Get App

इंडेक्स में दोनों तरफ के छोटे मौके खोजें, स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेंड हैं काफी शानदार- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल ने कहा कि फिर वही कहानी देखने को मिल रही है। इंडेक्स रेंज में है और शेयरों में तेजी है। निफ्टी बार-बार 20 DEMA को टेस्ट कर रहा है। FIIs लगातार इस बाजार में शॉर्ट जोड़ रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या FIIs को कुछ पता है जो हम नहीं जानते? जो भी है, अभी के लिए वही रणनीति रखें। इंडेक्स में दोनों तरफ के छोटे मौके खोजें, लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेंड काफी शानदार हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 2:23 PM
इंडेक्स में दोनों तरफ के छोटे मौके खोजें, स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेंड  हैं काफी शानदार- अनुज सिंघल
अनुज सिंघल ने कहा कि फिर वही कहानी देखने को मिल रही है। इंडेक्स रेंज में है और शेयरों में तेजी है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी-आवाज़

बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 24700 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट सुधरकर हरे निशान में आया। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप बढ़त के साथ आज भी OUTPERFROM कर रहे हैं। वहीं INDIA VIX 6 परसेंट से ज्यादा चढ़ा है।

ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि फिर वही कहानी देखने को मिल रही है। इंडेक्स रेंज में है और शेयरों में तेजी है। निफ्टी बार-बार 20 DEMA को टेस्ट कर रहा है। FIIs लगातार इस बाजार में शॉर्ट जोड़ रहे हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या FIIs को कुछ पता है जो हम नहीं जानते? जो भी है, अभी के लिए वही रणनीति रखें। इंडेक्स में दोनों तरफ के छोटे मौके खोजें, लेकिन स्टॉक स्पेसिफिक ट्रेंड काफी शानदार हैं। इस समय PSU बैंक और कैपिटल मार्केट थीम सबकी पसंद है।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें