Get App

लाइव ब्लॉग

Sujata Yadav OCTOBER 17, 2025 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 485 अंक चढ़ा, निफ्टी 25700 के ऊपर हुआ बंद, एफएमसीजी, ऑटो, बैंक शेयरों में रही रैली

Stock Market Highlight: 73 सत्रों बाद बैंक निफ्टी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 57,830.2 का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स, निफ्टी 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा । निफ्टी ने 25,781 का नया 52-WEEK HIGH बनाया। सेंसेक्स ने 84,172 का नया 52-WEEK HIGH बनाया

Stock Market Highlight: 73 सत्रों बाद बैंक निफ्टी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 57,830.2 का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स, निफ्टी 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा । निफ्टी ने 25,781 का नया 52-WEEK HIGH बनाया। सेंसेक्स ने 84,172 का नया 52-WEEK HIGH बनाया। FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिला। ऑटो और फार्मा में भी खरीदारी रही जबकि मिडकैप शेयरों में बिकवाली

 Stock Market Highlight:73 सत्रों बाद बैंक निफ्टी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 57,830.2 का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स, निफ्टी 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा ।
Stock Market Highlight:73 सत्रों बाद बैंक निफ्टी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 57,830.2 का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स, निफ्टी 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा ।
OCTOBER 17, 2025 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद

73 सत्रों बाद बैंक निफ्टी ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। बैंक निफ्टी ने 57,830.2 का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स, निफ्टी 52 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंचा । निफ्टी ने 25,781 का नया 52-WEEK HIGH बनाया। सेंसेक्स ने 84,172 का नया 52-WEEK HIGH बनाया। FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिला। ऑटो और फार्मा में भी खरीदारी रही जबकि मिडकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। निफ्टी IT इंडेक्स में 1.5% से ज्यादा की गिरावट रही। PSU बैंक इंडेक्स और मेटल इंडेक्स में बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 484.53 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 83,952.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 124.55 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 25,709.85 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 17, 2025 / 3:23 PM IST

    JSW STEEL Q2: मुनाफा 439 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,646 करोड़ रुपये पर आया

    कंसो मुनाफा 439 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,646 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 39,684 करोड़ रुपये से बढ़कर `45,152 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 7,115 करोड़ रुपये पर रहा हालांकि इसके 6,974 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान था।

      OCTOBER 17, 2025 / 3:17 PM IST

      Stock Market Live Update: रुपया दिन के निचले स्तर पर

      भारतीय रुपया दिन के कारोबार में गिरावट के साथ 87.96 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है, जबकि गुरुवार को यह 87.82 पर बंद हुआ था।

        OCTOBER 17, 2025 / 3:10 PM IST

        UCO Bank Q2: मुनाफा 3% और NII 10% बढ़ा

        बैंक ने अपने तिमाही मुनाफे में करीब 3 फीसदी की बढ़त की जानकारी दी है। वहीं साल दर साल के आधार पर नेट इंट्रेस्ट इनकम 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। मुनाफा साल-दर-साल के आधार पर 2.82 फीसदी बढ़कर 620 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 603 करोड़ रुपये पर था. बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 1,432 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,613 करोड़ रुपये हो गया, यानी 12.64 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई. वहीं, नेट इंटरेस्ट इनकम भी 2,301 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,533 करोड़ रुपये पर रहा।

          OCTOBER 17, 2025 / 2:40 PM IST

          HIND ZINC Q2: मुनाफा 2,327 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,649 करोड़ रुपये पर रहा

          मुनाफा 2,327 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,649 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `8,252 करोड़ रुपये से बढ़कर `8,282 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 50.45% पर रहा।

            OCTOBER 17, 2025 / 2:38 PM IST

            Stock Market Live Update:मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट पर यूबीएस की राय

            मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट के शेयरों को सुपर कंपाउंडर कहा और टारगेट प्राइस बढ़ा दिया। यूबीएसई के इस बुलिश रुझान पर मैक्स हेल्थकेयर के शेयर आज 2% से अधिक उछल गए। स्विस इंवेस्टमेंट बैंक यूबीएस के मुताबिक मैक्स हेल्थकेयर कैपिसिटी बढ़ाने यानी अपनी क्षमता का विस्तार करने और अर्निंग्स ग्रोथ यानी कमाई बढ़ाने, दोनों को ही हासिल करने के लिए मजबूत स्थिति में है। यूबीएस का कहना है कि केंद्र सरकार की स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं की कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनी के अनुकूल माहौल तैयार होगा। यूबीएस का कैलकुलेशन है कि वित्त वर्ष 2025-28 के बीच इसका बेड एडीशन 18% के सीएजीआर से बढ़ेगा यानी कि इसके अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 18% की रफ्तार से बढ़ सकती है। इसमें से 80% क्षमता मेट्रो और टियर-1 शहरों में बढ़ेगी।

              OCTOBER 17, 2025 / 2:34 PM IST

              Stock Market Live Update:सुब्रोस को 27 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

              कंपनी को हाल ही में संपन्न एक निविदा में भारतीय रेलवे से डीजल इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव में केबिन एयर कंडीशनिंग उपकरण की आपूर्ति के लिए लगभग 27 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिला है।

                OCTOBER 17, 2025 / 2:31 PM IST

                Stock Market Live Update: NESTLE पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                मॉर्गन स्टैनली ने नेस्ले पर Underweight रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लि 1010 रुपये का टारगेट दिया है। Q2 नतीजे अनुमान से बेहतर है। ग्रॉस मार्जिन 216 Bps गिरकर 54.2% पर रहा। EBITDA मार्जिन 124 Bps गिरकर 21.1% पर रहा।

                  OCTOBER 17, 2025 / 2:26 PM IST

                  Stock Market Live Update:क्रूड कीमतों में गिरावट से पेंट शेयर चले

                  क्रूड कीमतों में गिरावट से पेंट शेयरों में तेजी देखने को मिली। एशियन पेंट्स 4 परसेंट से ज्यादा चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। साथ कंसाई नेरोलैक भी करीब 4 परसेंट भागा। उधर ब्रेंट का भाव 61 डॉलर के नीचे फिसला।

                    OCTOBER 17, 2025 / 2:23 PM IST

                    Stock Market Live Update: Zen Technologies ने एप्लाइड रिसर्च इंटरनेशनल के 100 प्रतिशत की खरीद पूरी की

                    Zen Technologies Limited ने 17 अक्टूबर, 2025 को घोषणा की कि उसने एप्लाइड रिसर्च इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (ARIPL) में शेष 24 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इस लेनदेन के साथ, ARIPL अब Zen Technologies की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

                      OCTOBER 17, 2025 / 2:18 PM IST

                      PVR INOX Q2: Q2 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई

                      Q2 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई। 11.8 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले 106 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। आय 1,622 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,823 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 479 करोड़ रुपये से बढ़कर 611.7 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 29.5% से बढ़कर 33.5% पर रहा।

                        OCTOBER 17, 2025 / 2:16 PM IST

                        ATUL LTD. Q2: मुनाफा 137 करोड़ रुपये से बढ़कर 179 करोड़ रुपये पर रहा

                        मुनाफा 137 करोड़ रुपये से बढ़कर 179 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 1,392.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,552 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 242.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 267.6करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 17.4% से घटकर 17.2% पर रहा।

                          OCTOBER 17, 2025 / 2:14 PM IST

                          CENTRAL BK OF INDIA Q2 (YoY):मुनाफा 913 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,213 करोड़ रुपये पर रहा

                          बैंक का मुनाफा 913 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,213 करोड़ रुपये पर रहा जबकि प्रोविजनिंग `598 करोड़ रुपये से घटकर 314 करोड़ रुपये पर रहा। ग्रॉस NPA 3.13% से घटकर 3.01% पर आया। नेट NPA 0.49% से घटकर 0.48% पर आया। NII 3,410 करोड़ रुपये से घटकर 3,282 करोड़ रुपये पर आय़ा।

                            OCTOBER 17, 2025 / 1:44 PM IST

                            Results on Oct 18: आईडीबीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, फेडरल बैंक, सहित अन्य बैंक कल अपनी तिमाही आय घोषित करेंगे।

                            एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंडसइंड बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, फेडरल बैंक, एगी ग्रीनपैक, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स, कैन फिन होम्स, जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च, जयप्रकाश पावर वेंचर्स, एसएमएल इसुजु, यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी और यस बैंक 18 अक्टूबर को अपने तिमाही परिणाम जारी करेंगे।

                              OCTOBER 17, 2025 / 1:36 PM IST

                              Stock Market Live Update: SJVN लिमिटेड से KPI Green Energy को 696.50 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

                              KPI Green Energy के शेयर ने SJVN लिमिटेड से 696.50 करोड़ रुपये के 200 मेगावाट (एसी) सोलर EPC और O&M प्रोजेक्ट के लिए तीन लेटर ऑफ़ अवार्ड (LOA) प्राप्त किए हैं। यह प्रोजेक्ट GIPCL रिन्यूएबल एनर्जी पार्क, खावड़ा, गुजरात में स्थित है।

                                OCTOBER 17, 2025 / 1:19 PM IST

                                TTK HEALTHCARE Q2: मुनाफा 17.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 20.4 करोड़ रुपये पर रहा

                                मुनाफा 17.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 20.4 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 198.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 203.6करोड़ रुपये पर रही। EBITDA `8.2 करोड़ रुपये से घटकर 5.3 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 4.1% से घटकर 2.6% पर रहा।

                                  OCTOBER 17, 2025 / 1:10 PM IST

                                  DALMIA BHARAT Q2: मुनाफा 49 करोड़ रुपये से बढ़कर 239 करोड़ रुपये पर रहा

                                  कंसो मुनाफा 49 करोड़ रुपये से बढ़कर 239 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 3,087 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,417 करोड़ रुपये पर रही। `4/Sh अंतरिम डिविडेंड का एलान किया। EBITDA 434 करोड़ रुपये से बढ़कर 696 करोड़ रुपये पर रहा।

                                    OCTOBER 17, 2025 / 1:00 PM IST

                                    Stock Market Live Update:रोलेक्स ने 10:1 के स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया

                                    रोलेक्स ने 10:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। स्टॉक स्प्लिट के लिए एक्स-डेट 17 अक्टूबर, 2025 है, जो आज है। कंपनी का पिछला ट्रेडेड मूल्य ₹1,327 था, जिसमें 2.34% का बदलाव हुआ। स्टॉक स्प्लिट का मतलब है कि प्रत्येक मौजूदा शेयर को दस शेयरों में विभाजित किया जाएगा। इससे शेयर की कीमत कम होने से रिटेल निवेशकों के लिए स्टॉक और अधिक सुलभ हो सकता है, हालांकि कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन समान रहता है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग ₹361.39 करोड़ है।

                                      OCTOBER 17, 2025 / 12:59 PM IST

                                      Stock Market Live Update:HAL के 150 Cr लागत से नई प्रोडक्शन लाइन तैयार की

                                      HAL के नासिक प्लांट से पहला LIGHT COMBAT AIRCRAFT MARK1A बनकर तैयार हुआ। जिसका इंडियन एयरफोर्स को बेसब्री से इंतज़ार है । आज नासिक प्लांट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये इसमें पहले उड़ान भरी। नासिक यूनिट से LCA MK1A की पहली फ्लाइट का रोलआउट मिला। कंपनी ने 150 Cr लागत से नई प्रोडक्शन लाइन तैयार की। नए LCA MK1A में मिड एयर फ्यूलिंग की जा सकती है। नासिक यूनिट तैयार होने से कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। LCA MK1A की सालाना उत्पादन क्षमता 16 से बढ़कर 24 हो जाएगी। अभी बंगलुरू में LCA MK1A की 2 प्रोडक्शन लाइन हैं।

                                        OCTOBER 17, 2025 / 12:51 PM IST

                                        Stock Market Live Update: सेबी के एल्गोरिथमिक ट्रेडिंग अपग्रेड से भारतीय पूंजी बाजार के शेयरों में तेजी

                                        सेबी द्वारा समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए अपने एल्गोरिथमिक और उच्च-आवृत्ति ट्रेडिंग ढांचे को अपग्रेड करने की योजना की घोषणा के बाद भारतीय पूंजी बाजार से जुड़े शेयरों में तेजी आई। शेयर इंडिया सिक्योरिटीज में 11%, एमके ग्लोबल फाइनेंशियल में 5% और बीएसई सूचकांक में 1.2% की वृद्धि हुई।

