Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News SEPTEMBER 03, 2024 / 3:45 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग, मेटल, रियल्टी शेयर गिरे, बैंक शेयर चमके

Stock Market Highlights:एनर्जी, मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4.40 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 82,555.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.15 अंक यानी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 25,279.85 के स्तर पर बंद हुआ

Stock Market Highlights: 13 दिनों की तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। निफ्टी लगातार 14वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। । कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में खरीदारी रही। बैंकिंग, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी की 13 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा। एनर्जी, मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4.40 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 82,555.44 के स्तर

 Stock Market Live Updates:इंडियन फॉस्फेट के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 267 गुना से अधिक बोली मिली थी।
Stock Market Live Updates:इंडियन फॉस्फेट के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 267 गुना से अधिक बोली मिली थी।
SEPTEMBER 03, 2024 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlights: सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग

13 दिनों की तेजी के बाद बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। निफ्टी लगातार 14वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में खरीदारी रही। बैंकिंग, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी की 13 दिनों की तेजी पर ब्रेक लगा। एनर्जी, मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा।

SBI Life Insurance, ICICI Bank, HDFC Life, Shriram Finance और Bajaj Finserv निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं ONGC, Infosys, Bajaj Finance, JSW Steel और Adani Ports टॉप लूजर रहा।

बैंक और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं मीडिया, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.5-1.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इस बीच बीएसई का मिडकैप इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 4.40 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 82,555.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.15 अंक यानी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 25,279.85 के स्तर पर बंद हुआ

    SEPTEMBER 03, 2024 / 3:17 PM IST

    Stock Market LIVE Updates: SBC Exports को 47.38 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला

    SBC Exports को 47.38 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे यह ऑर्डर महाराष्ट्र सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग से मिला है। कंपनी के शेयरों में आज 0.16 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 31.43 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 997.78 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 33.90 रुपये और 52-वीक लो 13.41 रुपये है।

      SEPTEMBER 03, 2024 / 3:00 PM IST

      Stock Market LIVE Updates: World Bank ने बढ़ाया FY25 में भारतीय ग्रोथ का अनुमान

      वर्ल्ड बैंक का मानना है कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय इकॉनमी की रफ्तार उसके अनुमान से और तेज होने वाली है। ऐसे में वर्ल्ड बैंक ने आज 3 सितंबर को भारतीय जीडीपी की ग्रोथ के अनुमान को 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है। विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर (इंडिया) Auguste Tano Kouame का कहना है कि पिछले वित्त वर्ष 2024 में भारतीय इकॉनमी 8.2 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी जो सबसे तेज रही और अभी भी यह अच्छी रफ्तार से आगे बढ़ रही है।

        SEPTEMBER 03, 2024 / 2:46 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों में तेजी

        केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों में आज 3 सितंबर को करीब 2 फीसदी तक की तेजी देखी गई।दरअसल, इसकी सब्सिडियरी कंपनी ने कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर (CPP) सेगमेंट के तहत 7MW की कुल क्षमता वाली सोलर पावर प्रोजेक्ट्स हासिल की है। इस खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखी गई। कंपनी का मार्केट कैप 11,639 करोड़ रुपये है।केपीआई ग्रीन एनर्जी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी सन ड्रॉप्स एनर्जिया प्राइवेट लिमिटेड ने 3 सितंबर को डोमेस्टिक एंटिटी वोल्केम इंडिया लिमिटेड और महादेव टेक्सो फैब से सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्राप्त किया है।

          SEPTEMBER 03, 2024 / 2:31 PM IST

          Stock Market LIVE Updates:इंफोसिस को GST काउंसिल से राहत संभव- CNBC-TV18 EXCLUSIVE

          CNBC-TV18 को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक इंफोसिस को GST काउंसिल से राहत संभव मिलेगी। 32,000 करोड़ रुपये के टैक्स विवाद मामले में राहत संभव है। GST काउंसिल की आगामी बैठक में राहत संभव है। सॉफ्टवेयर, क्लाउड कंप्यूटिंग पर भी सफाई संभव है। इंफोसिस को GST काउंसिल से राहत संभव है। सॉफ्टवेयर, क्लाउड कंप्यूटिंग पर भी सफाई संभव है। GST काउंसिल की आगामी बैठक में सफाई संभव है।

            SEPTEMBER 03, 2024 / 2:19 PM IST

            Stock Market LIVE Updates: Tech Mahindra पर सिटी की राय

            सिटी ने टेक महिंद्रा पर बिकवाली की राय दी है और लक्ष्य 1260 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने मौजूदा माहौल के बीच ग्रोथ अभी भी मुश्किल नजर आ रही है। BFSI में सुधार दिख रहा लेकिन यह अभी सुस्त है। मार्जिन में सुधार के लिए 10-15 एक्शन लिए जा सकते हैं। Pyramid ऑप्टीमाइजेशन के बाद मार्जिन बढ़ाने के लिए कॉस्ट पर फोकस है।

              SEPTEMBER 03, 2024 / 2:00 PM IST

              Stock Market LIVE Updates: रिटेल इनवेस्टर्स ने निवेश में FIIs को भी पीछे छोड़ा

              अगस्त में स्टॉक मार्केट में उतारचढ़ाव का असर रिटेल इनवेस्टर्स की खरीदारी पर नहीं पड़ा। उन्होंने पिछले महीने 10,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह विदेशी निवेशकों, बैंक और बीमा कंपनियों के शेयरों में निवेश से ज्यादा है। रिटेल इनवेस्टर्स ने अगस्त में जुलाई की 2,380 करोड़ रुपये की खरीदारी के मुकाबले काफी ज्यादा निवेश किया। हालांकि, जून में उनकी नेट खरीदारी 11,855 करोड़ रुपये थी।

              पूरी खबर यहां पढ़ें- रिटेल इनवेस्टर्स ने निवेश में FIIs को भी पीछे छोड़ा, अगस्त में किया 10,000 करोड़ निवेश

                SEPTEMBER 03, 2024 / 1:55 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:सिटी ने वेदांता पर राय

                सिटी ने वेदांता पर खरीदारी की राय दी है। स्टॉक का टारगेट प्राइस 430 रुपये का लक्ष्य दिया है। ₹20 प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम डिविडेंड का एलान कर दिया है। डिविडेंड की वजह से कुल आउटफ्लो ₹7,800 करोड़ होगा है, जिसका बड़ा हिस्सा प्रोमोटर के पास जाएगा। प्रोमोटर की हिस्सेदारी 56.4% है. Hindustan Zinc को छोड़कर कंपनी का कुल कर्ज जून 2024 तक ₹61,000 करोड़ था।

                  SEPTEMBER 03, 2024 / 1:22 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:Alkem Labs पर जेफरीज की राय

                  जेफरीज ने Alkem Labs पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 5080 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज का कहना है कि मैनेजमेंट ने कहा कि छोटी अवधि में ऑपरेशनल मार्जिन को बूस्ट करना प्राथमिकता होगा। नए एरिया में निवेश का फायदा दिखने में 2-3 साल लग सकते हैं। कंपनी अधिग्रहण और लाइसेंसिंग को लेकर आगे चलकर एक्टिव दिख सकती है।

                    SEPTEMBER 03, 2024 / 1:06 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:HAL पर ANTIQUE की राय

                    ANTIQUE ने HAL में 6145 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है इस ऑर्डर से कंपनी के पास पहले से ही मौजूद 940 बिलियन रुपये (वित्त वर्ष 24 के अंत तक) का मजबूत ऑर्डर बैकलॉग बढ़कर 1.2 ट्रिलियन रुपये हो जाएगा। इससे कंपनी की कमाई में मजबूत बढ़त होगी। हालांकि निकट अवधि के वित्तीय हालात सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के कारण थोड़े अस्थिर लग सकते हैं। लेकिन तेजस एमके 1 ए के बड़े ऑर्डर को पूरा करने से कंपनी की आय में कई वर्षों की दोहरे अंकों की ग्रोथ देखने को मिलेगी। 20 फीसदी से ज्यादा के मजबूत रिटर्न रेशियो प्रोफाइल को देखते हुए यह स्टॉक आकर्षकलग रहा है।

                      SEPTEMBER 03, 2024 / 12:47 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates: मझगांव डॉक, गार्डन रीच में 5% का उछाल

                      आज दोपहर Defence Aquistion council की बैठक होगी। 1.3 लाख करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी मिल सकती है। नेवी के लिए 70,000 करोड़ लागत से 7 नए वारशिप बनाने का प्रस्ताव दिया है। आवाज़ एक्सक्लूसिव मझगांव डॉक, गार्डन रीच 5-5 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहे है।

                        SEPTEMBER 03, 2024 / 12:21 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:Marico पर सीएलएसए की राय

                        ृसीएलएसए ने मैरिको पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 470 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि डिस्ट्रिब्युशन एडवांटेज पर असर होने से Marico और HUL के लिए जोखिम खड़ा होगा। अनलिस्टेड कंपनियां भी ग्राहकों के लिए बहुत कुछ ऑफर कर रही हैं।

                          SEPTEMBER 03, 2024 / 11:58 AM IST

                          Stock Market LIVE Updates:सेमीकंडक्टर प्लांट मंजूरी से केयन्स 5% तेज

                          सरकार से सेमिकंडक्टर प्लांट की मंजूरी मिलने से Kaynes Tech में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। शेयर 5 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।

                            SEPTEMBER 03, 2024 / 11:47 AM IST

                            Stock Market Live Updates:Zomato पर सीएलएसए की राय

                            सीएलएसए ने जोमैटो पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 353 रुपये का टारगेट दिया है। सीएलएसए ने कहा कि डिस्ट्रीब्युशन के मोर्चे पर क्विक कॉमर्स देश की रेटिल सप्लाई चेन को नया आकार दे रहे हैं। नए ब्रांड्स की विजिबिलिटी और प्राइस कम्पिटीशन मुहैया करा रहे हैं।Zomato को इसका सबसे बड़ा फायदा मिलेगा।

                              SEPTEMBER 03, 2024 / 11:31 AM IST

                              Stock Market Live Updates:टेक महिंद्रा पर सिटी की राय

                              सिटी ने टेक महिंद्रा पर बिकवाली की राय दी है औऱ स्टॉक के लिए 1260 रुपये का लक्ष्य दिया है। सिटी का कहना है कि अभी भी ग्रोथ की चुनौतियां बरकरार है। BFSI में सुधार लेकिन ग्रोथ सुस्त रही है। मार्जिन में सुधार के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। मार्जिन बढ़ाने के लिए लागत घटाने पर फोकस है। अक्टूबर में सैलरी बढ़ाने पर विचार कर रही है।

                                SEPTEMBER 03, 2024 / 11:14 AM IST

                                Stock Market Live Updates:TCS ने GOOGLE CLOUD के साथ करार किया

                                टीसीएस ने GOOGLE CLOUD के साथ करार किया है। AI साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के लिए करार किया है।

                                  SEPTEMBER 03, 2024 / 10:42 AM IST

                                  Stock Market Live Updates:कुल 1.3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदे को मंजूरी संभव- EXCLUSIVE

                                  सीएनबीसी-आवाज को सूत्रों से मिली EXCLUSIVE खबर के मुताबिक आज रक्षामंत्री की अगुवाई में DAC की बैठक हुई। कुल `1.3 Lk Cr के रक्षा सौदे को मंजूरी संभव है। नए वॉरशिप कुल `70,000 करोड़ रुपये में बनाए जाएंगे। वॉरशिप बनाने का जिम्मा Mazagon Dock को संभव है। वॉरशिप बनाने का जिम्मा Garden Reach को संभव है। 26 राफेल मेरीटाइम फाइटर खरीदने को मंजूरी संभव है। आर्मी में 1700 नए टैंक शामिल करने का प्रस्ताव है।

                                    SEPTEMBER 03, 2024 / 10:39 AM IST

                                    Stock Market Live Updates:Indian Phosphate 90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ

                                    इंडियन फॉस्फेट के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 267 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 99 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 188.10 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Indian Phosphate Listing Gain) मिला।

                                      SEPTEMBER 03, 2024 / 10:37 AM IST

                                      Stock Market Live Updates: जय ठक्कर की निफ्टी पर रणनीति

                                      आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहन है कि तकनीकी रूप से, निफ्टी डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है। MACD (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस) डेली चार्ट पर खरीद मोड में है, लेकिन ऑवरली चार्ट पर बिक्री मोड में है, जो एक साइडवेज से पॉजिटिव गति का संकेत है। नीचे की ओर, 25,200 एक तत्काल सपोर्ट है और उससे नीचे 25,000 पर अगला सपोर्ट है। 25,200 से नीचे का ब्रेक 200 अंकों के करेक्शन का रास्ता खोलेगा। ऊपर की ओर, 25,300 और 25,340 पर तत्काल रजिस्टेंस हैं। इसके ऊपर सूचकांक 25,500 के अगले शॉर्ट टर्म लक्ष्य की ओर बढ़ सकता है। इस प्रकार, निफ्टी के लिए तत्काल रेज 25,000 और 25,500 के स्तर के बीच है।

                                        SEPTEMBER 03, 2024 / 10:33 AM IST

                                        Stock Market Live Updates: जय ठक्कर की बैंक निफ्टी पर आज की रणनीति

                                        आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के जय ठक्कर का कहना है कि बैंक निफ्टी धीरे-धीरे हायर टॉप्स और हायर बॉटम बना रहा है। ये अल्पावधि में तेजी कायम रहने का संकेत है। हालांकि, अपट्रेंड का स्लोप गति में सुस्ती को दर्शाता है। अच्छी बात यह है कि सूचकांक 51,000 के स्तर पर बना हुआ है,जो टूटने से पहले एक बड़ा रजिस्टेंस था। MACD इंडीकेटर डेली और ऑवरली चार्ट दोनों पर खरीद मोड में है, इस प्रकार शॉर्ट टर्म ट्रेंड सकारात्मक है। ऊपर की ओर रजिस्टेंस 51,850, 51,900, 52,000 और 52,300 के स्तर पर हैं। इसलिए इसकी तत्काल रेंज 51,000 से 52,300 के स्तर पर है।

                                          SEPTEMBER 03, 2024 / 10:13 AM IST

                                          Stock Market Live Updates:120% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ Premier Energies का शेयर

                                          प्रीमियम एनर्जीज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 75 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 450 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 991.00 रुपये और NSE पर 990 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 120 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Premier Energies Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह 894.90 रुपये (Premier Energies Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 98.86 फीसदी मुनाफे में हैं।

                                            SEPTEMBER 03, 2024 / 9:51 AM IST

                                            Stock Market Live Update: KFIN TECHNOLOGIES ने mPower Wealth प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

                                            कंपनी ने वेल्थ मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म mPower Wealth लॉन्च किया है। फिलहाल KFIN TECHNOLOGIES का शेयर एनएसई पर 4.30 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 1019.60 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।

                                              SEPTEMBER 03, 2024 / 9:25 AM IST

                                              Stock Market Live Updates:ब्रेंट ऑयल 79 डॉलर पर, सोना 2550 डॉलर के आसपास

                                              लीबिया के तेल उत्पादन में प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक गुटों के बीच गतिरोध के कारण आधे से भी अधिक की कमी के बाद एनर्जी सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा। ब्रेंट क्रूड ऑयल 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सोने का भाव 2500 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल चुका है। आयरन ओर 100 डॉलर प्रति टन के नीचे फिसल चुका है।

                                                SEPTEMBER 03, 2024 / 9:24 AM IST

                                                Stock Market Live Updates:FII और DII फंड फ्लो

                                                विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी खरीदारी बढ़ाते हुए 2 सितंबर को 1,735.46 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी उसी दिन 356 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

                                                  SEPTEMBER 03, 2024 / 9:19 AM IST

                                                  Market Open:सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट खुला

                                                  बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 15.01 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 82,544.83 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 1.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 25,276.90 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                    SEPTEMBER 03, 2024 / 9:06 AM IST

                                                    Market At pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                    प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 228.23 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 82,790.51 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 69.50 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 25,340.20 के स्तर पर नजर आ रहा है।

                                                      SEPTEMBER 03, 2024 / 8:55 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates:अनुज सिंघल की निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                      अनुज ने आगे कहा कि जबतक स्थिति साफ नहीं हो तबतक निफ्टी बैंक से दूर रहें। निफ्टी बैंक आगे बढ़ने को बिलकुल तैयार नहीं है। निफ्टी बैंक की रेंज 51,000-51,800 पर है। स्थिति साफ होने तक सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। निफ्टी बैंक से ज्यादा NBFCs अच्छा कर रहे हैं। ट्रेडर्स के लिए निफ्टी बैंक से ज्यादा बेहतर फिन निफ्टी लग रहा है।

                                                        SEPTEMBER 03, 2024 / 8:55 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates:अनुज सिंघल की निफ्टी पर रणनीति

                                                        अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि पहला रजिस्टेंस 25,350-25,400 (All-time high) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,450-25,500 (मंथली ऑप्शन बेस) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 25,200-25,250 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन बेस) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,000-25,100 (चार्ट के मुताबिक) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों के SL को बढ़ाकर 25,100 पर लाएं। नई खरीदारी का जोन 25,150-25,200 पर है इसके लिए 25,000 का स्टॉपलॉस लगाए।

                                                          SEPTEMBER 03, 2024 / 8:37 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates:SME IPO पर SEBI की चेतावनी

