Dividend Stock: बजाज ग्रुप की कंपनी देगी ₹160 का डिविडेंड, शेयर 21 सितंबर को करेगा एक्स-ट्रेड

Dividend Stock: महाराष्ट्र स्कूटर्स एक कोर इनवेस्टमेंट कंपनी है। एक CIC के तौर पर इसके कम से कम 90 प्रतिशत एसेट्स बजाज ग्रुप में इनवेस्टेड हैं। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Sep 19, 2026 पर 1:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Maharashtra Scooters अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 13 अक्टूबर को या उससे पहले कर देगी।

बजाज ग्रुप की कंपनी महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रति शेयर 160 रुपये का डिविडेंड देने वाली है। कंपनी के बोर्ड ने इसे 15 सितंबर को मंजूरी दी थी। रिकॉर्ड डेट 21 सितंबर 2026 ​तय की गई है, यानि कि सोमवार को शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगा। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

कंपनी ने कहा है कि अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट पात्र शेयरहोल्डर्स को 13 अक्टूबर 2026 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। इससे पहले महाराष्ट्र स्कूटर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 160 रुपये का अंतरिम और 60 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड (MSL), बजाज होल्डिंग्स एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड की एक सब्सिडियरी कंपनी है। यह एक कोर इनवेस्टमेंट कंपनी (CIC) है, जिसके लिए RBI के पास रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। एक CIC के तौर पर इसके कम से कम 90 प्रतिशत एसेट्स बजाज ग्रुप में इनवेस्टेड हैं। बाकी बची हुई रकम, जो जमा हुआ सरप्लस है, को डेट और दूसरे इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया जाता है।


Maharashtra Scooters का शेयर एक साल में 22 प्रतिशत कमजोर

महाराष्ट्र स्कूटर्स के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 13738.75 रुपये है। यह शुक्रवार, 18 सितंबर को 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 15700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 22 प्रतिशत नीचे आया है। 2 साल में कीमत 200 प्रतिशत से ज्यादा उछली है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 18,400 रुपये और एडजस्टेड लो 10,921 रुपये है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Lenskart Block Deal: पीयूष बंसल की कंपनी में प्लेटिनम जैस्मीन बेच सकती है ₹2047 करोड़ के शेयर

कंपनी की वित्तीय सेहत

महाराष्ट्र स्कूटर्स का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 5.41 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3.32 करोड़ रुपये रहा। इस बीच प्रति शेयर अर्निंग 2.91 करोड़ रुपये दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 312.76 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 310.56 करोड़ रुपये और प्रति शेयर अर्निंग 271.70 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।