Get App

L&T Share Price: कमजोर मार्केट में भी 2% चढ़े शेयर, मुनाफे के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

L&T Share Price: अधिकतर वैश्विक मार्केट से कमजोर रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में बिकवाली का दबाव है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और Nifty 50 आज रेड जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ एलएंडटी के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। शेयरों में खरीदारी का यह रुझान वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA के पॉजिटिव रुझान के चलते है जिसने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 26, 2024 पर 3:39 PM
L&T Share Price: कमजोर मार्केट में भी 2% चढ़े शेयर, मुनाफे के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी
एनालिस्ट्स का कहना है कि बुलेट ट्रेन, डिफेंस और प्राइवेट कैपिटल एक्सेपिंडेचर के दम पर चालू तिमाही जनवरी-मार्च 2024 में L&T को अनुमान से भी अधिक ऑर्डर्स मिल सकते हैं।

L&T Share Price: अधिकतर वैश्विक मार्केट से कमजोर रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में बिकवाली का दबाव है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और Nifty 50 आज रेड जोन में हैं। वहीं दूसरी तरफ एलएंडटी के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। शेयरों में खरीदारी का यह रुझान वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA के पॉजिटिव रुझान के चलते है जिसने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके चलते एलएंडटी के शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 2.98 फीसदी उछलकर 3490.95 रुपये पर पहुंच गए। निवेशकों ने इसमें अधिक मुनाफावसूली भी नहीं की जिसके चलते शेयरों की तेजी बनी रही और दिन के आखिरी में 2.37 फीसदी की बढ़त के साथ यह 3470 रुपये पर बंद हुआ। पिछले महीने यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था लेकिन इस हाई से फिलहाल यह 7 फीसदी डाउनसाइड है।

CLSA क्यों है पॉजिटिव, टारगेट प्राइस क्या है

एनालिस्ट्स का कहना है कि बुलेट ट्रेन, डिफेंस और प्राइवेट कैपिटल एक्सेपिंडेचर के दम पर चालू तिमाही जनवरी-मार्च 2024 में एलएंडटी को अनुमान से भी अधिक ऑर्डर्स मिल सकते हैं। पिछले हफ्ते CCS (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) ने बड़े डिफेंस ऑर्डर्स को मंजूरी दी। ब्रोकरेज का मानना है कि बैकलॉग में कम ऑर्डर्स के चलते मार्च 2024 तिमाही में कंपनी का मार्जिन सुधरेगा। ऐसे में मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन, प्राइवेट एक्सपेंडिचर के ट्रैक पर आने और आने वाले समय में हेल्दी आउटलुक के चलते ब्रोकरेज इस पर काफी बुलिश है। कच्चे तेल की स्थिर कीमतों ने भी माहौल बेहतर किया है। इन वजहों से CLSA ने इसे 4360 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

L&T के शेयरों ने कैसा दिया है रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें