Get App

Lloyds Metals and Energy के लिए नोमुरा ने शुरू किया कवरेज, 29% उछाल की जताई उम्मीद

Lloyds Metals and Energy Share Price: नोमुरा का मानना ​​है कि कंपनी एक प्योर-प्ले माइनर से ज्यादा अब एक स्थिर, डायवर्सिफाइड और कम साइक्लिकल बिजनेस मॉडल पर शिफ्ट हो रही है। स्टॉक पर कवरेज करने वाले सभी 5 एनालिस्ट्स ने इसे 'खरीदने' की सलाह दी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Feb 25, 2026 पर 4:16 PM
Lloyds Metals and Energy के लिए नोमुरा ने शुरू किया कवरेज, 29% उछाल की जताई उम्मीद
25 फरवरी को Lloyds Metals and Energy के स्टॉक में तेजी है।

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के शेयरों पर कवरेज शुरू किया है। रेटिंग 'बाय' रखी है और टारगेट प्राइस 1,600 रुपये प्रति शेयर दिया है। यह क्लोजिंग प्राइस से लगभग 29 प्रतिशत ज्यादा है। 25 फरवरी को इस स्टॉक में तेजी है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक उछलकर 1258 रुपये के हाई तक गया। बाद में लगभग 7 प्रतिशत बढ़त के साथ 1243 रुपये पर सेटल हुआ।

नोमुरा का मानना ​​है कि कंपनी एक प्योर-प्ले माइनर से ज्यादा अब एक स्थिर, डायवर्सिफाइड और कम साइक्लिकल बिजनेस मॉडल पर शिफ्ट हो रही है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि लॉयड्स मेटल्स वित्त वर्ष 2028 तक 10,900 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड EBITDA जेनरेट करेगी। वित्त वर्ष 2025 में यह 1,900 करोड़ रुपये था।

नोमुरा ने Lloyds Metals and Energy स्टॉक के लिए कुछ रिस्क भी गिनाए हैं..

  • स्टील कैपेसिटी बढ़ाने में देरी
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें