Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 23, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 139 अंक टूटा, निफ्टी 24450 के नीचे हुआ बंद, मिड-स्मॉलकैप शेयरों ने किया आउटपरफॉर्म

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 138.74 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 80,081.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.60 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,435.50 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlights:निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। आज IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि फार्मा, PSE, ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद रहा जबकि एनर्जी, मेटल शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 138.74  अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 80,081.98 के स्तर पर ब

Stock Market LIVE Updates: सरकार ने चीन से इंपोर्ट होने वाले Isopropyl Alcohol  पर  ड्यूटी लगाई।  5 साल के लिए सख्ती से दीपक नाइट्रेट 5% तो दीपक फर्टिलाइजर्स 15% दौड़ा है।
Stock Market LIVE Updates: सरकार ने चीन से इंपोर्ट होने वाले Isopropyl Alcohol पर ड्यूटी लगाई। 5 साल के लिए सख्ती से दीपक नाइट्रेट 5% तो दीपक फर्टिलाइजर्स 15% दौड़ा है।
OCTOBER 23, 2024 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ

निफ्टी बैंक एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। आज IT शेयरों में खरीदारी रही जबकि फार्मा, PSE, ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद रहा जबकि एनर्जी, मेटल शेयरों पर दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 138.74 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 80,081.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 36.60 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,435.50 के स्तर पर बंद हुआ।

Bajaj Finance, Bajaj Auto, Tech Mahindra, HDFC Bank, Tata Consumer निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं M&M, Sun Pharma, Eicher Motors, Power Grid Corp और L&T निफ्टी का टॉप लूजर रहा।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़ा जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

    OCTOBER 23, 2024 / 3:25 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:Zydus Lifesciences के शेयरों में 3% की तेजी

    जायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड के शेयरों में आज 23 अक्टूबर को 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई।दरअसल, कंपनी को उसके टाइफाइड वैक्सीन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मंजूरी मिल गई है। इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। आज की तेजी के साथ कंपनी के मार्केट कैप ने एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

      OCTOBER 23, 2024 / 3:18 PM IST

      TVS MOTOR Q2: मुनाफा 536 करोड़ रुपये से बढ़कर 662 करोड़ रुपये पर रहा

      स्टैंडअलोन मुनाफा 536 करोड़ रुपये से बढ़कर 662 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 8144 करोड़ रुपये से बढ़कर 9228 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 11 % से बढ़कर 11.7% पर रहा। EBITDA 900 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,080 करोड़ रुपये रहा।

        OCTOBER 23, 2024 / 3:14 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:2.5% बढ़ सकता है ITC का मुनाफा

        कल FMCG दिग्गज ITC के नतीजे आएंगे। मुनाफा ढ़ाई परसेंट बढ़ सकता है। मार्जिन फ्लैट रह सकते है। साथ ही इंडसइंड बैंक और NTPC के नतीजों पर भी नजर रहेगी। वायदा की 13 कंपनियों के भी रिजल्ट आएंगे।

          OCTOBER 23, 2024 / 3:07 PM IST

          HERITAGE FOODS Q2: मुनाफा 22 करोड़ रुपये से बढ़कर 49 करोड़ रुपये पर रहा

          कंसो मुनाफा 22 करोड़ रुपये से बढ़कर 49 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 978 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,020 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 4.8% से बढ़कर 8.1% पर रहा। EBITDA 47 करोड़ रुपये से बढ़कर `83 करोड़ रुपये रहा।

            OCTOBER 23, 2024 / 2:50 PM IST

            Stock Market LIVE Updates: IPA पर ड्यूटी से दौड़ा दीपक फर्टिलाइजर्स

            सरकार ने चीन से इंपोर्ट होने वाले Isopropyl Alcohol पर ड्यूटी लगाई। 5 साल के लिए सख्ती से दीपक नाइट्रेट 5% तो दीपक फर्टिलाइजर्स 15% दौड़ा है।

              OCTOBER 23, 2024 / 2:46 PM IST

              NDTV Q2: मुनाफे से घाटे में आई कंपनी

              दूसरी तिमाही में कंपनी सालाना आधार पर मुनाफे से घाटे में आई है। `6 करोड़ रुपये मुनाफे मुकाबले `53 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। आय `96 करोड़ रुपये से बढ़कर `111 करोड़ रुपये पर रहा।

                OCTOBER 23, 2024 / 2:45 PM IST

                SBI Life Q2: मुनाफा 380 करोड़ रुपये से बढ़कर `529 करोड़ रुपये पर रहा

                मुनाफा 380 करोड़ रुपये से बढ़कर `529 करोड़ रुपये पर रहा जबकि नेट प्रीमियम आय 20049 करोड़ रुपये से बढ़कर 20266 करोड़ रुपये पर रहा।

                  OCTOBER 23, 2024 / 2:18 PM IST

                  Stock Market Live Updates: मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी

                  मिडकैप इंडेक्स दिन के ऊपरी स्पर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप इंडेक्स नीचे से 1350 प्वाइंट सुधरा है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इधर IT शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि वौलेटिलिटी के बीच बाजार फिर फ्लैट कारोबार कर रहा है।

                    OCTOBER 23, 2024 / 2:13 PM IST

                    Stock Market Live Updates: M&M Financial Services पर जेफरीज की राय

                    ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है और इसके लिए 315 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दूसरी तिमाही में प्रॉफिट ग्रोथ 57 फीसदी रहा लेकिन यह अनुमानों से कम रहा। लोन ग्रोथ धीमी हुई और NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) अनुमान से कम रही। FY25 में लोन ग्रोथ 17% तक सीमित रहने और NIM में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

                      OCTOBER 23, 2024 / 1:54 PM IST

                      Stock Market Live Updates:जोमैटो पर नोमुरा की राय

                      इसके अलावा नोमुरा ने भी जोमैटो के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 320 रुपये प्रति शेयर का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि क्विक कॉमर्स तेजी से ग्रोथ की ओर अग्रसर है, जबकि फूड डिलीवरी का ग्रोथ स्थिर बना हुआ है। कंपनी क्विक कॉमर्स में ग्रोथ को प्राथमिकता देगी, साथ ही EBITDA को स्थिर बनाए रखने पर ध्यान देगी।

                        OCTOBER 23, 2024 / 1:35 PM IST

                        BAJAJ FINSERV: मुनाफा सालाना आधार पर 1,928 करोड़ रुपये से बढ़कर `2086 करोड़ रुपये पर रहा

                        कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 1,928 करोड़ रुपये से बढ़कर `2086 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 26,022 करोड़ रुपये से बढ़कर 33703 करोड़ रुपये पर रही। NII 8,641 करोड़ रुपये से बढ़कर `10,526 करोड़ रुपये पर रहा।

                          OCTOBER 23, 2024 / 1:31 PM IST

                          NIIT LEARNING Q2: मुनाफा 47 करोड़ रुपये से बढ़कर `57 करोड़ रुपये पर रहा

                          कंसो मुनाफा 47 करोड़ रुपये से बढ़कर `57 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 382 करोड़ रुपये से बढ़कर `397करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 23.3% से घटकर 22% पर रहा। EBITDA 90 करोड़ रुपये से घटकर `88 करोड़ रुपये पर रही।

                            OCTOBER 23, 2024 / 1:30 PM IST

                            Stock Market Live Updates: Zomato पर HSBC की राय

                            ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 330 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दूसरी तिमाही के फूड डिलीवरी के आंकड़े अनुमानों के अनुरूप रहे, जबकि क्विक कॉमर्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। कंपनी का मार्जिन स्थिर रहा, और कंपनी का आक्रामक रुख जारी रहने की उम्मीद है।

                              OCTOBER 23, 2024 / 1:01 PM IST

                              Stock Market Live Updates:पेटीएम पर बर्नस्टीन की राय

                              वहीं बर्नस्टीन ने पेटीएम के शेयर को आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और इसके लिए 600 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दूसरी तिमाही में GMV और मर्चेंट लोन डिस्बर्सल्स मुख्य सकारात्मक पहलू रहे, जबकि MTUs में गिरावट और पर्सनल लोन डिस्बर्सल्स में कमी प्रमुख नकारात्मक बिंदु रहे।

