Get App

LK Mehta Polymers IPO Listing: 'सुपर पैक' की लिस्टिंग नहीं हो पाई सुपर, फ्लैट एंट्री ने दिया शॉक

LK Mehta Polymers IPO Listing: 'सुपर पैक' ब्रांड के तहत एलके मेहता पॉलीमर्स प्लास्टिक के प्रोडक्ट्स बनाकर बेचती है। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 4:10 PM
LK Mehta Polymers IPO Listing: 'सुपर पैक'  की  लिस्टिंग नहीं हो पाई सुपर, फ्लैट एंट्री ने दिया शॉक
LK Mehta Polymers IPO Listing: एलके मेहता पॉलीमर्स का ₹7.38 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13-17 फरवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

LK Mehta Polymers IPO Listing: 'सुपर पैक' ब्रांड की रस्सियां बनाकर बेचने वाली एलके मेहता पॉलीमर्स के शेयरों की आज BSE SME पर फीकी एंट्री हुई और फिर टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 44 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 71 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 71.10 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को महज 0.14 फीसदी का लिस्टिंग गेन (LK Mehta Polymers Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब इसके शेयर टूट गए। टूटकर यह 67.54 रुपये (LK Mehta Polymers Share Price)  के लोअर सर्किट पर आ गया। दिन के आखिरी में यह 68.10 रुपये पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 4.08% घाटे में हैं।

LK Mehta Polymers IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एलके मेहता पॉलीमर्स का ₹7.38 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13-17 फरवरी तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 44.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 46.25 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 10.40 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

LK Mehta Polymers के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें