मैस्ट्रोस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस सिस्टम्स के शेयरहोल्डर्स को जल्द ही 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर मिलने वाले हैं। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद कंपनी के हर एक शेयर पर एक नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 1 अक्टूबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।
कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 5 अक्टूबर है। इनमें ट्रेडिंग अगले दिन यानि कि 6 अक्टूबर से की जा सकेगी। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 63.90 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
मैस्ट्रोस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस सिस्टम्स मेडिकल इक्विपमेंट बनाने और टेलीमेडिसिन के कारोबार में है। कंपनी के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की एडवांस्ड रेंज में पेशेंट मॉनिटर, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ, डिफिब्रिलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, फीटल मॉनिटर, स्ट्रेस टेस्ट सिस्टम आदि शामिल हैं।
Maestros Electronics का शेयर 6 महीने में 50 प्रतिशत मजबूत
मैस्ट्रोस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस सिस्टम्स के शेयरों में 28 सितंबर को दिन में लगभग 17 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर ने 52 सप्ताह का नया हाई 205 रुपये क्रिएट किया। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 210.70 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 140.50 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है। शेयर एक महीने में 26 प्रतिशत और 3 महीने में 40 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। 6 महीनों में कीमत 50 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुई है। शेयर 3 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। 5 साल में कीमत करीब 230 प्रतिशत बढ़ी है।
मैस्ट्रोस इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस सिस्टम्स का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 9.66 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1.53 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 2.77 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 39.18 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 7.13 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 12.93 करोड़ रुपये दर्ज की गई।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।