Closing Bell : निफ्टी पर बजाज फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फिनसर्व और कोल इंडिया टॉप गेनर रहे हैं। जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज आज के टॉप लूजर रहे हैं
Closing Bell : मिडकैप एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। रियल्टी, बैंकिंग, PSE शेयरों में खरीदारी रही है। वहीं, IT और फार्मा शेयरों में दबाव रहा है। सेंसेक्स 15 अंक चढ़कर 66024 पर बंद हुआ है। निफ्टी बिना बदलाव के 19675 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक154 अंक चढ़कर 44766 पर बंद हुआ है। मिडकैप 267 अंक चढ़कर 40406 पर बं
Closing Bell : मिडकैप एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। रियल्टी, बैंकिंग, PSE शेयरों में खरीदारी रही है। वहीं, IT और फार्मा शेयरों में दबाव रहा है। सेंसेक्स 15 अंक चढ़कर 66024 पर बंद हुआ है। निफ्टी बिना बदलाव के 19675 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी बैंक154 अंक चढ़कर 44766 पर बंद हुआ है। मिडकैप 267 अंक चढ़कर 40406 पर बंद हुआ है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 22 सितंबर को, बीएसई सेंसेक्स 221 अंक गिरकर 66009 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 68 अंक गिरकर 19674 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर निफ्टी ने अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था जो ऊपरी स्तरों से आई बिक्री का संकेत है।
डेल्टा कॉर्प को 16,822 करोड़ रुपये की भारी टैक्स नोटिस मिलने के बाद निवेशकों की तरफ से स्टॉक को डंप करने के की होड़ लग गई जिसके चलते स्टॉक में 20 फीसदी का निचला सर्किट लग गया
SEPTEMBER 25, 2023 / 3:52 PM IST
Closing Bell: सपाट बंद हुआ बाजार
25 सितंबर को भारी उठापटक वाले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी सपाट बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में, सेंसेक्स 14.54 अंक या 0.02 फीसदी की मामूली बढ़त लेकर 66023.69 पर और निफ्टी 0.20 अंक बढ़कर 19674.50 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1817 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1835 शेयर गिरे हैं। जबकि 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अलग सेक्टर की बात करें तो रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी और बैंक इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है। जबकि आईटी इंडेक्स में 0.7 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 3:36 PM IST
Stock Market LIVE Updates: नेशनल एल्युमीनियम कंपनी पर मोतीलाल ओसवाल का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल ने नेशनल एल्युमीनियम कंपनी को Neutral call देते हुए इसके लिए 95 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए एल्यूमिना रिफाइनरी क्षमता और आरएम सिक्योरिटाइजेशन से कंपनी के प्रदर्शन में सुधार होगा।एनएसीएल ने उत्कल डी एंड ई कोयला ब्लॉकों का सफलतापूर्वक अधिग्रहण कर लिया है। इससे कंपनी के कारोबार में और मजबूती आएगी।
SEPTEMBER 25, 2023 / 3:05 PM IST
Stock Market LIVE Updates : स्टॉक्स और सेक्टर
बजाज फाइनेंस आज सुर्खियों में रहने वाला स्टॉक है। इस स्टॉक में आज जोरदार तेजी आई है। कंपनी द्वारा बाजार से 800 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर जुटाने की योजना के ऐलान के बाद यह स्टॉक 4.5 फीसदी बढ़ गया। 5 अक्टूबर को कंपनी की बोर्ड मीटिंग में फंडरेजिंग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अपनी सहायक कंपनी में आई इस तेजी से उत्साहित होकर, बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
पिटने वालों की बात करें तो डेल्टा कॉर्प को 16,822 करोड़ रुपये की भारी टैक्स नोटिस मिलने के बाद निवेशकों की तरफ से स्टॉक को डंप करने के की होड़ लग गई जिसके चलते स्टॉक में 20 फीसदी का निचला सर्किट लग गया। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.7 की कमजोरी आई है। पिछले सत्र की तेज बढ़त के बाद आज बैंक शेयरों में मुनाफावसूली आई है। एनर्जी, इन्फ्रा और आईटी जैसे दूसरे सेक्टरों पर भी दबाव देखने को मिल रहा है। स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्सों में मामूली बढ़त दर्ज होने से ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेहतर रहा है
