Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिर कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 100 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 240 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो श्रीराम फाइनेंस, टाटा एलेक्सी, REC, अरबिंदो फार्मा, एलएंडटी फाइनेंस, जेके सीमेंट, नवीन फ्लोरीन, हुडको और लॉरस लैब्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि एलटीआई माइंडट्री, टीसीएस, टेक महिंद्रा, विप्रो, परसिस्टेंट सिस्टम्स, आईआरसीटीसी, महानगर गैस, इंफोसिस और मणप्पुरम फाइनेंस के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23400, 23300 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 49300, 49500 और 49800 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 49000, 48800 और 48500 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स
IndusInd Bank Future : बेचें - 946 रुपये, टारगेट - 910 रुपये, स्टॉपलॉस - 965 रुपये
L&T Tech Services Future : खरीदें - 4994 रुपये, टारगेट - 5200 रुपये, स्टॉपलॉस - 4890 रुपये
Bharti Airtel Future : खरीदें - 1614 रुपये, टारगेट - 1675 रुपये, स्टॉपलॉस - 1580 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः LTI Mindtree
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने LTI Mindtree पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि LTI Mindtree की जनवरी की एक्सपायरी वाली 6200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 149.70 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 250 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 100 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)