                                          OCTOBER 17, 2025 / 12:38 PM IST

                                          Stock Market Live Update: $100 Cr के IPO पर विचार कर रही है COCA-COLA: ब्लूमबर्ग

                                          ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक COCA-COLA भारत में बॉटलिंग यूनिट की लिस्टिंग पर विचार कर रही है। COCA-COLA $100 करोड़ के IPO पर विचार कर रही है।

                                            OCTOBER 17, 2025 / 12:36 PM IST

                                            Stock Market Live Update: रेगुलेटरी चूक के लिए United Spirits पर ₹10 लाख का जुर्माना

                                            United Spirits Limited को चंडीगढ़ डिपो में ट्रैक-एंड-ट्रेस QR कोड लगाने में हुई चूक के कारण ₹10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना अतिरिक्त आबकारी और कराधान आयुक्त-सह-संग्रहकर्ता (आबकारी), केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ द्वारा लगाया गया है। 15 अक्टूबर, 2025 के आदेश के अनुसार, कंपाउंडिंग शुल्क लगाया गया था।

                                              OCTOBER 17, 2025 / 12:21 PM IST

                                              Stock Market Live Update:NATCO PHARMA को SC से दवा लॉन्च की मंजूरी मिली

                                              कंपनी को SC से दवा लॉन्च की मंजूरी मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के पक्ष में फैसला दिया। सुप्रीम कोर्ट ने ROCHE की याचिका खारिज की । SC से RISDIPLAM दवा लॉन्च को मंजूरी दी।

                                                OCTOBER 17, 2025 / 12:06 PM IST

                                                Stock Market Live Update:सेंसेक्स 587 अंक ऊपर, निफ्टी 25750 के करीब

                                                सेंसेक्स 587.45 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 84,055.11 पर और निफ्टी 166.35 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 25,751.65 पर बंद हुआ। लगभग 1601 शेयरों में तेजी आई, 1984 शेयरों में गिरावट आई और 153 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                  OCTOBER 17, 2025 / 12:00 PM IST

                                                  Stock Market Live Update:इटरनल पर सीएलएस की राय

                                                  ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इटरनल के शेयरों पर अपनी 'हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म' की रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 450 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। CLSA ने कहा कि कंपनी के ब्लिकिंट का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। ब्रोकरेज ने कहा, “ब्लिंकिट ने सितंबर तिमाही में उम्मीद से अधिक नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) और मजबूत योगदान दिखाया, भले ही स्टोर, यूजर्स, ऑर्डर और औसत ऑर्डर वैल्यू (AOV) तेजी से बढ़े हों।”

                                                    OCTOBER 17, 2025 / 11:38 AM IST

                                                    Stock Market Live Update:केपीआई ग्रीन को एसजेवीएन से 696.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                                    केपीआई ग्रीन एनर्जी को गुजरात के खावड़ा स्थित जीआईपीसीएल अक्षय ऊर्जा पार्क में 200 मेगावाट (एसी) की एक प्रमुख सौर ऊर्जा परियोजना के लिए एसजेवीएन लिमिटेड (भारत सरकार का एक उद्यम) से तीन अलग-अलग लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हुए हैं।

                                                      OCTOBER 17, 2025 / 11:30 AM IST

                                                      Stock Market Live Update:जेएसडब्ल्यू एनर्जी को 400 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एलओए मिला

                                                      कंपनी की सहायक कंपनी, जेएसडब्ल्यू एनर्जी (उत्कल) को कर्नाटक पावर कंपनी से 400 मेगावाट, 25-वर्षीय बिजली आपूर्ति समझौते के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है, जो 1 अप्रैल, 2026 से शुरू होगा। आवश्यक कोयला कोल इंडिया से शक्ति योजना 2017 के तहत खरीदा जाएगा।

                                                        OCTOBER 17, 2025 / 11:25 AM IST

                                                        Stock Market Live Update: ओरेकल फिन सर्व आज तिमाही नतीजे और अंतरिम डिविडेंड पर करेगी विचार

                                                        ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर का बोर्ड आज, 17 अक्टूबर, 2025 को तिमाही नतीजों और अंतरिम डिविडेंड पर विचार करने के लिए बैठक करने वाला है। स्टॉक पिछली बार ₹8,796.50 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद की तुलना में 0.45% की वृद्धि दर्शाता है। यह बोर्ड बैठक शेयरधारकों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और डिविडेंड भुगतान के बारे में निर्णय लिए जाएंगे।

