Get App

लाइव ब्लॉग

Sujata Yadav OCTOBER 16, 2025 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 862 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के ऊपर हुआ बंद , रियल्टी, ऑटो, FMCG शेयरों में रही खरीदारी

Stock Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 862.23 अंक यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 83,467.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 261.75 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 25,585.30 के स्तर पर बंद हुआ

Stock Market Highlight:सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दीवाली देखने को मिली और सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, ऑटो, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। PSU बैंक इंडेक्स हल्की गिरावट पर बंद हुआ। कंजम्पशन, बैंकिंग, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कंजम्पशन, बैंकिंग, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में स

Stock Market Highlight:सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दीवाली देखने को मिली और सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।
Stock Market Highlight:सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दीवाली देखने को मिली और सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।
OCTOBER 16, 2025 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ

सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी पर बाजार में दीवाली देखने को मिली और सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, ऑटो, FMCG शेयरों में खरीदारी रही। PSU बैंक इंडेक्स हल्की गिरावट पर बंद हुआ। कंजम्पशन, बैंकिंग, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कंजम्पशन, बैंकिंग, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 862.23 अंक यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 83,467.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 261.75 अंक यानी 1.03 फीसदी की बढ़त के साथ 25,585.30 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 16, 2025 / 3:17 PM IST

    Stock Market Live Update:रिजल्ट के बाद ओबेरॉय रियल्टी 5 परसेंट भागा

    रिजल्ट के बाद ओबेरॉय रियल्टी 5 परसेंट भागा। दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 29% का उछाल आया। वहीं Q2 के बाद HDFC LIFE करीब ढ़ाई परसेंट फिसला। निफ्टी का टॉप लूजर बना। उधर KEI करीब 7 परसेंट टूटकर वायदा में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा।

      OCTOBER 16, 2025 / 3:15 PM IST

      Stock Market Live Update: एक्सिस बैंक पर जेफरीज की राय

      वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी एक्सिस बैंक की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को ₹1,370 से ₹1,430 कर दिया है। जेफरीज का मानना है कि प्रोविजन्स के मोर्च पर बैंक को झटका लगा है लेकिन स्लिपेज और कोर क्रेडिट कॉस्ट के मोर्चे पर इसके लिए नतीजे पॉजिटिव रहे हैं। जेफरीज के मुताबिक एक्सिस बैंक के शेयर अभी काफी सस्ते में मिल रहे हैं और बेहतर कोर रुझानों को ध्यान में रखते हुए कमाई के अनुमानों में बदलाव किया है।

        OCTOBER 16, 2025 / 3:14 PM IST

        Stock Market Live Update:एक्सिस बैंक पर बर्न्स्टीन की राय

        बर्न्स्टीन ने एक्सिस बैंक की ₹1250 के टारगेट प्राइस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि स्लिपेज में नरमी और कार्ड एडीशंस में सुधार से संकेत मिल रहा है कि एसेट क्वालिटी में दबाव अब हल्का हो रहा है। बर्न्स्टीन का कहना है कि एग्री एडवांसेज पर एकमुश्त प्राोविजन्स के चलते कर्ज की लागत बढ़ी हुई है लेकिन यह पिछली तिमाहियों की तुलना में कम है और आने वाली तिमाहियों में इसमें सुधार हो सकता है।

          OCTOBER 16, 2025 / 3:10 PM IST

          Stock Market Live Update: Bharat Forge ने Rolls-Royce के साथ करार का विस्तार किया

          Rolls-Royce के साथ करार का विस्तार किया। फैन ब्लेड की सप्लाई के लिए करार का विस्तार किया है। फैन ब्लेड की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई के लिए करार का विस्तार किया। PEARL 10x इंजन के लिए करार बढ़ाया।

            OCTOBER 16, 2025 / 3:08 PM IST

            ETERNAL Q2 Result: मुनाफा ₹176 करोड़ से घटकर ₹65 करोड़ हुआ

            v

            कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा अनुमानित ₹139 करोड़ के मुकाबले केवल ₹65 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹176 करोड़ से भी काफी कम है। कंपनी की कंसोलिडेटेड कमाई अनुमानित ₹7,963 करोड़ के मुकाबले ₹13,590 करोड़ रही, जो पिछले साल के ₹4,799 करोड़ से बड़ी बढ़त दिखाती है. EBITDA भी ₹239 करोड़ रहा, जबकि अनुमान था ₹256 करोड़. EBITDA मार्जिन 1.8% रहा, जो पिछले साल के 4.7% से काफी कम है और अनुमानित 3.2% से भी नीचे रहा।

