14, 2024 / 8:32 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:एशियाई बाजार

                                                                          आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 70 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.28 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.27 फीसदी चढ़कर 22,963.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.58 फीसदी की गिरावट के साथ 20,731.52 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 3,206.53 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                            OCTOBER 14, 2024 / 8:22 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:क्रूड में बढ़ा दबाव

                                                                            लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल में दबाव देखने को मिला है। ब्रेंट का भाव 79 डॉलर

                                                                            के नीचे फिसला है। जबकि WTI में भी $75 के नीचे कारोबार हो रहा है। चीन में मांग को लेकर बाजार में अनिश्चितता है। इजरायल-ईरान के तनाव पर बाजार की नजर है। IDF ने कहा कि हिजबुल्लाह ने ड्रोन से हमला किया। ड्रोन हमले में 4 सैनिकों की मौत, 67 घायल हुए।

                                                                              OCTOBER 14, 2024 / 8:10 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की बाजार पर राय

                                                                              मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन निवेशकों ने सावधानी से कारोबार किया। सप्ताहांत में ईरान-इजराइल संघर्ष में किसी भी तरह की तेजी से अगले सप्ताह अनिश्चितता बढ़ सकती है। एक बार जब नतीजों का मौसम तेजी पकड़ लेगा और नतीजे उम्मीदों के मुताबिक होंगे तो उम्मीदें वापस आ सकती हैं, अन्यथा निकट से मध्यम अवधि में निगेटिव रुझान के साथ निवेशक सावधानी बरतते नजर आ सकते हैं।

                                                                                OCTOBER 14, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:आज आएंगे रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे

                                                                                आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूसरी तिमाही के नतीजे आएंगे । कंपनी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर सकती है।

                                                                                  OCTOBER 14, 2024 / 7:37 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates:11 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                  11 अक्टूबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स निचले स्तर पर बंद हुए और निफ्टी 25,000 से नीचे बना रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 230.05 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,381.36 पर और निफ्टी 34.20 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,964.30 पर बंद हुआ। लगभग 2040 शेयरों में तेजी आई, 1675 शेयरों में गिरावट आई और 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ

                                                                                    OCTOBER 14, 2024 / 7:36 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates: चीन में राहत पैकेज को लेकर निराशा

                                                                                    मेटल शेयरों में आज दबाव मुमकिन है । चीन में राहत पैकेज को लेकर निराशा हुई है। कोई बड़ा और ठोस ऐलान नहीं हुआ। चीन के वित्त मंत्री बोले प्रॉपर्टी सेक्टर को जल्द और बूस्ट देंगे।