Maharashtra elections : इस साल बाजार की नजर 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस महाराष्ट्र पर है। इस चुनाव का असर केंद्र की राजनीति पर भी होना पक्का है। किनके बीच है मुकाबला और क्यों ये चुनाव हैं अहम, इसपर मैक्वायरी ने एक रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में क्या कहा गया है इसे बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव पर मैक्वायरी ने कहा है कि PM मोदी के लिए महाराष्ट्र को जीतना बेहद जरूरी है।