SEPTEMBER 25, 2023 / 2:50 PM IST
Stock Market LIVE Updates : बाजार में रकवरी की कोशिश फेल
बाजार में आज अच्छी रिकवरी की कोशिश भी हुई थी लेकिन ये तेजी टिकाऊ नहीं। साबित हुई। 2.45 बजे के आसपास पहुंचते- पहुंचते बाजार में ऊपरी स्तरों से फिर दबाव आ गया। सेंसेक्स 42 अंक या 0.06 फीसदी गिरकर 65966.26 पर और निफ्टी करीब 15 अंक या 0.07 फीसदी गिरकर 119,659.85 पर आ गया है। लगभग 1663 शेयरों में तेजी आई है। 1516 शेयरों में गिरावट आई है और 135 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 2:39 PM IST
Stock Market LIVE Updates : चीनी की कीमतों में उछाल के कारण चीनी शेयरों में 7% तक की तेजी
आज 25 सितंबर को शुगर शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार के दौरान शुगर शेयरों में 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। यह उछाल नियर टर्म में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी की बढ़ती उम्मीदों के कारण आया है। बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर दोपहर 1:26 बजे तक, बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड का स्टॉक 6.4 फीसदी की बढ़त के साथ 440.80 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 6.87 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही थी। ये शेयर 457.35 रुपये पर पहुंच गया था। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 6.4 फीसदी की तेजी नजर आ रही थी। ये शेयर 107.15 रुपये पर दिख रहा था। जबकि उत्तम शुगर मिल्स लिमिटेड में भी 6.55 फीसदी की बढ़त हुई थी और ये 439.85 रुपये प्रति शेयर तक पहुंच गया था।
SEPTEMBER 25, 2023 / 2:15 PM IST
Stock Market LIVE Updates : इस हफ्ते 19900 से आगे बढ़ने में निफ्टी को होगी कठिनाई
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण पिछले हफ्ते निफ्टी बिकवाली के दबाव में आ गया। बीएफएसआई सेक्टर के दिग्गजों पर दबाव के कारण निफ्टी 19700 के स्तर से नीचे चला गया। टेक शेयरों में आई खरीदारी के बावजूद, पिछले हफ्ते निफ्टी में लगभग 2.5 फीसदी की गिरावट आई। यहां तक कि मिड और स्मॉल कैप में भी कुछ मुनाफावसूली देखी गई। जिसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर लगभग 2 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि क्लोजिंग वाले इस हफ्ते में निफ्टी को अपने वॉल्यूम वेटेज एवरेज प्राइस (VWAP) 19900 से आगे बढ़ने में कठिनाई हो सकती है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 2:04 PM IST
Stock Market LIVE Updates : 19200-19550 जोन में रहेगा निफ्टी -रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा
रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है आगे निफ्टी में निगेटिव रुझान के साथ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। अजीत मिश्रा को उम्मीद है कि निफ्टी 19200-19550 जोन में रहेगा। जबकि 19900-20100 का स्तर के आसपास आने पर इसमें बिकवाली आ सकती है। अजीत मिश्रा की ट्रोडरों को चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाने और दोनों तरफ के मौके खोजने की सलाह है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 1:47 PM IST
Stock Market LIVE Updates : स्ट्राइड्स फार्मा साइंस को इकोसापेंट एथिल कैप्सूल के लिए यूएस एफडीए से मिल मंजूरी
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस की सहायक कंपनी स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर को इकोसापेंट एथिल कैप्सूल के लिए यूएस एफडीए से मंजूरी मिल गई है। इकोसापेंट एथिल कैप्सूल का इस्तेमाल दिल के दौरे, स्ट्रोक और हृदय संबंधी समस्याओं के जोखिम को कम करने के लिए स्टेटिन जैसी अन्य दवाओं के साथ मिलाकर किया जाता है। इकोसापेंट एथिल कैप्सूल का बाजार 1.3 बिलियन डॉलर का है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 1:29 PM IST
Stock Market LIVE Updates : बर्जर पेंट्स ने एक्स-बोनस में 7.5% की गिरावट दर्ज की, वॉल्यूम में 60% की गिरावट
25 सितंबर को कम वॉल्यूम के कारण बीएसई पर बर्जर पेंट्स इंडिया के शेयर 7.5 फीसदी गिरकर 617 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। आज पिछले कारोबारी दिन की बढ़त खत्म हो गई। सुबह 11:30 बजे तक एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स पर ये शेयर 236 अंक या 0.3 फीसदी गिरकर 65,773 के स्तर पर आ गया था।
SEPTEMBER 25, 2023 / 1:10 PM IST
Stock Market LIVE Updates : इरकॉन इंटरनेशनल ने 122 करोड़ रुपये की भारतीय लाइन ऑफ क्रेडिट के तहत श्रीलंका रेलवे के साथ किया करार
इरकॉन इंटरनेशनल ने भारतीय क्रेडिट लाइन के तहत महो जंक्शन से अनुराधापुरा तक सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली की डिजाइन, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग के काम के लिए श्रीलंका रेलवे, श्रीलंका के साथ करार किया है। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैस्यू $14.89 मिलियन (122 करोड़ रुपये)। इन कामों को 24 महीने के भीतर पूरा किया जाना है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 12:30 PM IST
STANDARD BANK GROUP के साथ TCS का करार
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) ने STANDARD BANK GROUP के साथ करार किया है। दूसरी तरफ पावर ग्रिड (POWER GRID) को बॉन्ड के जरिए 2,250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 12:21 PM IST
ADITYA BIRLA CAPITAL NCDs के जरिए 2,000 करोड़ रुपये तक जुटायेगी
आदित्य बिड़ला कैपिटल की सहायक कंपनी धन जुटाने का विचार कर रही है। कंपनी की सब्सिडियरी ABFL की रकम जुटाने की योजना है। ADITYA BIRLA CAPITAL की सब्सिडियरी NCDs के जरिए 2,000 करोड़ रुपये तक जुटायेगी
SEPTEMBER 25, 2023 / 12:07 PM IST
Stock Market LIVE Updates : एल्केम लैब ने बायोसर्जन एबी के साथ को-डेवलपमेंट और लाइसेंस करार किया
अल्केम लेबोरेटरीज और बायोसर्जन एबी ने गंभीर फंगल रोग के उपचार के लिए बायोसर्जन के नोवेल पॉलीन मैक्रोलाइड एंटीफंगल प्रोडक्ट बीएसजी 005 के विकास और मार्केटिंग के लिए एक को-डेवलपमेंट और लाइसेंसिंग करार किया है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 11:59 AM IST
Stock Market LIVE Updates: स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी 27 सितंबर को एनसीडी के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगी
स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी ने कहा है कि कंपनी का बोर्ड 27 सितंबर को होने वाली बैठक में नान-कंवर्टिबल डेट इंस्ट्रूमेंट्स या इक्विटी शेयरों के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगा। ये फंड रेजिंग प्राइवेट प्लेसमेंट, क्यूआईपी या राइट इश्यू के जरिए होगी।
SEPTEMBER 25, 2023 / 11:49 AM IST
Stock Market LIVE Updates : सहायक कंपनी के प्लांट में एक्सीडेंट के बाद ग्रासिम के स्टॉक में कमजोरी
25 सितंबर को सुबह के कारोबार सत्र में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। कंपनी ने सरकारी आदेश का अनुपालन करते हुए अपनी सहायक कंपनी सेंचुरी रेयॉन के शहाड संयंत्र में कार्बन डाइ-सल्फाइड रिफाइनिंग सेगमेंट को अस्थायी रूप से बंद करने की सूचना दी है। यह बंदी 23 सितंबर को संयंत्र के परिसर में एक तीसरे पक्ष के टैंकर में विस्फोट के बाद की गई है। इस विस्फोट मे दो लोगों की मौत हो गई थी।
SEPTEMBER 25, 2023 / 11:34 AM IST
Stock Market LIVE Updates : बजाज फाइनेंस पर CLSA की राय
CLSA ने बजाज फाइनेंस को Buy कॉल देते हुए। इसका टारगेट बढ़ाकर 9500 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। 5 अक्टूबर को इक्विटी पूंजी जुटाने की योजना के पर विचार के लिए बोर्ड बैठक की घोषणा की गई है। कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि पूंजी जुटाने से कंपनी लॉन्ग टर्म ग्रोथ को गति देने में मदद मिलेगी।
SEPTEMBER 25, 2023 / 11:28 AM IST
Stock Market LIVE Updates: लेमन ट्री होटल्स ने हिमाचल प्रदेश में तीसरी प्रॉपर्टी लॉन्च की
लेमन ट्री होटल्स ने अपनी नवीनतम फ्रेंचाइजी प्रॉपर्टी, लेमन ट्री होटल, मैकलोडगंज की लॉन्चिंग कर दी है। यह हिमाचल प्रदेश में इस कारोबारी समूह की तीसरी प्रॉपर्टी है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 11:16 AM IST