                                                        76,473.46 करोड़ रुपये के मार्केट कैपिटलाइजेशन के साथ, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है। आगामी बोर्ड बैठक कंपनी की रणनीतिक दिशा और वित्तीय स्वास्थ्य के बारे में और जानकारी प्रदान करेगी।

                                                          OCTOBER 17, 2025 / 10:56 AM IST

                                                          Stock Market Live Update:नए शिखर पर बैंक निफ्टी

                                                          बैंक निफ्टी नए शिखर पर पहुंचा। बैंक निफ्टी 2 जुलाई 2025 के बाद नए शिखर पर पहुंचा। 73 सत्रों के बाद बैंक निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुआ। निफ्टी 52 हफ्तों की ऊंचाई पर, 25,700 के पार निकला। 1 Oct 2024 के बाद पहली बार निफ्टी 25,700 पार निकला।

                                                            OCTOBER 17, 2025 / 10:47 AM IST

                                                            Stock Market Live Update: सोना 4,300 डॉलर प्रति औंस के पार, 5 साल के सर्वश्रेष्ठ सप्ताह के लिए तैयार

                                                            शुक्रवार को सोना 4,300 डॉलर प्रति औंस से ऊपर एक नया उच्च स्तर छू गया और पाँच साल के अपने सर्वश्रेष्ठ सप्ताह के लिए तैयार है, क्योंकि अमेरिकी क्षेत्रीय बैंकों में कमज़ोरी के संकेत, वैश्विक व्यापार तनाव और ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के लिए इस धातु की ओर आकर्षित किया। इस सत्र के शुरू में 4,378.69 डॉलर के नए उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद हाजिर सोना 0.3% बढ़कर 4,336.18 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1% बढ़कर 4,348.70 डॉलर पर पहुंच गया। इस सप्ताह अब तक सर्राफा में लगभग 8% की वृद्धि हुई है, जो मार्च 2020 के बाद से इसका सबसे अच्छा सप्ताह होगा, और प्रत्येक सत्र में रिकॉर्ड ऊँचाई पर पहुंच रहा है।

                                                              OCTOBER 17, 2025 / 10:45 AM IST

                                                              Stock Market Live Update: विप्रो पर नोमुरा की राय

                                                              ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने विप्रो के शेयरों पर अपनी ‘Buy’ की रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 280 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इसके शेयरों में मौजूदा स्तर से लगभग 10% तक के बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज के मुताबिक, “कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजे अधिकतर मापदंडों पर उम्मीद से बेहतर रहे हैं। डील विन्स मजबूत बने हुए हैं और विप्रो ने EBIT मार्जिन को सीमित दायरे में रखने की प्रतिबद्धता जताई है, भले ही कुछ हेडविंड्स मौजूद हों।” नोमुरा का कहना है कि FY27 के लिए विप्रो का डिविडेंड यील्ड 4% है और यह शेयर अपने FY27 के अनुमानित अर्निंग प्रति शेयर (EPS) के 19.8 गुना वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है।

                                                                OCTOBER 17, 2025 / 10:44 AM IST

                                                                Stock Market Live Update:केपीआई ग्रीन को एसजेवीएन से 696.50 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                                                केपीआई ग्रीन एनर्जी को गुजरात के खावड़ा स्थित जीआईपीसीएल अक्षय ऊर्जा पार्क में 200 मेगावाट (एसी) की एक प्रमुख सौर ऊर्जा परियोजना के लिए एसजेवीएन लिमिटेड (भारत सरकार का एक उद्यम) से तीन अलग-अलग लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हुए हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी का शेयर भाव 6.05 रुपये या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 464.80 रुपये पर था।

                                                                  OCTOBER 17, 2025 / 10:24 AM IST

                                                                  Stock Market Live Update:Canara HSBC Life के शेयरों की फ्लैट लिस्टिंग

                                                                  केनरा बैंक और एचएसबीसी इंश्योरेंस (एशिया-पैसेफिक) की ज्वाइंट वेंचर के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ की बात करें तो इसे निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और खुदरा निवेशकों का हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया था। इसे ओवरऑल 2 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹106 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹106.00 और NSE पर भी ₹106.00 के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े।