              OCTOBER 16, 2025 / 2:37 PM IST

              Stock Market Live Update: मिडिल ईस्ट में विस्तार के लिए Route Mobile ने Kalaam Telecom के साथ साझेदारी की

              प्रोक्सिमस ग्लोबल कंपनी, Route Mobile ने मिडिल ईस्ट में उद्यमों को व्हाट्सएप बिजनेस सेवाएं देने के लिए Kalaam Telecom के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) क्षेत्र में व्यवसायों को व्हाट्सएप बिजनेस सर्विस API को उनके संचालन में एकीकृत करके सशक्त बनाना है। मिडिल ईस्ट एक डिजिटल परिवर्तन से गुजर रहा है, जिसकी डिजिटल अर्थव्यवस्था 2030 तक 780 अरब डॉलर तक बढ़ने का अनुमान है। Kalaam Telecom, संचार, क्लाउड और नेटवर्क सेवाओं सहित डिजिटल समाधानों के साथ ऑपरेटरों और उद्यमों को लैस करता है।

                OCTOBER 16, 2025 / 2:33 PM IST

                Stock Market Live Update:Parsvnath Developers ने दिल्ली में 'Unity One Elegante' मॉल खोला

                Parsvnath Developers Limited ने दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में अपने नए शॉपिंग मॉल 'Unity One Elegante' के खुलने की घोषणा की। मॉल को इसके SPV 'Unity Parsvnaths LLP' के माध्यम से विकसित किया गया था, जो Unity Group के साथ एक जॉइंट वेंचर है। उद्घाटन 15 अक्टूबर, 2025 को हुआ।

                  OCTOBER 16, 2025 / 2:11 PM IST

                  Stock Market Live Update:केनरा रोबेको एएमसी में दीर्घकालिक दृष्टिकोण से निवेश करें: मेटर कैपिटल सर्विसेज

                  केनरा रोबेको एएमसी लिमिटेड ने आज शेयर बाजार में 280.25 रुपये पर शुरुआत की, जो 266 रुपये के निर्गम मूल्य से लगभग 5.4% अधिक प्रीमियम पर खुला। यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) म्यूचुअल फंड क्षेत्र में काम करती है और इक्विटी, डेट और हाइब्रिड योजनाओं में फंड प्रबंधन और सलाहकार सेवाएं प्रदान करती है। यह कंपनी केनरा बैंक और ओरिक्स का एक संयुक्त उद्यम है जो केनरा के व्यापक शाखा नेटवर्क और संस्थागत विश्वसनीयता का लाभ उठाता है।

                  बुनियादी बातों की बात करें तो, एएमसी ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है क्योंकि इसका एयूएम वित्त वर्ष 2023 की तुलना में लगभग दोगुना हो गया है और इस अवधि में इसका लाभ मार्जिन भी अच्छा रहा है, जिसका मुख्य कारण शेयर बाजार में निरंतर गति और म्यूचुअल फंडों में मजबूत निवेश है। हालाँकि यह उद्योग के दिग्गजों की तुलना में एक छोटी कंपनी है, लेकिन इसकी विकास गति, मजबूत वितरण नेटवर्क और इक्विटी झुकाव वाला एयूएम इसे एक दिलचस्प कंपनी बनाता है।

                  आगे देखते हुए, जैसे-जैसे म्यूचुअल फंड की पहुँच गहरी होती जा रही है और निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है, केनरा रोबेको उद्योग की अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। इच्छुक निवेशक दीर्घकालिक दृष्टि से कंपनी में निवेश कर सकते हैं।

                    OCTOBER 16, 2025 / 2:01 PM IST

                    KAJARIA CERAMICS Q2: मुनाफा 84 करोड़ रुपये से बढ़कर `133 करोड़ रुपये पर रहा

                    कंसो मुनाफा 84 करोड़ रुपये से बढ़कर `133 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1,162 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,186 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 14% से बढ़कर 18% पर आया । FY26 के लिए `8/Sh अंतरिम डिविडेंड का एलान किया ।

                      OCTOBER 16, 2025 / 1:43 PM IST

                      Stock Market Live Update:Rain Industries की शाखा ने Green Graphite Technologies के साथ साझेदारी की

