Lodha Developers Share Price: लोढ़ा डेवलपर्स के लिए यह हफ्ता शानदार रहा। बीते 5 दिनों में यह शेयर करीब 19 फीसदी चढ़ा है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 4.6 फीसदी चढ़कर 825.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर एक समय 6 फीसदी तक चढ़ गया था।
जेफरीज को शेयर में और 50 फीसदी तेजी की उम्मीद
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने लोढ़ा डेवलपर्स के शेयरों पर अपना पॉजिटिव रुख बनाए रखा है। उसने कंपनी के पालावा डेटा सेंटर को विजिट किया था। उसने इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। इसके शेयरों के लिए 1,215 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि इस शेयर में करीब 50 फीसदी की तेजी आ सकती है।
डेटा सेंटर बिजनेस में FY27 में दिख सकता है बड़ा इजाफा
जेफरीज ने कहा है कि लोढ़ा के डेटा सेंटर बिजनेस में FY27 में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। अगल 3 से 5 सालों में कंपनी को जमीन की बिक्री से 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मिलने की उम्मीद है। कंपनी का प्लान इस पैसे को डेटा सेंटर बिजनेस में निवेश करने का है। जेफरीज के मुताबिक, कंपनी शुरुआत में 200 MW का डेटा सेंटर बना रही है। इससे कंपनी को सालाना 500 करोड़ रुपये की लीज इनकम होगी।
2 अप्रैल को 52 हफ्ते के लो लेवल पर आ गया था शेयर
ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के डेटा सेंटर बिजनेस की वैल्यूएशन प्रति शेयर 140 रुपये लगाई है। 10 अप्रैल को कंपनी के शेयरों में लगातार सातवें दिन तेजी दिखी। कंपनी का शेयर 2 अप्रैल को 625 रुपये पर पहुंच गया था, जो इसका 52 हफ्ते का सबसे लो लेवल है। उसके बाद इस शेयर में जबर्दस्त रिकवरी देखने को मिली है।
देश की चार बेस्ट-सेलिंग डेवलपर्स में शामिल
यह कंपनी भारत की टॉप 4 बेस्ट-सेलिंग रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। गोदरेज प्रॉपर्टीज, डीएलएफ और प्रेस्टीज एसेट्स बाकी तीन कंपनियां हैं।
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।