                                                                    OCTOBER 17, 2025 / 10:16 AM IST

                                                                    Stock Market Live Update: SK Minerals का शेयर 14.17% पर हुआ लिस्ट

                                                                    एसके मिनरल्स एंड एडिटिव्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹127 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹145.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 14.17% का लिस्टिंग गेन (SK Minerals Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

                                                                      OCTOBER 17, 2025 / 10:11 AM IST

                                                                      Stock Market Live Update:ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स चले

                                                                      ऑटो, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में खरीदारी देखने को मिला। तीनों इंडेक्स आधे से एक परसेंट मजबूत हुए। M&M और नेस्ले निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार हुए। साथ ही चुनिंदा मेटल और NBFCs में खरीदारी रही, लेकिन सरकारी बैंक और रियल्टी पर दबाव रहा।

                                                                        OCTOBER 17, 2025 / 10:10 AM IST

                                                                        Stock Market Live Update: IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

                                                                        IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स करीब डेढ़ परसेंट कमजोर रहा। नतीजों से बाद विप्रो और इंफोसिस में गिरावट रही। दोनों निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हुआ। ऊधर एम्फैसिस, कोफोर्ज और परसिस्टेंट सिस्टम्स में भी बिकवाली रही।

                                                                          OCTOBER 17, 2025 / 10:03 AM IST

                                                                          Stock Market Live Update: एलएंडटी, एलएंडटी टेक्नोलॉजी ने आईआरबी इनविट फंड में 8.85% हिस्सेदारी खरीदी

                                                                          एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने 72.37 लाख यूनिट 60.40 रुपये प्रति यूनिट की दर से 43.71 करोड़ रुपये में खरीदीं, जबकि लार्सन एंड टुब्रो ने 4.41 करोड़ यूनिट 60.24 रुपये प्रति यूनिट की दर से 266.19 करोड़ रुपये में खरीदीं। दोनों ने मिलकर आईआरबी इनविट फंड में 8.85% हिस्सेदारी हासिल की।

                                                                          हालांकि, अल्फा अल्टरनेटिव्स एमएसएआर एलएलपी, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रस्ट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एथेना एन्हांस्ड इक्विटी फंड ने सामूहिक रूप से 8.23 ​​करोड़ यूनिट (14.19% हिस्सेदारी) 505.11 करोड़ रुपये में बेचीं।

                                                                            OCTOBER 17, 2025 / 10:02 AM IST

                                                                            Stock Market Live Update: नेगेन कैपिटल सर्विसेज ने केनरा रोबेको एएमसी के 10.9 लाख शेयर खरीदे

                                                                            नील बहल द्वारा स्थापित नेगेन कैपिटल सर्विसेज ने 281.79 रुपये प्रति शेयर की दर से 10.9 लाख शेयर खरीदे हैं, जिनका कुल निवेश 30.7 करोड़ रुपये है।

                                                                              OCTOBER 17, 2025 / 9:38 AM IST

                                                                              Stock Market Live Update:नोमुरा फंड्स आयरलैंड पीएलसी ने रुबिकॉन रिसर्च में 1% हिस्सेदारी खरीदी

                                                                              नोमुरा फंड्स आयरलैंड पीएलसी ने नोमुरा फंड्स आयरलैंड इंडिया इक्विटी फंड के माध्यम से रुबिकॉन रिसर्च में 616.31 रुपये प्रति शेयर की दर से 16.5 लाख शेयर (1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर) खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत 101.69 करोड़ रुपये है।

                                                                                OCTOBER 17, 2025 / 9:28 AM IST

                                                                                Stock Market Live Update:एफआईआई ने 997 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि डीआईआई ने 4,000 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे

                                                                                विदेशी निवेशकों (एफआईआई/एफपीआई) ने बुधवार को 997 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 4,076 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जैसा कि एक्सचेंज के अस्थायी आंकड़ों से पता चलता है।

                                                                                डीआईआई ने 19,841 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 15,765 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत, एफआईआई ने 14,739 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, लेकिन कुल 13,742 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

                                                                                इस साल अब तक, एफआईआई 2.39 लाख करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध विक्रेता रहे हैं, जबकि डीआईआई ने 6.02 लाख करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