                                OCTOBER 23, 2024 / 12:52 PM IST

                                GODREJ PROPERTIES Q2: मुनाफा 67 करोड़ रुपये से बढ़कर `335करोड़ रुपये पर रहा

                                कंसो मुनाफा 67 करोड़ रुपये से बढ़कर `335करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय `343 Cr से बढ़कर `1,093 करोड़ रुपये पर रही है। दूसरी तिमाही में 62 करोड़ रुपये EBITDA घाटे के मुकाबले 32 करोड़ रुपये EBITDA आया है। 169 करोड़ रुपये का टैक्स राइट-बैक मिला। Q2 एरिया बिक्री 2% घटकर 5.15 मिलियन sqft रहा।

                                  OCTOBER 23, 2024 / 12:38 PM IST

                                  KPIT TECH Q2: मुनाफा तिमाही आधार पर 204 करोड़ रुपये से घटकर `203 करोड़ रुपये पर रहा

                                  कंसो मुनाफा तिमाही आधार पर 204 करोड़ रुपये से घटकर `203 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1,365 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,471 करोड़ रुपये पर आया। EBITDA 289 करोड़ रुपयेसे बढ़कर `301 करोड़ रुपये पर रहा। सालाना आधार पर EBITDA मार्जिन 21.2% से घटकर 20.5% पर आया।

                                    OCTOBER 23, 2024 / 12:23 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates: CAN FIN HOMES पर जेफरीज की राय

                                    जेफरीज ने कैन फिन होम्स पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1020 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक Q2 में मुनाफा ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रहा। दूसरी तिमाही में अनुमान के अनुरूप, कर्ज में सालाना आधार पर 10% की वृद्धि हुई। डिस्बर्समेंट में 18% की वृद्धि हुई। दूसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए स्थिर रहा। क्रेडिट लागत अनुमान के अनुरूप रही।

                                      OCTOBER 23, 2024 / 12:00 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:परसिस्टेंट सिस्टम पर नोमुरा की राय

                                      नोमुरा ने परसिस्टेंट सिस्टम पर न्यूट्रल कॉल दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 5200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 में रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही। जबकि डील ग्रोथ मजूबत रही। Q2 में मजबूत एक्जीक्यूशन से प्रेरित रेजिलेंट देखने को मिला। कंपनी की नई डील की अच्छी रही। दूसरी तिमाही में रेवन्यू ग्रोथ उम्मीद से ज्यादा रही। ब्रोकरेज का मानना है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में मार्जिन में सुधार होगा। हालांकि लंबी अवधि में अभी भी 200-300 बीपीएस सुधार का लक्ष्य है।

                                        OCTOBER 23, 2024 / 11:53 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:बाजार में रिकवरी का मूड

                                        कल की भारी गिरावट के बाद संभलने की कोशिश में बाजार नजर आ रहा है। निफ्टी 24500 के करीब पहुंचा है। HDFC BANK, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और TCS ने जोश भरा है। उतार-चढ़ाव के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक देखने को मिल रही है।

                                          OCTOBER 23, 2024 / 11:27 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: BAJAJ FINANCE पर जेफरीज की राय

                                          बजाज फाइनेंस पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट बढ़ाकर 8400 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 में AUM ग्रोथ अनुमान के मुताबिक 29% रही है। वहीं क्रेडिट लागत में वृद्धि के कारण प्रॉफिट ग्रोथ सालाना आधार पर 13% की दर से पिछड़ रही है। लेकिन एनआईएम में स्थिरता महत्वपूर्ण रूप से सकारात्मक रही। यदि क्रेडिट लागत स्थिर हो जाती है (जैसा कि प्रबंधन द्वारा निर्देशित है) तो इससे वित्तीय वर्ष 26 से +20% अर्निंग ग्रोथ पर वापस लौटने में मदद मिलेगी। नए उत्पाद लॉन्च और दरों में ढील से कंपनी को फायदा होगा। इस समय इसका वैल्यूएशन 3.8x FY26 PB और 20x PE के स्तर पर उचित लग रहा है।

                                            OCTOBER 23, 2024 / 11:04 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:PAYTM को बड़ी राहत, शेयर 5% चढ़ा

                                            NPCI से राहत मिलने के बाद PAYTM 5% उछला है। UPI प्लेटफॉर्म पर नए ग्राहक जोड़ने को मंजूरी मिली है ।

                                              OCTOBER 23, 2024 / 11:02 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:नतीजों से निराशा, M&M फाइनेंस 7% टूटा

                                              अनुमान से खराब नतीजों के बाद M&M फाइनेंस में तेज गिरावट आई है। शेयर 7 परसेंट से ज्यादा टूटा है। FY25 में कंपनी ने NIM गाइंडेस घटाया है। लोन ग्रोथ, एसेट क्ववालिटी से भी बाजार निराश हुआ। इधर अच्छे नतीजों के बाद कैन फिन होम्स 5 परसेंट उछला है।

                                                OCTOBER 23, 2024 / 10:48 AM IST

                                                DODLA DAIRY Q2: मुनाफा 43.6 करोड़ रुपये से बढ़कर `63.4 करोड़ रुपये पर रहा

                                                मुनाफा 43.6 करोड़ रुपये से बढ़कर `63.4 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `767.7 करोड़ रुपये से बढ़कर `997.6करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 70 करोड़ रुपये से बढ़कर `95.5करोड़ रुपये पर रहा । EBITDA मार्जिन 9% से बढ़कर 9.6% पर रहा।

                                                  OCTOBER 23, 2024 / 10:29 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: Varun Bevrages पर HSBC की राय

                                                  ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को 770 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह ही है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने अपनी सितंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दिखाया।

                                                    OCTOBER 23, 2024 / 9:59 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:निफ्टी बैंक में शानदार रिकवरी

                                                    निफ्टी बैंक में शानदार रिकवरी आई है। निफ्टी बैंक दिन के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 150 अंकों की तेजी दिखा रहा है जबकि निफ्टी 24500 के ऊपर निकला है।

                                                      OCTOBER 23, 2024 / 9:42 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ पर HSBC की राय

                                                      विदेशी ब्रोकरेज फर्म HSBC ने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 850 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि सितंबर तिमाही में VNB (वैल्यू ऑफ न्यू बिज़नेस) अनुमानों से बेहतर रहा। VNB ग्रोथ में सुधार देखने को मिला और दूसरी छमारी में 25% सालाना ग्रोथ का अनुमान है। नए सरेंडर नियमों का सीमित प्रभाव दिखाई देता है। मध्यम अवधि में कंपनी प्रीमियम ग्रोथ और मार्जिन को संतुलित कर स्वस्थ VNB ग्रोथ दे सकती है।

                                                        OCTOBER 23, 2024 / 9:27 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:Paytm पर जेफरीज की राय

                                                        विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है और इसके लिए 700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि दूसरी तिमाही में EBITDA के घाटे में कमी देखी गई, जिसमें लागत नियंत्रण और टॉपलाइन रिकवरी का योगदान रहा। NPCI TPAP की मंजूरी ने जोखिम को कम किया है, और डिस्बर्सल में तेजी से आगे EBITDA के स्तर पर ब्रेकईवन संभव है।

                                                          OCTOBER 23, 2024 / 9:21 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:बाजार में निचले स्तर से रिकवरी

                                                          बाजार में निचले स्तर से रिकवरी आई । निफ्टी नीचे से करीब 120 प्वाइंट सुधरा है जबकि सेंसेक्स नीचे से करीब 430 प्वाइंट सुधरा है। निफ्टी बैंक नीचे से करीब 270 प्वाइंट सुधरा है।

                                                            OCTOBER 23, 2024 / 9:17 AM IST

                                                            Market Open:सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24400 के नीचे खुला

                                                            सेंसेक्स 300 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 79,921.13के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 18.25 अंक यानी 0.11फीसदी की गिरावट के साथ 24,444.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                              OCTOBER 23, 2024 / 9:13 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:JSW ENERGY ने SOLAR ENERGY CORP के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट किया

                                                              SOLAR ENERGY CORP के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। 700 MW सोलर प्रोजेक्ट के लिए पावर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। 25 साल तक पावर सप्लाई के लिए पावर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। 2.56/KWH की टैरिफ पर 25 साल के लिए पावर पर्चेज एग्रीमेंट किया है।

                                                                OCTOBER 23, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                Market At Pre-Open:प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट

                                                                प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 266.95 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 79,892.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 165.20 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 24,306.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                                  OCTOBER 23, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:अनुज सिंघल की निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                  निफ्टी बैंक अभी तक एक पायदान बेहतर था। कल निफ्टी बैंक ने भी बहुत खराब क्लोजिंग दी। निफ्टी बैंक भी अब शायद अक्टूबर के निचले स्तर तोड़े है। निफ्टी बैंक के अक्टूबर के निचले स्तर 50,200-50,400 पर है जबकि 49,400 पर निफ्टी बैंक का 200 DMA है। HDFC बैंक और ICICI बैंक पर नजर रखें।

                                                                    OCTOBER 23, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                    Stock market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

                                                                    अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी में इस समय सिर्फ एक स्ट्रैटेजी “Sell on rally” बनाए। जब तक ये काम कर रही है तबतक इसी पर रहिए। बाजार में किसी भी दिन बड़ी शॉर्ट कवरिंग आ सकती है। इसके लिए शॉर्ट ट्रेड्स में 50-100 अंकों का SL रखिए। लेवल के हिसाब से कल एक बड़ा लेवल टूटा है। 24,500 पर निफ्टी का 100 DEMA था। निफ्टी ने 100 DEMA और 20 WEMA दोनों को तोड़ा है। अगला बड़ा सपोर्ट 23,400 का 200 DMA है। उससे पहले 24,000 पर एक छोटा सपोर्ट है। स्क्रीन देखकर फैसला लीजिए क्योंकि यहां लेवल बेस्ड ट्रेडिंग नहीं चलेगी।

                                                                      OCTOBER 23, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर की बाजार पर राय

                                                                      प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट में आज भारी दबाव रहा। बिना किसी पुलबैक मूव के इंडेक्स पूरे दिन दबाव में रहा। अंत में निफ्टी 309 अंकों के नुकसान के साथ 24,472.10 पर बंद हुआ। सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए। जहां पीएसयू बैंक और रियल्टी सबसे ज्यादा पिटे। बाजार की कमजोर कड़ी यानी मिड और स्मॉलकैप में 2.61 फीसदी और 3.92 फीसदी की गिरावट आई। इन्होंने फ्रंटलाइन इंडेक्स से कमतर प्रदर्शन किया।

                                                                        OCTOBER 23, 2024 / 8:11 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:5.3% बढ़ा परसिस्टेंट का डॉलर रेवेन्यू

                                                                        परसिस्टेंट सिस्टम का डॉलर रेवेन्यू दूसरी तिमाही में 5.3% बढ़ी। EBIT ग्रोथ भी 5% से ज्यादा रहा। मार्जिन फ्लैट रहे। वहीं कोफोर्ज का डॉलर रेवेन्यू करीब 27% बढ़ा। CC रेवन्यू ग्रोथ भी 26% उछली है। इनमें Cigniti के आंकड़े भी शामिल है।

                                                                          OCTOBER 23, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:जोमैटो का मुनाफा करीब 400% उछला

                                                                          जोमैटो के दूसरी तिमाही में बंपर नतीजे पेश किए। मुनाफा करीब 400 परसेंट बढ़ा है। आय में भी 68% का उछाल आया। क्विविक कॉमर्स GOV में भी 122% की शानदार बढ़त रहा। कंपनी बोली पैसे जुटाने के बाद बैंलेंस सीट और मजबूत होगी।

                                                                            OCTOBER 23, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:बजाज फाइनेंस के नतीजे उम्मीद के मुताबिक

                                                                            दूसरी तिमाही में उम्मीद के मुताबिक बजाज फाइनेंस के नतीजे रहे। मुनाफा 13% तो ब्याज से कमाई में 23% का उछाल आया। लेकिन NIMS पर दबाव दिखा। प्रोविजन भी बढ़े है। कंपनी ने आगे सतर्कता के संकेत दिए है। वहीं M&M फाइनेंस का मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा। NPA में भी बढ़त रही।

                                                                              OCTOBER 23, 2024 / 7:55 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:22 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                              22 अक्टूबर को निफ्टी 24500 से नीचे कारोबार करता दिखा। अंत भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमजोरी के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 930.55 अंक या 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 80,220.72 पर और निफ्टी 309.00 अंक या 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 24,472.10 पर बंद हुआ। लगभग 553 शेयरों में तेजी आई, 3264 शेयरों में गिरावट आई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ

                                                                                OCTOBER 23, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।