ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के शेयरों पर कवरेज शुरू किया है। रेटिंग 'बाय' रखी है और टारगेट प्राइस 1,600 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह क्लोजिंग प्राइस से लगभग 29 प्रतिशत ज्यादा है। 25 फरवरी को इस स्टॉक में तेजी है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक उछलकर 1258 रुपये के हाई तक गया। बाद में लगभग 7 प्रतिशत बढ़त के साथ 1243 रुपये पर सेटल हुआ।
नोमुरा का मानना है कि कंपनी एक प्योर-प्ले माइनर से ज्यादा अब एक स्थिर, डायवर्सिफाइड और कम साइक्लिकल बिजनेस मॉडल पर शिफ्ट हो रही है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि लॉयड्स मेटल्स वित्त वर्ष 2028 तक 10,900 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड EBITDA जेनरेट करेगी। वित्त वर्ष 2025 में यह 1,900 करोड़ रुपये था।
नोमुरा ने Lloyds Metals and Energy स्टॉक के लिए कुछ रिस्क भी गिनाए हैं..
फरवरी महीने की शुरुआत में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश गुप्ता ने उम्मीद जताई थी कि अगले साल पेलेट्स, आयरन ओर, कोयला, सोना, कॉपर जैसे प्रमुख बिजनेस में वॉल्यूम तेजी से बढ़ेगा। इससे अर्निंग्स के लिए अच्छा आउटलुक रहेगा। Lloyds Metals and Energy स्टॉक पर कवरेज करने वाले सभी 5 एनालिस्ट्स ने इसे 'खरीदने' की सलाह दी है।
2 साल में निवेशकों का पैसा हुआ डबल
स्टॉक की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। एक महीने में 11 प्रतिशत चढ़ा है। 3 फरवरी 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 63.64 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 65700 करोड़ रुपये हो गया है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 3,839.80 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 888.55 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 6,721.40 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 1,450.95 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।