                                                                                  OCTOBER 17, 2025 / 9:18 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Update:सेंसेक्स 130 अंक टूटा, निफ्टी 25550 के आसपास

                                                                                  बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स 130 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 83,358.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 25,548.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                                    OCTOBER 17, 2025 / 9:09 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Update: MCX पर सोना, चांदी नए शिखर पर

                                                                                    रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का भाव पहुंचा है। सोने का भाव 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकला। जबकि MCX पर चांदी का भाव 1.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकला ।

                                                                                      OCTOBER 17, 2025 / 9:08 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Update:प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट चाल

                                                                                      प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स - निफ्टी की फ्लैट चाल है। सेंसेक्स 135.18 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ83,332.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी 38.45 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 25,546.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                                        OCTOBER 17, 2025 / 8:43 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Update:व्यापार और बंद की चिंताओं के कारण डॉलर में साप्ताहिक गिरावट की संभावना

                                                                                        वैश्विक व्यापार तनाव और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में कमज़ोरी के संकेतों के कारण फ़ेडरल रिज़र्व द्वारा और अधिक ब्याज दरों में कटौती की संभावना को बल मिलने से शुक्रवार को डॉलर में गिरावट देखी गई।अमेरिकी सरकार के लंबे समय तक बंद रहने के कारण प्रमुख आर्थिक आँकड़ों का प्रकाशन अवरुद्ध होने के कारण डॉलर सूचकांक लगभग तीन महीनों में अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर है। बैंक ऑफ जापान के गवर्नर काज़ुओ उएदा द्वारा इस महीने ब्याज दरों में वृद्धि के संभावित कारकों के बारे में बात करने के बाद येन में बढ़त जारी रही।

                                                                                          OCTOBER 17, 2025 / 8:30 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Update: ट्रंप-पुतिन शिखर सम्मेलन की आशंका के चलते तेल की कीमतों में साप्ताहिक गिरावट की संभावना

                                                                                          अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने पर चर्चा के लिए हंगरी में बैठक करने पर सहमति जताए जाने के बाद वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के बीच, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई और साप्ताहिक गिरावट की ओर अग्रसर हुआ।

                                                                                          ब्रेंट क्रूड वायदा 8 सेंट या 0.13% गिरकर 60.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट वायदा 9 सेंट या 0.16% गिरकर 57.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

                                                                                            OCTOBER 17, 2025 / 8:19 AM IST

                                                                                            Global Market Cues: अमेरिका में नया संकट, 300 अंक गिरकर बंद हुआ डाओ जोंस

                                                                                            अमेरिका के रीजनल बैंकों के बैड लोन बढ़ने से ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट बिगड़े है। मेरिकी बाजार भी फिसले है, डाओ जोंस 300 अंक गिरकर बंद हुआ। CBOE VIX मई के बाद ऊपरी स्तरों पर पहुंचा, जो वोलैटिलिटी बढ़ने का संकेत है। डॉलर कमजोर पड़ा। 2 रीजनल बैंकों में बैड लोन को लेकर चिंता बढ़ी है। धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़े बैड लोन का खुलासा हुआ। Zions Bancorp का शेयर 13% गिरा। कंपनी ने ₹50 मिलियन का चार्ज लिया। वहीं Western Alliance Bancorp का शेयर 11% गिरा। एक कर्जदार के खिलाफ Western Alliance कोर्ट पहुंचा। फर्स्ट ब्रांड्स, ट्राइकलर ने दिवालियापन के लिए आवेदन किया। जेपी मॉर्गन ने फर्स्ट ब्रांड्स में निवेश किया था। JPMorgan के CEO जेमी डाइमोन ने कहा,“जब आपको एक कॉकरोच दिखे, तो समझिए और भी होंगे। ”यह बयान दर्शाता है कि बैंकों में छिपी समस्याएं अभी खत्म नहीं हुई हैं।

                                                                                              OCTOBER 17, 2025 / 8:18 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Update: एशियाई बाजारों में दबाव

                                                                                              आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। निक्केई करीब 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 47,855.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.50 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.02 फीसदी गिरकर 27,408.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 25,572.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 3,891.50 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                                OCTOBER 17, 2025 / 7:58 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Update:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की राय

