Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market Highlights:सेंसेक्स 384 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,930 के ऊपर हुआ बंद, पीएसयू बैंक, रियल्टी शेयर चमके

Stock Market Highlights:पीएसयू बैंक इंडेक्स 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी, ऑटो, एनर्जी, एफएमसीजी , मेटल, फार्मा, मीडिया इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। हालांकि आईटी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

MoneyControl News SEPTEMBER 23, 2024 / 3:40 PM IST

Stock Market Highlights: बाजार ने आज कारोबारी दिन के दौरान नया रिकॉर्ड स्तर छुआ और बढ़त के साथ नए शिखर पर बंद होने में कामयाब रहा। PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। तेल-गैस, ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 384.30 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 84,928.61

 Stock Market Highlights:PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। तेल-गैस, ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
Stock Market Highlights:PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। तेल-गैस, ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।
SEPTEMBER 23, 2024 / 3:37 PM IST

Stock Market Highlights: नए शिखर पर बंद हुआ बाजार

बाजार ने आज कारोबारी दिन के दौरान नया रिकॉर्ड स्तर छुआ और बढ़त के साथ नए शिखर पर बंद होने में कामयाब रहा। PSU बैंक और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। तेल-गैस, ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ।

M&M, ONGC, Bajaj Auto, SBI Life Insurance, SBI निफ्टी के टॉप गेनर रहे। वहीं Eicher Motors, Divis Labs, ICICI Bank, Tech Mahindra और IndusInd Bank टॉप लूजर रहे।

पीएसयू बैंक इंडेक्स 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी, ऑटो, एनर्जी, एफएमसीजी , मेटल, फार्मा, मीडिया इंडेक्स में 0.5-1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। हालांकि आईटी इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए।

बीएसई का मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 384.30 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 84,928.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 148.10 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 25,939.05 के स्तर पर बंद हुआ।

रिकॉर्ड हाई

कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स ने 84,980.53 का नया रिकॉर्ड बनाया जबकि निफ्टी बैंक ने 54,197.95 का नया रिकॉर्ड बनाया । मिडकैप ने 60,759.45 का नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं निफ्टी ने 25,956 का नया रिकॉर्ड बनाया ।

    SEPTEMBER 23, 2024 / 3:28 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:L&T Finance पर Goldman Sachs की राय

    Goldman Sachs ने L&T Finance पर Buy रेटिंग दी है और स्टॉक के लिए 202 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज ने कहा है कि MFI और अनसिक्योर्ड लोन को लेकर इंडस्ट्री में बढ़ते दबाव को मैनेजमेंट ने स्वीकार किया।मैनेजमेंट ने कहा कि इस जोखिम पर हमारी पहले से नजर है। जोखिम को पहले पहचानने से लेंडिंग में बेहतर उपाय करने का मौका मिला। मैनेजमेंट ने 25% ग्रोथ के गाइडेंस को बरकरार रखा है। मैनेजमेंट ने 24 महीनों के लिए RoA 3% और RoE 15% रहने का गाइडेंस दिया। NIMs और फीस के दम पर भी ग्रोथ देखने को मिलेगा, ओपेक्स और क्रेडिट कॉस्ट 7% से कम है

      SEPTEMBER 23, 2024 / 3:14 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:PNB की ओर से हफ्ते भर में QIP लॉन्च संभव- AWAAZ EXCLUSIVE

      सीएनबीसी -आवाज को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक PNB की ओर से हफ्ते भर में QIP लॉन्च संभव है। QIP इश्यू से `5,000-7,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। सूत्रों के मुताबिक रोडशो में घरेलू MFs की ओर से अच्छी डिमांड है। मार्केट प्राइस से 5-6% डिस्काउंट पर QIP संभव है। हालांकि ये खबर लिखे जाने तक PNB की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

        SEPTEMBER 23, 2024 / 3:10 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:SBFC Finance के शेयर 20% उछला

        SBFC Finance के शेयरों में आज 23 सितंबर को 20 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इंट्राडे में स्टॉक ने 105.72 रुपये के लेवल को छू लिया, जो कि इसका ऑल टाइम हाई है। दरअसल, क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA ने इसकी बैंक फैसिलिटी को 'स्टेबल' आउटलुक के साथ अपग्रेड किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखी गई। ICRA ने SBFC फाइनेंस के 2100 करोड़ रुपये के लॉन्ग टर्म, फंड-बेस्ड टर्म लोन को स्टेबल आउटलुक के साथ 'AA-' में अपग्रेड किया है, जो कि स्टेबल आउटलुक के साथ 'A+' की पिछली रेटिंग से ऊपर है।

          SEPTEMBER 23, 2024 / 3:06 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:प्रॉपर्टी शेयरों में जोरदार मजबूती

          प्रॉपर्टी शेयरों में आज जोरदार मजबूती देखने को मिल रही है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी चढ़ा है। गोदरेज प्रॉपर्टीज 6 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। DLF, शोभा, लोढ़ा में भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है।

            SEPTEMBER 23, 2024 / 2:49 PM IST

            VODAFONE IDEA CONCALL: CAPEX योजना के लिए पर्याप्त फंडिंग हासिल की

            कंपनी ने अपने क़ॉनकॉल में कहा है कि 4G कवरेज के विस्तार और 5G सर्विस लाने के CAPEX योजना पर फोकस है। 7-8 हफ्तों में बैंक फंडिंग पूरी हो जाएगी। CAPEX से हासिल कैश का बड़ा हिस्सा सरकारी दायित्व के भुगतान में जाएगा। CAPEX योजना के लिए पर्याप्त फंडिंग हासिल की है। `35,000 Cr जुटाने के एडवांस स्टेज में हैं। इंडस्ट्री को आगे भी टैरिफ बढ़ाने की जरूरत है। आगे भी दरें बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। टेलीकॉम स्पेस में सरकार 3 मजबूत प्राइवेट प्लेयर्स के लिए प्रतिबद्ध है।

              SEPTEMBER 23, 2024 / 2:41 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:PSP Projects को मिला 554.92 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर, शेयर 3% उछला

              PSP Projects को 554.92 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। ये दोनों ऑर्डर बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए मिले हैं। इंस्टिट्यूशन कैटेगरी के तहत बेंगलुरु में कंपनी को 389.29 करोड़ रुपये की लागत से गोल्ड स्टोन होटल और कमर्शियल टावर्स के निर्माण का ऑर्डर मिला है। वहीं दूसरी ओर अहमदाबाद में 165.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेसिडेंशियल टावर्स के निर्माण का प्रोजक्ट मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

                SEPTEMBER 23, 2024 / 2:35 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:लिंडे इंडिया के शेयरों में 7% की तेजी

                लिंडे इंडिया के शेयरों में आज 23 सितंबर को 7% से अधिक की शानदार तेजी आई। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि सुप्रीम कोर्ट ने SEBI के आदेश पर जारी वैल्यूएशन आंकने की कवायद को रोकने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वैल्यूएशन प्रक्रिया लिंडे इंडिया के कुछ रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच मार्केट रेगुलेटर SEBI कर रहा है। SEBI ने इस मामले में NSE को वैल्यूएशन आंकने का निर्देश दिया था।

                  SEPTEMBER 23, 2024 / 2:25 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:निफ्टी बैंक पहली बार 54,100 के पार निकला

                  निफ्टी बैंक ने नया रिकॉर्ड बनाया है। निफ्टी बैंक पहली बार 54,100 के पार निकला है। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी आई है। फिलहाल सेंसेक्स 340 अंक की तेजी के साथ 84,879.08 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 25930 के आसपास कारोबार कर रहा है

                    SEPTEMBER 23, 2024 / 2:05 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:QIP के शानदार रिस्पांस पर SpiceJet का शेयर 6% उछला

                    स्पाइसजेट के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के शानदार रिस्पांस का आज शेयरों पर भी तगड़ा असर दिखा। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने इस इश्यू के जरिए शेयर जारी कर 3 हजार करोड़ रुपए जुटा लिए हैं। इसके चलते शेयर रॉकेट बन गए और 6 फीसदी उछल गए

                      SEPTEMBER 23, 2024 / 2:00 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:बाजार में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

                      बाजार में तेजी के नए रिकॉर्ड बना है। निफ्टी, सेंसेक्स, बैंक निफ्टी नए शिखर पर कारोबार कर रहा है। FMCG और फाइनेंशियल सेक्टर ने भी नया शिखर छुआ। हालांकि INDIA VIX 8% उछला आया है।

                        SEPTEMBER 23, 2024 / 1:41 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:IIBX पर गोल्ड के बाद अब सिल्वर के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा

                        गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल बूलियन एक्सचेंज (IIBX) जल्द ही सिल्वर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च होने वाला है। फिलहाल इसे प्रॉडक्ट डिजाइन के लिए नियामक से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। रेगुलेटरी सबमिशन पहले ही पूरा हो चुका है और अब नियामक से फाइनल अप्रूवल का इंतजार है। अभी IIBX पर चांदी को जो ट्रेडिंह होती है, वह स्पॉट ही है। इस जानकारी की पुष्टि के लिए जब मनीकंट्रोल IIBX के पास पहुंची तो इसके एमडी और सीईओ अशोक कुमार गौतम ने कहा कि सिल्वर डेरिवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च होने वाला है और फिलहाल इसे रेगुलेटरी इंटरनेशल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSCA) की मंजूरी का इंतजार है।

                          SEPTEMBER 23, 2024 / 1:25 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:NBCC को मिला 1,261 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                          एनबीसीसी की सब्सिडियरी को 1,261 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी की सब्सिडियरी को सरकार से 1,261 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

                            SEPTEMBER 23, 2024 / 1:21 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:MTAR TECH को `15.4 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                            कंपनी को `15.4 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। डिफेंस प्रोग्राम में इंजन टेक्नोलॉजी डेवलप करने के लिए ऑर्डर मिला है।

                              SEPTEMBER 23, 2024 / 1:07 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates: Hind Rectifiers के शेयर में 5% का आया उछाल

                              Hind Rectifiers के शेयरों में 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लग गया। कंपनी ने शनिवार, 21 सितंबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसे भारतीय रेलवे से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का सप्लाई ऑर्डर हासिल हुआ है। हिंद रेक्टिफायर्स रेलवे एंड इंडस्ट्रीज के लिए इलेक्ट्रिकल रेक्टिफायर ट्रांसफॉर्मर्स और इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट सॉल्यूशंस की डिजाइन और डेवलपमेंट में एक बड़ा नाम है।

                                SEPTEMBER 23, 2024 / 12:46 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates:Citi की इंडसइंड टावर पर राय

                                ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) ने इसे 'Buy' रेटिंग दी है। साथ ही इसके शेयरों के लिए 500 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। Citi के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की ओर से AGR याचिका खारिज किए जाने से वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के कैश फ्लो पर तत्काल कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन निकट भविष्य में स्टॉक के सेंटिमेंट पर असर जरूर पड़ सकता है।

                                ब्रोकरेज ने कहा कि निवेशक इस कमजोरी को खरीदारी के मौके के रूप में देख सकते हैं, खासकर तब जब इंडस टावर्स का डिविडेंड यील्ड 6-7% के करीब है। हालांकि इसके साथ निवेशकों को कुछ अहम फैक्टर्स पर नजर रखना चाहिए। इसमें वोडाफोन आइडिया की फंड जुटने की प्रक्रिया, कंपनी के कैपिटल एक्सपेंडिंचर योजनाओं पर तरक्की और दूसरी तिमाही में वोडाफोन आइडिया की ओर से चुकाई जाने वाली पुरानी बकाया राशि आदि शामिल हैं।

                                  SEPTEMBER 23, 2024 / 12:23 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:भारत-यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर 9वीं बैठक शुरु

                                  भारत-यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर 9वीं बैठक शुरु हुई है। आज से दिल्ली में FTA पर 9वें दौर की बैठक शुरू हुई। यूरोप की मांग है कि व्हिस्की पर इंपोर्ट ड्यूटी घटे । अगले 10 साल में ड्यूटी 150% से घटकर 50% संभव है। भारत में व्हिस्की पर ड्यूटी घटाई जाए।

                                    SEPTEMBER 23, 2024 / 12:12 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:Macquarie की इंडस टावर्स पर‘Underperform’ रेटिंग

                                    विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वरी ने इंडस टावर्स के शेयर को 'Underperform' रेटिंग दी। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी की कोर अर्निंग्स शायद अपने शिखर पर पहुंच चुकी है। ब्रोकरेज ने कहा कि वोडाफोन आइडिया, इंटस टावर्स के के प्रमुख किरायेदारों में से एक है और फिलहाल उसके फ्यूचर ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर अनिश्चितता है।

                                      SEPTEMBER 23, 2024 / 11:43 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:आरती ड्रग्स के शेयर 3% टूटे

                                      आरती ड्रग्स के शेयरों में 23 सितंबर को 3 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। कंपनी को यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) से 7 ऑब्जर्वेशन मिले हैं। जिसके चलते शेयर में आज दबाव देखने को मिला है। बता दें कि USFDA ने 12-20 सितंबर 2024 के बीच कंपनी की तारापुर, महाराष्ट्र में स्थित API मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का इंस्पेक्शन किया था। इसके बाद आरती ड्रग्स को USFDA की ओर से Form 483 में 7 ऑब्जर्वेशन मिले हैं। जांच में ऑब्जर्वेशंस के मिलने का मतलब है खामियां पाया जाना।

                                        SEPTEMBER 23, 2024 / 11:37 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:एंजेल वन के ओशो कृष्ण की बैंक निफ्टी पर राय

                                        एंजेल वन के ओशो कृष्ण ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए बीता सप्ताह काफी अच्छा रहा। इसमें लगातार सातवें दिन तेजी रही थी। इस तेजी में अहम योगदान निजी क्षेत्र के बैंकों का मजबूत प्रदर्शन रहा। निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है, जिससे बैंक निफ्टी के तेजी के दौर में काफी मजबूती आई है। हालांकि, पीएसयू बैंकों का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय रहा है। ये बैंक अपने निचले स्तरों के आसपास मंडराते रहते हैं। लेकिन आज इनमें भी तेजी आई है। जैसे-जैसे बैंक निफ्टी खुले आसमान की ओर बढ़ रहा है इसमें तेजी की संभावना बढ़ रही है। हालांकि सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आक्रामक पोजीशन से बचना चाहिए, और "गिरावट पर खरीदारी" की रणनीति अपनानी चाहिए। 53,350-53,300 का रेंज, जो पहले एक रजिस्टेंस था अहम सपोर्ट के रूप में काम करेगा। ऊपर की ओर, 54,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर एक रजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है जो आगे की बढ़त को सीमित कर सकता है।

                                          SEPTEMBER 23, 2024 / 11:30 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सुभाष गंगाधरन की बाजार पर राय

                                          बाजार पर बात करते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सुभाष गंगाधरन का कहना है कि पिछले कई हफ़्तों से निफ्टी लगातार हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है और 20- और 50-वीक के राइजिंग एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार कर रहा है, इसलिए इंटरमीडिएट अपट्रेंड जारी रहने के आसार हैं। हमें उम्मीद है कि किसी भी करेक्शन में निफ्टी के लिए 25,285 पर सपोर्ट रहेगा। इसमें इंटरमीडिएट अपट्रेंड अभी भी बरकरार है। ऐसे में निफ्टी के लिए अपसाइड टारेगट 26,111 है। ऐसे में ट्रेडरों/निवेशकों को जोखिम को नियंत्रित करने के लिए सख्त स्टॉप-लॉस के साथ चुनिंदा शेयरों में ही खरीदारी सलाह होगी।

                                            SEPTEMBER 23, 2024 / 11:18 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Fusion Finance को क्यों दी ब्रोकरेज ने बेचने की सलाह?

                                            फ्यूजन फाइनेंस की रेटिंग इनवेस्टेक ने होल्ड से घटाकर सेल कर दी है और टारगेट प्राइस घटाकर 500 रुपये से 300 रुपये कर दिया है। रेटिंग में यह कटौती ऐसे समय में हुई है, जब फ्यूजन फाइनेंस ने जून तिमाही की तुलना में सितंबर तिमाही में अधिक क्रेडिट लॉस प्रोविजनिंग का अनुमान जाहिर किया। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे क्रेडिट डाउनग्रेड, फंडिंग की दिक्कतों या लोन बुक में गिरावट झेलना पड़ सकता है। एक और ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी इसकी रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल कर दी है और टारगेट प्राइस 440 रुपये है।

                                              SEPTEMBER 23, 2024 / 11:11 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:सरकारी कंपनियों की बढ़ेगी निगरानी, हुडको 3% टूटा

                                              सरकारी कंपनियों की निगरानी बढ़ेगी। एक्सचेंजों ने सभी सरकारी कंपनियों को अतिरिक्त सर्विलांस यानी ASM के फ्रेमवर्क में लाने का एलान किया है। HUDCO, IFCI, IREDA, NBCC, OIL और RVNL और कोच्चि शिपयार्ड ASM में शामिल हुए है। हुडको में करीब 3% की गिरावट आई है।

                                                SEPTEMBER 23, 2024 / 10:52 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:सरकारी बैंकों में अच्छी तेजी

                                                सरकारी बैंकों कंपनियों में आज तगड़ी खरीदारी देखने को मिली। करीब डेढ़ परसेंट इंडेक्स चढ़ा है। SBI, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा डेढ़ से दो परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही ऑटो और फार्मा में भी रौनक देखने को मिल रहा है।

                                                  SEPTEMBER 23, 2024 / 10:48 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates: ग्लेनमार्क फार्मा में जोरदार तेजी

                                                  औरंगाबाद यूनिट को US FDA से क्लीन चिट मिलने से ग्लेनमार्क फार्मा में उछाल आया है। शेयर 7% से ज्यादा चढ़कर वायदा का टॉप गेनर बना है। 9 से 20 सितंबर के बीच यूनिट की जांच हुई थी।

                                                    SEPTEMBER 23, 2024 / 10:30 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलविया की बाजार पर राय

                                                    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलविया का कहना है कि वीकली बेसिस पर निफ्टी 434 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वीकली चार्ट पर, इंडेक्स ने पिछले सप्ताह की तुलना में हायर लो के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई है, जो पिछले सप्ताह के हाई से ऊपर बंद हुई है, ये सकारात्मक रुझान का संकेत है। चार्ट पैटर्न से पता चलता है कि अगर निफ्टी 26,000 के स्तर को पार करता है और उससे ऊपर बना रहता है, तो इसमें खरीदारी बढ़ सकती है, जिससे सूचकांक 26,200-26,400 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। हालांकि, अगर सूचकांक 25,600 के स्तर से नीचे टूटता है, तो इसमें बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है, जिससे सूचकांक 25,500-25,300 की ओर गिर सकता है। उम्मीद है कि इस हफ्ते निफ्टी पॉजिटिव रुझान के साथ 26,400-25,300 की रेंज के भीतर कारोबार करेगा। वीकली स्ट्रेंथ इंडेक्स, RSI अपनी रिफरेंस लाइनों से ऊपर है, जो सकारात्मक संकेत है।

                                                      SEPTEMBER 23, 2024 / 10:20 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:इस डील से वोडाफोन आइडिया का शेयर 11% उछला

                                                      नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ 30000 करोड़ की डील से वोडाफोन आइडिया में जोरदार तेजी आई है। शेयर 11% की उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। इंडस टावर में भी 5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। AGR झटके पर आज दोपहर ढाई बजे वोडाफोन IDEA के मैनेजमेंट की कॉनकॉल है।

                                                        SEPTEMBER 23, 2024 / 10:09 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:GST के मौजूदा स्लैब में बदलाव पर हो सकती है चर्चा- सूत्र

                                                        सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक रियल एस्टेट में GST पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की कल बैठक होगी। 25 सितंबर को GST RATE RATIONALISATION पर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होगी। लैंड डील में डेवलपमेंट राइट्स ट्रांसफर (TDR) के मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। लैंड ओनर्स, डेवलपर्स TDR पर 18% GST लगाने के विरोध में है। सूत्रों के मुताबिक RATE RATIONALISATION पर बनी GoM दरों की समीक्षा करेगी। GST के मौजूदा स्लैब में बदलाव पर चर्चा हो सकती है।

                                                          SEPTEMBER 23, 2024 / 10:02 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:Inox Wind ने सिक्योर कीं ₹2200 करोड़ की बैंक फैसिलिटी, शेयर 3% उछला

                                                          आइनॉक्स विंड लिमिटेड का शेयर 23 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 3 प्रतिशत उछला और 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ। कंपनी ने ICICI Bank की अगुवाई में 10 बैंकों के समूह के साथ एक कंसोर्शियम एग्रीमेंट किया है। इस एग्रीमेंट के तहत करीब 2,200 करोड़ रुपये की बैंकिंग सुविधाएं हासिल की जाएंगी। इन सुविधाओं में मुख्य रूप से बैंक गारंटी और लेटर ऑफ क्रेडिट जैसी नॉन-फंड बेस्ड लिमिट्स शामिल हैं।

