Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News OCTOBER 25, 2024 / 3:36 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स 663 अंक टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे हुआ बंद, FMCG शेयरों ने किया आउटपरफॉर्म

Stock Market Highlights:एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑयल एंड गैस,पावर, टेलीकॉम, मीडिया इंडेक्स 1-2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

Stock Market Highlights: बाजार में बिकवाली का दबाव बरकरार रहा और सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में भारी बिकवाली रही। PSE, मेटल, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही जबकि बैंकिंग, ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। FMCG, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 662.87  अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 79,402.29 के स्तर पर ब

Stock Market Live Updates:नोमुरा ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर पर  "Buy" कॉल दी है। नोमुरा ने स्टॉक पर 18654 रुपये प्रति शेयर का टारगेट भी सेट किया है।
Stock Market Live Updates:नोमुरा ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर पर "Buy" कॉल दी है। नोमुरा ने स्टॉक पर 18654 रुपये प्रति शेयर का टारगेट भी सेट किया है।
OCTOBER 25, 2024 / 3:34 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए

बाजार में बिकवाली का दबाव बरकरार रहा और सेंसेक्स- निफ्टी लगातार 5वें दिन गिरावट पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में भारी बिकवाली रही। PSE, मेटल, एनर्जी शेयरों में बिकवाली रही जबकि बैंकिंग, ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। FMCG, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

IndusInd Bank, M&M, Adani Enterprises, Shriram Finance, और NTPC निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं ITC, Sun Pharma, Britannia Industries, HUL और Axis Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहें।

एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑयल एंड गैस,पावर, टेलीकॉम, मीडिया इंडेक्स 1-2 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी टूटा और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी गिरा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 662.87 अंक यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 79,402.29 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 218.60 अंक यानी 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ 24,180.80 के स्तर पर बंद हुआ।

    OCTOBER 25, 2024 / 3:24 PM IST

    BPCL Q2 : स्टैंडअलोन मुनाफा 3014 करोड़ रुपये से घटकर `2397करोड़ रुपये पर रहा

    स्टैंडअलोन मुनाफा 3014 करोड़ रुपये से घटकर `2397करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 1.13 लाख करोड़ रुपये से घटकर `1.02 Lkलाख करोड़ रुपये पर आया। EBITDA 5650 करोड़ रुपये से घटकर `4566 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 5% से घटकर 4.5% पर रहा।

      OCTOBER 25, 2024 / 3:14 PM IST

      StocK Market Live Update:VST Industries का शेयर 11% लुढ़का

      VST इंडस्ट्रीज के शेयर में 25 अक्टूबर को इंट्राडे में 11 प्रतिशत तक की तगड़ी गिरावट दिखाई दी। जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में मुनाफा घटने का असर शेयर में बिकवाली के रूप में दिखाई दिया। तिमाही के दौरान VST Industries का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37 प्रतिशत से ज्यादा घटकर 47.56 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले करीब 76 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर 461 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 452.25 करोड़ रुपये था।

        OCTOBER 25, 2024 / 3:12 PM IST

        StocK Market Live Update:बाजार दिन के निचले स्तर पर

        बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 300 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट आई है जबकि निफ्टी बैंक करीब 1100 प्वाइंट फिसला है। मिडकैप, स्मॉलकैप में जोरदार बिकवाली रही।

          OCTOBER 25, 2024 / 2:47 PM IST

          MAHINDRA HOLIDAYS Q2: कंसो मुनाफा 21.3 करोड़ रुपये से घटकर 13.7 करोड़ रुपये पर आया

          कंसो मुनाफा 21.3 करोड़ रुपये से घटकर 13.7 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 655 करोड़ रुपये से बढ़कर 671 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 136 करोड़ रुपये से घटकर 123 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 20.7% से घटकर 18.4% पर रहा।

            OCTOBER 25, 2024 / 2:42 PM IST

            JSW STEEL Q2:मुनाफा 2760 करोड़ रुपये से घटकर `439 करोड़ रुपये पर रहा

            कंसो मुनाफा 2760 करोड़ रुपये से घटकर `439 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 44,584 करोड़ रुपये से घटकर 39,684 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 7886 करोड़ रुपये से घटकर `5437 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 17.7% से घटकर 13.7% पर रहा।

              OCTOBER 25, 2024 / 2:30 PM IST

              Stock Market LIVE Updates: बेहतर तिमाही नतीजों के बाद बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल के शेयरों में 10% तक का उछाल