                                                                                                एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि बुधवार को बढ़त हासिल करने के बाद निफ्टी ने गुरुवार को भी शानदार बढ़त हासिल की और 261 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। 71 अंकों की बढ़त के साथ खुलने के बाद, बाजार सत्र के शुरुआती से मध्य भाग तक बिना किसी बड़ी गिरावट के तेजी से ऊपर चढ़ा। हालांकि, अंत में 25600 के स्तर के पास मामूली कंसोलीडेशन दिखा और निफ्टी अंततः आज के हाई के करीब बंद हुआ।

                                                                                                डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनी है जो 25400-25500 के अहम रेजिस्टेंस (डेली/वीकलीचार्ट के अनुसार डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंड लाइन) को पार कर गई है। जुलाई की शुरुआत का पिछला स्विंग हाई 25669 अब ब्रेकआउट के कगार पर है। वीकली चार्ट पर हायर टॉप और बॉटम जैसे बड़े स्तर का तेजी वाला पैटर्न बरकरार है और निफ्टी अब इस क्रम के नए हॉयर फॉर्मेशन के अनुरूप है।

                                                                                                निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है और शॉर्ट टर्म में बाजार में और तेजी आने की संभावना है। 25600-25700 के स्तर से ऊपर की मजबूत चाल निफ्टी को निकट भविष्य में 26000-26200 के अगले ऊपरी टारगेट की ओर ले जा सकती है।

                                                                                                  OCTOBER 17, 2025 / 7:53 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Update:आज आएंगे RIL के Q2 नतीजे

                                                                                                  तिमाही नतीजों का आज बड़ा दिन है। आज RELIANCE IND के Q2 नतीजे आएंगे। आय करीब पौने 2 परसेंट उछलकर 2 लाख 47 हजार करोड़ संभव है। EBITDA और मार्जिन में भी बढ़ोतरी का अनुमान है। O2C में अच्छी ग्रोथ रहने की उम्मीद है। जियो से भी अच्छे प्रदर्शन का अनुमान है।

                                                                                                    OCTOBER 17, 2025 / 7:53 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Update:जियो फाइनेंस की ब्याज से कमाई 25% बढ़ी

                                                                                                    दूसरी तिमाही में जियो फाइनेंस की ब्याज से कमाई 25% बढ़कर 256 करोड़ पर पहुंची। वहीं मुनाफे में एक परसेंट की बढ़त दिखी।

                                                                                                      OCTOBER 17, 2025 / 7:52 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Update: उम्मीद पर खरे उतरे Q2 में इंफोसिस, विप्रो

                                                                                                      इंफोसिस और विप्रो के दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद पर खरे उतरे। इंफोसिस की CC आय 2.2% बढ़ी। पूरे साल की गाइडेंस में 2-3% ग्रोथ रही। वहीं विप्रो के उम्मीद से बेहतर मार्जिन रहा। दोनों कंपनियों के ADRs में दबाव दिखा।

                                                                                                        OCTOBER 17, 2025 / 7:51 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Update: आज के लिए कैसे मिल रहे है संकेत

                                                                                                        FIIs की तरफ से अच्छे संकेत मिल रहे है। कैश और वायदा में मिलाकर करीब 6500 करोड़ की खरीदारी की है। शॉर्ट्स भी कवर किए। हालांकि अमेरिका के रीजनल बैंकों के बैड लोन बढ़ने से ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट बिगड़े है। गिफ्ट निफ्टी नीचे कामकाज कर रहा है। एशिया में भी दबाव नजर आ रहा है। उधर अमेरिकी बाजार भी फिसले है, डाओ जोंस 300 अंक गिरकर बंद हुआ।

                                                                                                          OCTOBER 17, 2025 / 7:51 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Update:16 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                                          सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में दीवाली देखने को मिली। सेंसेक्स-निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए । सेंसेक्स 862 अंक चढ़कर 83,468 पर बंद हुआ है। निफ्टी 262 अंक चढ़कर 25,585 पर बंद हुआ । बैंक निफ्टी 623 अंक चढ़कर 57,423 पर बंद हुआ।

                                                                                                            OCTOBER 17, 2025 / 7:50 AM IST

                                                                                                            मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।