                      रेन कार्बन कनाडा इंक. (RAIN) और ग्रीन ग्रेफाइट टेक्नोलॉजीज इंक. (GGT) ने लिथियम-आयन बैटरियों (LiBs) के लिए टिकाऊ ग्रेफाइट एनोड एक्टिव मैटेरियल्स (GAAMs) के विकास को आगे बढ़ाने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन मैन्युफैक्चरिंग कनाडा (NGen) से प्राप्त सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग चैलेंज अनुदान के तहत साझेदारी की है।रेन इंडस्ट्रीज का शेयर 2.15 रुपये या 1.69 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 129.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

                        OCTOBER 16, 2025 / 1:25 PM IST

                        IOB Q2 Results:मुनाफे में ₹449 करोड़ की बढ़त

                        इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने कारोबारी साल 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजों का एलान कर दिया है। मुनाफा ₹777 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,226 करोड़ हो गया है। बैंक ने ग्रॉस एनपीए को 1.97% से घटाकर 1.83% पर लाया है, जबकि नेट एनपीए भी 0.32% से घटकर 0.28% हो गया है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) समेत अन्य कमाई ₹2,537 करोड़ से बढ़कर ₹3,059 करोड़ पहुंच गई है।

                          OCTOBER 16, 2025 / 1:18 PM IST

                          Stock Market Live Update: 30 अक्टूबर को होगी ASK Automotive के बोर्ड की बैठक

                          ASK Automotive Limited के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 30 अक्टूबर, 2025 को होनी है, जिसमें 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और छमाही के लिए अनऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी। SEBI (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के रेगुलेशन 29 के अनुसार, बैठक में कंपनी के स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड दोनों तरह के फाइनेंशियल नतीजों पर विचार किया जाएगा।

                            OCTOBER 16, 2025 / 1:11 PM IST

                            Stock Market Live Update: Signatureglobalने जारी करेगी ₹875 करोड़ के डिबेंचर्स

                            Signatureglobal (India) Limited ने घोषणा की कि उसकी डिबेंचर कमेटी ने आज, 16 अक्टूबर, 2025 को हुई बैठक में 87,500 रेटेड, लिस्टेड, सिक्योर्ड, रिडीमेबल, नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (NCD) आवंटित करने की मंजूरी दे दी, जो कुल 875 करोड़ रुपये के हैं। इन NCD का फेस वैल्यू 1 लाख रुपये प्रति डिबेंचर है और इन पर 11 प्रतिशत की ब्याज दर लागू होगी। ये डिबेंचर BSE लिमिटेड के डेट मार्केट सेगमेंट में लिस्ट होंगे।

                              OCTOBER 16, 2025 / 1:11 PM IST

                              Nestle India Q2 Results: सितंबर तिमाही में मुनाफा 17% गिरा

                              तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 743.17 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 899.49 करोड़ रुपये से 17 प्रतिशत कम है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 10.5 प्रतिशत बढ़कर 5643.61 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2024 तिमाही में यह 5104 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि सितंबर 2025 तिमाही में उसके खर्च बढ़कर 4616.73 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 4090.09 करोड़ रुपये के थे।

                                OCTOBER 16, 2025 / 1:10 PM IST

                                INDIAN BANK Q2: मुनाफा 2,706 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,018 करोड़ रुपये पर रहा

                                मुनाफा सालाना आधार पर 2,706 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,018 करोड़ रुपये पर रहा जबकि ग्रॉस NPA 3.01% से घटकर 2.6% पर रहा। नेट NPA 0.18% से घटकर 0.16% पर आया। NII 6,194 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,551 करोड़ रुपये पर रही। प्रोविजनिंग 691 करोड़ रुपये से बढ़कर `739 करोड़ रुपये पर रहा।

                                  OCTOBER 16, 2025 / 12:47 PM IST

                                  Stock Market Live Update:एक्सिस बैंक पर इनक्रेड की राय

                                  ब्रोकरेज फर्म इनक्रेड ने ₹1,500 के टारगेट प्राइस पर एक्सिस बैंक की ऐड रेटिंग को बरकरार रखा है। यह इसके शेयरों के लिए दूसरा सबसे हाई टारगेट प्राइस है। इसके शेयरों के लिए सबसे हाई टारगेट प्राइस यस सिक्योरिटीज ने फिक्स किया है जोकि ₹1,525 पर है। इनक्रेड का मानना है कि सिस्टमैटिक वॉल्यूम ग्रोथ में सुधार और मॉडेरेट क्रेडिट कॉस्ट का फायदा उठाने के लिए एक्सिस बैंक मजबूत स्थिति में है जिससे इसका मुनाफा बढ़ना चाहिए। सितंबर 2027 के अनुमानित 1.3x P/B के हिसाब से ब्रोकरेज पर्म को एक्सिस बैंक का वैल्यूशन सस्ता दिख रहा है।

