Get App

M&M के शेयर पर आज दबाव, जानें ब्रोकरेजेज ने क्यों किया डाउनग्रेड और घटाया टारगेट

यतिन ने कहा कि स्टॉक पर रेटिंग को डाउनग्रेड करने की एक वजह मॉनसून भी है। अबकी बार अल-नीनो की चेतावनी की वजह से एग्रीकल्चर सेक्टर में दिक्कतें देखने को मिल सकती है। ट्रैक्टर की बिक्री में अल नीनो की वजह से कमी आ सकती है। आंकड़ों के मुताबिक जब भी ट्रैक्टर की सेल में कमी आती है तब कंपनी का स्टॉक भी गिर जाता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 5:51 PM
M&M के शेयर पर आज दबाव, जानें ब्रोकरेजेज ने क्यों किया डाउनग्रेड और घटाया टारगेट
M&M पर ब्रोकरेज हाउस ने रेटिंग को खरीदारी से घटाकर न्यूट्रल करते हुए टारगेट प्राइस भी घटा दिया है। उनका कहना है कि ऑटो में अर्निंग आउटलुक घटने से लक्ष्य में कटौती की है

ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स में आज कमजोरी देखने को मिली। टाटा मोटर्स, मारुति, आयशर मोटर्स के शेयर्स में शॉर्ट कॉल्स आते हुए दिखाई दिये। ज्यादातर ऑटो स्टॉक्स कमजोरी में कारोबार करते हुए दिखाई दिये। वहीं दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra &Mahindra(M&M) के शेयर पर आज दबाव नजर आया है। दरअसल ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी रेंटिंग को घटा दिया। इतना ही नहीं ब्रोकरेजेज ने इसके स्टॉक के लक्ष्य को भी पहले से घटाकर कम कर दिया है। BOFA की M&M पर रिपोर्ट की बात करें तो इन्होंने इसका लक्ष्य 1,500 रुपये से घटाकर 1,320 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

BOFA की स्टॉक पर राय

BOFA का कहना है कि उन्होंने ऑटो में अर्निंग आउटलुक घटने से लक्ष्य में कटौती की है। इसके अलावा ब्रोकर का मानना है कि कंपनी का ट्रैक्टर आउटलुक भी अनिश्चित नजर आया है। जबकि शेयर में कंसोलिडेशन दिख सकता है। BOFA ने इसका SUV सेल्स वॉल्यूम अनुमान भी घटाया है। UV का वेटिंग पीरियड घटा है जबकि सप्लाई बढ़ी है। वहीं FY24 में UV वॉल्यूम ग्रोथ 33000-34000 संभव है। जबकि LCV और पिक-अप सेगमेंट में स्थिरता आ रही है।

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि Mahindra &Mahindra(M&M)  के लिए पिछला साल काफी अच्छा था। इसके ट्र्रैक्टर सेगमेंट ने अच्छा परफॉर्म किया था। जबकि कंपनी का एसयूवी सेगमेंट जिसे युटिलिटी सेगमेंट भी कहते हैं। उसमें अच्छी ग्रोथ देखने को मिली थी। इसमें नये लॉन्चेस से कंपनी को फायदा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें