Get App

महाराष्ट्र के चुनावी घमासान में महायुति की महाजीत, एक्सपर्ट्स से जानिए शेयर बाजार पर क्या होगा असर

दीपन मेहता का कहना है कि चुनाव नतीजें सेंटिमेंट को बेहतर करने वाले हैं। लेकिन अर्निंग ग्रोथ और हाई वैल्युएशन की चिंता अभी भी कायम है। सुशील केडिया ने कहा कि बाजार में रिवर्सल की स्थिति बन गई है। शुक्रवार को बाजार को इसी जीत की उम्मीद थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2024 पर 6:14 PM
महाराष्ट्र के चुनावी घमासान में महायुति की महाजीत, एक्सपर्ट्स से जानिए शेयर बाजार पर क्या होगा असर
गौतम ने कहा कि हालिया करेक्शन के बाद लॉर्ज कैप में वैल्यूएशन काफी अच्छे हो गए हैं। लेकिन मिड और स्मॉल कैप अभी भी बहुत महंगे हैं

महाराष्ट्र के चुनावी घमासान का अंत महायुति की महाजीत से हुआ है। बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन की जीत कई मायनों में काफी बड़ी है। इस जीत ने महायुति सरकार के डेवेलपमेंट एजेंडा पर लगा दी है। अब उम्मीद की जा रही है कि विकास की गाड़ी टॉप गियर में चलेगी। बाजार को भी ऐसी ही निर्णायक जीत का इंतजार था। इससे बीजेपी सरकार पर निवशकों का भरोसा और बढ़ेगा।महायुति के इस प्रचंड बहुमत का बाजार पर क्या होगा असर इस पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े Elixir इक्विटीज के डायरेक्टर दीपन मेहता, MOFSL के रिसर्च हेड गौतम दुग्गड़ और केडियानॉमिक्स के सुशील केडिया

दीपन मेहता की राय

दीपन मेहता का कहना है कि चुनाव नतीजें सेंटिमेंट को बेहतर करने वाले हैं। लेकिन अर्निंग ग्रोथ और हाई वैल्युएशन की चिंता अभी भी कायम है। ऐसे में बाजार में अभी भी सतर्क रहने की सलाह होगी। ट्रेडरों को उछाल पर बिकवाली की ही सलाह होगी। बाजार के कल के रिवर्सल के टिकने की संभावना नहीं है। ऐसा नहीं लगता है सिर्फ इन नतीजों की वजह से बाजार फिर से ऑलटाइम हाई पर चला जाएगा। अगले कुछ महीनों में बाजार में और बड़ा करेक्शन देखने को मिल सकता है।

शॉर्ट कवरिंग में ही निफ्टी 1000 अंक दौड़ सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें