Lupin के शेयर में आएगी 14% तक तेजी! Q3 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने क्या दी रेटिंग?

Lupin Share Price: स्टॉक पर कवरेज देने वाले 40 एनालिस्ट्स में से 28 ने 'बाय' रेटिंग दी है। मॉर्गन स्टेनली ने 'इक्वल-वेट' रेटिंग दी है। BSE पर सुबह के कारोबार में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 2 प्रतिशत तक चढ़ गई

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:17 PM
Story continues below Advertisement
सिटी ने Lupin के शेयर के लिए 2540 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' रेटिंग दी है।

फार्मा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड के शेयरों में आगे 14 प्रतिशत तक का उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसी उम्मीद ब्रोकरेजेज के टारगेट प्राइस से मिली है। एनालिस्ट कंपनी की दिसंबर 2025 तिमाही की कमाई और मैनेजमेंट गाइडेंस के बाद स्टॉक को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। सिटी और जेफरीज ने स्टॉक के लिए 'बाय' रेटिंग दी हैं। वहीं मॉर्गन स्टेनली ने 'इक्वल-वेट' रेटिंग दी है।

सिटी ने ल्यूपिन के शेयर के लिए 2540 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'बाय' रेटिंग दी है। यह शेयर के बंद भाव से 14% ज्यादा है। ब्रोकरेज ने कहा कि दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का EBITDA पिछले साल की तुलना में 62 प्रतिशत बढ़ा। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने मार्जिन गाइडेंस बढ़ाकर 27-28% कर दिया है, जबकि वित्त वर्ष 2026 के लिए यह 24-25% है। सिटी ने कहा कि अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) अनुमान को वित्त वर्ष 2026 के लिए 22 प्रतिशत, 2027 के लिए 17 प्रतिशत और 2028 के लिए 2 प्रतिशत बढ़ाया गया है।

ल्यूपिन का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 37.4 प्रतिशत बढ़कर 1180.5 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 858.9 करोड़ रुपये था। सेल्स 26.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 7100.5 करोड़ रुपये रही। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 5618.6 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2025 तिमाही में EBITDA 68.6 प्रतिशत बढ़कर 2376.6 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 840 bps बढ़कर 33.5 प्रतिशत हो गया।


जेफरीज और मॉर्गन स्टेनली ने क्या दी रेटिंग

जेफरीज ने ल्यूपिन के शेयर पर 'बाय' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 2540 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि ल्यूपिन की तीसरी तिमाही में US में सेल्स मजबूत रही। इसने कंपनी की ग्रोथ में अच्छा योगदान दिया। मॉर्गन स्टेनली ने ल्यूपिन के शेयर के लिए 'इक्वल-वेट' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 2386 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 के लिए इसका मार्जिन गाइडेंस 27-28% है। वित्त वर्ष 2027 24-25% पर नॉर्मलाइज किया गया है। एनालिस्ट ने कहा कि ल्यूपिन का US रेवेन्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा रहने वाला है।

Lupin के शेयर में तेजी

ल्यूपिन के शेयर में 16 फरवरी को तेजी है। BSE पर सुबह के कारोबार में कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 2 प्रतिशत तक चढ़कर 2239.30 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर लगभग 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 2216.50 रुपये पर सेटल हुआ। ल्यूपिन स्टॉक पर कवरेज देने वाले 40 एनालिस्ट्स में से 28 ने 'बाय' रेटिंग दी है। 9 ने 'होल्ड' और 3 ने 'सेल' रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

म्यूचुअल फंड्स ने फरवरी में अब तक बेचे ₹4100 करोड़ के स्टॉक, 3 साल में पहली बार बने नेट सेलर

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।