Mahindra And Mahindra share price: SUV बनाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में आज 1 जनवरी 2025 को 2 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.22 फीसदी की बढ़त के साथ 3073.70 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने दिसंबर महीने में मजबूत बिक्री दर्ज की है। कंपनी ने कहा कि मजबूत डिमांड के कारण दिसंबर में डीलरों को बेची गई स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की बिक्री में 18% की बढ़ोतरी हुई है। इस खबर के बाद आज इसके शेयरों में खरीदारी हो रही है।
M&M ने दिसंबर में बेची 41,424 गाड़ियां
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने दिसंबर महीने में 41,424 गाड़ियां बेची है। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 35,174 यूनिट था। महिंद्रा एंड महिंद्रा बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसयूवी कंपनी है। महिंद्रा ने कार बिक्री में मंदी के बावजूद अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी है।
दिसंबर में ऑटोमोबाइल की बिक्री आमतौर पर धीमी रहती है क्योंकि ग्राहक अक्सर अगले साल के नए मॉडलों का इंतजार करते हैं। इस कारण से वाहन निर्माता उत्पादन को कम कर देते हैं और बिना बिके वाहनों को क्लियर करने के लिए डिस्काउंट बढ़ा देते हैं। नवंबर में डीलरों को महिंद्रा की एसयूवी बिक्री में सालाना 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
2024 में करीब 80 फीसदी का तगड़ा रिटर्न
आज की तेजी के साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा का मार्केट कैप बढ़कर 3.82 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 3,221.10 रुपये और 52-वीक लो 1,575.25 रुपये है। कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को पिछले साल यानी 2024 में तगड़ा रिटर्न दिया है। इस दौरान निवेशकों को 80 फीसदी का मुनाफा हुआ। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसके शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 5 सालों में स्टॉक ने 476 फीसदी का तगड़ा मुनाफा कराया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।