Paisalo Digital Share Price: NBFC स्टॉक में बिकवाली की सुनामी, 17% तक फिसला

Paisalo Digital Share Price: पैसालो डिजिटल मुख्य रूप से सेल्फ एंप्लॉयड बॉरोअर्स को फाइनेंस मुहैया कराती है। जून 2026 के आखिर तक इसमें प्रमोटर्स के पास 46.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी अक्टूबर 2011 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी

अपडेटेड Sep 28, 2026 पर 12:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paisalo Digital के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

NBFC (नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) पैसालो डिजिटल के शेयरहोल्डर्स के लिए 28 सितंबर बेहद खराब है। इसका कारण है शेयर में जबरदस्त गिरावट। दिन में BSE पर शेयर की कीमत ​पिछले बंद भाव से 17.5 प्रतिशत तक टूटकर 73.14 रुपये के लो तक गई। कंपनी का मार्केट कैप घटकर 6800 करोड़ रुपये के मार्क पर आ गया है। Paisalo Digital अक्टूबर 2011 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को जानकारी दी थी कि उसने 25 सितंबर 2026 को मैच्योरिटी की तारीख पर 5,000 लिस्टेड, सिक्योर्ड रिडीम किए जा सकने वाले नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) (Series- PDL092023, ISIN: INE420C07049) को फुली रिडीम कर दिया है। मतलब कि कंपनी ने मैच्योरिटी पर निवेशकों को इन सभी 5,000 NCDs की रकम दे दी। हर NCD की फेस वैल्यू 1 लाख रुपये थी और इन पर ब्याज की दर 9.95 प्रतिशत थी।

पैसालो डिजिटल मुख्य रूप से सेल्फ एंप्लॉयड बॉरोअर्स को फाइनेंस मुहैया कराती है। कंपनी 3 डिवीजंस- फाइनेंशियल सर्विसेज डिवीजन, माइक्रोक्रेडिट डिवीजन और ऑल्टरनेट एनर्जी डिवीजन के तहत बिजनेस करती है।


Paisalo Digital का शेयर 6 महीनों में 120 प्रतिशत मजबूत

शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। जून 2026 के आखिर तक इसमें प्रमोटर्स के पास 46.72 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 120 प्रतिशत चढ़ा है। 3 महीने में कीमत लगभग 30 प्रतिशत उछली है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 0.10 रुपये या 10 पैसे प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 11 सितंबर थी। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

Great Eastern Shipping Company: स्टॉक में 31% तक उछाल का दम! नोमुरा ने 'बाय' के साथ शुरू किया कवरेज

कंपनी की वित्तीय सेहत

पैसालो डिजिटल का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 254.62 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 60.87 करोड़ रुपये रहा। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 67 लाख रुपये रही। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 917.41 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 234.69 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 2.59 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।