Tata Teleservices Share Price: गिरते मार्केट में 10% तक भागा टाटा ग्रुप की कंपनी का शेयर, जमकर लग रहे पैसे

Tata Teleservices Share Price: टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड, टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड की सब्सिडियरी है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। जून 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ गया

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 1:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tata Teleservices (Maharashtra) में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

शेयर बाजार में सोमवार, 28 सितंबर को तगड़ी गिरावट है। चौतरफा बिकवाली के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयर में दिन में 10 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 37.90 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 7100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 74.36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड, टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड की सब्सिडियरी है। टाटा टेलीसर्विसेज एंटरप्राइज सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है। यह कंपनी 'टाटा टेली बिजनेस सर्विसेज' (TTBS) ब्रांड नेम के तहत देश में कारोबारों के लिए कनेक्टिविटी, कोलैबोरेशन, क्लाउड व SaaS (सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस), सिक्योरिटी और मार्केटिंग सॉल्यूशंस के एक पूरे पोर्टफोलियो की पेशकश करती है। टाटा टेलीसर्विसेज के पास एक बड़ा, हाई-क्वालिटी और मजबूत वायरलाइन नेटवर्क है और यह पूरे भारत में 60 से ज्यादा शहरों में अपने प्रोडक्ट्स और सर्विसेज उपलब्ध कराती है।

Tata Teleservices (Maharashtra) एक साल में 34 प्रतिशत ​कमजोर


कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 34 प्रतिशत और 2 साल में करीब 60 प्रतिशत कमजोर हुआ है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 60.08 रुपये और एडजस्टेड लो 30.12 रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 41.34 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 27.56 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

Paisalo Digital Share Price: NBFC स्टॉक में बिकवाली की सुनामी, 17% तक फिसला

कंपनी की वित्तीय सेहत

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 301.57 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 284.25 करोड़ रुपये था। शुद्ध घाटा करीब 78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.15 करोड़ रुपये रहा। जून 2025 तिमाही में कंपनी ने 324.98 करोड़ रुपये का घाटा देखा था। जून 2026 तिमाही में कंपनी के खर्च 139 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 139.55 करोड़ रुपये के थे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।