                                    OCTOBER 16, 2025 / 12:22 PM IST

                                    Stock Market Live Update: Kolte-Patil Developers ने Marubeni Corp को 139.96 करोड़ रुपये के NCD आवंटित किए

                                    Kolte-Patil Developers के शेयर ने नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर (NCD) के आवंटन की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की डिबेंचर एलॉटमेंट कमेटी ने गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को हुई अपनी मीटिंग में सीरीज 4 के पूरी तरह से सुरक्षित, लिस्टेड, रेटेड, रिडीमेबल, नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर के आवंटन को मंजूरी दी। कंपनी ने Marubeni Corporation, जापान को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 1,00,000 रुपये प्रति डिबेंचर के भाव पर 13,996 डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दी है, जो कुल 139.96 करोड़ रुपये है। इस इश्यू से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी के सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा, जिसमें प्रोजेक्ट का निर्माण और डेवलपमेंट शामिल है, लेकिन यह यहीं तक सीमित नहीं है।

                                      OCTOBER 16, 2025 / 12:19 PM IST

                                      Stock Market Live Update:Dredging Corporation के एमडी और सीईओ बने कैप्टन एस दिवाकर

                                      Dredging Corporation of India Limited ने 16 अक्टूबर, 2025 से कैप्टन एस. दिवाकर को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। यह 15 अक्टूबर, 2025 को श्री दुर्गेश कुमार दुबे का कार्यकाल पूरा होने के बाद किया गया है। यह निर्णय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी से लिया गया। कैप्टन एस. दिवाकर, जो CGM (DIN: 09675405) के पद पर हैं, कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों (KMP) के रूप में भी काम करेंगे।

                                        OCTOBER 16, 2025 / 12:16 PM IST

                                        Stock Market Live Update: BLS International को भारत के विदेश मंत्रालय से तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला

                                        बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा चीन में भारतीय वीज़ा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) स्थापित करने और संचालित करने का अनुबंध दिया गया है। यह अनुबंध 14 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी, तीन साल की अवधि के लिए वैध होगा।

                                          OCTOBER 16, 2025 / 12:11 PM IST

                                          Stock Market Live Update:एचएसबीसी ने एक्सिस बैंक की राय

                                          ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने एक्सिस बैंक की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹1,340 से ₹1,460 कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि लोन ग्रोथ, मार्जिन, एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बैंक के नतीजे धमाकेदार रहा। हालांकि प्रोविजन के मोर्चे पर थोड़ा झटका लगा। सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2026-2028 के EPS (प्रति शेयर कमाई) के अनुमान को मजबूत ग्रोथ और क्रेडिट कॉस्ट की नरमी के दम पर 2.7% बढ़ाकर 5.7% कर दिया है।

                                            OCTOBER 16, 2025 / 12:11 PM IST

                                            Stock Market Live Update:नतीजों के बाद HDFC LIFE और KEI टूटे

                                            रिजल्ट के बाद ओबेरॉय रियल्टी 4 परसेंट भागा है। दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 29% का उछाल आया।। वहीं Q2 के बाद HDFC LIFE करीब 3 परसेंट फिसला। निफ्टी का टॉप लूजर बना। उधर KEI करीब 5 परसेंट टूटकर वायदा का टॉप लूजर बना।

                                              OCTOBER 16, 2025 / 11:42 AM IST

                                              Stock Market Live Update:इप्का लैबोरेटरीज ने जर्मनी में बनाई सहायक कंपनी

                                              इप्का लैबोरेटरीज (Ipca Laboratories) ने जर्मनी के संघीय गणराज्य में "इप्का फार्मास्युटिकल्स जीएमबीएच (Ipca Pharmaceuticals GmbH)" नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनाई है।इस सहायक कंपनी की शुरुआती चुकता पूंजी 25,000 यूरो है और यह प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन कराएगी, संस्थागत और अन्य कारोबार में भाग लेगी, और जर्मनी में जेनेरिक फॉर्मूलेशन का वितरण करेगी।

                                                OCTOBER 16, 2025 / 11:26 AM IST

                                                Stock Market Live Update:हीरो मोटोकॉर्प ने स्पेन गणराज्य में आधिकारिक तौर पर प्रवेश किया

                                                दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी ने ONEX समूह की सहायक कंपनी नोरिया मोटोस के साथ साझेदारी में स्पेन गणराज्य में आधिकारिक तौर पर प्रवेश करने और यूरो 5+ मॉडल पेश करने की घोषणा की है।

                                                  OCTOBER 16, 2025 / 10:57 AM IST

                                                  Stock Market Live Update:OLA ELECTRIC ने बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम सॉल्यूशन लॉन्च किया

                                                  बैट्री एनर्जी स्टोरेज सिस्टम सॉल्यूशन लॉन्च किया। BESS मार्केट खपत 5GWH तक जाने की उम्मीद है। कंपनी का पहला रेजिडेंशियल BESS सॉल्यूशन लॉन्च किया।

                                                    OCTOBER 16, 2025 / 10:52 AM IST

                                                    Stock Market Live Update: पावर मैकेनिकल प्रोजेक्ट्स को बीएचईएल से ऑर्डर मिला

                                                    पावर मैकेनिकल प्रोजेक्ट्स को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) से 1 x 800 मेगावाट सिंगरेनी टीपीएस में ईपीसी आधार पर प्लांट पैकेज के शेष भाग के निष्पादन का ऑर्डर मिला है, जिसका मूल्य 2500 करोड़ रुपये से अधिक है।

                                                      OCTOBER 16, 2025 / 10:32 AM IST

                                                      Stock Market Live Update:ट्रंप के बयान के बाद तेल की कीमतों में 1% की बढ़ोतरी

                                                      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहने के बाद कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया है कि उनका देश रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा, जो उसके आयात का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है, गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में लगभग 1% की बढ़ोतरी हुई।

                                                      बेंट क्रूड वायदा 57 सेंट या 0.9% बढ़कर 62.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) वायदा भी 0.9% या 54 सेंट बढ़कर 58.81 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

                                                        OCTOBER 16, 2025 / 10:31 AM IST

                                                        Stock Market Live Update:भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 592 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले

                                                        कंपनी को 29 सितंबर से अब तक 592 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। प्राप्त प्रमुख ऑर्डरों में टैंक सबसिस्टम और ओवरहालिंग, संचार उपकरण, युद्ध प्रबंधन प्रणालियाँ, जहाज डेटा नेटवर्क, ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली (कवच), लेज़र डैज़लर, जैमर, अपग्रेड और स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं।

                                                          OCTOBER 16, 2025 / 10:25 AM IST

                                                          Stock Market Live Update:28% प्रीमियम पर Rubicon Research का शेयर हुआ लिस्ट

                                                          रुबिकन रिसर्च के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का ताबड़तोड़ रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 109 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹485 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹620.10 और NSE पर ₹620.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 28% का लिस्टिंग गेन (Rubicon Research Listing Gain) मिला।

                                                            OCTOBER 16, 2025 / 10:17 AM IST

                                                            Stock Market Live Update:CANARA ROBECO AMC करीब 5% प्रीमियम पर सेटल

                                                            Canara Robeco AMC के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 9 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹266 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹280.25 और NSE पर भी ₹280.25 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 5% से अधिक लिस्टिंग गेन (Canara Robeco AMC Listing Gain) मिला।

                                                              OCTOBER 16, 2025 / 9:57 AM IST

                                                              Stock Market Live Update: केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी और रूबिकॉन रिसर्च का आईपीओ आज खुलेगा

                                                              1,377.5 करोड़ रुपये का रूबिकॉन रिसर्च आईपीओ 9 से 13 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। दवा कंपनी ने 461-485 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। आईपीओ खुलने से पहले, कंपनी ने एंकर निवेशकों से 619 करोड़ रुपये जुटाए थे।

                                                              1,326.13 करोड़ रुपये का केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड का आईपीओ 9 से 13 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी ने 253-266 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। आईपीओ खुलने से पहले, कंपनी ने एंकर निवेशकों से 398 करोड़ रुपये जुटाए थे।

                                                                OCTOBER 16, 2025 / 9:56 AM IST

                                                                Stock Market Live Update:एफआईआई ने भारतीय शेयरों में 69 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की, जबकि डीआईआई ने 4,650 करोड़ रुपये का निवेश किया

                                                                विदेशी निवेशकों (एफआईआई/एफपीआई) ने मंगलवार को 69 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की शुद्ध बिक्री की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,650 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जैसा कि एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों से पता चलता है।

                                                                डीआईआई ने 16,215 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 11,565 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, एफआईआई ने 14,014 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, लेकिन कुल 13,945 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस साल अब तक, एफआईआई 2.40 लाख करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध विक्रेता रहे हैं, जबकि डीआईआई ने 5.97 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

                                                                  OCTOBER 16, 2025 / 9:42 AM IST

                                                                  Stock Market Live Update:ज्योति स्ट्रक्चर्स को 288.36 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                                                  कंपनी को एईएसएल प्रोजेक्ट्स से 288.36 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में टावरों की आपूर्ति, सर्वेक्षण, मृदा परीक्षण, नींव, निर्माण, स्ट्रिंगिंग, परीक्षण और +800 केवी एचवीडीसी भादला 3-फतेहपुर ट्रांसमिशन लाइन के एक हिस्से को टर्नकी आधार पर चालू करना शामिल है।

                                                                    OCTOBER 16, 2025 / 9:41 AM IST

                                                                    Stock Market Live Update: Apollo Micro Systems को ₹39.27 करोड़ का ऑर्डर और मिली DRDO से मंजूरी

                                                                    Apollo Micro Systems ने घोषणा की कि उसे DRDO द्वारा ₹4.3 करोड़ के ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया गया है और उसे रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा ₹34.97 करोड़ के ऑर्डर के लिए भी सबसे कम बोली लगाने वाला घोषित किया गया है। कंपनी के लिए सबसे कम बोली लगाने वाले का कुल मूल्य ₹39.27 करोड़ के बराबर ₹39.27 करोड़ है।

                                                                      OCTOBER 16, 2025 / 9:19 AM IST

                                                                      Stock Market Live Update:सेंसेक्स 282 अंक चढ़ा, निफ्टी 25400 के पार खुला

                                                                      बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 282.97 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 82,888.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 85.10 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 25,402.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                        OCTOBER 16, 2025 / 9:11 AM IST

                                                                        Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट चाल

                                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट नजर आई। सेंसेक्स 55.08 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 82,550.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 29.45 अंक यानी0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 25,294.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                                          OCTOBER 16, 2025 / 8:53 AM IST

                                                                          Stock Market Live Update: HDFC Securities के नंदीश शाह की राय

                                                                          HDFC Securities के नंदीश शाह का मानना है कि अगर निफ्टी लगातार 25,400 के ऊपर टिके रहता है, तो यह एक साफ-साफ टेक्निकल ब्रेकआउट होगा। इससे इंडेक्स 25,669 तक जा सकता है, जबकि सपोर्ट अब ऊपर खिसककर 25,150 पर पहुंच गया है।

                                                                            OCTOBER 16, 2025 / 8:49 AM IST

                                                                            Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

                                                                            निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25,350-25,400 पर है जबकि सबसे बड़ा रजिस्टेंस 25,450-25,500 पर है। 25,500 के ऊपर 25,800 का रास्ता खुलेगा। पहला सपोर्ट 25,250-25,300 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,150-25,200 पर है। 25,200 के SL के साथ लॉन्ग रहें। खरीदारी का बढ़िया जोन 25,250-25,300 पर है इसके लिए SL 25,200 पर लगाए।

                                                                              OCTOBER 16, 2025 / 8:49 AM IST

                                                                              Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                              निफ्टी बैंक अब all time high पर जाने को तैयार है। 56,450 के SL के साथ अब लॉन्ग रहें। एंट्री का बढ़िया जोन 56,600-56,800 पर है। पहला रजिस्टेंस 57,000-57,200 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,500-57,700 पर है।

                                                                                OCTOBER 16, 2025 / 8:44 AM IST

                                                                                Stock Market Live Update:LKP Securities के रूपक डे की राय

                                                                                LKP Securities के रूपक डे के अनुसार, निफ्टी ने पिछले सेशन की कमजोरी के बाद बढ़िया रिकवरी की और 25,250-25,300 की रेजिस्टेंस रेंज के ऊपर बंद हुआ। शॉर्ट टर्म में वे 25,500–25,600 तक की तेजी की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अगर इंडेक्स 25,250 के नीचे गिरता है तो हल्का करेक्शन आ सकता है।

                                                                                  OCTOBER 16, 2025 / 8:43 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Update:25450 का स्तर अहम रेजिस्टेंस

                                                                                  SBI Securities के सुदीप शाह ने बताया कि 25,450 का स्तर निफ्टी के लिए अहम रेजिस्टेंस रहेगा, जो 18 सितंबर के पिछले स्विंग हाई के बराबर है। अगर निफ्टी इस स्तर के ऊपर बंद होता है, तो रैली 25,650 तक बढ़ सकती है। वहीं, 25,200-25,150 का दायरा मजबूत सपोर्ट रहेगा।

                                                                                    OCTOBER 16, 2025 / 8:43 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Update:HDFC Securities के नागराज शेट्टी की राय

                                                                                    HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, निफ्टी फिलहाल ऐसे स्तर के पास है जहां से बड़ा ब्रेकआउट हो सकता है। इसमें कई रेजिस्टेंस लेवल शामिल हैं। जैसे कि डाउनट्रेंड लाइन, पिछला स्विंग हाई और हालिया दिनों की ऊपरी रेंज, जो करीब 25,400-25,500 के बीच है।

                                                                                    उन्होंने कहा कि निफ्टी का रुझान अभी भी मजबूत है। अगर इंडेक्स 25,500 के ऊपर निकलता है, तो जल्द ही 25,700-25,800 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं, नीचे की ओर 25,200 पर सपोर्ट बना हुआ है।

                                                                                      OCTOBER 16, 2025 / 8:01 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Update: MCX ने चांदी पर लगाया 2% का अतिरिक्त मार्जिन

                                                                                      सोने का गोल्डन रन जारी है। नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना पहुंचा। 10 ग्राम सोने के भाव 1 लाख 28 हजार के करीब पहुंचे। इधर MCX ने चांदी पर 2% का अतिरिक्त मार्जिन लगाया। कल से लागू होगा।

                                                                                        OCTOBER 16, 2025 / 8:00 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Update: SEBI का IEX में इनसाइडर ट्रेडिंग का खुलासा

                                                                                        मार्केट रेगुलेटर SEBI ने IEX में बड़ी इनसाइडर ट्रेडिंग का खुलासा किया।, GNA Energy के MD&CEO Sanjeev Kumar ने CERC के ऑर्डर की जानकारी का गलत फायदाउठाया। सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग से कमाए 173 करोड़ रुपये जब्त करने का आदेश दिया। सभी आरोपियों के शेयर बाजार में कारोबार पर रोक लगी।

                                                                                          OCTOBER 16, 2025 / 7:58 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Update: एक्सिस बैंक का मुनाफा 26% घटा

                                                                                          दूसरी तिमाही में एक्सिस बैंक का मुनाफा 26 परसेंट घटा। 1,231 करोड़ के ONE TIME PROVISIONING के चलते मुनाफे पर दबाव बढ़ा है। हालांकि ब्याज आय में 2 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। वही HDFC LIFE का Q3 प्रॉफिट 3 परसेंट बढ़ा है। New Biz premium में 11% का उछाल दर्ज किया।

                                                                                            OCTOBER 16, 2025 / 7:57 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Update: बाजार के लिए कैसे मिल रहे है संकेत

                                                                                            बाजार के लिए आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। FIIs की खरीदारी लौटी है। गिफ्ट निफ्टी 30 प्वाइंट ऊपर कामकाज कर रहा है। एशिया भी से सपोर्ट मिल रहा है। इधर अमेरिकी बाजार हाई से फिसले। S&P 500 0.2% गिरकर 6,644.31 पर बंद हुआ। Nasdaq Composite 0.8% टूटकर 22,521.70 पर रहा.हालांकि Dow Jones 0.4% की मामूली बढ़त के साथ 46,270.46 पर बंद हुआ। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि केंद्रीय बैंक जल्द ही अपने बॉन्ड होल्डिंग्स की कटौती रोक सकता है और आगे ब्याज दरों में कटौती के संकेत भी दिए जिससे निवेशकों को थोड़ी राहत मिली।

                                                                                              OCTOBER 16, 2025 / 7:55 AM IST

                                                                                              मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                              सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।