इस हफ्ते 15% तक उछले टाटा ग्रुप के ये शेयर; लिस्ट में Trent, Titan भी शामिल

बढ़त के बावजूद अभी भी कुछ शेयर 52 वीक के हाई से नीचे हैं। Tata Teleservices (Maharashtra) के शेयर में इस हफ्ते 20% से ज्यादा की बढ़त देखी गई। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल बिजनेस का शेयर 15% चढ़ा। टाइटन के शेयर में 10% से ज्यादा की तेजी दिखी

अपडेटेड Apr 11, 2026 पर 14:57
Story continues below Advertisement
10 अप्रैल को खत्म हुआ कारोबारी सप्ताह टाटा ग्रुप के लिए अच्छा रहा। ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयरों में 15% तक की तेजी दर्ज की गई। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन से नाम शामिल हैं...

Trent: यह शेयर शुक्रवार को 3% चढ़ा, जिससे इस हफ्ते इसकी कुल तेजी 10% हो गई। पिछले 5 में से 3 कारोबारी दिनों इसमें बढ़त देखी गई। शेयर का BSE पर मौजूदा भाव ₹3918.70 है।

Tata Motors PV: यह शेयर इस हफ्ते कुल 13% चढ़ा। पिछले 5 में से 4 ट्रेडिंग सेशन में इसमें बढ़त दिखी। BSE पर शेयर का मौजूदा भाव ₹342.55 है।

Tata Motors: कंपनी के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में भी तेजी है। शेयर इस हफ्ते कुल 14% चढ़ा। 5 में से 4 ट्रेडिंग सेशन में यह उछला। BSE पर मौजूदा भाव ₹444.45 है।

Tata Teleservices (Maharashtra): इस हफ्ते शेयर में कुल 15% की बढ़त देखी गई। पिछले 5 में से 4 ट्रेडिंग सेशंस में यह चढ़ा है। BSE पर मौजूदा भाव ₹41.92 है।

Titan Company: शेयर का BSE पर मौजूदा भाव ₹4502.15 है। इस हफ्ते शेयर में 10% की तेजी दिखी। पिछले 5 में से 3 ट्रेडिंग सेशंस में इसने बढ़त देखी।

Tata Investment Corporation: इस हफ्ते यह शेयर कुल 14% मजबूत हुआ। पिछले पांचों ट्रेडिंग सेशंस में यह चढ़ा है। शेयर का BSE पर मौजूदा भाव ₹665.50 है। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)