LPG Gas Booking: LPG गैस सिलेंडर बुक करने के लिए अगर आपको हेल्पालाइन नंबर में बुक करने में कोई झंझट लगता है तो अब आप WhatsApp से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए जहां बाहर निकलना किसी परेशानी से कम नहीं है। ऐसे माहौल में देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल इंडेन ने WhatsApp के जरिए गैस बुकिंग करने की सुविधा मुहैया करा दी है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। कंपनी ने इसमें अपना WhatsApp नंबर भी जारी किया है।
इस नंबर पर गैस होगी बुकिंग
इंडेन गैस ने ग्राहकों को लिए 75888-88824 नंबर जारी कर दिया है। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इस नंबर को सेव करना होगा। ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए Indian Oil Corporation ने कुछ समय पहले इस नंबर गैस बुकिंग करने की सुविधा मुहैया कराई है।
ऐसे करें बुकिंग
-गैस बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको मोबाइल नंबर 7588888824 को सेव करना होगा।
-नंबर सेव करने के बाद WhatsApp ऐप ओपन करना होगा।
-चैट बॉक्स में ओपन करने के बाद गैस बुकिंग के लिए REFIL लिखकर भेजना होगा।
-अगर आप गैस बुकिंग का स्टेटस जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको STATUS#ऑर्डर लिखकर सेंड कर देना है। आपको स्टेटस मिल जाएगा।
इस तरह से आपको स्टेप बताए गए आप ऐसे ही फॉलो करते रहिए। आपके रिजस्टर्ड पते पर गैस सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
