महिंद्रा ग्रुप इंडिया के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप में से एक है। इस ग्रुप की मौजूदगी आईटी, बैंकिंग, ऑटो, फार्म इक्विपमेंट सहित कई सेक्टर में है। मनीकंट्रोल ने ग्रुप के एमडी और सीईओ अनीश शाह से बातचीत कर समूह के फ्यूचर प्लान, एसेट एलोकेशन, न्यू वेचर्स आदि के बारे में जानने की कोशिश की। शाह ने महिंद्रा समूह के बारे में कई अहम बातें बताई। उन्होंने कहा कि ग्रुप का अगले तीन साल में करीब 30,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान है। यह निवेश इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, सोलर एनर्जी और फार्म मशीनरी सहित कई सेक्टर में होगा।