              Bikaji Foods का शेयर आज यानी 25 अक्टूबर को कारोबार के दौरान तकरीबन 10 पर्सेंट तक उछल गया। कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं और इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल रहा था। स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14.7 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 68.6 करोड़ रुपये रहा। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 19 पर्सेंट की बढ़त के साथ 721.2 करोड़ रुपये रहा।

                OCTOBER 25, 2024 / 2:02 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:Q2 में BEL का मुनाफा 34% बढ़ा

                दूसरी तिमाही में BEL के अच्छे नतीजे पेश किए । मुनाफा 34% बढ़कर करीब 1100 करोड़ के पहुंचा है जबकि मार्जिन भी 25.1% से बढ़कर 30.3% पर आया है। अब कोल इंडिया, JSW स्टील, BEL, श्रीराम फाइनेंस और BPCL के नतीजों का इंतजार है।

                  OCTOBER 25, 2024 / 1:38 PM IST

                  TTK HEALTHCARE Q2: मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 17 करोड़ रुपये पर रहा

                  दूसरी तिमाही में मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 17 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 185.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 198.5 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 5.2% से घटकर 4.1% पर रहा जबकि EBITDA 9.6 करोड़ रुपये से घटकर 8.2 करोड़ रुपये पर आया।

                    OCTOBER 25, 2024 / 1:25 PM IST

                    NOVARTIS INDIA Q2:मुनाफा 24 करोड़ रुपये से घटकर 20 करोड़ रुपये पर रहा

                    मुनाफा 24 करोड़ रुपये से घटकर 20 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `79करोड़ रुपये से बढ़कर `87 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन 21.5% से घटकर 20.7% पर रहा जबकि EBITDA `17 करोड़ रुपये से बढ़कर `18 करोड़ रुपये पर आया।

                      OCTOBER 25, 2024 / 1:19 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:SPICEJET ने SHANNON ENGINE SUPPORT के साथ करार किया

                      SHANNON ENGINE SUPPORT के साथ $45 Lk का विवाद सुलझाया है ।

                        OCTOBER 25, 2024 / 12:52 PM IST

                        Stock Market Live Updates: DIXON TECHNOLOGIES पर नोमुरा की राय

                        जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर पर "Buy" कॉल दी है। नोमुरा ने स्टॉक पर 18654 रुपये प्रति शेयर का टारगेट भी सेट किया है। कंपनी के रिजल्ट अनुमानों से बेहतर रहे हैं ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के लिए आय के अनुमानों को बढ़ा दिया है। नोमुरा ने कहा कि Q2 में मोबाइल सेगमेंट के चलते नतीजे अच्छे रहे है। कंपनी FY27 में 4 करोड़ स्मार्टफोन बनाएगी।

                          OCTOBER 25, 2024 / 12:34 PM IST

                          JUBILANT PHARMOVA Q2:मुनाफा 62 करोड़ रुपये से बढ़कर `102 करोड़ रुपये पर रहा

                          कंसो मुनाफा 62 करोड़ रुपये से बढ़कर `102 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 1680 करोड़ रुपये से बढ़कर `1752 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 241 करोड़ रुपये से बढ़कर `289 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 14.4% से बढ़कर 16.5% पर आया।

                            OCTOBER 25, 2024 / 12:21 PM IST

                            AUGUST TRAI DATA: अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों ने भारी संख्या में ग्राहक गंवाए

                            TRAI ने अगस्त महीने का सब्सक्राइबर डाटा जारी किया है। अगस्त में टेलीकॉम कंपनियों ने भारी संख्या में ग्राहक गंवाए है। अगस्त में BHARTI AIRTEL ने 24 लाख ग्राहक गंवाए है जबकि VODA-IDEA ने करीब 18 लाख ग्राहक गंवाए है। अगस्त में JIO ने करीब 40 लाख ग्राहक गंवाए है जबकि अगस्त में BSNL ने 25 लाख नए ग्राहक जोड़े है।

                              OCTOBER 25, 2024 / 12:05 PM IST

                              AIRTEL AFRICA Q2: मुनाफा 49.8% घटकर 46.4% पर रहा

                              आय $1,246 मिलियन से घटकर $1,214 मिलियन पर रहा। EBITDA $620 मिलियन से घटकर $564 मिलियन पर रहा जबकि मुनाफा $138 मिलियन से घटकर $48 मिलियन पर रहा। मुनाफा 49.8% घटकर 46.4% पर रहा ।

                                OCTOBER 25, 2024 / 11:56 AM IST

                                Stock Market Live Updates:IndusInd Bank पर नोमुरा की राय

                                नोमुरा ने इस शेयर को 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,580 से घटाकर ₹1,220 कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि बैंक की ग्रोथ रफ्तार धीमी हो सकती है और FY25-27 में रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 11-13% के बीच रहने का अनुमान है। ब्रोकरेज फर्म इनवेस्टेक ने इस शेयर को 'होल्ड' करने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,560 से घटाकर ₹1,410 कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, बैंक का प्रदर्शन अगले कुछ तिमाहियों तक कमजोर रह सकता है।

                                  OCTOBER 25, 2024 / 11:44 AM IST

                                  RANE BRAKES Q2: मुनाफा 10 करोड़ रुपये से बढ़कर 11 करोड़ रुपये पर रहा

                                  मुनाफा सालाना आधार पर 10 करोड़ रुपये से बढ़कर 11 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `158 करोड़ रुपये से बढ़कर `174 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA `18 करोड़ रुपये से बढ़कर `20 करोड़ रुपये पर रहाय़ EBITDA मार्जिन 11.4% से बढ़कर 11.5% पर रहा।

                                    OCTOBER 25, 2024 / 11:24 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:IndusInd Bank पर जेफरीज की राय

                                    विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इंडसइंड बैंक के शेयर को खरीदने की सलाह दी है लेकिन इसका टारगेट प्राइस ₹1,750 से घटाकर ₹1,470 कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कमजोर एसेट्स क्वालिटी और दूसरे प्रावधानों ने मुनाफे पर असर डाला है। FY25 की दूसरी छमाही में दबाव बना रह सकता है, लेकिन FY26-27 में कुछ सुधार की उम्मीद है।

                                      OCTOBER 25, 2024 / 11:09 AM IST

                                      Stock Market Live Updates:L&T को मिला 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर

                                      कंपनी को 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिला है। ग्लोबल न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। ITER ORGANIZATION से एडवांस वेल्डिंग टेक्नोलॉजी लागू करने के ऑर्डर मिला है।

                                        OCTOBER 25, 2024 / 11:01 AM IST

                                        Stock Market Live Updates:NTPC का शेयर 2% से ज्यादा फिसला

                                        दूसरी तिमाही में NTPC का मुनाफा बढ़ा लेकिन ऊंची फाइनेंस लागत से मार्जिन पर चोट लगी है। करीब पौने 2 परसेंट की कमी आई। शेयर 2% से ज्यादा फिसला है।

                                          OCTOBER 25, 2024 / 10:37 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:नतीजों के बाद फिसला डिक्सन टेक

                                          दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद डिक्सन में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। शेयर करीब 10% टूटा है। बाजार को मार्जिन पर दबाव पसंद आया। साथ ही मार्जिन फिसलने से MGL भी 3% नीचे आया है। पेट्रोनेट पर भी दबाव रहा।

                                            OCTOBER 25, 2024 / 10:32 AM IST

                                            Stock Market Live Updates: ITC पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                            मॉर्गन स्टैनली ने आईटीसी पर ओवरवेट राय दी है। इसका शेयर टारगेट 554 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दूसरी तिमाही में मुख्य सकारात्मकता सिगरेट कारोबार के नेट रेवन्यू से आई। होटल कारोबार में मजबूत मोमेंटम दिखा जबकि कृषि व्यवसाय में रिबाउंड नजर आया। कमजोर घरेलू उपभोग, खाद्य सामग्री और तंबाकू के पत्ते का महंगा होना मुख्य निगेटिव चीजें रही। पेपर सेगमेंट में कुल मिलाकर कमजोरी देखी गई।

                                              OCTOBER 25, 2024 / 10:19 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:इंडसइंड बैंक का शेयर 17% टूटा

                                              इंडसइंड बैंक 17% की भारी गिरावट के साथ ACCIDENT OF THE DAY बना है। दूसरी तिमाही में मुनाफा 40 परसेंट लुढ़का है। क्रेडिट कॉस्ट और NIMs पर भी दबाव बना हुआ। NET INTEREST MARGIN 12 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंचे है। इधर ब्रोकरेज ने अर्निंग अनुमान 20-30% तक घटाया है।

                                                OCTOBER 25, 2024 / 10:13 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:मेटल, PSUs, ऑटो में तेज गिरावट

                                                मेटल, सरकारी कंपनियों और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 2% फिसले है। मेटल में नाल्को, हिंदुस्तान कॉपर और वेदांता में 3 से 5% की गिरावट आई। वहीं FMCG शेयरों में आज रौनक देखने को मिल रही है।

                                                  OCTOBER 25, 2024 / 10:10 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates: ITC पर नोमुरा की राय

                                                  नोमुरा ने आईटीसी पर खरीदारी की राय दी है। इसका शेयर टारगेट 555 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दूसरी तिमाही में सेल परफॉर्मेंस अच्छा रहा लेकिन दूसरी तिमाही में सभी सेगमेंट में मार्जिन पर दबाव देखने को मिला। सिगरेट वॉल्यूम सालाना आधार पर 2.5% के मुकाबले 3% बढ़ा लेकिन मार्जिन सालाना 145 बीपीएस कम हुआ। एफएमसीजी की ग्रोथ अनुमान के मुताबिक 5.4% रही लेकिन मार्जिन सालाना आधार पर 37 बीपीएस कम हुआ। होटल कारोबार मजबूत बना हुआ है। पेपल सेल्स में सुधार देखने को मिला है।

                                                    OCTOBER 25, 2024 / 9:41 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates:चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया की निफ्टी पर राय

                                                    चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,600-24,750 के जोन में अहम रजिस्टेंस और 24,200, 24,000 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है। किसी उछाल में 24,600 के आसपास आने पर निफ्टी में बिकवाली करें। क्लोजिंग बेसिस पर 24,800 का स्टॉप-लॉस रखें। टारगेट 24,200 और 24,000 का सेट करें।

                                                      OCTOBER 25, 2024 / 9:19 AM IST

                                                      Market Open: सेंसेक्स में बढ़त, निफ्टी 24400 के ऊपर

                                                      मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 24400 के ऊपर खुला। सेंसेक्स 32.97 अंक यावी 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 80,109.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 12.85 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 24,412.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                        OCTOBER 25, 2024 / 9:15 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:बैंक निफ्टी पर हार्दिक मटालिया की राय

                                                        चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,700-51,900 के जोन में अहम रजिस्टेंस और 51,200-51,000 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है। किसी उछाल में 51,800 के स्तर के आसपास, क्लोजिंग बेसिस पर 52,000 के स्टॉप-लॉस के साथ बेचें, 51,200-51,000 के स्तर को टारगेट बनाएं।

                                                          OCTOBER 25, 2024 / 9:08 AM IST

                                                          Rupee Open: 1 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                          डॉलर के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे मजबूत होकर खुला। रुपया आज 84.08 के मुकाबले 84.07 पर खुला है।

                                                            OCTOBER 25, 2024 / 9:05 AM IST

                                                            Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट चाल

                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार की फ्लैट कारोबार करता नजर आ रहा है। सेंसेक्स 13.93 अंक यावी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 80,104.24 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 24.45 अंक यानी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 24,423.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

                                                              OCTOBER 25, 2024 / 9:00 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:निफ्टी पर रणनीति

                                                              अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी में दोनों तरफ की ट्रेड्स के लिए तैयार रहें। बड़ा ट्रेड “Sell on rally” का है। आज शुक्रवार है, तो थोड़ी शॉर्ट कवरिंग भी संभव है। शॉर्ट ने काफी पैसा बनाया है, शायद थोड़ा बुक करें। निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 24,480 (कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,550-24,600 (चार्ट के मुताबिक) पर है। वहीं बिकवाली का जोन 24,450-24,500 पर है इसके लिए 24,600 का स्टॉपलॉस लगाए। पहला सपोर्ट 24,341-24,381 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,250-24,300 (चार्ट के मुताबिक) पर है। 24,350 बचा तो खरीदारी करें और स्टॉपलॉस 24,300 पर लगाए।

                                                                OCTOBER 25, 2024 / 8:53 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                बैंक निफ्टी पर आज के लिए रणनीति बनाते हुए उन्होंने कहा कि आज इंडसइंड बैंक के नतीजों से मूड खराब होगा। HDFC बैंक अभी भी सबसे मजबूत कड़ी है। पहला सपोर्ट 51,200 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 51,000 (100 DEMA, हाल का निचला स्तर) पर है। अगर 51,000 टूटा तो अक्टूबर के 50,200 के निचले स्तर भी दिख सकते हैं। पहला रजिस्टेंस 51,750-51,800 (कल का हाई, 20 और 50 DEMA) पर है। अगला रजिस्टेंस 52,000-52,100 (चार्ट के मुताबिक) है। किसी भी रैली के फेल होने पर बेचें, स्टॉपलॉस 100 अंक परलगाए। 51,200 बचा तो खरीदें और स्टॉपलॉस 51,000 पर लगाए।

                                                                  OCTOBER 25, 2024 / 8:43 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:ITC के नतीजे मिलेजुले

                                                                  दूसरी तिमाही में ITC के नतीजे मिलेजुले रहे। रेवेन्यू और मुनाफा उम्मीद से कहीं बेहतर रहे। अनुमान के मुताबिक 3% की सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ रहा। लेकिन कच्चे माल की ऊंची लागत और पेपर कारोबार में नरमी से मार्जिन पर तगड़ी चोट आई। उधर गोदरेज कंज्यूमर के उम्मीद से बेहतर रिजल्ट रहा और वॉल्यूम ग्रोथ 7% रही

