ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में आज कमजोरी देखने को मिली। टाटा मोटर्स, मारुति, आयशर मोटर्स के शेयर्स में शॉर्ट कॉल्स आते हुए दिखाई दिये। ज्यादातर ऑटो स्टॉक्स कमजोरी में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। वहीं दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra &Mahindra(M&M) के शेयर पर आज दबाव नजर आया है। दरअसल ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी रेंटिंग को घटा दिया। इतना ही नहीं ब्रोकरेजेज ने इसके स्टॉक के लक्ष्य को भी पहले से घटाकर कम कर दिया है। BOFA की M&M पर रिपोर्ट की बात करें तो इन्होंने इसका लक्ष्य 1,500 रुपये से घटाकर 1,320 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
BOFA का कहना है कि उन्होंने ऑटो में अर्निंग आउटलुक घटने से लक्ष्य में कटौती की है। इसके अलावा ब्रोकर का मानना है कि कंपनी का ट्रैक्टर आउटलुक भी अनिश्चित नजर आया है। जबकि शेयर में कंसोलिडेशन दिख सकता है। BOFA ने इसका SUV सेल्स वॉल्यूम अनुमान भी घटाया है। UV का वेटिंग पीरियड घटा है जबकि सप्लाई बढ़ी है। वहीं FY24 में UV वॉल्यूम ग्रोथ 33000-34000 संभव है। जबकि LCV और पिक-अप सेगमेंट में स्थिरता आ रही है।
ब्रोकरेज रिपोर्ट ने क्यों डाउनग्रेड किया
यतिन ने कहा कि रेटिंग को डाउनग्रेड करने की एक वजह मॉनसून भी है। अबकी बार मौसम विभाग ने अल-नीनो की चेतावनी जारी की है। जिसकी वजह से एग्रीकल्चर सेक्टर में दिक्कतें देखने को मिल सकती है। अल नीनो की वजह से ट्रैक्टर की सेल में कमी आ सकती है। हमने देखा है कि जब भी ट्रैक्टर की सेल में कमी आती है तब कंपनी के स्टॉक में सुस्ती भी नजर आती है।
आंकड़े बताते है कि जिस साल अल-नीनो होता है उस साल ट्रैक्टर की सेल घट जाती है या इसकी ग्रोथ बहुत कम हो जाती है। पिछले 4 बार के अल-नीनो और सूखे के आंकड़ों से पता चलता है कि उस समय ट्रैक्टर की सेल कम हो गई। देश में सबसे ज्यादा बारिश जून जुलाई और अगस्त के महीनों में होती है। उन्हीं महीनों में अल-नीनो के खतरे से ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक पर रेटिंग को खरीदारी से घटाकर न्यूट्रल कर दिया है।