हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट ने शनिवार 10 अगस्त की रात एक सनीसनीखेज दावा किया। हिंडनबर्ग का आरोप है कि माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने उसी जटिल स्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए विदेशी फंड में निवेश किया है जिसका इस्तेमाल विनोद अदाणी ने किया था। विनोद अदाणी, गौतम अदाणी के बड़े भाई हैं जो दुबई में रहते हैं। हालांकि हिंडनबर्ग के इन दावों को माधबी पुरी बुच और उनके पति ने सिरे से खारिज कर दिया है। 11 अगस्त की रात 1.40am पर दोनों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी करके इन आरोपों को गलत बताया है।