                                                                    OCTOBER 25, 2024 / 8:35 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates:शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                    शेयरखान बाय बीएनपी परिबास में तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज हल्के लाल निशान में खुला और दिन के अंत में 30 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर पिछले चार कारोबारी सत्रों से निफ्टी में गिरावट आ रही है। इसके चलते यह थोड़ा ओवरसोल्ड दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब ये 24550 - 24600 की ओर वापसी कर सकता है। इसी रेंज में इसके ऑवरली मूविंग एवरेज स्थित हैं। उम्मीद है कि बिक्री का दबाव फिर से उभरेगा और इसलिए रजिस्टेंस जोन की ओर किसी भी वापसी को बिकवाली के अवसर के रूप में भुनाना चाहिए। शॉर्ट के नजरिए से नीचे की ओर 24200-24000 के जोन में सपोर्ट दिख रहा है।

                                                                      OCTOBER 25, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:टेस्ला पर एनालिस्टों की राय

                                                                      ड्यूश बैंक ने कहा कि गाड़ियों की बिक्री 10-15% बढ़ने की उम्मीद है। मस्क ने 20-30% की तेजी का अनुमान जताया था। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने गाड़ियों की डिलिवरी 14% बढ़ने की उम्मीद जताई। डिलिवरी में तेजी सस्ते मॉडल लॉन्च पर निर्भर है। बर्नस्टीन ने कहा कि रोबोटैक्सिस को अपग्रेड करने में परेशानी होगी। रेगुलेटरी, टेक्नोलॉजी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                        OCTOBER 25, 2024 / 8:28 AM IST

                                                                        Stock Market Live Update: एशियाई बाजार

                                                                        आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 18.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 37,771.79 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.53 फीसदी चढ़कर 23,315.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 20,641.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.42फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,284.79 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                          OCTOBER 25, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:इंडसइंड बैंक का मुनाफा 39.4% घटा

                                                                          दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के नतीजे अनुमान से कम रहे। मुनाफे में करीब 40 परसेंट की कमी आई। हालांकि ब्याज से कमाई सवा 5 परसेंट बढ़ी है। NET INTEREST MARGIN, ग्रॉस और नेट NPA में भी बढ़ोतरी 12 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंचे है।

                                                                            OCTOBER 25, 2024 / 8:16 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:NTPC का मुनाफा बढ़ा, मार्जिन घटे

                                                                            दूसरी तिमाही में NTPC का मुनाफा अनुमान से ज्यादा 25 परसेंट बढ़ा लेकिन रेवेन्यू और मार्जिन का आंकड़ा उम्मीद से कम रहा। मार्जिन में करीब पौने 2 परसेंट की कमी आई।

                                                                              OCTOBER 25, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी की राय

                                                                              एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है। लेकिन मौजूदा पैटर्न फॉर्मेशन यहां से या थोड़े निचले स्तरों से ऊपर की ओर उछाल की संभावना का संकेत दे रहा है। अगर निफ्टी 24600-24700 के स्तर से ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर इसमें और तेजी आएगी। हालांकि,24300 से नीचे की गिरावट निकट अवधि के लिए और ज्यादा कमजोरी को जन्म दे सकती है।

                                                                                OCTOBER 25, 2024 / 8:02 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates:24 अक्टूबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                24 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी पूरे सत्र के दौरान सुस्त रहे और सपाट बंद हुए। एफएमसीजी और आईटी शेयरों ने निफ्टी को नीचे खींचा, वहीं फाइनेंशियल शेयरों ने कुछ सपोर्ट दिया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 16.82 अंक या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 80,065.16 पर और निफ्टी 36.10 अंक या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,399.40 पर बंद हुआ।

                                                                                  OCTOBER 25, 2024 / 8:02 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates:ITC के नतीजे मिलेजुले

                                                                                  दूसरी तिमाही में ITC के नतीजे मिलेजुले रहे। रेवेन्यू और मुनाफा उम्मीद से कहीं बेहतर रहे। अनुमान के मुताबिक 3% की सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ रहा। लेकिन कच्चे माल की ऊंची लागत और पेपर कारोबार में नरमी से मार्जिन पर तगड़ी चोट आई। उधर गोदरेज कंज्यूमर के उम्मीद से बेहतर रिजल्ट रहा और वॉल्यूम ग्रोथ 7% रही

                                                                                    OCTOBER 25, 2024 / 8:01 AM IST

                                                                                    मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                    सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।