                                                            SEPTEMBER 23, 2024 / 9:53 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:JSW INFRA ने विस्तार योजना के लिए DREDGER की डिलीवरी ली

                                                            विस्तार योजना के लिए DREDGER की डिलीवरी ली है। नीदरलैंड की कंपनी IHC DREDGING से डिलीवरी ली है ।

                                                              SEPTEMBER 23, 2024 / 9:41 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates:FII और DII फंड फ्लो

                                                              विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी खरीदारी बढ़ाते हुए 20 सितंबर को 14,064 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4427 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

                                                                SEPTEMBER 23, 2024 / 9:39 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:F&O Ban कौन से शेयर अंदर-बाहर?

                                                                फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस बैन वाली लिस्ट में आरती इंडस्ट्रीज, बायोकॉन, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, नाल्को, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, पंजाब नेशनल बैंक, आरबीएल बैंक और सेल बने हुए हैं। वहीं बिड़लासॉफ्ट बाहर हुए हैं। इस सूची में उन शेयरों को रखा जाता है जिनके डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स मार्केट वाइड पोजिशन लिमिट की 95 फीसदी के पार पहुंच जाते हैं।

                                                                  SEPTEMBER 23, 2024 / 9:18 AM IST

                                                                  Market Open: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 25850 के आसपास खुला

                                                                  बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 221.71अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 84,766.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 80.70 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 25,871.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                    SEPTEMBER 23, 2024 / 9:11 AM IST

                                                                    Stock market Live Update: Nifty 50 के लिए अहम लेवल

                                                                    औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर निफ्टी ने लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया और इसने एक और कारोबारी सत्र में हायर हाई-हायर लो फॉर्मेशन बनाया। वीकली टाइमफ्रे में इसने तीन हफ्ते के कंजेशन जोन को ब्रेकआउट कर दिया और हायर हाई-हायर लो फॉर्मेशन के साथ बुल कैंडल बनाया। अहम लेवल की बात करें तो इसे 25830, फिर 25950 और फिर 26112 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है तो डाउनसाइड इसे 25527, फिर 25428, और फिर 25266 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ा।

                                                                      SEPTEMBER 23, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                      Stock market Live Update: Bank Nifty के लिए अहम लेवल

                                                                      औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया और इसने होरिंजेंटल रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को पार कर दिया है। वीकली टाइमफ्रेम में भी इसने मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। अहम लेवल की बात करें तो इसे 53888, फिर 54268, और फिर 54661 पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है तो डाउनसाइड इसे 53239, फिर 52996, और फिर 52604 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ा

                                                                        SEPTEMBER 23, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                        Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                                        प्री-ओपनिंग में बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 143.41 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 84,673.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 38.10 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 25,857.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                                                          SEPTEMBER 23, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates:असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स के हृषिकेश येदवे की राय

                                                                          असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड हृषिकेश येदवे का कहना है कि अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स तेजी के साथ खुले। निफ्टी ने दिन की शुरुआत रुझान के साथ की और इसमें जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते इसने 25,849 का नया ऑलटाइम हाई हिट किया और दिन का कारोबार 25,791 के आसपास बंद किया। वोलैटिलिटी इंडेक्स, इंडिया VIX, 2.24 फीसदी बढ़कर 12.75 पर बंद हुआ, जो बाजार में वोलैटिलिटी में बढ़त दिखाता है।

                                                                          तकनीकी रूप से, निफ्टी पहले से बने डोजी से ऊपर आ गया है, जो मजबूती का संकेत है। जारी तेजी में निफ्टी को 25,900-26,000 के स्तर की ओर जाता दिख सकता। ऊपर की ओर, 26,000 पर निफ्टी के लिए तत्काल बाधा दिख रही है। नीचे की ओर, 25,500 निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा, उसके बाद 15-डीईएमए पर अगला सपोर्ट होगा, जो 25,300 के स्तर के करीब है। जब तक निफ्टी 25,600 से ऊपर रहता है, ट्रेडर्स के लिए "गिरावट पर खरीदारी " की रणनीति की सलाह होगी।

                                                                            SEPTEMBER 23, 2024 / 8:31 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates:जेएम फाइनेंशियल और ब्लिंकएक्स के तेजस शाह की राय

                                                                            जेएम फाइनेंशियल और ब्लिंकएक्स के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक तेजस शाह का कहना है कि निफ्टी 25,500-550 के अहम रजिस्टेंस जोन से ऊपर बंद हुआ है और हमें उम्मीद है कि इसमें ऊपर की ओर तेजी जारी रहेगी। निफ्टी अब वर्तमान स्तर से 26,000 के अगले मनोवैज्ञानिक रजिस्टेंस की ओर बढ़ता दिख सकता है। निफ्टी के लिए अब 25,700 और 25,500-550 पर सपोर्ट दिख रहा है। हो सकता है कि अगली तेजी से पहले निफ्टी में हल्का करेक्शन आए। लेकिन इसका ओवरऑल ट्रेंड मजबूत बना हुआ है। कुल मिलाकर अगले कारोबारी सत्र में और अधिक फॉलो-अप मजबूती की उम्मीद की जा सकती है।

                                                                              SEPTEMBER 23, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates:कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की बाजार पर राय

                                                                              कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि जब तक बाजार 25500/82700 से ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक ब्रेकआउट टेक्सचर जारी रहने की संभावना है। ऊपरी स्तर पर बाजार 26000-26200/85000-85500 तक बढ़ सकता है। दूसरी तरफ, 25500/82700 से नीचे फिसलने पर भावना बदल सकती है। इससे नीचे जाने पर ट्रेडर्स ट्रेडिंग लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं।

                                                                                SEPTEMBER 23, 2024 / 8:10 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates: सोने में तेजी

                                                                                इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों में तेजी जारी है। COMEX पर सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। COMEX पर शुक्रवार को $2651 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। अमेरिका में सोने का स्पॉट भाव 2625 डॉलर तक पहुंचा। 1 जनवरी 2024 से अब तक सोने के दाम 27% चढ़ चुके हैं। मिडिल ईस्ट संकट गहराने से कीमतों में तेजी आई है।

                                                                                  SEPTEMBER 23, 2024 / 7:52 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates: RIL ने कॉल मनी पेमेंट की तारीख बढ़ी

                                                                                  बोनस इश्यू के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के PARTLY PAID शेयर के लिए कॉल मनी की तारीख बढ़ी। अब 7 अक्टूबर तक पेमेंट जरूरी है। कॉल मनी नहीं भरने पर बोनस शेयर नहीं मिलेंगे।

                                                                                    SEPTEMBER 23, 2024 / 7:49 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates:सरकारी कंपनियों की बढ़ेगी निगरानी

                                                                                    सरकारी कंपनियों की निगरानी बढ़ेगी। एक्सचेंजों ने सभी सरकारी कंपनियों को अतिरिक्त सर्विलांस यानी ASM के फ्रेमवर्क में लाने का एलान किया है। आज से 6 HUDCO, IFCI, IREDA, NBCC, OIL और RVNL स्टेज वन और कोच्चिन शिपयार्ड स्टेज-4 में शामिल है।

                                                                                      SEPTEMBER 23, 2024 / 7:39 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates:VI ने 30000 करोड़ की डील की

                                                                                      वोडाफोन आइडिया ने नोकिया, एरिक्सन और सैमसंग के साथ 30000 करोड़ की डील पूरी की। 4G विस्तार और 5G लॉन्च के लिए इक्विप्मेंट सप्लाई के लिए 3 साल का करार हुआ है।

                                                                                        SEPTEMBER 23, 2024 / 7:38 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates:20 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                        सेंसेक्स, निफ्टी और निफ्टी बैंक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी तेजी आई । वहीं रियल्टी, ऑटो, मेटल शेयरों में खरीदारी रही। सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुआ। बैंक, ऑटो, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, पावर , मेटल , टेलीकॉम और रियल्टी इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सेंसेक्स 1359.51 अंक यानी 1.63 फीसदी की बढ़त के साथ 84,544.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 375.15 अंक यानी 1.48 फीसदी की बढ़त के साथ 25,790.95 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                          SEPTEMBER 23, 2024 / 7:36 AM IST

                                                                                          मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                          सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।