Stock Market LIVE Updates : पीसी, लैपटॉप के आयात पर अंकुश लगाने में देरी की खबरों के कारण डिक्सन टेक 1 महीने के निचले स्तर पर
पर्सनल कंप्यूटर (पीसी), लैपटॉप और टैबलेट के आयात पर लगने वाले अंकुश में न्यूनतम 9-12 महीने की देरी होने की पर डिक्सन टेक्नोलॉजीज सोमवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 1.4 फीसदी फिसलकर एक महीने के निचले स्तर 4,738 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। आज की गिरावट के साथ शेयर का भाव 5 सितंबर, 2023 को हासिल 52-हफ्ते के हाई 5225 रुपये से 9.3 फीसदी गिर गया है। इस महीने अब तक डिक्सन टेक के शेयरों में बेंचमार्क सेंसेक्स इंडेक्स में आई 2 फीसदी की बढ़त के मुकाबले 5 फीसदी की गिरावट आई है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 11:01 AM IST
Stock Market LIVE Updates : भार्गव दासगुप्ता के इस्तीफे के बाद आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल 1.3% गिर गया
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस के शेयर 25 सितंबर को 1.3 फीसदी तक गिर गए। स्टॉक लगातार चौथे सत्र में कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। कंपनी के साथ 14 साल बिताने के बाद 21 सितंबर को भार्गव दासगुप्ता ने एमडी और सीईओ के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। 24 सितंबर को एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में संजीव मंत्री की नियुक्ति की गई है। मंत्री वर्तमान में कंपनी के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
SEPTEMBER 25, 2023 / 10:40 AM IST
Stock Market LIVE Updates : बाजार में प्राइस करेक्शन के साथ टाइम करेक्शन भी आएगा-नीलेश शाह
कोटक एएमसी के एमडी और सीईओ नीलेश शाह ने सीएनबीसी-आवाज से हुई बातचीत में कहा है कि बाजार में रियलिटी चेक हो रहा है। प्राइस करेक्शन के साथ टाइम करेक्शन भी आएगा। JP मॉर्गन बॉन्ड में भारत के इनक्लूजन से बाजार पर भरोसा बढ़ेगा।
SEPTEMBER 25, 2023 / 10:31 AM IST
Stock Market LIVE Updates : बाजार में गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट
बाजार में गिरावट बढ़ गई है। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। जबकि सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट है। फिलहाल निफ्टी 54 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 19620.25 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 157.68 अंक यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 65,851.47 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, बंक निफ्टी 0.40 फीसदी की कमजोरी के साथ 44,435.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 10:10 AM IST
Stock Market LIVE Updates : चावड़ा इंफ्रा की बाजार में शानदार लिस्टिंग
गुजरात की इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी चावड़ा इंफ्रा (Chavda Infra) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धमाकेदार एंट्री हुई। 65 रुपये के भाव पर जारी ये स्टॉक आज NSE के SME प्लेटफॉर्म 91 रुपये पर लिस्ट हुआ है। इसका मतलब ये है कि आईपीओ निवेशकों को 40 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है। हालांकि लिस्टिंग के बाद मुनाफावसूली के चलते शेयर थोड़ा नीचे है। फिलहाल ये 88 रुपये (Chavda Infra Share Price) के आसपास दिख रहा है, यानी आईपीओ निवेशक 35 फीसदी मुनाफे में हैं।
SEPTEMBER 25, 2023 / 10:02 AM IST
Stock Market LIVE Updates : बड़ी ब्लॉक डील के बाद इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक में 1% की तेजी
एक बड़ी ब्लॉक डील के बाद इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के शेयरों में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एक ब्लॉक डील में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के लगभग 3.03 मिलियन शेयर ट्रांसफर हुए । हालाकि, खरीदारों और विक्रेताओं का विवरण अज्ञात है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 9:49 AM IST
Sensex Today : कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की राय
वीकली चार्ट पर, निफ्टी ने एक लॉन्ग बियरिश कैंडलिस्टिक बनाई है, इससे संकेत मिलता है कि शॉर्ट टर्म में बाजार में कमजोरी जारी रहने की संभावना है। हालांकि बाज़ार का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर कमज़ोर है। लेकिन टेम्परोरी ओवरसोल्ड स्थिति नियर टर्म में एक पुलबैक रैली का संकेत दे रहीं है। शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए, 50-दिवसीय एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) यानी 19600 और 19500 के आसपास सपोर्ट है। जबकि 19800 और 19900 पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
बैंक निफ्टी के लिए 45000 पर बड़ी बाधा दिख रही है। अगर ये बाधा नहीं टूटती है तो फिर बैंक निफ्टी के लिए सेंटीमेंट कमजोर ही रहेगा। ऐसे में बैंक निफ्टी 44300-44000 की तरफ फिसल सकता है। वहीं, 45000 ( 50-day SMA)की बाधा पार करने के बाद इसमें 45400-45500 का स्तर देखने को मिल सकता है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 9:27 AM IST
Market Opens : मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच 25 सितंबर को कमजोर खुले बाजार
मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच 25 सितंबर को बाजार ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है। फिलहाल सेंसेक्स 71.21 अंक या 0.11 फीसदी गिरकर 65,937.94 पर और निफ्टी 23.40 अंक या 0.12 फीसदी गिरकर 19,650.90 पर कारोबार कर रहा है। लगभग 1485 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 613 शेयर गिरे हैं। जबकि 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 9:14 AM IST
Stock Market LIVE Updates : प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट, फोकस में एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एसजेवीएन
प्री-ओपनिंग में बाजार सपाट चाल के साथ कारोबार कर रहा है। एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एसजेवीएन के शेयर एक्शन में दिख रहे हैं। फिलहाल निफ्टी 3.95 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 19680 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 73.84 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 66,082.99 के स्तर पर दिख रहा है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:57 AM IST
Stock Market LIVE Updates : एनएसई एफएंडओ ट्रेडिंग के लिए कारोबारी अवधि में कर सकता है विस्तार, सेबी की मंजूरी का इंतजार
इस साल की शुरुआत से ट्रेडिंग घंटों के विस्तार पर विचार कर रहा एनएसई एफएंडओ ट्रेडिंग के लिए कारोबारी अवधि में बढ़ोतरी कर सकता है। इसके लिए सेबी की मंजूरी का इंतजार। कारोबारी अवधि में बढ़त की ये शुरुआत निफ्टी और बैंक निफ्टी सहित इंडेक्स वायदा और ऑप्शन से होगी।
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:52 AM IST
Sensex Tdoay | जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ने आईपीओ से पहले 65 एंकर निवेशकों से 1,260 करोड़ रुपये जुटाए
सज्जन जिंदल के मालिकाना हक वाली जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ने इश्यू खुलने से एक दिन पहले 22 सितंबर को 65 एंकर निवेशकों से 1260 करोड़ रुपये जुटाए हैं। दुनिया के बड़े निवेशकों जैसे सिंगापुर सरकार, मॉनीटरी एथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, मॉर्गन स्टेनली, फुलर्टन, एचएसबीसी ट्रस्टी, टीए ग्लोबल, द मास्टर ट्रस्ट बैंक ऑफ जापान, कोहेशन एमके बेस्ट आइडियाज, गोल्डमैन सैक्स, थेलेम इंडिया मास्टर फंड, बीएनपी पारिबा आर्बिट्रेज - वनडे, और प्रिंसिपल ग्लोबल ने एंकर बुक के जरिए से इस पोर्ट कंपनी में निवेश किया है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:47 AM IST
Stock Market LIVE Updates : FII और DII आंकड़े
22 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1326.74 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 801.27 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:36 AM IST
Stock Market LIVE Updates : बजाज फाइनेंस की 800 मिलियन डॉलर से 1अरब डॉलर तक का बड़ा फंड जुटाने की योजना ,जेएम फिन, सिटी, मॉर्गन स्टेनली और बोफा सिक्योरिटीज निभाएंगी बड़ी जिम्मेदारी
पुणे हेक्वार्टर वाली एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस क्यूआईपी या/और तरजीही इश्यू रूट से 800 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर के बीच फंड जुटाने की तैयारी में है। मामले की जानकारी रखने वाले कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि इस प्रस्तावित सौदे के लिए चार निवेश बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें जेएम फिन, सिटी, मॉर्गन स्टेनली और बोफा सिक्योरिटीज के नाम शामिल हैं।
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:30 AM IST
Stock Market LIVE Updates: इस हफ्ते 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा के 18 आईपीओ के साथ प्राइमरी मार्केट की गहमागहमी रहेगी जारी
दलाल स्ट्रीट पर आईपीओ का प्रवाह इस हप्ते भी मजबूत रहेगा। 25 सितंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में 18 कंपनियों के 4095 करोड़ रुपये के आईपीओ खुलेंगे। जिनमें चार मेनबोर्ड सेगमेंट में शामिल हैं। इसके अलावा 5 आईपीओ इश्यू पहले से ही खुले हुए हैं। पोर्ट इंफ्रा और कार्गो हैंडलिंग सर्विस देने वाली कंपनी JSW Infrastructure का 2800 करोड़ का IPO आज खुलेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 113 से 119 रुपए के बीच है। इसके अलावा फैसिलिटी मैनेजमेंट कंपनी अपडेटर सर्विसेस का भी 640 करोड़ रुपये का आईपीओ इश्यू आज ही खुलेगा इसका प्राइस बैंड 280 से 300 रुपये है।
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:25 AM IST
Stock Market LIVE Updates: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने संजीव मंत्री को एमडी और सीईओ नियुक्त किया
24 सितंबर को एक्सचेंजों को दी गई जानकारी के मुताबिक आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस ने प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में संजीव मंत्री की नियुक्ति की घोषणा की है। मंत्री वर्तमान में कंपनी के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:21 AM IST
Stock Market LIVE Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज को मिली बड़ी निवेश राशि
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स को एलिसम एशिया होल्डिंग्स II पीटीई लिमिटेड (केकेआर) से 2069.50 करोड़ रुपये की निवेश राशि प्राप्त हुई है। इसके एवज में केकेआर को 1,71,58,752 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं।
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:13 AM IST
Stock Market LIVE Updates : आरईसी ने सुजलॉन एनर्जी के बोर्ड से अपने नामांकित सदस्य को वापस बुलाया
सरकारी स्वामित्व वाली आरईसी ने सुजलॉन एनर्जी के बोर्ड से अपने नामांकित सदस्य अजय माथुर को वापस बुला लिया है। सुजलान द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाए जाने के बाद ये फैसला लिया गया है
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:12 AM IST
Stock Market LIVE Updates: डेल्टा कॉर्प को जीएसटी विभाग से बड़ा झटका
कैसीनो श्रृंखला डेल्टा कॉर्प को जुलाई 2017 से मार्च 2022 तक ब्याज और जुर्माने के साथ 11139.61 करोड़ रुपये की कथित कर देनदारी के भुगतान के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय, हैदराबाद से नोटिस मिली है। ऐसा न करने पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
SEPTEMBER 25, 2023 / 8:05 AM IST
Stock Market LIVE Updates : ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत
ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले से संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार मिलेजुले दिख रहे है। जापान का निक्केई 0.69 फीसदी की बढ़त दिखा है। वहीं गिफ्ट निफ्टी करीब 50 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा। इससे सेंसेक्स-निफ्टी के भी बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। हालांकि शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की कमजोरी रही थी। वहीं क्रूड का भाव 94 डॉलर के करीब दिख रहा है।