                                                          SME IPO पर SEBI ने फिर चेतावनी दी। सेबी के होल टाइम मेंबर अश्विनी भाटिया ने कहा SME IPO पर कोई CHECK AND BALANCES नहीं हैं। बैंकर्स से कहा SKETCHY IPOs की अर्जी को खारिज करें।

                                                            SEPTEMBER 03, 2024 / 8:20 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                            एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि सकारात्मक शुरुआत के बाद निफ्टी आज के ओपनिंग हाई को पार करने में विफल रहा। 25300 स्ट्राइक पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है। कुल मिलाकर आज पूरे दिन कॉल राइटर्स की संख्या पुट राइटर्स से काफी ज्यादा रही। जब तक निफ्टी 25300 से नीचे बना रहेगा तब तक निकट भविष्य में मार्केट का ट्रेंड साइडवेज से निगेटिव बना रह सकता है। निचले स्तर पर निफ्टी के लिए 25000 पर सपोर्ट नजर आ रहा जहां काफी ज्यादा पुट राइटिंग देखने को मिली है।

                                                              SEPTEMBER 03, 2024 / 7:59 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                              शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी कल बढ़त के साथ खुला और 43 अंक ऊपर हरे रंग में बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी लगातार तेरहवें कारोबारी सत्र में हरे रंग में बंद हुआ है। सेक्टोरल रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर टिके रहने में मदद कर रहा है। आज आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स ने निफ्टी को सबसे ज्यादा मदद की। बाजार में आगे भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी में जल्द ही हमें 25500 का स्तर देखने को मिल सकती है। नीचे की ओर 25210 - 25120 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ निफ्टी में तेजी के सौदों में टिके रहने की सलाह होगी।

                                                                SEPTEMBER 03, 2024 / 7:58 AM IST

                                                                Global Markets:एशियाई बाजार

                                                                आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 6.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 38,760.73 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.62 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी चढ़कर 22,276.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 17,634.17 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 2,809.16 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                  SEPTEMBER 03, 2024 / 7:48 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates:कांग्रेस के आरोपों पर ICICI बैंक की सफाई

                                                                  कांग्रेस के आरोपों पर ICICI BANK की सफाई आई है। आईसीआईसीआई बैंक ने कहा SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को रिटायरमेंट के बाद कोई सैलरी नहीं दी गई। पहले मिले ESOPs के कुछ साल तक इस्तेमाल का अधिकार है।

                                                                    SEPTEMBER 03, 2024 / 7:43 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates: दबाव में आरन ओर

                                                                    इंटरनेशनल मार्केट में आरन ओर के भाव $100/टन के नीचे फिसला है। 13 अगस्त 2024 के बाद से भाव $100 के नीचे आया है। नवंबर 2022 के बाद भाव $100 के नीचे फिसला। चीन से कमजोर मांग के कारण कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। इन्वेंटरी बढ़ने से भी कीमतों पर दबाव कायम है।

                                                                      SEPTEMBER 03, 2024 / 7:30 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates:HAL को 26000 करोड़ रुपये का ऑर्डर

                                                                      अब देश में ही नए सुखोई जेट इंजन बनेंगे । सरकार ने HAL को 240 एरो इंजन बनाने का ऑर्डर दिया। करीब 26000 करोड़ की डील होगी।

                                                                        SEPTEMBER 03, 2024 / 7:29 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates:मेडी एसिस्ट में ब्लॉक डील

                                                                        Medi Assist में आज बड़ी ब्लॉक डील संभव है। प्रोमोटर Bessemer India करीब 95 लाख शेयर बेच रहा है । 7.7% डिस्काउंट के साथ 570 रुपये पर फ्लोर प्राइस तय किया गया है।

                                                                          SEPTEMBER 03, 2024 / 7:25 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates: 2 सितंबर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                          भारतीय इक्विटी इंडेक्स 2 सितंबर को तेजी लेकर बंद हुए। निफ्टी आज 25250 से ऊपर बंद होने में कामयाब। बाजार की तेजी में आईटी, एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों का सबसे ज्यादा योगदान रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 194.07 अंक या 0.24 फीसदी बढ़कर 82,559.84 पर और निफ्टी 42.80 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 25,278.70 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1684 शेयरों में तेजी आई, 2191 शेयरों में गिरावट आई और 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ

                                                                            SEPTEMBER 03, 2024 / 7:22 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- 3 सितंबर का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                            सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।